यह सेवा का समय है, लोगों की मदद करें: पंचायत चुनाव में जीते प्रत्याशियों से अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पंचायत चुनाव में जीते प्रत्याशियों से लोगों की मदद करने की अपील की है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “सभी जीते हुए प्रत्याशी व कार्यकर्ता स्वयं को सुरक्षित रखते हुए तत्काल समाज की यथासंभव मदद करने में लग जाएं। यह सेवा और सहयोग का समय है।”

अगले साल राज्यसभा में भाजपा की कुल कितनी होंगी सीटें

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद सत्तारूढ़ भाजपा राज्यसभा में जल्द ही सीटें बढ़ाने में मददगार साबित नहीं हो पाएंगी, क्योंकि हाल-फिलहाल में राज्य की कोई सीट खाली नहीं हो रही है। राज्यसभा में भाजपा की एक सीट अगले साल ही बढ़कर 96 हो पाएगी। राज्यसभा की वेबसाइट के अनुसार उच्च सदन में भाजपा के पास अभी कुल 95 सदस्य हैं, जिनकी मौजूदा ताकत 240 ही है। हालांकि अगले साल 2022 में 78 सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। राज्यसभा में अगले चुनाव से…

यूपी पंचायत चुनाव : जिंदगी की जंग हार गए 20 उम्मीदवार

कोरोना के साये के बीच हुए पंचायत चुनाव के नतीजों पर भी संक्रमण का असर दिखा। प्रदेश में 20 प्रत्याशी ऐसे रहे जो पंचायत चुनाव तो जीत गए लेकिन परिणाम से पहले जिंदगी की जंग हार गए। इनमें सर्वाधिक पांच प्रत्याशी गोरखपुर के और तीन प्रतापगढ़ के रहे। वाराणसी, जौनपुर और अमरोहा के भी 2-2 प्रत्याशी अपनी जीत नहीं देख सके। जबकि सिद्धार्थनगर, देवरिया, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर और आगरा के भी एक एक प्रत्याशी को मौत के बाद विजयी घोषित किया गया। एक दर्जन से ज्यादा प्रत्याशियों की मौत की…

उत्तर प्रदेश: नए ग्राम प्रधान कब लेंगे शपथ और कैसे होगी कार्यकाल की शुरुआत

राज्य के ग्रामीण इलाकों में लगातार फैलते जा रहे कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में गांव की नई सरकार के ये नुमाइंदे (प्रधान, जिला पंचायत सदस्य) काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव की शीघ्र ही करवाए जाएंगे। उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले एक सप्ताह में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण और फिर नवगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक हो जाएगी। उसके बाद गांव की सरकार के यह प्रतिनिधि गांव वालों को…

बंगाल में 2019 के मुकाबले बीजेपी को करीब 2% वोटों का नुकसान, TMC का आंकड़ा 5% बढ़ा

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा के मत प्रतिशत में दो प्रतिशत से कम की गिरावट हुई, जबकि तृणमूल कांग्रेस का आंकड़ा करीब पांच प्रतिशत बढ़ा. भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 40.7 प्रतिशत वोट हासिल किए थे, और राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी. दूसरी ओर सत्ताधारी टीएमसी को 43.3 प्रतिशत वोट मिले थे.चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा को विधानसभा चुनावों में 38.09 प्रतिशत वोट मिले, जबकि टीएमसी के…

छवि पर पड़ा असर या दिखाई ताकत? मोदी के लिए क्या हैं 5 राज्यों के चुनावी नतीजों के मायने?

