अहमद पटेल के निधन के बाद कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल को दी बड़ी जिम्‍मेदारी, बनाया पार्टी का कोषाध्यक्ष

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल को तत्काल प्रभाव से पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले दिवंगत नेता और पूर्व सांसद अहमद पटेल पार्टी के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बंसल को कोषाध्यक्ष पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले बंसल पार्टी प्रशासन के प्रभारी के तौर पर काम कर रहे थे।बंसल पिछली कांग्रेस सरकार में अहम जिम्‍मेदारियां सभाल चुके हैं। पूर्व की यूपीए सरकार में उनको रेल मंत्रालय की जिम्‍मेदारी मिली थी। कांग्रेस…

सच के लिए लड़ने वाले किसानों को नहीं रोक सकती दुनिया की कोई सरकार:राहुल गाँधी

केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है। उन्‍होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बगैर सच्‍चाई के लिए जंग लड़ने वाले किसानों को दुनिया की कोई भी सरकार नहीं रोक सकती है। दरअसल, आज नए कृषि कानूनों के खिलाफ ‘दिल्‍ली चलो रैली ‘ के तहत हजारों किसान हाथ में झंडा लिए और नारेबाजी करते हुए दिल्‍ली के विभिन्‍न एंट्री प्‍वांइट पहुंचे। इन्‍हें रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह पर बैरिकेड लगाए, आंसू गैस…

चिराग पासवान ने बिना नाम लिए BJP पर साधा निशाना, बिना स्टार प्रचारकों के लोजपा ने एक सीट जीती

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को बिना भाजपा का नाम लिये कहा कि हाल ही में बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी ने बिना किसी गठबंधन और स्टार प्रचारकों के एक सीट पर जीत हासिल की है। लोजपा को 24 लाख वोट और लगभगत 6 प्रतिशत मत प्राप्त हुए, जो पार्टी के विस्तार का प्रतीक है। लोजपा के स्थापना दिवस के मौके पर चिराग पासवान ने एक पत्र लिखकर ये बातें कही। चिराग पासवान ने पत्र में लिखा है कि पापा (रामविलास पासवान) अब हमारे…

राहुल को अभी पुराने दिग्गजों में ही तलाशना होगा नया संकटमोचक, जानें कांग्रेस में कौन है बेहतर विकल्प

अपने सियासी चाणक्य को गंवा कर दोराहे पर खड़ी कांग्रेस में सवाल खड़ा हो गया है कि अहमद पटेल के बाद पार्टी के चौतरफा संकट को कौन थामेगा? पार्टी में सीनियर और जूनियर नेताओं के बीच लंबे समय से चल रही खींचतान के बीच हकीकत यह भी है कि फिलहाल कांग्रेस की नई पीढ़ी में ऐसे प्रभावशाली चेहरे दिखाई नहीं दे रहे जो संकटमोचक भी भूमिका निभाने के लिए मुफीद हों। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अभी कुछ समय तक वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों पर ही भरोसा करने…

विरोधियों पर जमकर गरजे उद्धव ठाकरे, कहा- ED, CBI का डर किसे दिखाते हो? मैं नामर्द नहीं…पीछे पड़ जाऊंगा

महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी की महागठबंधन सरकार (महाविकास अघाड़ी गठबंधन) ने एक साल पूरे कर लिए। अपनी सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला। शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे मजबूर मत करो कि मैं पीछे पड़ जाऊं। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई का डर किसे दिखाते हो, मैं शांत हूं इसका मतलब मैं नामर्द नहीं हूं। अगर ज्यादा मजबूर करोगे तो हाथ धोकर पीछे पड़ जाऊंगा। ठाकरे का…

चुनाव से ठीक पहले बड़ा ऐलान, बंगाल के 10 करोड़ परिवारों को मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य लाभ:ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में सभी को स्वास्थ्य योजना का लाभ देने का बड़ा ऐलान किया है। बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में 10 करोड़ परिवारों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य लाभ की घोषणा की। यह ऐलान इसलिए भी अहम है क्योंकि 2021 में होने वाले बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए छह महीने से भी कम समय बचा है और सत्तारूढ़ टीएमसी सरकार इस बार चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा…

