महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही राज्य में सरकार बनाने का दावा कांग्रेस पार्टी की तरफ से किया जा रहा है। वहीं विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) नेताओं ने आज एक बैठक की। इसमें शिवसेना-यूबीटी के संजय राउत और अनिल देसाई, एनसीपी-एससीपी नेता जयंत पाटिल और कांग्रेस के बालासाहेब थोराट समेत एमवीए नेताओं ने हिस्सा लिया। ‘महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार आएगी’ दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और साकोली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नाना…
Category: वादे-इरादे
महाराष्ट्र का सीएम कौन: MVA और महायुति में पद के लिए आंतरिक कलह, कांग्रेस की मांग भी अधूरी; कैसे बनेगी सरकार ?
महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजों से पहले ही जहां महाविकास आघाड़ी (एमवीए) और महायुति ने अपनी-अपनी जीत के दावे करने शुरू कर दिए हैं, वहीं दोनों गठबंधनों में सीएम पद को लेकर आंतरिक रूप से टकराव भी शुरू हो गया है। एमवीए में कांग्रेस जहां सीएम पद पर अपना दावा कर रही है, वहीं उसकी सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) इससे साफ इन्कार कर रही है। दूसरी तरह, महायुति में भाजपा और शिवसेना सीएम की कुर्सी को लेकर आमने-सामने खड़े दिख रही हैं। बता दें कि राज्य में बुधवार को मतदान संपन्न हुए।…
उपचुनाव में इन सीटों पर सपा का बज रहा डंका, जानें कितनी सीट जीत रहे अखिलेश यादव ?
उत्तर प्रदेश की 9 वधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार को छिटपुट घटनाओं के साथ संपन्न हो गया. हालांकि, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और बीजेपी के बीच मतदान वाले दिन जमकर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला. वैसे तो उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे, लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी और समाजवादी पार्टी में सीधी टक्कर रही. एग्जिट पोल के मुताबिक समाजवादी पार्टी अपने मजबूत किलों को बचाती दिख रही है. हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में यह दावा किया गया कि समाजवादी पार्टी को…
CM योगी आदित्यनाथ आज इस मल्टीप्लेक्स में देखेंगे ‘द साबरमती रिपोर्ट फिल्म’, यूपी में भी हो सकती है टैक्स फ्री ?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखने जाएंगे. मुख्यमंत्री के लिए फिनिक्स पलासियो मॉल में साढ़े 11 बजे फिल्म का स्पेशल शो रखा गया है. मुख्यमंत्री के साथ उनके कैबिनेट के मंत्री और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. कहा जा रहा है कि फिल्म उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री हो सकती है. बता दें कि फिल्म के अभिनेता विक्रांत मेसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की थी. इस दौरान उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की थी. गौरतलब…
मुस्लिम महिलाओं का नकाब हटाकर…?, उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले सपा ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी
विधानसभा की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार शाम पांच बजे प्रचार थम गया। अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। अब 20 नवंबर बुधवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में सपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि मतदान के दौरान मुस्लिम महिलाओं की बुर्का हटाकर चेकिंग न की जाए। सपा ने चनाव आयोग से मांग की है कि रिटर्निंग…
भाजपा ने राहुल गांधी को बताया ‘छोटा पोपट?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक है तो सेफ है नारे पर टिप्पणी के बाद भाजपा ने इसका पलटवार किया। उन्होंने राहुल गांधी को छोटा पोपट कहा। ऐसा कहा जाता है कि यह शब्द शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने उनका मजाक उड़ाने के लिए रखा था। पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जहरीले सांपों को मार देना चाहिए वाली टिप्पणी के लिए भी उनकी आलोचना की। भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह कांग्रेस की आपातकालीन मानसिकता को दर्शाता है,…
कैलाश गहलोत कल हो सकते हैं भाजपा में शामिल?
दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी से एक दिन पहले रविवार को इस्तीफा देने वाले कैलाश गहलोत मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. गहलोत ने रविवार को अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के कामकाज पर तमाम तरह के आरोप लगाए थे. उन्होंने केजरीवाल के सीएम रहते सरकारी निवास पर किए गए खर्च को लेकर भी सवाल उठाया था. उनके इस्तीफे के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा का दामन थाम सकते हैं. कैलाश गहलोत पर भी कई तरह के आरोप लगे हैं. दिल्ली…
बिहार :प्रधानमंत्री बोले- जिन पिछड़ी जनजातियों को पिछली सरकारों ने नहीं पूछा, उसे मोदी पूजता है
जमुई में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम से पीएम नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसमें वह इरुला जनजाति के लोगों के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। दरअसल, पीएम के कार्यक्रम को लेकर आदिवासी समुदायों से संबंधित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा था। तमिलनाडु के अरियालुर जिले के रहने वाले धर्मदुराईजी और एझिलारजी ने भी अपना स्टॉल लगाया था। पीएम मोदी इनके स्टॉल के सामने रूके। इनसे बातचीत की। इसके बाद इनके साथ सेल्फी भी ली। बता दें कि इरुला जनजाति’ तमिलनाडु और…
‘समाज में बारूद की सुरंग खोद रहे सीएम,’ मैनपुरी में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला
मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि, जो पढ़े लिखे नौजवान है नौकरी की तैयारी कर रहे है.उन्हें नौकरी देने की बजाय उन्हें उलझा कर रखा हुआ है. उनके भविष्य से ये खिलवाड़ कर रहे है. इस सरकार के खिलाफ आज जनता दिखाई दे रही है. अगर हम प्रतिशत के हिसाब से बात करे तो सौ में से सौ प्रतिशत ये हारने जा रहे है. अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री के दौरा के कैंसिलेशन पर कहा कि कोई मौसम खराब नहीं, भारतीय जनता पार्टी का मौसम खराब है. हमारे मुख्यमंत्री अंदर…
यूपी उपचुनाव: करहल विधानसभा में यादव बनाम यादव, BJP प्रत्याशी अनुजेश की पैठ बढ़ा रही सपा की टेंशन!
करहल विधानसभा सीट का मुकाबला दिलचस्प हो चला है. बीजेपी ने यहां ‘यादव बनाम यादव’ की लड़ाई खड़ी कर दी है. सपा से जहां तेज प्रताप यादव उम्मीदवार हैं, वहीं बीजेपी ने अनुजेश यादव को मैदान में उतारा है. दोनों उम्मीदवार आपस में रिश्तेदार हैं, लेकिन अब रिश्तों में काफी तल्खी है. जो चुनाव में एक मुद्दा बन रही है. बीजेपी ने यहां ‘यादव बनाम यादव’ की लड़ाई खड़ी कर दी है. जो सीट अभी तक समाजवादी पार्टी की सबसे सुरक्षित सीट थी, पिछले कई दशकों से बीजेपी जिस सीट…
महाराष्ट्र में राहुल गांधी का पीएम पर वार , मोदी ने कभी संविधान नहीं पढ़ा, इसलिए यह उनके लिए खाली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के खाली संविधान लेकर चलने के मामले में पलटवार किया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगता है कि संविधान की ‘लाल किताब’ जो वह अपने पास रखते हैं, वह कोरी है क्योंकि उन्होंने (मोदी ने) इसे कभी पढ़ा ही नहीं है। वह नंदूरबार में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान में भारत की आत्मा और बिरसा मुंडा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर और महात्मा गांधी जैसे…
योगी के मंत्री का ये कैसा बयान,अखिलेश यादव को बता दिया बंदरों जैसी सोच वाला
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सोच और कार्यशैली बंदरों जैसी है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने यह भी दावा किया कि यादव बंदरों से बहुत डरते हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने इससे पहले 19 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो साझा किया था जिसमें ताजमहल के गुंबद पर एक पौधा उगता हुआ दिखाई दे रहा था। यादव ने ताजमहल परिसर में बंदरों के आतंक और जलभराव की…
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पारित हुआ आर्टिकल 370 बहाली का प्रस्ताव, सदन में लगे नारे
जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने प्रदेश को फिर से राज्य का दर्जा दिलाने और अनुच्छेद 370 को लागू कराने के वादों पर चुनाव लड़ा. घाटी की जनता ने भी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंग गठबंधन को बहुमत दिया, जिसके बाद उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री बने. अब अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए अब्दुल्ला सरकार ने बुधवार को विधानसभा में आर्टिकल 370 की बहाली के लिए एक प्रस्ताव पेश किया, जिसे स्पीकर ने पारित कर दिया. इस बीच विपक्ष में बैठे कई…
उपचुनाव के तारीख में बदलाव पर संसद डिंपल यादव ने करहल विधानसभा के ग्राम रठेरा में भाजपा पर साधा निशाना ?
