समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर महाब्राह्मण महापंचायत हुई,

लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर महाब्राह्मण महापंचायत हुई। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह सामान्य वर्ग और खासकर ब्राह्मण को सपा से जोड़ने की मुहिम का हिस्सा है।यही वजह है कि कल यानी 23 दिसंबर को सपा कार्यालय पर प्रबुद्ध वर्ग की बैठक भी हुई। इसमें मौजूद सभी पदाधिकारी स्वामी प्रसाद मौर्य की विवादित बयान को लेकर नाराज दिखे। उन्होंने अखिलेश यादव की मौजूदगी में कहा कि इस बयान से समाजवादी पार्टी को बहुत नुकसान हुआ है और लगातार हो…

अविनाश पांडे कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य हैं, उनको बनाया गया यूपी कांग्रेस का प्रभारी

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फेरबदल किया है। यूपी कांग्रेस के प्रभारी पद से प्रियंका गांधी को हटा दिया गया है। अविनाश पांडेय को यूपी का नया प्रभारी बनाया गया है। अविनाश पांडेय इसके पहले राजस्थान के प्रभारी रह चुके हैं। वह लंबे समय से कांग्रेस संगठन के साथ जुड़े हुए हैं।अविनाश पांडेय राहुल गांधी की टीम के सक्रिय सदस्य बताए जाते हैं। मौजूदा समय में अविनाश पांडेय राष्ट्रीय कांग्रेस में जनरल सेक्रेटरी के पद पर हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका से यूपी कांग्रेस…

उत्तर प्रदेश के विपक्षी दल कांग्रेस और सपा समेत कई दल एक साथ आ गए, दिल्ली संसद में सांसदों के निलंबन के खिलाफ की नारेबाजी

दिल्ली संसद में सांसदों के निलंबन के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विपक्षी दल कांग्रेस और सपा समेत कई दल एक साथ आ गए। कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला। समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सपा और कांग्रेस समेत सभी इंडिया गठबंधन के राजनीतिक पार्टियां इस प्रदर्शन में शामिल हुईं।केंद्र की BJP सरकार ने खिलाफ INDIA गठबंधन के सभी दलों ने नारेबाजी की। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सभी प्रदर्शन कर्मियों को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर ही रोक दिया है। फिलहाल यही पर नारेबाजी हो रही है।संसद से 146 विपक्षी सांसदों…

क्या I.N.D.I.A गठबंधन के दल BJP से ज्यादा बसपा से घबराए हुए हैं?

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दल लगातार रणनीति तैयार कर रहे हैं। I.N.D.I.A गठबंधन की 19 दिसंबर को दिल्ली में बैठक हुई। इसमें 28 दल शामिल हुए। मगर, बसपा शामिल नहीं हुई। क्योंकि, बसपा सुप्रीमो मायावती ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही किया है।इसके बावजूद बैठक में बसपा की चर्चा हुई। जिस पर बसपा बिफर पड़ी है। पहले भतीजे आकाश आनंद ने ट्वीट कर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”बैठक में कुछ लोग बीजेपी से कम और बसपा से ज्यादा डरे हुए हैं।” फिर मायावती ने इसे…

25 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का लोकार्पण

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके पैतृक गांव बटेश्वर में हुए विकास कार्य और सांस्कृतिक संकुल केंद्र व पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का लोकार्पण 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह नौ बजे बटेश्वर पहुंचेंगे। यहां पर सीएम योगी 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर ने बटेश्वर का दौरा किया।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली बटेश्वर को देखने के लिए देश- विदेश से…

जेपी नड्डा आज गोरखपुर और बस्ती जिले के दौरे पर है

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गोरखपुर और बस्ती जिले के दौरे पर है।2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में बीजेपी संगठन के पदाधिकारी और क्षेत्र समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई पदाधिकारी भी शामिल होंगे।बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ में मुख्य अतिथि के…

उत्तर प्रदेश विधानसभा की भी सुरक्षा को बढ़ाया जाएगा, सतीश महाना ने बुलाई बैठक

दिल्ली में संसद भवन में हुई घटना के बाद से उत्तर प्रदेश विधानसभा की भी सुरक्षा को बढ़ाया जाएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के द्वारा बैठक बुलाई गई इस बैठक में प्रमुख सचिव विधानसभा, प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन के साथ ही एडीजी इंटेलीजेंस, पुलिस कमिश्नर लखनऊ, डीआईजी सुरक्षा और जिलाधिकारी भी मौजूद रहे।विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में बुलाई गई इस बैठक में वर्तमान व्यवस्थाओं का जहां एक तरफ आकलन किया गया वहीं दूसरी तरफ नियमों…

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर 2019 के पुराने फॉर्मूले को आजमा सकती है

मिशन 2024 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव से भी बेहतर रिजल्ट लाने का टारगेट है। लिहाजा भाजपा सभी 80 लोकसभा सीटों पर ऐसे प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है, जिनका रिकॉर्ड बेहतर हो और जो जनता की नजर में हीरो हों। यही वजह है कि पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए इंटरनल सर्वे भी कराया गया था।यह सर्वे न सिर्फ पार्टी, बल्कि बाहर की एजेंसी से भी कराया गया था। इसमें जहां…

ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की

राजधानी लखनऊ के ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। वहीं इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया, यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व डिप्टी दिनेश शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।प्रधानमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कहा, हर गांव में लाभार्थियों का सम्मान और विभिन्न योजनाओं से अब तक छूटे हुए पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार की जा रही है। जिससे…

तहसील दिवस की समीक्षा जिलाधिकारी स्वंय करेंगे, राजस्व और चकबंदी के मामलों को खत्म करने के लिए बड़ा फैसला लिया है योगी सरकार ने

योगी सरकार ने राजस्व और चकबंदी के मामलों को खत्म करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अधिकारियों को 15 से 25 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें सभी 18 कमिश्नर और 75 डीएम का लेखा-जोखा तैयार होगा। इसमें खराब प्रदर्शन मिलने पर पांच कमिश्नर और पांच डीएम से जवाब- तलब करने के साथ शासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।इसके साथ ही खराब प्रदर्शन करने वाले दस एसडीएम और दस तहसीलदार को स्पष्टीकरण नोटिस दिया जाएगा। राजस्व सचिव जीएस नवीन ने बताया, नोटिस के बाद…

संसद पर हुए प्रदर्शन का वीडियो खुद ललित झा ने बनाया

दिल्ली संसद भवन में रंगीन स्प्रे कैन फेंकने का साजिशकर्ता कोलकाता का रहने वाला ललित मोहन झा था। एक एनजीओ से जुड़ा ललित मोहन फेसबुक की मदद से संसद के अंदर स्मोक बम चलाने वाले सागर और बाहर नारेबाजी करने वाली नीलम से संपर्क में आया था। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को जोड़कर पूरी घटना को अंजाम दिया।संसद पर हुए प्रदर्शन का वीडियो खुद ललित झा ने बनाया। इसके बाद सबसे पहले अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया। फिर बस से राजस्थान अपने दोस्त के घर भाग गया, लेकिन…

संसद की विजिटर्स गैलरी से कूदकर रंगीन धुआं छोड़ने वाले दो लड़कों में सागर शर्मा, लखनऊ के आलमनगर का रहने वाला

दिल्ली की संसद की विजिटर्स गैलरी से कूदकर रंगीन धुआं छोड़ने वाले दो लड़कों में सागर शर्मा, लखनऊ के आलमनगर का रहने वाला है। यहां उसका पता रामनगर 555 च/149 था। यह बंशीधर का घर है। जहां रहने के लिए वह पिछले रक्षाबंधन पर लखनऊ आया था।लोगों को चीरते हुए हम उस कमरे तक पहुंचे, जहां सागर रहा करता था। इस कमरे में एक बेड पड़ा हुआ था। साइड में अलमारी रखी थी। बगल में ही छोटा सा किचन और बाथरुम था। इसमें ब-मुश्किल एक परिवार रह सकता है। वहीं…

भारतीय जनता पार्टी में तैयारी को नया आयाम देने का काम किया जा रहा है

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में तैयारी को नया आयाम देने का काम किया जा रहा है जहां एक तरफ मुख्यालय में लगातार बैठकों का दौर जारी है और आगामी लोकसभा चुनाव की लिए रणनीतियां तैयार की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी अब बूथ कमेटी के बुनियादी ढांचे में भी बदलाव करने की तैयारी में है। अब बूथों में भी सोशल इंजीनियरिंग के माध्यम से बीजेपी अपनी रणनीति तैयार करने वाली है।अब लोकसभा चुनाव में लगभग 5 महीने से भी काम का समय बाकी…

