मिशन यूपी: जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए अमित शाह कि तैयारी इस प्रकार है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने व्यापक रणनीति तैयार की है। इसके तहत शाह संभवत: अगले महीने से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में डेरा डालेंगे। इस दौरान जमीनी कार्यकर्ताओं और जिला स्तर के पदाधिकारियों से सीधा संवाद कर जानकारी लेंगे। चुनाव संपन्न होने तक शाह की योजना हर महीने तीन से चार बार राज्य का दौरा करने की है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जिन पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें शाह की मुख्य भूमिका उत्तर प्रदेश में होगी। साल 2014…

यूपी में बढ़ सकती है रार : केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- पार्टी तय करेगी सीएम का चेहरा

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को भविष्यवाणी की कि भारतीय जनता पार्टी 2022 में होने वाले यूपी चुनाव को जीतेगी। उन्होंने कहा कि, पार्टी 300+ का लक्ष्य हासिल करेगी। मौर्य ने कहा कि, योगी सरकार ने SP-BSP के 15 वर्षों की तुलना में 4 वर्षों में अधिक प्रगति की है, उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के सपने धराशायी हो जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री के चेहरे वाले सवाल का उन्होंने जवाब नहीं दिया लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि, भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व इस पर फैसला करेगा। जबकि…

बिहार :नीतीश ने किए एक तीर से कई वार, लोजपा को साधकर केंद्र और बिहार में हुए मजबूत

नीतीश की सियासी चालें सफल रही तो, वह भाजपा के ही वोट बैंक में सेंधमारी करेंगे लोक जनशक्ति पार्टी की नाराजगी की वजह से बीते विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को कम से कम 30 सीटों का नुकसान हुआ था। चिराग पासवान अगर एनडीए के साथ रहते और भाजपा जदयू के नेताओं के साथ मंच पर खड़े हुए। होते तो शायद बिहार में भाजपा तीसरे नंबर की पार्टी होती और जदयू दूसरे नंबर की। मतलब साफ है कि लोजपा को साधकर नीतीश ने सिर्फ चिराग पासवान को…

विधानसभा चुनावों समेत विभिन्न मुद्दोंं पर चर्चा को लेकर जेपी नड्डा ने सभी राज्य इकाई को लिखा पत्र

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी राज्य इकाई के अध्यक्षों को पत्र लिखकर 21 से 30 जून के बीच प्रदेश कार्यकारिणी की बैठकों का आनलाइन आयोजन करने के लिए कहा है। इस दौरान उन्हें विधानसभा चुनावों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कहा गया है। नड्डा ने अपने पत्र में यह भी कहा कि भाजपा कोरोना राहत कार्य का विस्तार करने के लिए शहरी और ग्रामीण इलाकों में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत दो लाख महिला और युवा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देगी। राज्य इकाइयों के…

चाचा को पद से हटाना और बयान बदलवाना चिराग पर पड़ा भारी, आ गया राजनैतिक संकट

लोजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के बाद से ही पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान के बीच खाई बन गई थी। रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग की इच्छा के विरुद्ध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में बयान देकर पारस ने इस खाई को और चौड़ा कर दी। तब चिराग की नाराजगी के कारण उन्होंने अपना बयान तो बदल दिया लेकिन ‘अपमान’ की चिंगारी सुलगने लगी, जो अब ज्वाला बन चुकी है। लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही चिराग पासवान बिहार की…

अब दक्षिण में खुला मोर्चा, पंजाब और राजस्थान के बाद केरल कांग्रेस में मची कलह

बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में आंतरिक कलह से निपटने की कोशिश में जुटी कांग्रेस को अब दक्षिण के मोर्चे पर भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केरल में अब पार्टी के एक वर्ग का मानना है कि उन्हें साइडलाइन कर दिया गया है और हाईकमान की ओर से नजरअंदाज किया जा रहा है। नए बनाम पुराने की रस्साकशी में सीनियर नेता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। 2 मई को प्रदेश में आए चुनाव नतीजों में पार्टी की हार…

तेल के दाम में आग: क्यों बढ़ रहा जनता की जेब पर बोझ, पल्ला झाड़ रही सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। कर्नाटक समेत देश के सात राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है तो अब डीजल भी इसी राह पर चल रहा है। राजस्थान में तो यह 100 रुपये के पार पहुंच चुका है। केंद्र का कहना है कि कच्चे तेल के दाम बढ़ने से देश में ईंधन के दाम बढ़ रहे हैं। रहा सवाल करों में कमी कर जनता को राहत देने का, तो उसके लिए फिलहाल न तो केंद्र सरकार और न राज्य सरकारें तैयार हैं।  सोशल…

सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच क्यों फंसा है पेंच

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरें लगातार चर्चा में हैं. लेकिन इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच गतिरोध जारी है. सचिन पायलट चाहते हैं कि उनके खेमे के 6 विधायकों को मंत्री पद मिले. पायलट का कहना है कि सरकार गठन के समय उन्हें 6 मंत्री पद दिए थे, लेकिन अब उनके कोटे से एक भी मंत्री गहलोत सरकार में नहीं है. आपको बता दें कि इस वक्त गहलोत मंत्रिपरिषद में कुल 9 पद खाली हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं कि सचिन पायलट समेत…

क्या उपेंद्र कुशवाहा में अपना विकल्प देखते हैं नीतीश कुमार?

बिहार की सियासत को देखें तो अभी दो बातें चौंका रही हैं. पहला नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अति आक्रामक होना. दूसरा यह कि जो सभी के लिए अचरज का विषय है, पर चौंकाती कम है और उलझाती अधिक है. वह है उपेंद्र कुशवाहा की एंट्री के बाद से बिहार जनता दल यूनाइटेड की बदलती सियासत. कुशवाहा के जेडीयू में एंट्री के चंद महीने ही हुए हैं, लेकिन नीतीश की पार्टी में उनके लिए नंबर 2 की हैसियत की बातें होने लगी हैं. हालांकि, कुशवाहा खुद…

तो इस वजह से एक्टिव हुए अमित शाह

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के साथ ही चुनावी राजनीति फिर से जोर पकड़ने लगी है। बंगाल के चुनाव नतीजों ने जहां भाजपा को मंथन करने के लिए मजबूर किया, वहीं विपक्ष में नई उम्मीदें जगी हैं। अगला बड़ा मोर्चा अगले साल होने वाला उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव है, लेकिन पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में भी सियासत गरमा रही है। मौजूदा राजनीतिक परिस्थतियों में भाजपा दोहरे मोर्चे पर काम कर रही है। इसमें एक तरफ खुद को मजबूत करना शामिल है…

प्रियंका ने कहा- पीएम मोदी के लिए भारतीय प्राथमिकता नहीं बल्कि राजनीति है

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से उत्पन्न हालात को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के लिए भारतीय नागरिक प्राथमिकता नहीं बल्कि राजनीति है। उन्हें सच्चाई की नहीं सिर्फ अपने प्रोपेगंडा की चिंता रहती है। केंद्र सरकार से सवाल पूछने की श्रृंखला ‘जिम्मेदार कौन’ के तहत कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पूरी दुनिया ने इस महामारी में देख लिया कि प्रधानमंत्री शासन करने में सक्षम नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने महामारी के दौरान अपने कदम पीछे…

राजनेता स्वामी प्रसाद मौर्य बोले, सभी को मिलकर करनी होगी पहल तभी खत्म होगी समस्या

प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार बाल श्रम उन्मूलन के लिए संकल्पित है। बच्चों से बाल श्रम कराया जा रहा यह एक लोक कल्याणकारी सरकार के लिए चुनौती है तथा सभ्य समाज के लिए अभिशाप भी है। बाल श्रम मजदूरी पर रोक लगे, इसके लिए सभी को मिल-जुलकर सशक्त पहल करनी होगी। उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन के लिए हाट, बाजार, गांव, शहर, कस्बों में जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही बाल श्रमिकों के माता-पिता…

यूपी विधानसभा चुनाव: बीजेपी को रोकने की कवायद

उत्तर प्रदेश की सियासत में जो ताज़ा सूरत-ए-हाल है उसमें विपक्षी दलों का एकमात्र लक्ष्य बीजेपी को सत्ता में वापस आने से रोकना है। लेकिन बीजेपी को रोकना क्या इतना आसान है। इसके लिए मज़बूत गठबंधन, समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम सहित बहुत सारी चीजों की ज़रूरत है लेकिन पहली जो शर्त है वह है- मज़बूत गठबंधन। एक ऐसा गठबंधन जिसमें शामिल दल जनता को भरोसा दिला सकें कि वे बीजेपी को हरा सकते हैं, तभी जनता उन्हें वोट देगी, वरना वोट बंट जाएगा। अखिलेश यादव की क्या तैयारी है, इसके…