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर हो रहे विधानसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन खत्म हो चुका है. नामांकन खत्म होने के बाद अब चुनाव प्रचार के साथ सियासी बयानबाजी तेज होते जा रही है. इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया दी है. मैनपुरी की विधान सभा करहल के ग्राम रठेरा में मैनपुरी की संसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीख में हुए बदलाव को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा की बीजेपी…
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- वोट के लिए जिहादियों का समर्थन करती है सपा
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के दौरान जुड़ेंगे…कटेंगे पर सियासी खींचतान तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान बंटोगे तो कटोगे को इतिहास का सबसे खराब नारा करार दिया था। इसके जवाब में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा वोट के लिए जेहादियों का समर्थन करती है। बसपा सुप्रीमो मायावती समेत सभी प्रमुख पार्टियों के नेता इस मुद्दे पर बयानबाजी कर चुके हैं। प्रदेश की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 9 दिन ही बचे हैं। इस दौरान जनता की…
झारखंड में कांग्रेस-सोरेन को अखिलेश यादव ने दिया झटका, 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर बढ़ाई टेंशन
झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन से सीट शेयरिंग में एक भी सीट सपा को नहीं दी। इससे पहले महाराष्ट्र में भी सपा खाली हाथ रही थी। इंडिया गठबंधन की ओर से एक भी सीट नहीं मिलने पर अखिलेश यादव ने झारखंड में बड़ा खेल खेलते हुए 21 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए। सपा की ओर से पहले चरण के चुनाव के लिए 11 और दूसरे के लिए 10 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। सपा नेताओं ने बताया कि उन्हें इंडिया गठबंधन की ओर से उचित सम्मान…
अखिलेश यादव बोले- भाजपा के पास किसानों और नौजवानों का नहीं कोई हल; बीजेपी कार्यकर्ता बन चुकी पुलिस
उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर पार्टियां अपना-अपना जोर लगा रही हैं। सत्तासीन भाजपा अपनी साख बचाने को तो विपक्षी गठबंधन अपनी धाक दिखाने को मैदान में डटा हुआ है। इसी बीच शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया। किसानों का शोषण से लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। इस दौरान सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार की नकारात्मक कार्य प्रणाली से उत्तर प्रदेश की छवि खराब हो रही है। उत्तर प्रदेश में विकास…
करहल से अनुजेश यादव, मझवां से सुचिस्मिता मौर्या, यूपी उपचुनाव के लिए देखें बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट
उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने गुरुवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। कुंदरकी (मुरादाबाद) से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर (अलीगढ़) से सुरेंद्र दिलेर, करहल (मैनपुरी) से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी (अकबरपुर) से धर्मराज निषाद और मझवां (मिर्जापुर) से सुचिस्मिता मौर्या को टिकट दिया है। अभी सात सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। मीरापुर (मुजफ्फरनगर) और सीसामऊ (कानपुर) विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित करने बाकी हैं। गौरतलब है कि बीजेपी ने गठबंधन के तहत मीरापुर विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल…
अमित शाह 27 को जाएंगे बंगाल, BJP सदस्यता अभियान की होगी शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह के 27 अक्तूबर को प.बंगाल के दौरे पर जाने की संभावना है। इस दौरान वह भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। पार्टी के नेताओं ने यहां जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शाह, जो केंद्रीय सहकारिता मंत्री भी हैं, अपने प्रवास के दौरान दो सरकारी कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।कार्यक्रम के अनुसार, शाह शनिवार रात को बंगाल पहुंचेंगे। रविवार को, वह सबसे पहले दो सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें अंतरराष्ट्रीय भूमि बंदरगाह ‘पेट्रापोल’ में केंद्रीय गृह मंत्रालय का और दूसरा आरामबाग में केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय…
उपचुनाव पर बोले अखिलेश यादव- गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के जगह-जगह पोस्टर लगाएंगे
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा को जिताने के लिए अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं। जो अधिकारी गड़बड़ करेंगे हम उनकी शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे और जगह-जगह उनके पोस्टर लगा देंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिला सिपाही के साथ हुए दुष्कर्म के मामले पर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा…
