राहुल गांधी की बल्ले बल्ले , राहुल को पांच माह में हुआ 46.49 लाख का मुनाफा

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर सरकार और सेबी पर हमलावर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शेयर बाजार से अच्छा फायदा कमाया है। आंकड़ों के अनुसार, राहुल को शेयर बाजार में निवेश से पिछल पांच माह में 46.49 लाख रुपये का फायदा हुआ है। मार्च तक उन्होंने कुल 4.33 करोड़ रुपये का निवेश किया, जो 12 अगस्त तक बढ़कर 4.80 करोड़ रुपये हो गया है। राहुल ने इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान रायबरेली से नामांकन भरा था। इस चुनावी नामांकन में उन्होंने कहा था कि 15 मार्च, 2024 को…

शेख हसीना के भारत में होने से नहीं बिगड़ेंगे रिश्ते, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के एक शीर्ष सलाहकार ने रखी बात

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के एक शीर्ष सलाहकार ने सोमवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में रुकना दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों को प्रभावित नहीं करेगा और ढाका हमेशा नई दिल्ली के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने की कोशिश करेगा। विदेशी मामलों के सलाहकार मोहम्मद तोहीद हुसैन ने उस सवाल के जवाब में कहा, जिसमें पूछा गया था कि क्या हसीना के भारत में लंबे समय तक रहने से भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा, यह एक काल्पनिक सवाल है। अगर कोई किसी…

जयशंकर ने कहा भारत की देखो और इंतजार करो की रणनीति, विदेशी साजिश की संभावना से इनकार नहीं ?

बांग्लादेश संकट पर भारत की नीति फिलहाल देखो और इंतजार करो की है। बाहरी हस्तक्षेप की स्थिति से निपटने के लिए भी भारत तैयार है। सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विभिन्न दलों के नेताओं को बांग्लादेश की स्थिति और भारत की रणनीति की विस्तार से जानकारी दी। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने हसीना सरकार के पतन में विदेशी साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया। सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नेताओं को बताया…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व बैंक के प्रतिनिधियों के साथ हुई की महत्वपूर्ण बैठक ?

कृषि और सहायक सेक्टरों का कायाकल्प करेगी यूपी एग्रीस परियोजना। देश के कृषि सेक्टर का पॉवरहाउस है उत्तर प्रदेश। पूर्वांचल के 21 और बुंदेलखंड के 07 जिलों के लिए योगी सरकार की नई पहल। फसलों की उत्पादकता वृद्धि और कृषि में निवेश बढ़ाने और कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने में उपयोगी होगी नई परियोजना। जेवर एयरपोर्ट के पास एक्सपोर्ट हब की स्थापना की जाए ।विश्वबैंक के सहयोग से शुरू होने वाली है 4000 करोड़ रुपये की नई परियोजना । 10 लाख किसानों को प्रत्यक्ष सहायता मिलेगी, 30% महिला किसान…

अयोध्या में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे योगी ?

अयोध्या में 5 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के अयोध्या दौरे पर मंगलवार को आ रहे हैं। सीएम छह व सात अगस्त को अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान उनका अयोध्या में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से मंगलवार को रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे, जिसके बाद वह हनुमानगढ़ी एवं श्रीरामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री आयुक्त सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद…

अयोध्या कांड पर गरमाई सियासत, अखिलेश के कोर्ट की जांच पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, जानिए क्या है मामला ?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नाबालिक गैंगरेप केस में अब राजनीतिक गरमा गई है। इस मामले में समाजवादी पार्टी पूरी तरह से घिरती दिख रही है। जिस पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए राजनीति के सहारे अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बढ़त बनाई थी, अब उस पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। दरअसल, अयोध्या में निषाद समुदाय से आने वाली नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया। इस मामले में सपा के स्थानीय नेता मोईद खान पर आरोप लगे हैं। सपा…

ED के एक्शन पर अखिलेश यादव के करीबी सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का बड़ा दावा!

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की लखनऊ स्थित जमीन जब्त कर ली. कानपुर रोड पर स्कूटर इंडिया के सामने स्थित इस जमीन की कीमत करोड़ों में है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुलडोजर लेकर आई और जमीन पर हुए अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया. प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है. मामला उस समय का है जब 2007 में मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं और बाबू सिंह कुशवाहा यूपी में मंत्री थे. उधर…

पीएम मोदी आज करेंगे कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें सम्मेलन का उद्घाटन; 65 साल बाद भारत में हो रहा आयोजन ?

