पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है. यानी आज प्रचार का आखिरी दिन है. ऐसे में आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने वोटरों को लुभाने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि इस बार लोग मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने के मूड में हैं और महिलाओं से लेकर युवाओं तक सभी मतदाता उत्साहित हैं. तेजस्वी यादव ने बड़े-बड़े ऐलानों की झड़ी लगा दी. खाते…
Category: बोल-बच्चन
जीतन राम मांझी के प्रत्याशी पर फायरिंग और पत्थरबाजी, कहा- ‘हत्या की साजिश थी’
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी से टिकारी विधानसभा के प्रत्याशी अनिल कुमार पर बुधवार (29 अक्टूबर, 2025) को हमला हो गया. फायरिंग भी हुई है. यह घटना दिघौरा गांव में हुई जब वे चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत पहुंचे थे. घटना में अनिल कुमार के सिर में चोट लगी है. वहीं कई समर्थक भी घायल हुए हैं. घटना के बाद घायल प्रत्याशी और समर्थकों को टिकारी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. टिकारी विधानसभा के मऊ में बुधवार को उपेंद्र कुशवाहा की चुनावी सभा भी थी. चुनावी सभा के बाद…
‘ बिहार में नीतीश कुमार सिर्फ चुनावी दूल्हा हैं’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया तंज
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि बिहार बदलाव मांग रहा है. उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार को चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा. महाराष्ट्र में क्या हुआ और मध्य प्रदेश में सीएम कोई और बना. वो बीजेपी के ‘दुल्हा’ जरूर हैं लेकिन वो केवल ‘चुनावी दुल्हा’ हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन ‘पीएम’ बना रहा था. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ चुनावी चेहरा हैं. तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. यूपी के गाजीपुर में मीडिया से बातचीत…
‘बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री क्यों नहीं हो सकता’, लालू यादव के गढ़ में ओवैसी का तंज
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जोर-शोर के साथ अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है. असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी इंडिया गठंबधन पर बिहार के मुस्लिम समुदाय की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्रीय मंत्रियों की ओर से दिए गए बयानों की भी आलोचना की. एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत मंगलवार (28 अक्टूबर, 2025) को बिहार के गोपालगंज जिले से की. यहां चुनावी जनसभा को संबोधित…
हापुड़:मुख्यमंत्री ने गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेले की तैयारियों की समीक्षा की, श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता
हापुड़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले वार्षिक कार्तिक पूर्णिमा मेले एवं अमरोहा के प्रसिद्ध तिगरी मेले की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ गंगा का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। सीएम योगी ने मेले की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल आस्था और…
बिहार चुनाव : बिहार में पलायन चुनावी मुद्दा क्यों नहीं बनता?
बिहार में पलायन चुनावी मुद्दा क्यों नहीं बनता है? इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारत में जिस राज्य से लोग सबसे ज्यादा पलायन करते हैं, वो बिहार है. इसकी सबसे बड़ी वजह रोजगार का न होना है. लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव में पलायन ‘चुनावी मुद्दा’ नहीं बन पाया है. ‘जन सुराज पार्टी’ के प्रशांत किशोर ने इसपर आवाज़ उठाई, लेकिन बहुत प्रैक्टिकल एप्रोच नहीं होने के कारण उतना असर नहीं किया, जितना होना चाहिए. बीच में वो न जाने किस कारण से थोड़े मौन भी हो गए. पिछले…
तेजस्वी यादव की चुनौती का प्रधानमंत्री मोदी ने दिया जवाब
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी मैदान में उतर गए हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) राज्य विधानसभा चुनाव में पिछले सभी चुनावी रिकॉर्ड तोड़ देगा. उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार के लोकप्रिय उपनाम ‘सुशासन बाबू’ का जिक्र करते हुए कहा, ‘पूरा बिहार कह रहा है- ‘फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार.’ पीएम मोदी ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा…
