कोरोना को हराने भगवान राम की राह पर PM मोदी, मेघनाथ की तरह होगा वायरस का खात्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रात 9: 00 बजे 9 मिनट तक बत्तियां बुझा कर दीपक और मोमबत्ती आदि का प्रकाश करने की अपील देश की जनता से की है। जनता जनार्दन की महाशक्ति का प्रदर्शन और सामूहिक ताकत भी इस आयोजन में दिखाई देगी। ऐसा नहीं है कि 9 नंबर का कोई टोटका है। इसके पीछे ज्योतिष और पौराणिक महत्व को भी देखा जा रहा है। ज्योतिष विशेषज्ञ कहते हैं कि 9 मंगल ग्रह का अंक है। इसके प्रभाव में मंगल ग्रह मजबूत होगा और देश की ताकत…

कोरोना से लड़ने के लिए हमारा संकल्प मजबूत होना चाहिए: सोनिया गांधी

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हमारे समने स्वास्थ्य से जड़ी बड़ी चुनौती है, लेकिन इसे दूर करने का हमारा संकल्प अधिक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह मीटिंग बड़े स्वास्थ्य और मानवीय संकट के बीच हुई, जिसमें कोरोना वायरस पर ही चर्चा हुई। सोनिया ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए निरंतर और विश्वसनीय टेस्टिंग का कोई विकल्प नहीं है। सोनिया ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए निरंतर परीक्षण का कोई विकल्प…

कामगारों को राहत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर और अंजलि भारद्वाज ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि 21 दिनों के लॉकडाउन से प्रवासी कामगारों पर अभूतपूर्व मानवीय संकट आ गया है। उन्होंने सभी प्रवासी कामगारों को एक सप्ताह के अंदर न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को दिशा-निर्देश जारी करने की गुहार लगाई है। मंदर व भारद्वाज ने वकील प्रशांत भूषण के माध्यम से याचिका दायर की और शीर्ष अदालत से आपदा प्रबंधन और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेषज्ञों की राष्ट्रीय और राज्य सलाहकार…

बुंदेलखंड के दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की मदद की पहल

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों और विशेषकर बुंदेलखंड क्षेत्र के कई मजदूर देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हुए हैं। इनकी बेहतर व्यवस्था के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने विशेष पहल की है। इसके लिए उन्होंने पार्टी के संबंधित राज्यों के कार्यकर्ताओं के जरिए बेहतर प्रबंध कराए है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद शर्मा ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी एवं अर्जुन मेघवाल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान बताया बताया कि गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, तेलंगाना आदि राज्यों में मध्य प्रदेश और खासकर बुंदेलखंड…

Exclusive: केंद्र सरकार के लिए चुनौती बने 9 कोरोना HOTSPOT, कोविड-19 का कहर देशभर में जारी

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 9 हॉटस्पॉट लद्दाख, एसबीएस नगर (पंजाब), दिलशाद गार्डन एवं निजामुद्दीन (दिल्‍ली), भीलवाड़ा (राजस्थान), पुणे एवं मुंबई (महाराष्ट्र), कासरगोड (केरल), पथानानथिट्टा (केरल) में हैं. इन जगहों से सबसे ज्यादा और तेजी से मामले सामने आए हैं. सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद इन स्थानों पर मामलों को तेजी से फैलने से रोकने में सरकार को कामयाबी नहीं मिल रही है. कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हॉट स्पॉट पर आ रहे हैं और इनको रोकना एक मुश्किल भरा काम है. Zee News को सूत्रों…

”कोरोना संकट” से निपटने में पीएम मोदी की मां हीराबेन भी पीछे नहीं पीएम केयर्स फंड में दिए 25,000 रुपए

नई दिल्ली: देश इस वक्त कोरोना की मार से जूझ रहा है और ऐसे में सारा देश इसके लड़ने के लिए एकजुट नजर आ रहा है ऐसे में क्या बड़ा और क्या छोटा हर वयक्ति इस संकट से उबरने के लिए हर संभव मदद कर रहा है ऐसे में जहां देश के बिजनेसमैन से लेकर सर्विस क्लॉस लोग पीएम केयर्स फंड (PM Care Fund) में मदद दे रहे हैं वहीं इस मामले पर पीएम मोदी की बुजुर्ग मां भी आगे आईं है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण हाल ही…

