प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती के मौके पर 125 रूपए का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया। पीएम मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- हम सब जानते हैं कि प्रभुपाद स्वामी एक अलौकिक कृष्णभक्त तो थे ही साथ ही वो एक महान भारत भक्त भी थे। उन्होंने देश के स्वतन्त्रता संग्राम में संघर्ष किया था। उन्होंने असहयोग आंदोलन के समर्थन में स्कॉटिश कॉलेज से अपना डिप्लोमा तक लेने से मना कर…
Category: चुनावी फुहार
भाजपा ने की राहुल की खिंचाई ,जलियांवाला बाग स्मारक मामला , कहा- ऐतिहासिक स्थल पर शौचालय तक नहीं बनाया
भाजपा ने जलियांवाला बाग स्मारक के जीर्णोद्धार को लेकर सरकार पर हमले के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि उनकी पार्टी ने ऐतिहासिक स्थल पर शौचालय तक नहीं बनाया, लेकिन अब मोदी सरकार द्वारा की गई कवायद पर राजनीति कर रहे हैं।राहुल पर निशाना साधते हुए भाजपा महासचिव तरुण चुग ने कहा कि कांग्रेस नेता को यह बताना चाहिए कि उनकी पार्टी ने प्रसिद्ध स्मारक के लिए क्या किया, जो दशकों तक अपने शासन के दौरान 1919 में ब्रिटिश सेना द्वारा मारे…
सरकार में शामिल किए गए तीन नए मंत्री,बिप्लब देब ने पहले कैबिनेट विस्तार के जरिये असंतुष्टों को साधा,
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पहले कैबिनेट विस्तार के जरिये भाजपा के भीतर पनप रहे असंतोष को साधने का प्रयास किया है। राज्य मंत्रिमंडल में मंगलवार को तीन नए मंत्री शामिल किए गए, जिनमें से दो विरोधी खेमे के हैं। मंत्रिमंडल के नए चेहरों में शुमार रामप्रसाद पाल व सुशांत चौधरी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुदीप राय बर्मन के खेमे से बताए जाते हैं। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राजभवन में पाल, चौधरी व भगबान दास को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। चौधरी को सूचना एवं सांस्कृतिक…
एडीआर ने अपनी नई रिपोर्ट में दी जानकारी,राष्ट्रीय पार्टियों को 2019-20 में अज्ञात स्त्रोतों से मिले 3,377 करोड़
राष्ट्रीय दलों को वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान अज्ञात स्रोतों से 3,377.41 करोड़ रुपये मिले जो उनकी कुल आय का 70.98 फीसद हिस्सा है। एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने यह जानकारी दी। एडीआर ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा कि भाजपा ने अज्ञात स्रोतों से 2,642.63 करोड़ रुपये की आय की घोषणा की जो कांग्रेस, राकांपा, भाकपा, माकपा, तृणमूल कांग्रेस और बसपा समेत राष्ट्रीय दलों के बीच सबसे अधिक राशि है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान भाजपा ने अज्ञात स्रोतों से 2,642.63 करोड़ रुपये…
कैप्टन और सिद्धू के बीच झूल रहा कांग्रेस नेतृत्व
पंजाब को लेकर कांग्रेस नेतृत्व और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत की स्थिति पेंडुलम की तरह हो गई है। प्रदेश में कैप्टन अमरिंदर सिंह को मजबूती देते ही नवजोत सिंह सिद्धू और असंतुष्ट नेताओं की तलवारें निकल आती हैं और नेतृत्व के सिद्धू के साथ खड़े होने पर कैप्टन समर्थक नेता सक्रिय हो जाते हैं। रावत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के अगले दिन शनिवार को राहुल गांधी से भेंट की। उन्होंने राज्य के नेताओं के बीच हो रही बयानबाजी और राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी दी। उनके बयानों से…
टीएमसी नेताओं की तालिबानी सोच, हमेशा मरने-मारने की बात करते हैं: बीजेपी सांसद
दार्जिलिंग से बीजेपी लोकसभा सांसद राजू बिस्टा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के नेताओं की सोच तालिबानी होने का दावा किया। उन्होंने यह बी कहा कि ये लोग हमेशा मरने-मारने की बात करते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बिस्टा ने कहा, ‘लोकतंत्र में सभी राजनीतिक पार्टियों को कहीं भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। लेकिन अगर कोई टीएमसी नेताओं और ममता दीदी के बयान सुनेगा, तो पाएगा कि वे हमेशा मरने और मारने की बात करते हैं, यह तालिबानी सोच है।’…
जातिगत जनगणना के लिए दबाव! आज PM मोदी से एक साथ मिलेंगे नीतीश और तेजस्वी
देश में जातिगत जनगणना को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है. केंद्र पर लगातार दवाब बनाया जा रहा है. जोर देकर कहा जा रहा है कि अब देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए. विपक्ष के अलावा बीजेपी की सहयोगी पार्टियां भी ये मांग उठाने लगी हैं. अब इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात होने जा रही है. वे आज सुबह 11 बजे पीएम से मिलने जा रहे हैं. उनके साथ 10 दलों के नेता भी शामिल होंगे. जातिगत जनगणना पर…
