उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहकर काम कर रही है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर अपने समर्थकों के वोटरों के नाम से कटने से रोका जाए. अगर किसी की लापरवाही से ऐसा हुआ तो विधानसभा चुनाव उसे टिकट नहीं मिलेगा. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर की प्रक्रिया में पीडीए प्रहरी बनाने के साथ ही तमाम पार्टी नेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं…
Category: चुनावी फुहार
नगीना सांसद ने सीएम योगी को लिखा पत्र, हाथरस (बूलगढ़ी) कांड में हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन न होने पर जताई गंभीर चिंता।
नगीना (उप्र)। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना लोकसभा सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर ने हाथरस (बूलगढ़ी) की दलित बेटी मनीषा वाल्मीकि के साथ हुए सामूहिक बलात्कार एवं हत्या प्रकरण में न्यायालयों के आदेशों के पालन न होने पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। सांसद चंद्रशेखर ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय (19 जुलाई 2022) तथा उच्चतम न्यायालय (22 मार्च 2023) ने पीड़िता के परिवार की सुरक्षा, सम्मान और पुनर्वास को लेकर जो निर्देश दिए थे,…
चिराग पासवान ने कहा- ‘बाबरी मस्जिद का मुद्दा सिर्फ सियासी लाभ और विवाद
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाए जाने के टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के ऐलान के बाद देशभर की राजनीति गरमाई हुई है. इसे लेकर नेताओं की लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने भी अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा है कि विपक्ष की ओर से बाबरी मस्जिद का मुद्दा बस राजनीतिक फायदे और विवाद के लिए लगातार उठाया जाता रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि वह दिन दूर नहीं जब मुसलमानों को समझ में आ जाएगा कि भय और तुष्टिकरण…
बिहार की गलती नहीं दोहराएंगे अखिलेश यादव, 2027 को लेकर बदली रणनीति
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर को लेकर जमकर सियासत हो रही हैं. समाजवादी पार्टी के मुखिया में एसआईआर की समयसीमा बढ़ाने की मांग की है. सपा भले ही एसआईआर के मुद्दे को लेकर बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रही हैं लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जमीन पर भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. अखिलेश यादव ने एसआईआर की प्रक्रिया में अपने पीडीए प्रहरी उतार दिए हैं जो प्रदेश की हर विधानसभा और बूथ पर अपने समर्थकों के वोट को लिस्ट में डलवाने का…
कर्नाटक में गहराया सियासी संकट: सिद्धारमैया झुकने को नहीं तैयार, शिवकुमार ने नेतृत्व को याद दिलाया ‘वादा’
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुबानी जंग जारी है। हालिया घटनाक्रमों की बात करें तो दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर शब्द या वादे को निभाने की ओर इशारा कर रहे हैं। डीके शिवकुमार को कर्नाटक में सिद्धारमैया के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सबसे पहले नेतृत्व परिवर्तन की ओर इशारा किया। इसे पार्टी…
बिहार चुनाव 2025: EVM पर कोई सवाल नहीं!
बिहार में इस साल (2025) विधानसभा चुनाव के साथ कुछ राज्यों में उपचुनाव भी हुए थे. अब चुनाव आयोग ने बताया कि हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और उपचुनावों के आम चुनाव में, बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों और उपचुनावों के 8 विधानसभा क्षेत्रों में से किसी भी हारने वाले उम्मीदवार द्वारा जली हुई मेमोरी/माइक्रोकंट्रोलर की जांच और सत्यापन के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग ने 17 जून…
संकट में कांग्रेस की सबसे बड़ी सरकार, सोनिया दरबार में पहुंचा मामला, क्या टूट जाएगा डीके शिवकुमार का सपना?