‘आरजेडी का मतलब- रंगदारी, जंगलराज और दादागिरी’, बिहार के हाजीपुर में बोले BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाजीपुर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू यादव, तेजस्वी यादव और कांग्रेस समेत विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी ने बिहार को अंधकार के युग में धकेल रखा था, लेकिन NDA सरकार आज तेजी से विकास कार्य कर रही है. उन्होंने कहा, ‘आरजेडी-कांग्रेस सिर्फ परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, हम विकास की राजनीति करते हैं. RJD का मतलब है…
बिहार चुनाव: इंडिया अलायंस में बन गई बात! तेजस्वी यादव होंगे विपक्ष का CM चेहरा
बिहार के विपक्षी गठबंधन दल इंडिया अलायंस के बीच नाराजगी खत्म होती नजर आ रही है. आरजेडी के सूत्रों से बड़ी खबर सामने आ रही है कि RJD-कांग्रेस में सहमति बन गई है और तेजस्वी यादव को महाहठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा चुन लिया गया है. इसका ऐलान भी जल्द ही हो सकता है. बिहार चुनाव 2025 के लिए तेजस्वी यादव के सीएम कैंडिडेट होने पर महागठबंधन में सहमति बन गई है. आज तेजस्वी के नेतृत्व पर महागठबंधन के सभी दल इस फैसले पर मुहर लगाएंगे. तेजस्वी के सीएम कैंडिडेट होने…
राजगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात , किसानों को 277 करोड़ की राहत राशि ?
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की धरती पर किसानों को दीपावली का त्योहार मनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार हर मुश्किल घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राजगढ़ जिले को धनतेरस के अवसर पर लगभग 500 करोड़ रुपये की सौगात मिल रही है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को राजगढ़ जिले के ब्यावरा में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। किसानों को 277 करोड़ रुपये की राहत राशि…
बिहार चुनाव 2025: सीमा सिंह और गणेश भारती के नामांकन रद्द, क्या अब इनकी उम्मीदवारी बहाल हो सकती है ?
पटना: बिहार चुनाव 2025 में वोटिंग से पहले ही दो उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला लगभग हो गया है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की मढ़ौरा सीट से उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन तकनीकी त्रुटि के कारण खारिज हो गया, वहीं दरभंगा जिले की कुशेश्वरस्थान विधानसभा से वीआईपी पार्टी (विकासशील इंसान पार्टी) के उम्मीदवार गणेश भारती का नामांकन भी अमान्य घोषित कर दिया गया. गणेश भारती का नामांकन वीआईपी पार्टी सिंबल के बिना जमा हुआ था, क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी के हस्ताक्षर सिंबल पत्र पर नहीं थे. अब…
बिहार चुनाव : खेसारीलाल यादव और उनकी पत्नी 15-15 दिन छपरा में रहेंगे, कहा- 3 कट्ठा जमीन खरीदी और अब में यहां का निवासी
छपरा. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और अब नेता बने खेसारीलाल यादव ने बाहरी उम्मीदवार के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि वे अब खुद को छपरा का ही निवासी मानते हैं. खेसारी ने बताया कि उन्होंने छपरा में 3 कट्ठा जमीन खरीदी है और अब यहीं अपना घर बनाएंगे. सारण जिले के छपरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने ‘बाहरी उम्मीदवार’ कहे जाने पर अपनी दो टूक रखते हुए कहा कि तीन साल पहले ही उन्होंने सांढा…
बिहार चुनाव : महागठबंधन में कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन , वो 6 सीटें, जहां आपस में ही लड़ रही कांग्रेस-राजद
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों को लेकर कन्फ्यूजन का माहौल बना हुआ है. महागठबंधन में सीटों को लेकर मचा घमासान अब खुलकर सामने आने लगा है. कई सीटों पर सहयोगी दलों के बीच तालमेल बिगड़ गया है. अब हालात ऐसे हैं कि कांग्रेस और आरजेडी जैसे पुराने सहयोगी एक-दूसरे के आमने-सामने उतर आए हैं. पहले चरण के नामांकन के बीच छह सीटें ऐसी हैं जहां गठबंधन की एकता सवालों के घेरे में है. जानकारी के मुताबिक, बछवाड़ा, वैशाली, गौड़ा बराम, रोसड़ा, लालगंज और राजापाकड़ ऐसी सीटें हैं,…
भड़के पप्पू यादव, उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कही ये बात