आज होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, शामिल होंगे दिग्गज नेता
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज (सोमवार) बुलंदशहर जिले के नरौरा राज घाट पर होगा. उनके अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हाेंगे. कल्याण सिंह के बेटे और भारतीय जनता पार्टी से सांसद राजवीर सिंह ने यह जानकारी दी है. राजवीर सिंह ने आजतक से बातचीत में कहा है कि कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी और बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती…
जातीय जनगणना पर कल नीतीश करेंगे PM मोदी से बात
जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 23 अगस्त को मिलने वाला है। इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहा है कि हर कोई प्रधानमंत्री या किसी अन्य व्यक्ति से मिलने के लिए आजाद है। बोम्मई ने आगे कहा कि यह मामला कोर्ट के साथ-साथ वर्ग आयोग के सामने लंबित है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि जातीय जनगणना…
त्रिपुरा कांग्रेस प्रमुख ने पार्टी छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही इस्तीफा वापस लिया, पार्टी से चल रहे थे नाराज
त्रिपुरा के कांग्रेस प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने पार्टी छोड़ने और राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा के एक घंटे बाद ही अपना इस्तीफा वापस ले लिया। उन्हें आश्वासन मिला है कि उनकी शिकायतों पर गौर किया जाएगा। इस्तीफा देने के बाद बिस्वास ने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों ने कांग्रेस छोड़ रहे हैं, लेकि बाद में उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए इस्तीफा वापस ले लिया। कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने बताया कि कांग्रेस के त्रिपुरा प्रभारी, अजय कुमार ने बात की और भरोसा दिया कि…
हमीरपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या , दिए करोड़ों
हमीरपुर में शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद पहुंचे। उन्होंने 684 करोड़ की लागत से बनने वाली 94 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर विपक्षियों पर तंस कसा। कहा कि 2022 में विपक्षी खाता भी नहीं खोल पाएंगे। हमीरपुर में दस दिनों के अन्दर सरकार के दो मंत्री और मुख्यमंत्री दौरा कर चुके हैं। कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया उप मुख्यमंत्री ने 684 करोड़ की लागत से बनने वाली 94 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 323 किलोमीटर लम्बी और 522…
दुनिया को कामकाज का तरीका सिखा रही दिल्ली’ केजरीवाल बोले- 2047 तक सिंगापुर के बराबर करेंगे हर व्यक्ति की आय
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में तिरंगा फहराया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार के काम करने की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। दिल्ली सरकार ने लोगों से जुड़ी 150 से सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया है। इससे लोगों को अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। मोहल्ला क्लीनिक में लोगों को फ्री इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का मकसद है कि 2047 में जब देश अपना 100वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा होगा, तब तक दिल्लीवासियों की आय सिंगापुर के…
ऐतिहासिक:ओडिशा में बीएसएफ बेस पर पहली बार फहरा तिरंगा
मलकानगिरि जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर मोहूपदार में बीएसएफ की सीओबी (कंपनी ऑपरेटिंग बेस) है। यह ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा पर घने जंगलों के बीच है। इस बेस की निगरानी बीएसएफ की 160वीं बटालियन के जवान करते हैं। इस बेस को राज्य के सर्वाधिक नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ाने और इन इलाकों में विकास कार्यों की शुरुआत के लिए किए जाने वाले प्रयासों के बीच इसी साल 28 मई को सक्रिय किया गया था। मोहूपदार और इसके आस-पास के इलाकों में…
OBC विधेयक पर सदन में शांति के मायने, विपक्ष के आचरण पर विचार करें देश