2024 के लोकसभा चुनाव में क्या चलेगा मोहन का जलवा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौंकाते हैं। छत्तीसगढ़ में सीएम के नाम की घोषणा के बाद उन्होंने मध्यप्रदेश में भी ऐसा ही किया। मुख्यमंत्री के लिए ऐसा अकल्पनीय नाम सामने आया, जिसकी दूर-दूर तक कहीं चर्चा भी नहीं थी। ये नाम है मोहन यादव का।मोहन ओबीसी वर्ग से आते हैं और उज्जैन के दक्षिण से विधायक हैं। प्रधानमंत्री ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से मोहन यादव का प्रस्ताव रखवाकर एक तरफ जहां सब कुछ ठीक होने का मैसेज दिया। वहीं इस नाम से उत्तर प्रदेश पर भी निशाना साधा। यूपी के…

बिहार-यूपी के ‘यादव’ वोटों के दावेदार सावधान! मध्य प्रदेश में मोदी ने बनाया मोहन यादव को बनाया सीएम

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में सीएम चुनने को लेकर सबको चौंका दिया। रेस में सारे दिग्गज पिछड़ गए। पीएम मोदी ने एमपी के नए सीएम मोहन यादव को बनाया है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने मोहन यादव के जरिए 2024 का एजेंडा सेट किया है। इससे बिहार-यूपी के यादव नेताओं में खलबली मचनी तय है। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। भोपाल में चल रही विधायक दल की बैठक में इस पर मुहर लगी। इसके बाद सबसे पहले शिवराज सिंह चौहान ने गुलदस्ता देकर…

भतीजे आकाश आनंद को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर दिया बसपा सुप्रीमो मायावती ने

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। आकाश मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। मायावती के ऐलान के बाद इसको लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। साथ ही ये सवाल भी उठ रहा है कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी ने आकाश को ही अपना उत्तराधिकारी क्यों घोषित किया है। आकाश के उत्तराधिकारी घोषित किए जाने के क्या सियासी मायने होंगे? तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।एक्सपर्ट्स के अनुसार, आकाश आनंद की उम्र…

राजभर बोले-जिस दिन भी मंत्रिमंडल विस्तार होगा, उसे दिन हम सरकार में शामिल होंगे

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि जिस दिन भी मंत्रिमंडल विस्तार होगा, उसे दिन हम सरकार में शामिल होंगे। वह घड़ी और वह दिन अब नजदीक आ रहा है। वहीं अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई दलित और पिछड़ों का हक मारेगा तो मैं उसे श्राप दे दूंगा चाहें वो अखिलेश यादव ही क्यों ना हों। मैं शंकर जी का भक्त हूं, पीला वस्त्र पहनता हूं। इसलिए मेरे श्राप से लोगों को पीलिया हो जाएगा।ओपी राजभर ने कहा कि…

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स के बाद अब तक यूपी को 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देशन में प्रदेश सरकार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के प्रथम फेज की तैयारी में जुटी हुई है। फरवरी में हुए यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स के बाद अबतक यूपी को 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। वहीं जीबीसी के पहले फेज में सरकार और उद्यमी 13 लाख करोड़ से अधिक के निवेश को धरातल पर उतारने के लिए तैयार हैं। प्रथम फेज में निवेश के मामले में जिन टॉप 10 कंपनियों की चर्चा हो रही है उनमें टाटा, हीरानंदानी, टस्को, ग्रीनको जैसे दिग्गजों के…

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नया खेल खेलेगी बीजेपी

तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली बंपर जीत से पार्टी बेहद उत्साहित है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इस जीत ने एनर्जी बूस्टर का काम किया है। सबसे बड़े सियासी सूबे यूपी में भी अब बीजेपी ने मिशन-80 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।इसके लिए पार्टी ने अपना एडजस्टमेंट प्लान तैयार किया है। यह केवल पार्टी संगठन में ही नहीं, बल्कि सरकार में भी इम्प्लीमेन्ट होगा। संगठन से लेकर सरकार तक में बदलाव देखने को मिलेंगे।यूपी में बीजेपी ने…

मायावती ने सुबह लखनऊ में आंबेडकर के 67वें परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहां कि अगर देश की सरकारें संविधान के पवित्र उसूलों के तहत काम करतीं, तो करोड़ों गरीबों को कई मुसीबतों से मुक्ति मिल गई होती। मायावती ने सुबह लखनऊ में आंबेडकर के 67वें परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख एवं यूपी की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने अम्बेडकर जयंती पर प्रदेशवास‍ियों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्‍होंने कहा…