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के नतीजों से राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं की राजनीतिक किस्मत पर असर पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव सबसे बड़ा चुनाव था। जैसा कि पहले कार्यकाल में उत्तर प्रदेश था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के समय भी बंगाल में व्यापक प्रचार किया। बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को चुनौती दी और भारतीय जनता पार्टी को जीत पर एक सुनहरे बंगाल…

सभी जगह कांग्रेस की डूबी लुटिया, बीजेपी की हार पर मना रही खुशी

देश की सत्ता पर वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी का पश्चिम बंगाल से लेकर पुडुचेरी तक काफी खराब प्रदर्शन रहा है। इसके बावजूद पार्टी दूसरों की हार-जीत पर ही खुशी का इजाहर कर रही है। बंगाल में जहां ममता की आंधी में बीजेपी का सरकार बनाने का सपना धरा का धरा रहा गया वहीं, कांग्रेस पार्टी ने सबसे खराब प्रदर्शन किया है। इसके अलावा केरल, असम और पुडुचेरी में भी कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। बंगाल में कांग्रेस का हाल बंगाल में सबसे…

उत्तर प्रदेश में अंतरराज्यीय बस सेवा पर लगी रोक

यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सीएम योगी ने दूसरे राज्यों की बस सेवा पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आवागमन न्यूनतम हो इसके लिए अंतरराज्यीय बस सेवा को तत्काल स्थगित कर दिया जाए। आगामी 15 दिनों तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का संचालन केवल प्रदेश के अंदर ही किया जाए। वायु सेवा से आवागमन करने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की जाए। गांवों में आने वाले हर…

राजस्थान में मुख्यमंत्री गहलोत ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शादियां टालने की अपील की

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से अपील की है कि वे शादी के तय कार्यक्रम फिलहाल टाल दें। गहलोत ने ट्वीट किया, ”कोरोना की इस भयावह दूसरी लहर के दौरान जिन लोगों की शादियां हैं, उनसे अपील है कि फिलहाल अपनी शादी टाल दें। अभी शादी में खुशियों से अधिक कोविड की चिंता लगी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस महामारी पर विजय पाने के लिए कोविड संक्रमण की कड़ी को तोड़ना जरूरी है जो शादी में आने…

मद्रास हाईकोर्ट की ‘हत्या के आरोप’ वाली टिप्पणी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा चुनाव आयोग

कोविड-19 के बीच रैलियों की अनुमति देने पर मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी के खिलाफ चुनाव आयोग (ईसी) शनिवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। ईसी ने हाईकोर्ट की टिप्पणी को ‘अनावश्यक, उपेक्षाजनक और अपमानजनक’ बताया। हाईकोर्ट ने कहा था कि कोविड-19 की दूसरी लहर के लिए ईसी ‘इकलौता ज़िम्मेदार’ है और अधिकारियों पर हत्या के आरोपों में केस दर्ज किया जाना चाहिए।

बंगाल में सियासी हलचल तेज, बीजेपी के किस ‘प्लान B’ से ममता को डर?

पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल अनुमानों और असल नतीजे आने के बीच की समयावधि में राजनीतिक दल अपने-अपने खेमो को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। तृणमूल कांग्रेस को भाजपा की तरफ से तोड़फोड़ और मतगणना प्रभावित करने की आशंका है, तो भाजपा को एग्जिट पोल अनुमानों से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद है। हालांकि अंदरूनी तौर पर दोनों खेमे एक दूसरे के अंदर सेंध लगाने की भी कोशिश में हैं। पश्चिम बंगाल के हाई वोल्टेज चुनाव प्रचार और भारी मतदान के बाद अब सबकी निगाहें नतीजों पर टिकी हुई…

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों को दी आपातकालीन वित्तीय शक्तियां

रक्षा मंत्री के कार्यालय ने बताया है कि सशस्त्र बलों को सशक्त बनाने और कोविड-19 स्थिति के खिलाफ देशव्यापी लड़ाई में अपने प्रयासों को तेज़ करने के लिए राजनाथ सिंह ने विशेष प्रावधान लागू कर सशस्त्र बलों को आपातकालीन वित्तीय शक्तियां प्रदान कीं। बतौर कार्यालय, ये शक्तियां उन्हें क्वारंटीन सेंटरों और अस्पतालों को स्थापित व संचालित करने में मदद करेंगी।