संसद का मानसून सत्र भले ही खत्म हो गया हो और बुधवार को उसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया हो, लेकिन इस दौरान विपक्षी दलों ने हंगामा करके संसद की सामान्य कार्यवाही को व्यापक तौर पर बाधित किया। विपक्ष के इस तरह के बर्ताव से तंग आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्ष के नेता जानबूझकर हंगामा करके संसद नहीं चलने दे रहे। मालूम हो कि पिछले माह मानसून सत्र के आरंभ से ही संसद के दोनों सदनों में विपक्षी नेता निरंतर हंगामा करते रहे हैं।…
इस्तीफे की धमकी के बाद कर्नाटक में माने मंत्री आनंद, मुख्यमंत्री बोम्मई से मुलाकात के बाद तेवर बदले
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई से मुलाकात के बाद पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आनंद सिंह ने बुधवार रात स्पष्ट किया कि वह अपने विभाग से असंतुष्ट हैं लेकिन इस्तीफा देने नहीं जा रहे। माना जा रहा है कि येदियुरप्पा सरकार में अपने पास रहे वन विभाग को फिर से मिलने के आश्वासन से वह संतुष्ट हो गए हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले आनंद सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात की थी। निकाय प्रशासन विभाग के मंत्री एमटीबी नागराज के बारे में मुख्यमंत्री बोम्मई ने उनके भी मान…
रामविलास पासवान के बंगले से बेदखल होंगे चिराग पासवान, खाली करने का मिला आदेश
अपने पिता रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी में ही किनारे लग चुके चिराग पासवान को अब दिल्ली के बंगले को खाली करने का भी नोटिस मिला है। वह दिल्ली में अपने पिता के नाम पर आवंटित हुए बंगले में मां के साथ रह रहे हैं, लेकिन अब हाउसिंग मिनिस्ट्री के डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट्स ने उन्हें 12 जनपथ स्थित बंगले को खाली करने का नोटिस भेजा है। फिलहाल रामविलास पासवान की पत्नी, बेटे चिराग पासवान और कुछ अन्य परिजन इस बंगले में रह रहे हैं। रामविलास पासवान के निधन के…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने खेला ट्रंप कार्ड
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने एक और राजनीतिक दांव खेला है। केंद्र सरकार ने संसद में संविधान (127वां संशोधन) विधेयक पेश कर दिया। इस विधेयक के पास होने के बाद जहां राज्यों को एक बार फिर ओबीसी सूची में किसी जाति को अधिसूचित करने का अधिकार मिल जाएगा। वहीं, इसे सरकार की पिछड़ों में पकड़ और मजबूत करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इस विधेयक का समर्थन करने का ऐलान कर चुका है। ऐसे में सरकार को…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा: न्यायिक व्यवस्था को ठप किया तो सरकार का प्रशासन भी होगा बाधित
सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के हाईकोर्ट में जजों के खाली पड़े पदों को लेकर नाराजगी जताते हुए सोमवार को केंद्र सरकार को फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने कहा कि जजों की नियुक्ति नहीं करके केंद्र ने लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ (न्यायपालिका) को ठप कर दिया है, अगर यहीं रवैया जारी रहा तो प्रशासनिक कामकाज भी बाधित हो जाएगा। जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस हृषिकेश रॉय की पीठ ने कहा, सरकारी अथॉरिटी को यह समझना चाहिए कि इस तरह से काम नहीं चलेगा। आपने हद पार कर दी है। अगर…
संसद के मानसून सत्र का आखिरी सप्ताह: रणनीति बनाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दावं
संसद के मानसून सत्र का यह आखिरी सप्ताह है। 19 जुलाई से सत्र की शुरुआत हुई और पेगासस, कृषि कानून, पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों पर विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया है। इस क्रम में विभिन्न दलों से अलग-अलग मुद्दों पर सोमवार को स्थगन प्रस्ताव दिए गए हैं। लोकसभा में आज ओबीसी सूची बनाने का अधिकार दिलाने वाले 127वें संविधान संशोधन विधेयक को पेश किया जाना है। संसद के मानसून सत्र के आखिरी हफ़्ते के लिए रणनीति पर मंथन के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के अन्य…
नौ अगस्त को पीएम मोदी किसानों के खाते में भेजेंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत किसानों को अगली किस्त सोमवार यानी 9 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में इसकी सूचना दी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इससे 9.75 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी किसानों के साथ बातचीत भी करेंगे और राष्ट्र को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि पीएम-किसान योजना के तहत…