JDU की आपत्ति के बाद LJP को राज्यसभा की सीट देने के मूड में नहीं है BJP

लोक जनशक्ति पार्टी के संरक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा की सीट को बीजेपी एलजेपी को देने के मूड में नहीं है। जेडीयू ने एलजेपी को सीट देने के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। माना जा रहा है कि यह सीट बीजेपी के खाते में जाएगी और बिहार के अन्य सत्ताधारी दल समर्थन करेंगे। जेडीयू और एलजेपी के बीच के तनाव के कारण यह स्थिति बनी है इस सीट पर चिराग पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी का दावा होने के बावजूद जेडीयू…

पश्चिम बंगाल: BJP में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार कराए:ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में भले ही अगले साल विधानसभा चुनाव है, मगर सियासी सरगर्मी अभी से ही तेज हो गई है। बांकुड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है और उसे राष्ट्र का अभिशाप बताया है। ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी को गिरफ्तार करने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा में हिम्मत है, तो मुझे गिरफ्तार कराए। मैं जेल से भी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करूंगी बांकुड़ा में एक रैली में पश्चिम…

अगले दो-तीन महीने में महाराष्ट्र में फिर बनेगी BJP की सरकार:केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने सोमवार को यह कहकर सियासी हल्‍के में भूचाल ला दिया कि अगले दो से तीन महीनों में महाराष्ट् में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि पार्टी ने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली है। केंद्रीय मंत्री औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अगले महीने होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर परभणी में अयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जलाना लोकसभा सीट से सांसद रावसाहेब दानवे पाटिल…

अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुटी भाजपा, नड्डा शुरू करेंगे 120 दिनों का देशव्‍यापी प्रवास

बीजेपी अभी से साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। समाचार एजेंसी आएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, इन्‍हीं तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) दिसंबर के पहले हफ्ते से देशव्‍यापी अभियान शुरू करने जा रहे हैं। 120 दिनों का प्रवास अभियान देवभूमि उत्तराखंड से शुरू होगा। देश के सभी राज्‍यों में इसके आयोजन होंगे। भाजपा नेता अरुण सिंह ने यह जानकारी दी है। हालांकि साल 2024 में होने वाले आम चुनाव में 3.5 साल का वक्‍त बचा है…

राहुल ने सरकार पर बोला हमला, कहा- चीन की रणनीति का मुकाबला प्रचार मीडिया से संभव नहीं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीन की शरारतपूर्ण नीतियों का जवाब देने की एनडीए सरकार की रणनीति पर फिर सवाल उठाए हैं। डोकलाम में चीन की चाल से नये खतरे की आशंका से जुड़ी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट में राहुल ने कहा, ‘चीन की भू-राजनीतिक रणनीति का मुकाबला प्रचार मुहिम वाली मीडिया रणनीति से नहीं किया जा सकता। ऐसा लगता है कि जो लोग भारत सरकार को चला रहे हैं, उनके दिमाग से यह सामान्य बात गायब है।’ राहुल के इस सवाल…

अमित मालवीय ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना, कहा- भतीजे के इर्द-गिर्द घूमती है सीएम की सारी रणनीति

भाजपा की आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए दावा किया है कि उनकी पार्टी और सरकार की सारी रणनीति उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के इर्द-गिर्द बनाई जा रही है। शनिवार को मालवीय ने ट्विटर पर लिखा ‘तृणमूल कांग्रेस में अभिषेक बनर्जी को स्थापित करने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को किनारे लगा दिया गया है। इससे तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में काफी नाराजगी है, क्योंकि अधिकतर जमीनी स्तर के नेताओं की महत्वाकांक्षा को दरकिनार किया गया।अभिषेक बनर्जी जैसे…

भारत की पाकिस्‍तान को दो-टूक, आतंकवाद से राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार

नगरोटा में सुरक्षा बलों की सतर्कता ने जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों का समय रहते सफाया तो कर दिया है लेकिन केंद्र सरकार इस पूरे घटनाक्रम को एक चेतावनी के तौर पर ले रही है। एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में इस हमले के संदर्भ में सुरक्षा इंतजामों की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। वहीं विदेश मंत्रालय ने पाकिस्‍तान को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत आतंकवाद से राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर कदम उठाने को तैयार है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पाकिस्तान के…

कांग्रेस में ऐतिहासिक बदलाव की तैयारी, अब डिजिटल तरीके से होगा कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव

कांग्रेस के अंदर काफी दिनों से चल रहे घमासान के बीच कांग्रेस ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार है। पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव डिजिटल तरीके से होगा। इसके लिए कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के चुनाव की मतदाता सूची में शामिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के डेलिगेट को डिजिटल कार्ड जारी करने की तैयारी कर रही है। अध्यक्ष पद के चुनाव में करीब 1500 डेलिगेट वोट करते हैं। अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की जल्द घोषणा होने की उम्मीद है।देश की सबसे पुरानी पार्टी ने नए अध्यक्ष के चुनाव के…