कड़े लॉकडाउन की ज़रूरत नहीं, लोग कर रहे हैं प्रतिबंधों का पालन: उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कड़े लॉकडाउन की ज़रूरत नहीं क्योंकि लोग प्रतिबंधों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम प्रतिबंधों और लॉकडाउन के कारण कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने में सक्षम रहे हैं…हमारा अनुमान था कि इस समय 10 लाख सक्रिय कोविड-19 मरीज़ होंगे…लेकिन फिलहाल ऐसे 7 लाख मामले हैं।”

लालू प्रसाद यादव जेल से निकले बाहर

संयुक्त बिहार में चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल से रिहा हो गए हैं। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के 12 दिन बाद वह जेल से बाहर निकले हैं। वह झारखंड के दुमका कोषागार में अवैध निकासी से जुड़े मामले में 19 मार्च 2018 से सजा काट रहे थे। झारखंड हाईकोर्ट ने बीते 17 अप्रैल को मामले में जमानत की सुविधा प्रदान की थी, लेकिन अधिवक्ताओं के कार्य नहीं किए जाने के कारण बेल बॉड नहीं भरा जा सका था। बार कौंसिल ऑफ इंडिया के…

बंगाल में जीतेगी ममता की टीएमसी, असम में बीजेपी के सत्ता में लौटने का अनुमान: एग्ज़िट पोल

एबीपी-सी वोटर के एग्ज़िट पोल में पश्चिम बंगाल में 152-164 सीटों के साथ ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में लौटने का अनुमान है। इंडिया टुडे-ऐक्सिस माय इंडिया के सर्वे में असम में 75-80 सीटों के साथ बीजेपी की सरकार की वापसी का अनुमान है। केरल में एलडीएफ की वापसी और तमिलनाडु में डीएमके की जीत का अनुमान है।

राजस्थान के सीएम ने पत्नी का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आने के बाद खुद को किया आइसोलेट

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि पत्नी सुनीता गहलोत का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आने के बाद वह सेल्फ-आइसोलेशन में हैं। उन्होंने लिखा, “प्रोटोकॉल के अनुसार होम आइसोलेशन में उनका इलाज प्रारंभ हो गया है…अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ सांय 8:30 बजे रोज़ाना होने वाली कोविड-19 समीक्षा बैठक लूंगा।”

यूपी पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए 17 ज़िलों में शुरू है मतदान

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस चरण में बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकर नगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाज़ीपुर, सोनभद्र और मऊ ज़िले में चुनाव हो रहा है। गौरतलब है, मतगणना 2 मई को होगी।

क्या यूपी में पंचायत चुनाव करवाने की ज़िद सरकारी कर्मचारियों पर कहर है ?

देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और उत्तर प्रदेश भी उनमें से एक है.जहां एक ओर अदालतें चुनावी रैलियों में कोविड दिशानिर्देशों के पालन न होने को लेकर चुनाव आयोग को फटकार लगा रही हैं, वहीं यूपी के पंचायत चुनाव में बिना कोविड प्रोटोकॉल के चुनावी ड्यूटी करते हुए संक्रमित हो रहे कई सरकारी कर्मचारी अपनी जान गंवा रहे हैं. अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले राज्य के 135 शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशक…

दिल्ली में अब उपराज्यपाल की सरकार, केंद्र ने जारी किया नए कानून का नोटिफिकेशन, क्या दिल्ली मुख्यमंत्री की बढ़ेगी टेंशन?

केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली के उपराज्यपाल की ताकत बढ़ा दी है। अब दिल्ली में सरकार का मतलब उपराज्यपाल होगा, क्योंकि बगैर एलजी के मंजूरी के कोई कार्यकारी कदम नहीं उठाया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) कानून 2021 यानी GNCT Act को मंजूरी दिए जाने बाद इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) कानून 2021 अप्रैल से प्रभाव में आ गया है। इस कानून में शहर की चुनी हुई सरकार के ऊपर…

प्रधानमंत्री ने असम में भूकंप के बाद सीएम सोनोवाल से की बात, मदद का दिया भरोसा

असम में बुधवार सुबह आए भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “मैंने केंद्र द्वारा हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि असम के लोग सकुशल रहें।” असम में आज सुबह एक के बाद एक भूकंप के 4 झटके महसूस किए गए।