मानसून सत्र की शुरुआत के बाद से पेगासस जासूसी और अन्य मुद्दों पर विपक्षी दलों के विरोध के बीच संसद ने 107 घंटों के निर्धारित समय में से केवल 18 घंटे ही काम किया, जिसके कारण करदाताओं के 133 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को बताया, 19 जुलाई से शुरू हुए और 13 अगस्त को समाप्त होने वाले सत्र में अब तक 89 घंटे बर्बाद हो चुके हैं। राज्यसभा अपने निर्धारित समय से लगभग 21 प्रतिशत चली। वहीं लोकसभा निर्धारित समय के 13…
Category: चुनावी फुहार
आखिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ली कोरोना के टीके की पहली खुराक, अप्रैल में हो गए थे संक्रमित
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि राहुल गांधी ने गुरुवार को टीके की पहली खुराक ली। वैक्सीन लेने के कारण राहुल गांधी कल और आज संसद में उपस्थित नहीं थे।बता दें कि कोरोना से संक्रमित होने के तीन महीने बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने टीका लगवाया है। अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्होंने भारत में लगाए जा रहे किस टीके की खुराक ली…
पेगासस व किसानों के मुद्दे पर विपक्ष आक्रामक रहा
संसद के मानसून सत्र का दूसरा सप्ताह भी विपक्ष के शोर-शराबे और हो-हल्ले की भेंट चढ़ गया। पेगासस जासूसी कांड और किसानों के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा सप्ताह के आखिरी दिन भी नहीं थमा। विपक्ष जहां पीछे हटने को तैयार नहीं है, वहीं सरकार भी उनके दबाव में नहीं आती दिख रही। सरकार ने इस सप्ताह विपक्ष के हंगामे के बीच कई विधायी कार्य कराए और बिना चर्चा कई विधेयक पारित करा लिए। संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार की…
सीएम बोम्मई ने कहा- कर्नाटक में बाढ़ और कोरोना के चलते अगले सप्ताह होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों लोगों के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री बनने के बाद बोम्मई पहली बार दिल्ली के दौरे पर आए हैं। बोम्मई ने पीएम से मुलाकात के बाद कहा कि कर्नाटक में बाढ़ और कोरोना की स्थिति को देखते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार अगले सप्ताह किया जाएगा।इससे पहले दिन में बोम्मई ने गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और जल शक्ति मंत्री…
2024 में खेला नहीं मोदी का मेला होगा : केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि 2024 में ‘खेला’ नहीं सत्ता के लिए मोदी का मेला होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में एनडीए की सरकार बनने से दुनिया की कोई ताक़त रोक नहीं सकती। चाहे ममता बनर्जी के नेतृत्व में कितने ही राजनीतिक दल एकजुट क्यों न हो जाएं?केंद्रीय मंत्री आठवले ने राजनीतिक दलों को एकजुट करने की ममता की मुहिम को लेकर कहा कि आप सब लोग एक साथ…
जेपी नड्डा ने भाजपा सांसदों को दिया संदेश, 2022 ही नहीं 2024 के लिए कसें कमर
विकास कार्यो के साथ-साथ जातिगत समीकरण और जनसंपर्क ही भाजपा का चुनावी मंत्र है। दिल्ली में दो दिनों तक चली उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसदों की बैठक में यह स्पष्ट हो गया। गुरुवार को काशी, अवध और गोरखपुर संभाग के सांसदों के साथ बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के केंद्रों और सप्ताह में दो दिन टीकाकरण केंद्रों के दौरे का निर्देश दिया। वहीं, मोदी कैबिनेट में जगह पाने वाले मंत्रियों का अलग-अलग जिलों में स्वागत का भी कार्यक्रम बनाने को कहा गया है।…
पेगासस और कृषि कानून के मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन कर रहा विपक्ष, सुचारू रूप से नहीं चल पा रही संसद
संसद के मानसून सत्र का दूसरा सप्ताह आज खत्म हो जाएगा लेकिन कामकाज सुचारु होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। संसद के दोनों सदनों को मिलाकर पिछले आठ सत्रों में बमुश्किल नौ घंटे का कामकाज हुआ है। विपक्ष ने पेगासस, कृषि कानूनों और अन्य मुद्दों पर संसद में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके कारण पिछले कुछ दिनों में दोनों सदन कई बार स्थगित हो चुके हैं।गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में हंगामा करने वाले सांसदों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा…
क्या पंजाब की तरह राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत परेशान होने वाले हैं?
पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की आपत्ति को दरकिनार करते हुए कांग्रेस आलाकमान ने जिस ढंग से नवजोत सिंह सिद्धू को सूबे में पार्टी का नया कप्तान बनाया, उसके बाद से सियासी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि पार्टी राजस्थान में भी इसी तर्ज़ पर फैसला लेगी. संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन के जयपुर दौरे के बाद यह कहा जा रहा है कि पार्टी अब राजस्थान के मुद्दे को ज़्यादा लटकाने के मूड में नहीं है. इससे पहले इस चर्चा को उस समय…
पूर्व PM मनमोहन सिंह बोले- देश की इकोनॉमी के लिए 1991 से भी मुश्किल वक्त आ रहा
देश में आर्थिक उदारीकरण की बुनियाद रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था को लेकर सतर्क किया है। पूर्व प्रधानमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का जैसा बुरा हाल 1991 में था, कुछ वैसी ही स्थिति आने वाले समय में होने वाली है। सरकार इसके लिए तैयार रहे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह खुश या मगन होने का नहीं, बल्कि आत्ममंथन और विचार करने का वक्त है। आगे का रास्ता 1991 के संकट की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। एक…
बुद्ध के विचार हमारे लिए मददगार : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आषाढ़ पूर्णिमा-धम्म चक्र दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस वचुअल प्रोग्राम में उन्होंने कहा कि आज कोरोना महामारी के दौर में मानवता का संकट है। ऐसे में भगवान बुद्ध हमारे लिए और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना हम कैसे कर सकते हैं, भारत ने यह कर के दिखाया है। बुद्ध के सम्यक विचार को लेकर आज दुनिया के देश भी एक दूसरे का हाथ थाम रहे हैं।…
दलित नेताओं में आपसी द्वन्द कहीं दलित समाज को गर्त में न ले जाये
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुणा-भाग तेज हो गया है। बसपा फिर से ब्राह्मणों को साधने की कोशिश में जुटी है तो भाजपा के सहयोगी के रूप में आरपीआइ प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले उत्तर प्रदेश के हर जिले में अनुसूचित जाति के मतदाताओं को राजग की ओर मोड़ने में जुटेंगे। पार्टी ने प्रदेशभर में बहुजन कल्याण यात्रा निकालने का फैसला लिया है, जो 26 सितंबर से गाजियाबाद से शुरू होगी और 26 नवंबर को संविधान दिवस के दिन लखनऊ में समाप्त होगी।…
दलाई लामा के सलाहकार व एनएससीएन नेता भी हो सकते हैं पेगासस के शिकार
पेगासस जासूसी मामले की रिपोर्ट में कुछ और नाम सामने आए हैं। इसमें तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के सलाहकारों और नगालिम राष्ट्रीय समाजवादी परिषद (एनएससीएन) के कई नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा दुबई की राजकुमारी शेख लतीफा के कई करीबियों की जासूसी की भी संभावना जताई गई है। गार्जियन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एनएसओ समूह के निशाने पर भारत में निर्वासित सरकारों के अध्यक्ष, एक दूसरे आध्यात्मिक बौद्धिक नेता के स्टाफ लोबसांग सांगे और ग्यालवांग करमापा का भी नाम आया है। दलाई लामा के सलाहकारों में तेम्पा…
झटका: मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
संसद के मानसून सत्र के बीच कांग्रेस पार्टी का तगड़ा झटका लगा है। मणिपुर में कांग्रेस के प्रदेश कमिटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि राज्य में कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मणिपुर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है। गोविंददास कोंथौजम कांग्रेस पार्टी से बिष्णुपर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक चुने गए और विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता…
यूपी: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मायावती के ब्राह्मण समीकरण पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले ही सूबे के नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हमला बोला है। उन्होंने मायावती के ब्राह्मण सम्मलेन को लेकर कहा कि वो पहले ही लोगों का विश्वास खो चुकी हैं। बता दें विधानसभा चुनाव को करीब देखते हुए बसपा प्रमुख राज्य में वोटरों को लुभाने में लग गई है। इसके साथ ही वो जातीय समीकरण भी…
क्या उपेंद्र कुशवाहा बन सकते हैं जदयू (JDU) के नए अध्यक्ष
उपेंद्र कुशवाहा का कद जनता दल यू में बढ़ता जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा जदयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। रविवार को पदाधिकारियों की हुई बैठक में इसके संकेत मिले। इस बात पर तब और मुहर लग गई, जब सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कई बार उनके कामों की तारीफ की और कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के आने से पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है। पार्टी की स्वीकारोक्ति सभी वर्गों में बढ़ी है। नीतीश कुमार ने ये भी संकेत दिए है कि कुशवाहा को पार्टी…
बिहारः जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बताया जनता को किससे है गुस्सा
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति लोगों के मन में अब भी सम्मान है। लोग यह कहते हैं कि वह हैं तो विकास होगा ही पर नीचे स्तर पर अफसरों के कामकाज पर थोड़ा गुस्सा है। लोगों का कामकाज तरीके से हो इसके लिए एक मैकेनिज्म की जरूरत है। चार जिलों की अपनी यात्रा के क्रम में मिले फीडबैक पर पूर्व केंद्रीय मंज्ञी उपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उपेंद्र…
पीएम नरेंद्र मोदी और शरद पवार की मीटिंग से उद्धव सरकार में भला बेचैनी क्यों?
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के चीफ शरद पवार ने शनिवार को संसद के मॉनसून सत्र से दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत चली। पवार ने एक ट्वीट में कहा, ‘देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राष्ट्र हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।’ इससे पहले पीएमओ ने ट्वीट कर दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात की एक तस्वीर साझा की थी। यूं तो कहा यह जा रहा है कि इन मुलाकातों की वजह महाराष्ट्र की राजनीतिक…
UP :उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने प्रियंका वाड्रा के बयान पर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
उत्तर प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश प्रियंका वाड्रा की ओर से की गई। उन्होंने लखनऊ में दिए अपने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में संविधान को नष्ट किया जा रहा है। लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। इसे भाजपा नेताओं ने गंभीरता से लिया है। खासकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर चुटकी ली है कि उत्तर प्रदेश राजनीति का पर्यटन स्थल नहीं, 24 करोड़ जनता जनार्दन की सेवा का केंद्र है। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान…
समाजवादी पार्टी में हुआ परिवर्तन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी में अपनी आस्था व उनके कामों व नीतियों से प्रभावित होकर डॉ. राजेन्द्र कुमार मौर्य जी (बिसवां) ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ श्री अनूप कुमार मौर्य,सुरेंद्र धनगर,हनुमान मौर्य,राधेश्याम यादव,अशरफ खान,ललित यादव,शबीह अहमद जी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 रामकरन निर्मल ने…
राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने आज बुलाई सभी दलों के नेताओं की बैठक
19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। सोमवार से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर आयोजित होगी। विभिन्न दलों के कई नेता और केंद्रीय मंत्री इस बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में वेंकैया नायडू सभी दलों से सदन को सुचारू रूप से चलाने में मदद की अपील कर सकते हैं। बता दें कि इस…