कृषि अर्थशास्त्रियों के अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से हो रहे छह दिवसीय त्रिवार्षिक सम्मेलन का विषय टिकाऊ कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए परिवर्तन है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सम्मेलन में लगभग 75 देशों के 1,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएई) का उद्घाटन करेंगे। भारत में इस सम्मेलन का आयोजन 65 वर्ष बाद हो रहा है। इसमें डिजिटल कृषि और सतत कृषि-खाद्य प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसका उद्देश्य अनुसंधान संस्थानों और विश्वविद्यालयों के बीच साझेदारी को…

क्या है योगी सरकार का नजूल विधेयक जिसका अपनों ने किया विरोध ?

उत्तर प्रदेश का एक विधेयक इस वक्त खूब चर्चा में है। दरअसल, बुधवार (31 जुलाई) को यूपी विधानसभा में भारी हंगामे के बीच उत्तर प्रदेश नजूल संपत्ति (लोक प्रयोजनार्थ प्रबंध और उपयोग) विधेयक, 2024 पारित किया गया था। इसके बाद जब गुरुवार को यह विधेयक विधान परिषद में आया तो इसे प्रवर समिति को भेज दिया गया। ऐसे में नजूल संपत्ति से जुड़ा विधेयक अब उच्च सदन में अटक गया है। इस विधेयक का भाजपा के कई नेताओं ने विरोध किया है। वहीं एनडीए में भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी…

लखनऊ : विधानसभा में उठा हरिशंकर तिवारी का मुद्दा।

उत्तर प्रदेश की सियासत में स्व. हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा के लिए बन रहे चबूतरे को तोड़ने का मुद्दा गरमाया रहा। सोशल मीडिया साइट एक्स पर समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद विधानसभा में भी नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मुद्दा उठाया। सपा ने गोरखपुर में हरिशंकर तिवारी की मूर्ति के लिए बन रहे फाउंडेशन को तोड़ने का मुद्दा उठाया। जिला प्रशासन ने फाउंडेशन पर बुलडोजर चलवा दिया था. इस पर सपा विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया।…

जनता को मिले अनवरत बिजली, अनुपूरक बजट में 2 हजार करोड़ का प्राविधान : मुख्यमंत्री

लखनऊ। ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश में हो रहे कार्यों को मुख्यमंत्री ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में रखा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता को अनवरत बिजली मिल सके इसके लिए दो हजार करोड़ रुपए का प्राविधान इस अनुपूरक बजट में किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले कुछ साल में प्रदेश 8 हजार मेगावॉट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन थर्मल पॉवर परियोजनाओं के जरिए करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा के तीनों क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। इनमें, पॉवर जनरेशन, ट्रांसमिशन और…

उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे कल पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पैतृक गांव सैफई।

विधान सभा मे नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार माता प्रसाद पांडे पहुंचेंगे सैफई। सुबह 11:30 बजे स्टाफ कार द्वारा लखनऊ से सैफई के लिए करेंगे प्रस्थान। दोपहर 2:30 बजे जनपद इटावा के सैफई पहुंचेगे नेता प्रतिपक्ष। सैफई पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे इसी के साथ-साथ स्थानीय स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत भी करेंगे। साय कल 4:30 बजे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे लखनऊ के लिए होंगे सैफई से रवाना।

सपा के सभी 37 सांसदों का आज मुंबई में स्वागत समारोह

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा। इंद्रजीत सरोज विधानसभा चुनाव के प्रबंधन में लगाए गए हैं। अबू आजमी प्रदेश अध्यक्ष, मुस्लिम-दलित समीकरण पर नजर। गठबंधन के तहत महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा में लड़ने की तैयारी। आज सबसे पहले बाबा साहेब को नमन करने चैत्यभूमि जाएंगे। छत्रपति शिवाजी को नमन करेंगे, सिद्धिविनायक मंदिर भी जाएंगे।

बाहुबली सपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी पर जानलेवा हमला ?