इतना गाली-गलौज अच्छा नहीं’- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र को राज्य सरकारों से लड़ने और उन्हें कोसने के बजाय उनके साथ मिलकर काम करना चाहिए. केजरीवाल ने ट्विटर पर उस मीडिया रिपोर्ट को टैग किया है जिसके मुताबिक केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने केजरीवाल सरकार को लोगों तक राशन और ऑक्सीजन पहुंचाने में कथित तौर पर नाकाम रहने के लिए जिम्मेदार ठहराया है. इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश तभी प्रगति करेगा जब 130 करोड़ जनता, सभी राज्य सरकारें और केंद्र मिलकर ‘टीम इंडिया’ की तरह…

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में आये लोगों की समस्याएं सुनीं

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समस्याग्रस्त हर व्यक्ति की समस्याओं का हर सम्भव समाधान किया जायेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित व समयबद्ध समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता भी है, हम अपनी प्रतिबद्धताओं के अनुरूप जन समस्याओं के निराकरण का हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं तथा उ0प्र0 सरकार की कोशिश है कि जनता को सही समय से न्याय मिले। केशव प्रसाद मौर्य कल शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन में जन समस्याएं सुन रहे थे।…

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार की चर्चाएं शुरू, जानिए किसे मिल सकती है जगह

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिपरिषद विस्तार इस महीने हो सकता है। मंत्रिपरिषद में फेरबदल और बदलाव के लिए 23 मंत्रालयों का चयन किया गया है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुकुल रॉय को विस्तार पर चर्चा के लिए जल्द बुलाया जा सकता है। एनडीए में शामिल सहयोगी दलों से विचार विमर्श शुरू कर दिया गया है।  कई मंत्रियों के निधन और अन्य कारणों से सरकार में दर्जन भर मंत्रियों के पास एक से अधिक मंत्रालयों का जिम्मा है। विस्तार के जरिए ऐसे मंत्रियों…

क्षेत्रीय दलों की ताकत बढ़ेगी

पिछले सात साल में भारतीय जनता पार्टी के उभार की वजह से राज्यसभा में क्षेत्रीय दलों की ताकत काफी कम हो गई है। लेकिन अगले साल दोवार्षिक चुनाव में इन दलों की ताकत में इजाफा होगा। राज्यों के चुनाव में क्षेत्रीय दलों के मुकाबले भाजपा वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई है, जैसा नरेंद्र मोदी के कमान संभालने के तुरंत बाद हुए चुनावों में किया था या कांग्रेस के खिलाफ जैसा उसका प्रदर्शन होता है। तभी बिहार से लेकर आंध्र प्रदेश और बंगाल से लेकर तमिलनाडु व केरल तक क्षेत्रीय पार्टियों…

योगी-शर्मा -मौर्य -बंसल! क्या है यूपी की सरगर्मी

उत्तर प्रदेश में क्या चल रहा है? जितने मुंह उतनी बातें हैं। अंदर जो कुछ भी हो रहा है पर इतना तय है कि पार्टी आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई मसलों पर स्वतंत्र रूप से पहल की है, जिससे राज्य में एक से ज्यादा मोर्चे खुल गए हैं।बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पिछले 20 साल से काम कर रहे पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा को उत्तर प्रदेश भेजे जाने के बाद से बात ज्यादा…

प्रयागराज में दांव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की साख, आसान नहीं होगी बीजेपी की राह

प्रयागराज: जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों के चुनाव का औपचारिक एलान अभी भले ही न हुआ हो, लेकिन संगम नगरी प्रयागराज में सियासी पार्टियों ने अपनी जोड़-तोड़ शुरू कर दी है. यहां पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों की ज़्यादातर सीटों पर केंद्र और यूपी की सत्ता पर काबिज़ बीजेपी और समाजवादी पार्टी में सीधा मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है. निर्दलीयों और समाजवादी पार्टी के बाद तीसरे नंबर पर रही भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव को अपनी नाक का सवाल बना लिया है. अपने गृहनगर प्रयागराज…

कांग्रेस के संकटपूर्ण दौर में बिखर रहे चेहरे

पांच राज्यों के चुनाव में शिकस्त के बाद जितिन प्रसाद का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा सियासी झटका है। इसमें दो राय नहीं कि पार्टी के सबसे संकटपूर्ण दौर में ही युवा पीढ़ी के उसके चेहरे तितर-बितर होने लगे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद जितिन कांग्रेस के बिखरते युवा नेतृत्व का आखिरी पन्ना नहीं हैं बल्कि इस सिलसिले के आगे भी जारी रहने की संभावनाएं हैं। इसलिए छोड़कर जा रहे दिग्‍गज राजस्थान में विद्रोह के मुहाने से लौटे सचिन पायलट, महाराष्ट्र में मिलिंद देवड़ा से लेकर हरियाणा में दीपेंद्र…