भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खेत में अचानक पैरामोटर गिरा, mp में आज तीसरा दिन,भगदड़ मचते-मचते बची

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह एकबार फिर शुरू हुई। मध्यप्रदेश में आज यात्रा का तीसरा दिन है। उनके साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा दिग्विजय सिंह समेत मप्र कांग्रेस के सभी बड़े नेता चल रहे हैं। वे सुबह टी-ब्रेक लिए बिना ही यात्रा के लिए आगे बढ़ गए। यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे से खरगोन जिले के खेरदा गांव से हुई। यहां से यात्रा खरगोन पहुंची। यात्रा का मॉर्निंग ब्रेक सुबह 10.30 बजे भानबरड में होगा। यहां से…

बंद कैमरे पर बोले गुजराती – हम BJP के खिलाफ, लेकिन इससे हिंदू एक हो जाएंगे

गुजरात का गोधरा एक बदनाम पहचान का शिकार है। 27 फरवरी 2002 को अयोध्या से गुजरात आ रही साबरमती एक्सप्रेस के S-6 कोच में गोधरा रेलवे स्टेशन पर आग लगा दी गई। इसमें 59 तीर्थ यात्री मारे गए। मरने वालों में 9 पुरुष, 25 बच्चे और 25 महिलाएं शामिल थीं। कुछ ही घंटों बाद गुजरात के कई हिस्सों से हिंसा भड़कने की खबरें आने लगीं। गुजरात के कई हिस्सों में करीब 5 दिन तक हिंसा चलती रही। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक 1,044 लोगों की जान गई। दंगा पीड़ितों में बिलकिस…

पायलट को गहलोत ने बताया गद्दार:कहा- समर्थन है नहीं CM कैसे बनेंगे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर के पहले हफ्ते में राजस्थान पहुंचेगी। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पायलट को कैसे CM बना सकते हैं। उनके पास 10 विधायक भी नहीं हैं। जिसने बगावत की हो और जिसे गद्दार नाम दिया गया है, उसे लोग कैसे स्वीकार कर सकते हैं। गहलोत के बयान का जवाब देते हुए पायलट ने कहा कि वे पहले भी मुझे नाकारा, निकम्मा और गद्दार कह चुके हैं, उन्होंने मुझ पर जो आरोप लगाए…

मैनपुरी उपचुनाव: JDU के बाद अब लोकदल ने डिंपल यादव को समर्थन देने का ऐलान किया

मैनपुरी उपचुनाव के लिए जेडीयू के बाद एक और दल ने मुलायम सिंह यादव के सम्मान में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है. समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी  बनाया है ताकि वह अपनी परंपरागत सीट जीतकर उसे बचा सके. उधर बीजेपी भी पूरे जोर-शोर से अपना कब्जा करना चाह रही है. इन सबके बीच अब लोकदल पार्टी ने मैनपुरी से सपा…

राहुल की यात्रा की तैयारियों पर हुई मीटिंग में दूर-दूर बैठे, क्या गहलोत और पायलट में फिर टकराव

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक तरफ देशभर में भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं, वहीं दूसरी ओर राजस्थान में पार्टी के बड़े नेताओं में टकराव की स्थिति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। राहुल अपनी यात्रा के साथ 3 दिसंबर को राजस्थान में होंगे, लेकिन पार्टी के सीनियर नेताओं के बीच तल्खी बनी हुई है। ताजा मामला भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर है। बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यात्रा को लेकर पार्टी नेताओं की मीटिंग बुलाई थी। इसमें गहलोत के धुर विरोधी सचिन पायलट…

कहाँ गया भोपाल का पानी, आज 40% आबादी को पानी नहीं

राजधानी भोपाल की करीब 40% आबादी को आज पानी नहीं मिलेगा। अरेरा कॉलोनी, चार इमली, शाहपुरा, शाहजहांनाबाद, जवाहर चौक समेत 80 से ज्यादा बड़े इलाकों में कोलार लाइन से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन बुधवार को मैनिट और मंडीदीप फीडर लाइन से बिजली की सप्लाई बाधित रही और पंप हाउस में पंप नहीं चले। इस कारण नगर निगम गुरुवार को पानी की सप्लाई नहीं कर सकेगा। ऐसे में लोगों के सामने पानी के लिए मुसीबत बढ़ सकती है। निगम अधिकारियों का कहना है कि ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में पानी…

नर्मदा लाइन की शिफ्टिंग में जुटा निगम, 50 से ज्यादा इलाकों में असर

राजधानी भोपाल के 50 से ज्यादा इलाकों में आज यानी बुधवार को भी नर्मदा लाइन से पानी की सप्लाई नहीं होगी। नगर निगम सुभाषनगर में नर्मदा लाइन की शिफ्टिंग कर रहा है, जो बुधवार को पूरा होगा। लाइन शिफ्टिंग के चलते जहांगीराबाद, सेमरा, सुभाषनगर, इंद्रपुरी, बरखेड़ी, आशोका गार्डन, दामखेड़ा, अयोध्या नगर, जेके रोड, भरत नगर, बरखेड़ा पठानी, सोनागिरी, राजीव नगर, कोलुआ, मिनाल रेसीडेंसी, पटेल नगर समेत अन्य इलाकों में असर पड़ेगा।सुभाषनगर अंडरब्रिज के पास मेट्रो रेल डिपो का निर्माण हो रहा है। इसमें नर्मदा लाइन बाधक बनी हुई थी। जिसे…