अर्चना पण्डा पर हमला करने आये हमलावर का लाइव फुटेज आई सामने ।अर्चना पण्डा पर हमला करने आया युवक हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद। सीसीटीवी फुटेज में हाथ मे फरसा लिए अर्चना पण्डा के कमरे की कमरे की तरफ आता नजर आ रहा है आरोपी सार्थक शर्मा। साथ ही कार्यालय में लगी अर्चना पण्डा की तस्वीर पर फरसे से वार करता सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आरोपी सार्थक शर्मा। सपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी ने सौतेले बेटे पर दर्ज कराया मुकदमा। सौतेले पुत्र सार्थक शर्मा पर घर…

लोकसभा चुनावों के परिणामों पर मंथन के बाद अपने अधिकारियो पर जल्द करवाई कर सकती है बीजेपी

कई प्रदेशों के अध्यक्ष बदल सकती है बीजेपी , जिसमें यूपी, बिहार, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जल्दी बदले जा सकते हैं । इन प्रदेशों में बीजेपी को उम्मीद अनुसार नहीं मिला था रिजल्ट , इसके बाद प्रदेश अध्यक्षों पर हो सकती है कार्रवाई।

कासगंज राष्ट्रीय लोक दल पार्टी ने पुनः जिला अध्यक्ष समीम अहमद अल्वी को सौंपी कमान

कासगंज- दिनांक 04 जुलाई 2024 दिन गुरुवार स्थान 9-बी त्रिलोकीनाथ मार्ग, लखनऊ उत्तर प्रदेश पर माननीय रामाशीष राय जी (पूर्व एम0एल0सी) प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश ने श्री शमीम अहमद अल्वी को पुनः जनपद कासगंज का जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल घोषित किया!पुन: जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल घोषित होने पर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल जनपद कासगंज शमीम अहमद अल्वी नें सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल एवं केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार भारत सरकार माननीय चौधरी जयंत सिंह जी तथा माननीय रामाशीष राय जी (पूर्व एम0एल0सी) एवं प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश…

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे चौधरी विजेंद्र सिंह ने बसपा को अलविदा कह दिया

बिजनौर लोकसभा सीट से 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे चौधरी विजेंद्र सिंह ने बसपा को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने सभी पदों से इस्तीफा भी बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती को भेज दिया है। शुक्रवार को बिजेंद्र सिंह ने अपना इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने के कारण अभी सामने नहीं आ रहे हैं। वहीं इस्तीफा देने के बाद बिजेंद्र सिंह ने अपने फोन भी बंद कर दिए हैं।उनके इस कदम से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने इस्तीफा…

सांसद का बंगला भी सुरक्षित नहीं, शाह से बोले ओवैसी – ये सब आपकी निगरानी में हो रहा

ओवैसी ने घटना का वीडियो शेयर कहा कि अब मैं गिनती ही भूल गया हूं कि मेरे दिल्ली स्थित घर को कितनी बार निशाना बनाया गया है।हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित घर पर काली स्याही फेंकी गई है। उन्होंने गुरुवार को इसका वीडियो शेयर कहा कि सांसद का बंगला भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि अब मैं गिनती ही भूल गया हूं कि मेरे दिल्ली स्थित घर को कितनी बार निशाना बनाया गया है। जब मैंने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से पूछा कि उनकी नाक के…

बरसात के मौसम में शहरों में कहीं पर भी जलभराव की समस्या न हो : नगर विकास मंत्री एके शर्मा

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बुधवार देर शाम अपने निवास से निकायों के सफाई कार्यों की वर्चुअल समीक्षा की और हकीकत जानी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में शहरों में कहीं पर भी जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए सभी बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों और पम्पिंग सेट की जांच कर लें कि वे सभी चालू हालात में हैं।जहां कहीं पर भी पम्पिंग सेट की और अधिक आवश्यकता हो, वहां शीघ्र व्यवस्था कर ली जाए। कहा कि ‘आग लगने पर कुआं खोदने वाली प्रवृत्ति अब नहीं…

योगेश वर्मा ने अपनी ही पार्टी नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें हार का जिम्मेदार ठहराया है

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राजनीतिक दलों में सियासी घमासान जारी है। पश्चिमी यूपी में भाजपा से पूर्व मंत्री संजीव बालियान और पूर्व विधायक संगीत सोम के बीच आपसी टकराव थम नहीं रहा। भाजपा के बाद अब सपा में सियासी घमासान सामने आ गया है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर चुनाव हारी सपा प्रत्याशी पूर्व मेयर सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा ने पार्टी में अपने विरोधी खेमे पर जमकर भड़ास निकाली है।हस्तिनापुर सीट से पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने अपनी ही पार्टी नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें…