लोकसभा में बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर बड़ा बयान दिया, जिसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की उनसे तीखी बहस हो गई. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस डील के जरिए भारत को ‘बेच’ दिया है और यह ‘पूरी तरह से आत्मसमर्पण’ है. इसके बाद किरेन रिजिजू ने कहा कि वह राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लेकर आएंगे. 11 फरवरी 2026 को सदन में राहुल गांधी…
Category: बोल-बच्चन
अखिलेश यादव ने बीजेपी को बताया किसान ‘विरोधी
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर किसानों के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बड़ा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट के जरिये कुछ सवाल भी पूछे हैं. अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि किसानों को नुकसान पहुंचाकर, हमारे देश में कोई भी सरकार नहीं चल सकती है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट के जरिये पूछा, “जब सब कुछ विदेश से आयेगा, तो किसान क्या…
पप्पू यादव को MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत, तीन दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को एमएपी-एमएलए कोर्ट से मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को जमानत मिल गई. धोखाधड़ी से मकान किराए पर लेने और कब्जा करने के मामले में जमानत मिली है. मकान मालिक ने पटना के गर्दनीबाग थाने में केस किया था. इसी मामले में तीन दिन पहले (शुक्रवार की देर रात) गिरफ्तारी हुई थी. अब देखना होगा कि कब तक उनकी रिहाई होती है क्योंकि एक दूसरे मामले में उन्हें रिमांड पर लिया गया है. इस मामले कल (बुधवार) जमानत के लिए सुनवाई होगी. जानकारी के अनुसार, सुनवाई के…
परीक्षा पे चर्चा में PM मोदी की 20 बड़ी बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में छात्रों, शिक्षकों और माता-पिता के लिए कई बड़ी बातें कहीं। बातचीत के दौरान PM मोदी ने देश भर के छात्रों के सवालों के जवाब देते हुए परीक्षा की तैयारी, तनाव को मैनेज करने, अच्छी आदतों, टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल और करियर के विकल्पों के बारे में बात की। पढ़ाई के रूटीन और नींद से लेकर स्टार्टअप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक छात्र जीवन से जुड़े कई विषयों पर बातचीत की गई। यहां आप परीक्षा पे चर्चा 2026 में प्रधानमंत्री मोदी…
‘SIR में कोई रुकावट बर्दाश्त नहीं करेंगे’, बंगाल की CM ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को साफ संदेश
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह राज्यों में चल रहे लेक्टोरल रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कोई रुकावट बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में एसआईआर के तहत दस्तावेजों की जांच के लिए समय सीमा एक सप्ताह तक बढ़ा दी है।यह जानकारी लाइव लॉ ने दी है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल की एसआईआर से जुड़े कई मामलों पर सुनवाई कर रहा है। इनमें ममता बनर्जी की एक याचिका भी शामिल थी। इसमें उन्होंने अन्य मुद्दों के साथ-साथ ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी’ सूची में…
माओवाद के खिलाफ सरकार की निर्णायक लड़ाई’, राष्ट्रपति ने कहा- खत्म हो रहा भय और डर का माहौल
जगदलपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को बस्तर पंडुम का शुभारंभ करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि माओवादियों के खिलाफ सरकार की निर्णायक कार्रवाई ने बस्तर क्षेत्र में भय व अविश्वास के माहौल का अंत कर दिया है। बस्तर में विकास का एक नया सवेरा हो रहा है। राष्ट्रपति ने हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा रखें, शांति के मार्ग से विचलित करने की कोशिश करने वालों के बहकावे में नहीं आएं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा,…
पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया…
बिहार के पूर्णिया से लोकसभा संसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव को 1995 के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है. इस बीच जनशक्ति जनता दल प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि पप्पू यादव ने अपनी मांग उठाई थी. उनको पुराने केस में उठाकर अंदर कर दिया गया है. कहीं न कहीं माहौल खराब किया जा रहा है. सरकार को इसका…
‘घूसखोर पंडित’ फिल्म विवाद: अखिलेश यादव बोले- यह एक जाति के लिए अपमानजनक, भाजपा पर भी साधा निशाना
‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के नाम पर उठे राजनीतिक विवादों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज के कुछ लोगों का दुरुपयोग, उसी समाज के खिलाफ करती है। किसी समाज विशेष को लक्षित, चिन्हित, टारगेट करके ‘अपमानित-आरोपित’ करती है। उन्होंने फिल्म का नाम लिए बगैर कहा कि फिल्म का शीर्षक केवल आपत्तिजनक नहीं, बेहद अपमानजनक भी है। उस फिल्म का नाम लिखने से भाजपा का उस समाज का तिरस्कार करने का उद्देश्य और भी अधिक पूरा होगा। ऐसा सिनेमा नाम बदलकर भी रिलीज नहीं…
मुंबई में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने ऐसा क्या कहा कि सुनने में पूरी तरह से तल्लीन दिखे सलमान खान, जानें
मुंबई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS) प्रमुख मोहन भगवत ने शनिवार को कहा कि भारत का विभाजन इसलिए हुआ, क्योंकि हिंदू भाव को भुला दिया गया था। मुंबई में संघ की 100 साल की यात्रा: नए क्षितिज कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को संवाद के बिना नहीं समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जरूरी है लेकिन वैश्विक निर्भरता भी जरूरी है और ऐसी निर्भरता टैरिफ (शुल्क) से प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उधर, अभिनेता सलमान खान इस कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख मोहन भागवत के…
राजस्थान में स्कूल जर्जर, मंत्री लेंगे 55 लाख की फॉर्च्यूनर, कांग्रेस ने उठाए सवाल
राजस्थान में एक तरफ फंड की कमी की वजह से सरकारी स्कूल जर्जर अवस्था में हैं और उनकी मरम्मत नहीं हो पा रही है. वहीं दूसरी तरफ सरकार अपने मंत्रियों के लिए तकरीबन 55 लाख रुपए की कीमत वाली नई फॉर्च्यूनर गाड़ियां खरीद रही है. इस पर कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैं. सरकार की दलील है कि मंत्रियों को दौरों के दौरान दिक्कत होती है चार साल पुरानी गाड़ियों के खराब होने का डर बना रहता है. इस वजह से महंगी लग्जरी फॉर्च्यूनर कार खरीदने का फैसला कतई…
अखिलेश यादव बोले- पांच फीसदी कमीशन लेने वाला आईएएस गायब, भाजपा ने कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिस भाजपा राज में एसपी फरार हो गया हो और एक ऐसा आईएएस भी जो निवेश के नाम पर पांच फीसदी एडवांस लेता था, वह भी गायब है तो किसी अन्य गुमशुदा का कौन ढूंढ सकता है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। हत्या, लूट, बलात्कार, ठगी, अपहरण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कानून व्यवस्था पर सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। उन्होंने कहा कि…
हिमाचल न्यूज़ : सीएम सुक्खू बोले- स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंध
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिले के घुमारवीं में नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए अनेक क्रांतिकारी कदम उठा रही है ताकि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष 1 मार्च के बाद राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मोबाइल फोन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाएगी तथा स्कूल परिसर में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि…
मणिकर्णिका घाट के मुद्दे पर डिंपल यादव की प्रतिक्रिया, PM मोदी का नाम लेकर क्या कहा?