जेपी नड्डा ने BJP कार्यकर्ताओं से पीएम केयर्स में 100-100 रुपये दान करने की अपील की

कोरोना वायरस (Corona virus) के खिलाफ हो रहे जंग में एक के एक बाद सभी लोग मदद के लिए सामने आ रहे हैं। आम आदमी से लेकर खास आदमी तक लोग अलग-अलग सरकारों द्वारा चलाई जा रही राहत कोष में अपना योगदान दे रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं से मदद के लिए सामने आने की अपील की है। उन्होंने प्रधानमंत्री (Prime Minister) द्वारा चलाई जा रही पीएम केयर फंड (PM Care Fund) में सभी कार्यकर्ताओं से 100-100 रुपये…

मजदूरों को केमिकल से नहलाने पर प्रियंका-अखिलेश और माया का गुस्सा

उत्तर प्रदेश के बरेली से लॉकडाउन के बीच एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां पलायन करने वाले कुछ गरीब मजदूरों को बस से उतारकर उन पर केमिकल का छिड़काव किया गया. इस केमिकल का इस्तेमाल कोरोनावायरस के असर को खत्म करने के लिए सड़कों और दीवारों पर किया जाता है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब प्रियंका गांधी से लेकर अखिलेश यादव तक योगी सरकार पर हमलावर हो चुके हैं. शहर छोड़ने पर मजबूर लोग देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के…

Corona Effect: हरियाणा में खट्टर का आदेश-प्रवासी मजदूरों को विशेष कैंपों में रखा जाए

 देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) की भयावहता के बीच केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को दो मोर्चे पर लड़ाई लड़नी पड़ रही है। एक तरफ उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों के बढ़ने पर त्वरित रोकथाम के प्रयास करने पड़ रहे है तो वहीं लॉकडाउन के बाद अपने राज्यों के लिये पलायन करने के लिये भारी तादाद में लोग निकल चुके है। इस बीच हरियाणा में खट्टर सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सीमाओं को सील किया जाए। इसके साथ ही पलायन कर रहे लोग के साथ मानवता…

‘अगर यही हाल रहा तो तुम्हारी मदद करने कोई नहीं आएगा’

राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि, हमारे डॉक्टर कोरोना वायरस से हर दिन दो-दो हाथ कर रहे हैं। हालांकि कोरोनो वायरस के रोगी बढ़ भी रहे हैं, तो कुछ रोगी बीमारी से ठीक होकर घर लौट रहे हैं। कोरोना के लक्षण को देखते हुए निमोनिया के भी मरीज बढ़ रहे हैं। राज्य के मुख्य डॉक्टरों उद्धव ठाकरे (cm uddhav thackeray) ने सुझाव दिया कि यदि सर्दी, खांसी और बुखार के बारे में कोई संदेह है, तो तत्काल कोरोना केंद्र जाकर डॉक्टरों से संपर्क करें। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रविवार…

मजदूरों को खाना, पानी देंगे एनएचएआई और टोल ऑपरेटर

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन से प्रवासी मजदूरों को राहत देने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन और देशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल ऑपरेटरों को प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी और अन्य जरूरी मदद मुहैया कराने को कहा है। मंत्रालय की ओर से यह निर्देश उन खबरों के बाद दिया गया जिसमेें कहा गया है कि लॉकडाउन के चलते हजारों कामगार, मजदूर पैदल ही अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह…

Covid-19: मदद में सोनिया ने की देरी! , रायबरेली के लोग बोले- सबसे बड़ी भूल, तुमको किया कुबूल

कोरोना वायरस (Corona Virus) देशभर में तेजी से अपने पैर पसार रहा है. इसके खतरे को देखते हुए तमाम लोग मदद को आगे आ रहे हैं, इनमे कई खिलाड़ी, फिल्म अभिनेता, राजनेता और व्यवसायी कोरोना से लड़ी जा रही इस लड़ाई में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं. ऐसे में रायबरेली से सांसद और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने भी एक बड़ी पहल की है. उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली की जनता की कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को पूरी सांसद निधि का…