नलिनी ने घर छोड़ा, जेल में चिल्लाने से गले से खून आ गया, जानिए

तमिलनाडु के वेल्लोर के कटपाडी इलाके के भरमपुरम का एक घर पिछले 10 महीने से पुलिस की छावनी बना हुआ था। घर में एंट्री के चारों पॉइंट्स बैरिकेड लगाकर ब्लॉक कर दिए गए। बिना इजाजत न कोई अंदर जा सकता था और न ही कोई बाहर आ सकता था। 21 मई 1991 को एक धमाका हुआ, जिसमें PM राजीव गांधी का शरीर टुकड़ों में बिखर गया। इसी केस में दोषी और अब सजा माफी के बाद बाहर आई नलिनी श्रीहरन इसी घर में ठहरी हुई थीं। नलिनी किसी भी भारतीय…

किसानों का बड़ा आंदोलन आज भोपाल मे, विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की डिमांड

मध्यप्रदेश के किसानों और किसान नेताओं ने एक बार फिर विधानसभा का 7 दिन का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की है। उनकी मांग है कि इसमें सिर्फ खेती-किसानी से जुड़े मुद्दे और समस्याओं पर ही चर्चा हो। आज इस मांग के साथ भोपाल में प्रदेशभर से किसान जुटेंगे। भारतीय किसान संघ के बैनर तले 18 मांगों पर बड़ा आंदोलन करेंगे। किसानों के इवेंट को लेकर आज राजधानी में कई रूट डायवर्ट भी रहेंगे। भाकिसं के ‘किसान शक्ति शंखनाद, ग्राम सभा से विधानसभा’ के तहत हो रहे कार्यक्रम में…

बेवफा चायवाला प्रेमी जोड़ों काे मुफ्त में पिलाता चाय, कोई बना MBA चायवाला

अगर आप भोपाल गए हैं तो पुराने शहर में ‘पप्पू भाई चाय वाले’ की चाय जरूर पी होगी। तो फिर इसका टेस्ट भी आपको याद होगा। चीनी, दूध, मलाई के बीच हल्की नमकीन चाय हर भोपाली की जुबान पर रहती है। मगर भोपाल की सबसे फेमस चाय ‘राजू टी स्टॉल’ की मानी जाती है। जिसकी शुरुआत फरीद कुरैशी ने 90 के दशक में की। मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन, रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर बिमल जालान, राहुल गांधी, अन्नू कपूर, फिल्म डायरेक्टर मुज़फ्फर अली, प्रकाश झा और अनुराग बसु जैसी तमाम…

प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिसोदिया गुजरात में प्रचार करेंगे, पढ़िए पूरी खबर

गुजरात में चुनावी सरगर्मी शुरू हो गयी है। BJP यहां कारपेट बॉम्बिंग की रणनीति अपनाकर प्रचार कर रही है। इसी सिलसिले में प्रदेश के पंचायत मंत्री की ड्यूटी गुजरात चुनाव में लगाई गई है। कैबिनेट मंत्री को एक विधानसभा की जिम्मेवारी दी गयी है। उन्हें 3 दिन के लिए वहां भेजा जा रहा है। इससे पहले गुना सांसद केपी यादव की ड्यूटी भी गुजरात चुनाव में लगाई जा चुकी है। बता दें कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने गुजरात की दूसरे चरण की 93 विधानसभाओं में पार्टी को जिताने के…

मोदी से मुलाकात ने रिवाबा की लाइफ बदली, एक फोन से मिला टिकट

गुजरात के सौराष्ट्र में आने वाले जामनगर को छोटी काशी और सौभाग्य नगर भी कहा जाता है। यहां के बाल हनुमान मंदिर में 1964 से 24 घंटे रामधुन चल रही है। मंदिर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इन दिनों जामनगर इलेक्शन की वजह से चर्चा में है। BJP ने यहां से टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को उम्मीदवार बनाया है।कभी सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी के लिए दिल्ली गईं रिवाबा 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली थीं। उसके बाद…

नगर निकाय चुनाव का बताया सच, समाजसेवा के बदले जनता बनाना चाहती है पार्षद

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में अक्टूबर महीने में किए गए डोर टू डोर सत्यापन कार्य के दौरान नगर निकायों की मतदाता सूची 66 हजार मतदाताओं के नाम बढ़े हैं। अक्टूबर एवं नवंबर, दोनों महीनों में करीब सवा लाख से अधिक मतदाता बढ़े हैं। निकाय चुनाव के दृष्टिगत परिसीमन का काम पूरा हो चुका है। प्रशासन की ओर से वार्डों के प्रस्तावित आरक्षण भी शासन को भेजे जा चुके हैं। जल्द ही शासन की ओर से अनुमोदन के बाद स्थानीय स्तर पर वार्डों के आरक्षण जारी कर आपत्ति मांगी जाएगी।लखनऊ…

अमित शाह का गांव बना कांग्रेस का गढ़, रिपोर्ट पढ़िए

अहमदाबाद से 90 किलोमीटर दूर उंझा विधानसभा का वडनगर गांव। PM मोदी यहीं पले-बढ़े हैं। 2017 के चुनाव में कांग्रेस की आशा पटेल यहां से जीती थीं। 2019 में वे BJP में शामिल हो गईं। दिसंबर 2021 में डेंगू से उनकी मौत हो गई। उनके निधन के बाद से ही विधायक की सीट खाली है।गृह मंत्री अमित शाह के गांव वाली सीट मानसा में BJP दो बार से हार रही है। पिछली बार पाटीदार आंदोलन इसकी बड़ी वजह रहा। ठाकोर वोटर्स कांग्रेस के पक्ष में हैं, लेकिन BJP के कोर…

राहुल के साथ ही ये क्यों होता है?, भारत जोड़ो यात्रा में नेपाली राष्ट्रगान

राहुल गांधी जो कुछ भी करने जाते हैं, कुछ उल्टा ही हो जाता है। अब ये समय का फेर है या किस्मत का, ये तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन हो ऐसा ही रहा है। गुरुवार की घटना ही ले लीजिए। उनकी भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के वाशिम में थी। मंच पर भाषण से पहले उन्होंने घोषणा की- अब राष्ट्रगीत बजेगा, लेकिन हुआ उल्टा। नेपाल का राष्ट्रगान बजने लगा। हालाँकि उन्होंने खुद ही इसे तुरंत रुकवा दिया।सवाल उठता है कि उनके साथ ही ये क्यों होता है? क्या उनकी पार्टी…

अपने वादों पर खरी उतरीं सीमा जैन, बोलीं कार्य करने के बदले जनता हमें चुनती है

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं | सभी उमीदवार सीटों के आरक्षण पर टकटकी लगाए हुए हैं | कुछ ग्रामीण हिस्से नगर निगम, नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद् में शामिल हुए हैं | तो नए उम्मीदवारों की क़तर देखने को मिल रही हैं | कुछ उमीदवार पार्टी के सिम्बल से तो कुछ उमीदवार बिना सिम्बल के कतार में हैं | सभी उमीदवार जनता को, कार्य करने का दावा कर रहे हैं| 2022 का नगर निकाय चुनाव इस लिए महत्वपूर्ण है क्यूंकि इस बार पार्टियां अपने…

‘कसाई’ आफताब उसी में दूसरी लड़की संग फरमा रहा था इश्क, जिस कमरे में 35 टुकड़ों में थी श्रद्धा

27 साल की श्रद्धा को मौत के घाट उतारकर शव के 35 टुकड़े कर देने वाले ‘कसाई’ आफताब अमीन पूनावाला की असलियत लगातार सामने आ रही है। इस बार जो जानकारी सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है। मीडिया रिपोर्ट है कि जब आफताब ने श्रद्धा को मारकर शव के टुकड़े फ्रिज में संभाल कर रखे थे, उस दौरान वह किसी दूसरी लड़की को भी डेट कर रहा था और उसी घर पर उसके साथ रंगरेलिया मना रहा था। खुद को फूड ब्लॉगर और सोशल एक्टिविस्ट बताने वाले…

विदेश से लौटते ही मोदी की गुजरात में सभाएं, शाह बना रहे रणनीति

गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार में भाजपा अपने सभी प्रमुख नेताओं को उतारने जा रही है। पार्टी की रणनीति हर रोज लगभग 50 प्रमुख नेताओं को उतारने की है जो राज्य के हर कोने में सभाएं, रैली और रोड शो करेंगे। चुनाव अभियान के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे। गृह मंत्री अमित शाह इस दौरान अधिकांश समय गुजरात में ही रहेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश यात्रा से आने के बाद भाजपा का चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे गुजरात में प्रचार करेंगे। वह एक दर्जन से…

उपचुनाव में मैनपुरी, खतौली-रामपुर तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी तय, ऐलान आज

मैनपुरी लोकसभा और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर प्रत्याशी चयन के मामले में भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। मंगलवार को पार्टी द्वारा तीनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने की संभावना है। वहीं मैनपुरी सीट पर भाजपा सपा के सामने कड़ी चुनौती पेश करने की तैयारी में है। पार्टी ने जमीनी स्तर पर इसकी कवायद शुरू भी कर दी है।आगामी पांच दिसंबर को मैनपुरी लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना है। सबकी निगाहें मैनपुरी और रामपुर में लगी हैं। यूं तो यह…

मैनपुरी : डिंपल यादव ने मैनपुरी उप चुनाव के लिए भरा नामांकन।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी। उनके पति सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनके साथ रहेंगे। नामांकन में मुलायम परिवार के अन्य सदस्यों की भी उपस्थित रहने की संभावना है। पूर्व सांसद ने किया डिंपल यादव की जीत का दावा लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा ने ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। शनिवार को पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सक्रिय हो गए। मैनपुरी में कई क्षेत्रों में प्रमुख…