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य के पूर्णिया जिले से सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है. पप्पू यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कहा कि वह खुद कहें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में कुछ भी ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बता दिया है कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक हैं. पप्पू यादव ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा, ‘बिहार की जनता के सामने आ गया है कि भारतीय जनता पार्टी कितनी लालची है. जनता भाजपा…
लालू के लाल तेजस्वी यादव हैं करोड़ों के मालिक
राष्ट्रीय जनता दल के सीनियर नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार (15 अक्टूबर) को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दर्ज किया. तेजस्वी यादव वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं. नामांकन के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे में तेजस्वी ने अपनी कुल संपत्ति की जानकारी दी है. तेजस्वी यादव ने हलफनामे में जानकारी दी है कि उनके पास कुल संपत्ति लगभग 8.1 करोड़ रुपये की है. इसके अलावा, तेजस्वी के पास कई आलीशान और महंगी चीजें भी हैं, जिनमें एक इतालवी…
अखिलेश बोले योगी ‘घुसपैठिया’, लेकिन अटल-आडवाणी, शरद यादव जैसे दिग्गज भी दूसरे राज्य से बने थे नेता
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए उनकी तुलना ‘घुसपैठिए’ से की है. सपा अध्यक्ष ने कहा, “हमारे यूपी में भी घुसपैठिए हैं. मुख्यमंत्री जी खुद उत्तराखंड से हैं. हम तो चाहते हैं कि उन्हें वापस उनके राज्य भेज दिया जाए.” अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा के पास झूठे आंकड़े हैं. जो लोग पलायन के आंकड़े दे रहे हैं, अगर उनके आंकड़ों पर भरोसा किया जाए, तो आदमी भटक जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारे उत्तर…
बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सबसे अधिक VIP को घाटा!
महागठबंधन में संभावना है कि मंगलवार (14 अक्टूबर, 2025) को सीट शेयरिंग का ऐलान हो जाए. माना जा रहा है कि महागठबंधन में शामिल दलों से लगभग बात पूरी हो गई है. हालांकि मुकेश सहनी को बड़ा घाटा हो रहा है. वह इसलिए कि जिस हिसाब से वे 60 सीटों की बात कर रहे थे उसका आधा भी उन्हें नहीं मिल रहा है. सूत्रों की मानें तो विकासशील इंसान पार्टी को 15 सीट से ज्यादा देने पर विचार नहीं हो रहा है. सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव के साथ…
लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जल जीवन मिशन-हर घर नल योजना’ की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जल जीवन मिशन–हर घर नल योजना’ की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, जल निगम तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, परियोजना कार्यान्वयन में लगी प्रमुख एजेंसियों — एनसीसी लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, मेघा इंजीनियरिंग, पीएनसी इन्फ्राटेक, आईसी इन्फ्रा, पावर मैक, और कल्पतरु प्रोजेक्ट्स — के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विंध्य और…
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है. आइए जानते हैं कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है. इसमें बीजेपी और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें दी गई हैं. इसके अलावा जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के हिस्से में 6-6 सीटें आई हैं. बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है– भाजपा – 101 सीटजदयू – 101…
बिहार चुनाव 2025 : सीट बंटवारे से नाराज उपेंद्र कुशवाहा हुए भावुक
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में आखिरकार सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है. हालांकि, इस ऐलान के बाद एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का मन खिन्न दिखाई दिया. उपेंद्र कुशवाहा ने उम्मीद से कम सीटें मिलने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भावनात्मक पोस्ट लिखी, जिसने सियासी हलचल तेज कर दी. उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पोस्ट में लिखा – “प्रिय मित्रों और साथियों, आप सभी से क्षमा चाहता हूं. आपके मन के अनुरूप सीटों की संख्या तय…