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद तथा सामूहिक धर्म परिवर्तन पर सरकार सख्त, होगी दस वर्ष की सजा

बीते तीन-चार महीने से उत्तर प्रदेश में जबरन धर्मांतरण के बढ़ते मामले देख योगी आदित्यनाथ सरकार ने सख्त कानून बनाने के साथ ही आरोपितों को कड़ा दंड देने का मसौदा तैयार कर लिया है। लव जिहाद के मामले में पांच वर्ष तक की तथा सामूहिक धर्मांतरण कराने के मामले में 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान करने की तैयारी है। यह अपराध गैरजमानती होगा।गृह विभाग ने कई राज्यों में धर्मांतरण को लेकर लागू कानूनों का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की है। सूबे में जबरन धर्मांतरण के मामलों में सरकार…

विस्फोट के मुहाने पर कांग्रेस का अंदरूनी घमासान

बिहार चुनाव की हार के बाद कांग्रेस में नेतृत्व और संगठन की कमजोरी को लेकर शुरू हुई अंदरूनी खटपट धीरे-धीरे गंभीर विवाद की ओर बढ़ने लगा है। पार्टी के मौजूदा हालात पर चिंता जाहिर करते हुए संगठन की दशा-दिशा पर सवाल उठाने वाले नेताओं की गिनती धीरे-धीरे बढने लगी है। कपिल सिब्बल के दागे गए सवालों की चिंगारी को पी चिदंबरम सरीखे नेता ने सही ठहरा पार्टी में हलचल मचाई ही थी कि गुरूवार को बिहार चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने साफ कहा कि किसी भी…

कांग्रेस सख्त, असंतुष्ट नेताओं पर गिरने लगी गाज, राहुल पर सवाल उठाने वाले नेता पर कांग्रेस ने शुरू किया एक्शन

कांग्रेस सख्त, असंतुष्ट नेताओं पर गिरने लगी गाज, राहुल पर सवाल उठाने वाले नेता पर कांग्रेस ने शुरू किया एक्शनबिहार विधानसभा चुनाव में हार को लेकर कांग्रेस के अंदर शुरू हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के अंसतुष्ट नेता जहां हार को आधार बनाकर पार्टी नेतृत्व पर निशाना साध रहे हैं, वहीं पार्टी ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाले पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। झारखंड प्रभारी…

बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मेवालाल चौधरी पर भ्रष्टचार के आरोप लगे हैं. मेवालाल चौधरी ने गुरुवार को भारी हंगामे के बीच शिक्षा विभाग का पदभार संभाला था. आरजेडी यानि राष्ट्रीय जनता दल पिछले 2 दिनों से लगातार मेवालाल चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर और उनकी पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में मेवालाल की कथित संलिप्तता को लेकर जांच की मांग कर रही थी. मेवालाल के इस्तीफे को लेकर तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा है,…

नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, लव जिहाद पर मध्‍यप्रदेश में होगी 5 साल की सजा,

लव जिहाद के बढ़ते मामलों को लेकर कई राज्‍य सरकारें गंभीरता से विचार कर रही हैं। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार जल्द ही लव जिहाद को लेकर बेहद कड़ा कानून लाने जा रही है। मध्‍य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि विधानसभा सत्र में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाया जाएगा। यह गैर-जमानती अपराध होगा। इसमें पांच साल की कड़ी सजा का प्रावधान होगा। बता दें कि कर्नाटक और हरियाणा जैसे राज्‍य भी लव जिहाद को लेकर ऐसा कानून लाने की बात कह चुके हैं।…

गुपकार गठबंधन को बताया गैंग, अमित शाह ने सोनिया , राहुल से मांगे जवाब

गुपकार गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कड़ा प्रहार किया है। अमित शाह ने गुपकार को गैंग बताते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सीधा सवाल पूछा है कि क्‍या वे इस गैंग का समर्थन करते हैं? शाह ने कहा कि गुपकार गैंग कश्मीर में विदेशी ताकतों का दखल चाहता है। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘गुपकार गैंग ग्लोबल हो रहा है। वे चाहते हैं कि विदेशी सेना जम्मू-कश्मीर में हस्तक्षेप करे। गुपकार गैंग भारत के तिरंगे का भी अपमान करता है। क्या सोनिया जी…