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर कथित तौर पर तोड़फोड़ मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बड़ा जुबानी हमला बोला है. एबीपी लाइव से बातचीत में मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने मणिकर्णिका घाट विवाद प्रतिक्रिया दी है. डिंपल यादव ने कहा, “जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जिस तरह से मणिकर्णिका घाट में जिस तरह से बुलडोजर से मणिकर्णिका घाट को…
‘PM मोदी डरे हुए हैं, इसीलिए संसद नहीं आए’; लोकसभा में प्रधानमंत्री के संबोधन टलने पर बोले राहुल
संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित संबोधन हंगामे के कारण नहीं हो सका। इसी मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सच्चाई का सामना करने से डर रहे हैं, इसलिए सदन में नहीं आए। राहुल गांधी ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो और बयान भी साझा किया। इस वीडियो में वो पहले ही ये बात कह चुके थे। राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि जैसा उन्होंने…
जलवायु के परिवर्तन से पानी के जंगलों को हो रहा खतरा
जलवायु के परिवर्तन से जितना नुकसान धरती की ऊपरी सतह पर होता है उतना ही नुकसान धरती की आंतरिक सतह यानि पानी के जीवों और पेड़—पौधों को भी होता है। एक सामने आयी रिपोर्ट अनुसार पता चला है कि जलवायु परिवर्तन के कारण पानी के नीचे समुद्री घास—पात से बने जंगलों के सूक्ष्मजीवों को प्रभावित कर उनके अस्तित्व के लिए खतरा बनता जा रहा है। आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी आफ सिडनी और सिडनी यूनिवर्सिटी आफ मरीन साइंस के शोधकर्ताओं ने बताया कि जैसे मनुष्य की आंत के सूक्ष्मजीवों में किसी तरह…
ममता बनर्जी बोलीं- बंगाल को बनाया जा रहा निशाना; आयुक्त को बताया अहंकारी और झूठा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मामले पर दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हुई बैठक को गुस्से में बीच में छोड़कर बाहर निकल गईं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान ममता और उनके साथ आए TMC नेताओं ने अपने मुद्दों पर बात रखी, लेकिन आयोग की ओर से जवाब सुनने का अवसर उन्हें नहीं मिला। एक अधिकारी ने बताया जब आयुक्त जवाब देने लगे, टीएमसी नेताओं ने कई बार बीच में टोकते हुए जवाब दिया। ममता…
महाराष्ट्र: NCP के संभावित विलय पर बीजेपी का बड़ा दावा?
महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच एनसीपी के संभावित विलय को लेकर बीजेपी विधायक राम कदम ने बड़ा बयान दिया है. राम कदम ने कहा कि जब तक अजित दादा जीवित थे, तब तक शरद पवार गुट और अजित पवार गुट के एक होने की कोई चर्चा नहीं थी. उन्होंने सवाल उठाया कि यह सारी बातें अजित दादा के निधन के बाद ही क्यों शुरू हुईं. बीजेपी विधायक ने आगे कहा, “पहले कभी शरद पवार या अन्य नेताओं ने इस तरह की कोई बात नहीं कही. अब अचानक इस मुद्दे…
लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती: एक बार फिर अभ्यर्थियों ने घेरा केशव प्रसाद मौर्य का आवास
एक बार फिर 69000 शिक्षक भर्ती में शामिल आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई न होने से अभ्यर्थी नाराज है। इसी को लेकर केशव प्रसाद के घर के सामने धरने पर बैठे थे। अभ्यर्थियों ने यहां जोरदार नारेबाजी की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही। यहां बैठे अभ्यर्थी केशव चाचा न्याय करो का नारा लगाकर धरने पर बैठ गए । पुलिस ने सभी को बस से धरना स्थल इको गार्डेन भेज दिया। अभ्यर्थियों…
‘पुराने सामान को नए डिब्बे में…’, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बजट पर उठाए सवाल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं की लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ. अब इसे लेकर जहां सत्ता पक्ष के नेता इस बजट को सही बता रहे हैं तो वहीं विपक्षी नेता सरकार पर हमलावर हैं. इस बजट पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इस बजट को पुराने सामान को नए डिब्बे में नए लेबल के साथ परोसने…
अखिलेश यादव ने बजट को बताया ‘भाजपाई बजट’, बोले- न जनता का जिक्र न उनकी फिक्र
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी) को केंद्रीय बजट पेश किया. इस आम बजट को लेकर विपक्ष ने निशाना साधना शुरू कर दिया है. इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने केंद्रीय बजट को ‘भाजपाई बजट’ करार दे दिया है. अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इसमें न जनता की जिक्र है न उनकी फिक्र है. इसके साथ ही सपा चीफ ने बजट के प्रमुख बिंदुओं को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने अपने ‘एक्स’…