कांग्रेस पार्टी के लिए कर्नाटक में नेतृत्व का मसला नया सिरदर्द बन गया है. राज्य के सीएम सिद्दारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार के बीच खींचतान अब किसी से छिपी नहीं है. दोनों नेता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को साधने में लगे हैं. इस बीच बेंगलुरु पहुंचे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से दोनों ने अलग-अलग मुलाकात की है. मंगलवार को डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, खरगे के साथ उनकी कार में मौजूद रहे तो दूसरी तरफ सीएम सिद्दारमैया उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. सिद्दारमैया चाहते हैं कि केंद्रीय नेतृत्व…
हेमंत सोरेन की कुर्सी पर फिर मंडराने लगा खतरा, BJP बोली-कोर्ट का सम्मान करें
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी पर एक बार फिर कानूनी खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर एक मामले में रांची की सांसद/विधायक (MP/MLA) अदालत के समक्ष उनकी निजी उपस्थिति के आदेश पर लगी अपनी पिछली रोक को हटा दिया है. इस फैसले को मुख्यमंत्री के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. मुख्यमंत्री सोरेन ने ईडी की शिकायत याचिका पर सांसद/विधायक अदालत द्वारा उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिए जाने के आदेश को चुनौती देते हुए…
गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर एक्शन में डीजीपी विनय कुमार, क्राइम कंट्रोल को लेकर दिया ये बड़ा टास्क
बिहार में नई सरकार बन चुकी है और गृह विभाग की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी संभाल चुके हैं. ऐसे में डीजीपी विनय कुमार ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की, जिसके बाद वे एक्शन मोड में आ गये हैं. जानकारी के मुताबिक, सोमवार को डीजीपी ने गृह मंत्री को कानून व्यवस्था के लिए पुलिस के उठाये गये कदम की जानकारी दी. नई सरकार बनने पर नया पुलिसिंग फ्रेमवर्क लागू डीजीपी की डिप्टी सीएम के साथ मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि नई सरकार बनने के बाद उन्होंने…
लखनऊ:आयुष्मान भारत योजना के तहत यूपी सरकार ने शुरू किया विशेष अभियान, 25 नवम्बर से 25 दिसम्बर तक सभी जनपदों में बनेंगे आयुष्मान कार्ड
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महीने का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान 25 नवम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित होगा। सरकार का उद्देश्य उन सभी परिवारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराना है, जो अब तक योजना से वंचित रह गए थे। इसके साथ ही अपात्र घोषित परिवार, छूटे हुए लोग, तथा 70 वर्ष से अधिक आयु…
तेज प्रताप यादव ने मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर किया पोस्ट, कहा- है ना मोदी-नीतीश का जादू ?
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश पदभार संभालते ही लगातार सुर्खियों में छा गए हैं. विपक्ष की तरफ से तंज कसे जा रहे हैं कि दीपक प्रकाश बिना चुनाव लड़े मंत्री कैसे बन गए. इसी क्रम में जनशक्ति जनता दल (JJD) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने दीपक प्रकाश को लेकर अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा, है ना मोदी-नीतीश का जादू? तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में क्या लिखा? तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा, ‘सासाराम में…
बिहार के बाद महाराष्ट्र से बीजेपी के लिए अच्छी खबर , बिना चुनाव लड़े भर गई झोली ?
बिहार विधानसभा चुनाव में शानदान जीत के बाद अब महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ी खूबखबरी मिल गई है. पार्टी ने 2 दिसंबर को होने वाले नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव से पहले ही बढ़त बना ली है. राज्य के बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बताया कि पार्टी के 100 पार्षद बिना किसी मुकाबले के ही जीत गए हैं. इसके अलावा तीन नगर परिषद अध्यक्ष भी बिना चुनाव के ही चुने गए हैं. चव्हाण ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व को दिया…
सम्राट चौधरी गृहमंत्री होने के बावजूद अफसरों के “चौधरी” नहीं होंगे सम्राट ! CM नीतीश ने चला ऐसा दांव
बिहार में पिछले 20 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय सहयोगियों को दिया है. इससे पहले वह चाहे जिस भी गठबंधन के साथ रहे हैं गृह विभाग हमेशा अपने पास ही रखते रहे हैं. लेकिन इस बार गृह विभाग भारतीय जनता पार्टी के खाते में आई है और बीजेपी ने सम्राट चौधरी को इस विभाग का जिम्मा सौंपा है. हालांकि, सम्राट भले ही बिहार के नए गृह मंत्री बन गए हैं लेकिन अफसरों पर उनकी चौधराहट नहीं चल पाएगी. सामान्य प्रशासन सीएम…
बिहार में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 15 जिलों में नहीं खुला महागठबंधन का खाता, लालू का किला भी ढहा
बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद राज्य में नई सरकार का गठन भी हो चुका है और मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया है. इसके बावजूद लोगों के बीच महागठबंधन के करारी हार को लेकर रोज ही चौक चौराहों से लेकर चाय की दुकानों पर चर्चा हो रही है. सब अपने-अपने हिसाब से चुनाव की गणित सुलझा रहे हैं. लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि विधानसभा चुनाव से पहले अपनी प्रचंड जीत का दावा करने वाला विपक्ष बिहार के 38 में…
दालमंडी वालों को दाल की तरह दले नहीं… अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर तीखे शब्दों में हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मेट्रो से लेकर तमाम बड़े विकास कार्य सपा की देन हैं, जबकि बीजेपी ने वाराणसी का विकास जानबूझकर रोक दिया। दालमंडी इलाके में चल रहे चौड़ीकरण और तोड़फोड़ को अखिलेश ने ‘पॉलिटिकल डिमोलिशन’ करार दिया। उनका कहना था कि यह योजना इतिहास और धरोहर बचाने के नाम पर नहीं, बल्कि संकीर्ण सियासत की साजिश है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते…
नीतीश कुमार के पास कौन-कौन सा विभाग रहेगा? उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को भी बड़ी जिम्मेदारी
बिहार में नई सरकार बनने के बाद विभागों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हुए हैं वह रहेंगे. उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग मिला है. दरअसल बीते गुरुवार को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी. शपथ लेने वालों में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भी थे. इनकी चर्चा सबसे अधिक इसलिए…
तीन OBC, तीन EBC और एक भूमिहार… नीतीश कैबिनेट में BJP ने कैसे साधा जातीय समीकरण?
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. बिहार की नई सरकार में बीजेपी के सबसे ज्यादा मंत्री बने. वहीं जेडीयू को मुख्यमंत्री समेत 9 पद मिले. बीजेपी ने मंत्री पद के बंटवारे में मंडल और कमंडल का खासा ध्यान रखा है. नीतीश कुमार सीएम तो वहीं विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री बनाए गए. नीतीश सरकार में ये विधायक बने मंत्री शपथ लेने वाले मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र कुमार यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी,…
बिना चुनाव लड़े दीपक प्रकाश बन गए नीतीश सरकार में मंत्री, उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे के लिए कैसे की डील
बिहार में नवगठित नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दीपक प्रकाश बिना विधायक बने मंत्री पद पर आसीन हो गए हैं, और इसके पीछे राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की कुशल राजनीतिक चाल बताई जा रही है। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उनकी पत्नी स्नेहलता, जो सासाराम से विधायक चुनी गई थीं, का नाम मंत्री पद के लिए लिया जा रहा था। हालांकि, अंतिम समय में समीकरण बदल गए। इस घटनाक्रम को एनडीए (एनडीए) में सीटों के बंटवारे के समय उपेंद्र कुशवाहा…
यूपी के 2.15 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे 4314.26 करोड़ रुपये, पीएम मोदी का योगी ने जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को कोयम्बटूर से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करने के लिए मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर आभार जताया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार अन्नदाता किसानों के सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने देश भर के नौ करोड़ से अधिक किसान बंधुओं को 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि की किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के रूप हस्तांतरित कर सशक्त कृषि और आत्मनिर्भर किसान…
क्या यूपी में अलग होने जा रही अखिलेश-कांग्रेस की राह?
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के एक बयान ने प्रदेश के राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। एक तरफ बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी दलों की चुनावी रणनीति पर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने से एक दिन पहले तक गठबंधन का स्वरूप तय नहीं हो पाया था। भले ही राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को सिंबल बांट दिए थे, लेकिन कौन चुनावी मैदान में उतर रहा है, यह फाइनल नहीं हो पाया।…