कोरोना: मनमोहन होते तो गरीब व्यक्ति के पास पैसा और भोजन होता: तहसीन पूनावाला

. बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला ने कोरोना के कहर के बीच भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर (doctor) मनमोहन सिंह को याद किया, साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 (Kovid-19) के दौरान डॉक्टर (doctor) मनमोहन सिंह की प्रधानमंत्री के तौर पर कल्पना करें. उन्होंने कहा कि वह अगर वो होते तो 21 दिनों के लॉकडाउन (Lockdown) को सभी विपक्षी दलों और सीएम को साथ लेकर लागू करते. उन्होंने कहा कि वह नई संसद बनाने के लिए 20 हजार करोड़ रुपये खर्च नहीं करते. तहसीन पूनावाला का यह ट्वीट…

विधायक मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास निधि से 50 लाख रुपये कोरोना उन्मूलन में देंगे : नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के सभी विधायक एवं विधान पार्षद अपने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना निधि से न्यूनतम 50 लाख रुपये कोरोना वायरस से निपटने के लिए सहयोग के रूप में स्वास्थ्य विभाग के कोरोना उन्मूलन कोष में अंशदान करेंगे। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि अपनी इच्छा के अनुसार वे इससे अधिक राशि के अंशदान की भी अनुशंसा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों के संबंध में उन्होंने उच्चस्तरीय…

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को बांटे राज्य, हर दिन देंगे कोरोना पर रिपोर्ट

 कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने कुछ चुनिंदा केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अलग-अलग राज्यों के मोर्चे पर लगाया है। केंद्रीय मंत्रियों को हर दिन राज्य में कोराना से जुड़ी रिपोर्ट पीएमओ को देनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे ज्यादा चार केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी उत्तर प्रदेश के लिए लगाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महेंद्रनाथ पांडेय, कृष्णपाल गुर्जर और संजीव बालयान को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह गजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्थान और पंजाब की जिम्मेदारी दी है।…

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 43 नये मामले, चार मौतें

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना विषाणु ‘कोविड-19’ संक्रमण के 43 नये मामले सामने आए हैं और चार मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है। देश में कोरोना वायरस के कुल पाजिटिव मामलों की संख्या 649 हो गई हैं और इनमें 602 भारतीय नागरिक तथा 47 विदेशी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कोरोना महामारी के बारे जानकारी देते कहा कि सरकार का ध्यान कोरोना वायरस मरीजों के बेहतर इलाज, विदेशों से आए…

गरीबों के लिए 1़ 70 लाख करोड़ के पैकेज का स्वतंत्रदेव ने किया स्वागत

कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन के कारण गरीबों की परेशानी दूर करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1 करोड़ 70 लाख का राहत पैकेज दिया गया। इसका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने अपने जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार लगातार इस वैश्विक आपदा से निपटने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा देश के गरीबों, किसानों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और संगठित क्षेत्र सहित अन्य की मदद के लिए 1.7 लाख रुपये के राहत पैकेज…

कोरोना से जंग के लिए अब सांसद निधि से दिए जा सकेंगे पैसे, नियमों में किया बदलाव

नई दिल्ली: देश इस वक्त कोरोना की महामारी का सामना कर रहा है. केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन हर कोई अपनी तरफ से लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहा है. इसी को देखते हुए अब सांसद निधि फंड के नियमों में भी बदलाव किया गया है. अब सांसद और विधायक अपने फंड का हिस्सा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उपयोग कर सकेंगे. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने बुधवार सुबह ट्वीट किया कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया, सांसद निधि…

कोरोना महामारी में देश को चिकित्सकों और नर्सों की जरूरत : लालू

अविभाजित बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की ओर से कहा गया कि कोरोना महामारी में देश को चिकित्सकों और नर्सों की जरूरत है। श्री यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आज ट्वीट कर कहा गया, “मैं सेवानिवृत्त स्वस्थ चिकित्सकों एवं नर्सों से अपील करता हूं कि वे इस महामारी से उत्पन्न चुनौतियों का मुकाबला करने में सरकार का साथ दें।” राजद अध्यक्ष की ओर से एक अन्य ट्वीट में कहा गया, “यदि सरकार इन चिकित्सकों और नर्सों से आग्रह…

क्या आप सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित कर रहे हैं ? : शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगी सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित कर रहे हैं और इसके साथ ही उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या लोग कोरोनावायरस के प्रकोप के मद्देनजर दिशानिर्देशों को पालन कर रहे हैं।गृहमंत्री ने इस बाबत संदेश फैलाने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और कहा कि यह समय की जरूरत है। शाह ने ट्वीट कर कहा, हम इसे सुनिश्चित कर रहे हैं..क्या आप कर रहे हैं? भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट…