कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ खोला मोर्चा,

कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को बताया कि पार्टी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ लगातार आंदोलन करने जा रही है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस 14 से 29 नवंबर तक पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाएगी। इन 15 दिनों के दौरान देशभर में कांग्रेस समितियां भी अपने-अपने क्षेत्रों में ‘पदयात्राओं’ का आयोजन करेंगी।वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को किसानों की समस्याएं, महंगाई…

पार्टी की आलोचना करने वालों को नहीं मिलेगी जगह, कांग्रेस में एंट्री से पहले करना होगा 10 वादा,

कांग्रेस ने पार्टी की आलोचना करने वालों के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं। कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक सदस्यों को यह वचन देना होगा कि वे कभी भी सार्वजनिक तौर पर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की आलोचना नहीं करेंगे। कांग्रेस ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों के लिए एक नया फार्म तैयार किया है। इसमें 10 बिंदु दिए गए हैं, जिसको लेकर पार्टी में शामिल होने के इच्छुक लोगों को व्यक्तिगत घोषणा करनी होगी।सदस्यता फार्म के मुताबिक नए सदस्यों को यह संकल्प लेना होगा कि…

शांति में खलल डालने वालों को नहीं बख्‍शेंगे : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन आतंकवाद पर परोक्ष रूप से करारा हमला बोला। शाह ने शनिवार को श्रीनगर में यूथ क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यकीन दिलाता हूं कि जम्मू-कश्मीर की शांति में जो भी खलल डालना चाहेगा उससे हम सख्ती से निपटेंगे। शाह ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में विकास की जो यात्रा शुरू हुई है उसमें कोई भी रोढ़ा नहीं अटका पाएगा। जानें शाह के दौरे की बड़ी बातें. शाह ने अपने दौरे के…

योगी आदित्यनाथ का ऐलान, नवंबर माह में 20 लाख छात्रों को देगी मुफ्त लैपटॉप

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने को हैं, ऐसे में तमाम राजनीतिक दल वोटरों को साधने के लिए अलग-अलग तरह के वादे कर रहे हैं। लेकिन योगी सरकार ने चुनाव से पहले ही प्रदेश के 20 लाख छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप वितरित करने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान इसका ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने के लिए औ उन्हें ऑनलाइन शिक्षा में मदद के लिए हम उन्हें…

उत्तराखंड में मरने वाले बिहार के लोगों के आश्रितों को सरकार देगी 2-2 लाख रुपये मुआवजा

उत्तराखंड में अत्यधिक बारिश भूस्खलन से अब तक बिहार के 10 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर शोक जताते हुए मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने पटना में शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में बिहार के कई लोगों की मौत की जानकारी मिली है। ये हमलोगों के लिए बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर बिहार के…

ममता विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पहली बार करेंगी गोवा की यात्रा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा से त्रिपुरा गोवा से छीनने की इच्छुक है। ममता ने शनिवार को कहा कि वह 28 अक्टूबर को इस तटीय राज्य का पहला दौरा करेंगी। अपनी पहली यात्रा से पहले, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी व्यक्तियों, संगठनों राजनीतिक दलों से भाजपा को हराने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। ममता ने ट्वीट किया, 28 को गोवा के अपने पहले दौरे की तैयारी करते हुए मैं सभी व्यक्तियों, संगठनों राजनीतिक दलों से भाजपा…

मानवता का सम्मान बचाने के लिए भारत ने लड़ा था 1971 का युद्ध : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध इतिहास की उन कुछ लड़ाइयों में शामिल है, जो मानवता का सम्मान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा गया था। बेंगलुरु में स्वर्णिम विजय वर्ष के आयोजन के तहत वायु सेना सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि इस युद्ध का उद्देश्य अपना क्षेत्र बढ़ाना या सत्ता प्राप्त करना नहीं था। सम्मेलन में मौजूद वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि सैन्य युद्धों के इतिहास में यह उन कुछ लड़ाइयों…

लोक सभा चुनाव 2024 में बंगाल से बाहर राजनीतिक विस्तार की तैयारी में ममता बनर्जी

भाजपा विरोधी खेमा केंद्र में सरकार बनाने के प्रयासों में जुटा हुआ है। हालांकि इसके लिए अभी उन्हें लंबा इंतजार करना होगा, क्योंकि आम चुनाव 2024 में निर्धारित हैं। लेकिन बंगाल में तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद मोदी विरोधियों की उम्मीद बनकर उभरीं ममता बनर्जी एक तरफ जहां कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग लेने की कोशिश करती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर वह कांग्रेस में ही सेंध लगा रही हैं। गोवा में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री एडवर्ड फलेरियो को तृणमूल में…

RSS सरकार्यवाह होसाबले का अहम बयान- संघ कभी नहीं कहता- ‘हम दक्षिणपंथी हैं’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) नेता राम माधव द्वारा लिखित पुस्तक ‘The Hindutva Paradigm’ के विमोचन के मौके पर शुक्रवार को RSS सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसाबले ने अहम बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं RSS से हूं, संघ प्रशिक्षण शिविरों में हम कभी ये नहीं कहते कि हम दक्षिणपंथी हैं। हमारे कई आइडिया वामपंथियों की तरह होते हैं।’ उन्होंने कहा कि पूरब पूरी तरह से पूरब नहीं है, पश्चिम पूरी तरह से पश्चिम नहीं है। इसी प्रकार से वामपंथ पूरी तरह से वामपंथ नहीं है और दक्षिणपंथ पूरी तरह से दक्षिणपंथ…

सीएम खट्टर ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल फीस को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए उन लोगों के लिए मुफ्त शिक्षा की घोषणा की है, जिनकी सत्यापित पारिवारिक आय 1.80 लाख प्रति वर्ष रुपये से कम है। खट्टर ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के ‘सुपर 100 कार्यक्रम’ के तहत सिविल सेवा परीक्षा-2020 और जेईई एडवांस परीक्षा-2021 को पास करने वाले छात्रों के साथ बातचीत करते हुए यह घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि गरीब परिवार…

नोटबंदी से लेकर अब तक, पीएम मोदी इतनी बार कर चुके हैं देश के नाम संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से शुक्रवार को देश के नाम संबोधित करेंगे. फिलहाल संबोधन को लेकर अभी तय नहीं है कि प्रधानमंत्री किन विषयों पर अपनी बात रखेंगे. हालांकि उम्मीद है कि प्रधानमंत्री कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार को लेकर जिक्र करेंगे. मोदी ने सबसे पहले 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी पर अपना संबोधन दिया था. प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले अपने पहले कार्यकाल से लेकर अब तक कई बार देश के नाम संबोधित कर चुके हैं. आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि…

‘अंधेरा होने के बाद कतई न जाएं थाने’, BJP नेता बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को दी नसीहत

2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के नेता ही प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावे पर खुद ही सवाल खड़े करते नजर रहे हैं। जी हां…शुक्रवार 22 अक्टूबर को वाराणसी पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को नसीहत दी है कि वो अंधेरा होने के बाद थाने कतई न जाएं। दरअसल, बेबी रानी मौर्य 22 अक्टूबर को वाल्मीकि महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने वाराणसी पहुंची थी। इस दौरान बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को…

कांग्रेस ने 100 करोड़ टीकाकरण पर स्वास्थ्यकर्मियों को दी बधाई, सरकार से किया सवाल

कांग्रेस ने जान हथेली पर रखकर कोरोना की जंग में शामिल डाक्टरों और तमाम चिकित्साकर्मियों को टीकों की 100 करोड़ डोज लगाने पर बधाई देते हुए इस पर जश्न मनाने के लिए सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि जश्न मनाने से कोरोना काल में हुई लाखों मौतों के जख्म नहीं भरेंगे और दूसरी लहर के दौरान हुई आपराधिक लापरवाही की जवाबदेही मांगने का समय आ गया है। कांग्रेस ने इसके लिए निष्पक्ष कोरोना जांच आयोग के गठन की मांग करते हुए कहा कि टीकाकरण की मौजूदा गति…

पाकिस्‍तान को राहत देकर जोखिम नहीं उठाना चाहती अंतरराष्ट्रीय बिरादरी

अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को अभी भी पाकिस्तान की तरफ से आतंकी फंडिंग रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर पूरा ऐतबार नहीं है। ऐसे में आतंकी फंडिंग रोकने व मनी लांड्रिंग पर लगाम लगाने के उद्देश्य से स्थापित एजेंसी फाइनेंशिएल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की निगरानी सूची (ग्रे लिस्ट) में पाकिस्तान अभी बना रहेगा। इस सूची से बाहर निकलने के लिए पाकिस्तान सरकार की तरफ से उठाये गये कई कदमों का एफएटीएफ ने स्वागत किया है लेकिन यह भी कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की तरफ से नामित आतंकियों…

बेबी रानी मौर्य का प्रियंका गांधी पर निशाना

बीजेपी उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उस बयान को लेकर हमला बोला है जिसमें उन्होंने कहा है कि 40 फीसदी महिलाओं को कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में टिकट देगी. बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रियंका चाहे जितने टिकट दे दें उनकी पार्टी से कोई नहीं जुड़ने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ही अगले साल सरकार बनाएगी. बेबी रानी ने कहा कि इन्हें केवल चुनाव के समय ही महिलाओं के आरक्षण की याद आ रही है. बेबी रानी मौर्य ने आगे कहा कि…

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष येदियुरप्पा ने कहा : राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी न करें

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील से कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने से परहेज करें। नलिन ने मंगलवार को कहा था कि राहुल ड्रग्स का सेवन करते हैं।विधानसभा उपचुनाव के लिए सिंदागी में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे येदियुरप्पा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘किसी को भी इस तरह बात नहीं करनी चाहिए। मैं उनसे यह जानने के लिए बात करूंगा ऐसा बयान देने की क्या पृष्ठभूमि है। इस तरह बात…

कैप्टन की बगावत कांग्रेस के लिए फिर इतिहास दोहरा सकती है , ढहती रही है पार्टी की ताकत

पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नई पार्टी बनाने का एलान कांग्रेस के लिए नई अप्रत्याशित चुनौती होगी। कैप्टन भले ही अपने राजनीतिक करियर के ढलान पर हैं, लेकिन यह हकीकत भी है कि सूबे में उनकी शख्सीयत की एक अपील रही है। चुनाव में उनकी यह सियासी अपील कांग्रेस की सत्ता की डगर में कांटे बिछा सकती है। खासकर यह देखते हुए कि बीते करीब ढाई दशक के दौरान जिन कुछ राज्यों में कांग्रेस के बड़े क्षेत्रीय छत्रपों ने बगावत कर पार्टी छोड़ी,…

आर्थिक सहयोग पर होगा नए ‘क्वाड’ का जोर,अमेरिका, इजरायल, यूएई व भारत का अंतरराष्ट्रीय फोरम बनाने का फैसला,

अमेरिका, भारत, इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने नए गठबंधन का रोडमैप सामने रख दिया है। चारों देशों के विदेश मंत्रियों की सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक चली बैठक में आर्थिक सहयोग पर ही फिलहाल ध्यान केंद्रित रखने का फैसला किया गया है, लेकिन सामुद्रिक सहयोग के क्षेत्र में भी ये देश गठजोड़ करेंगे। इनके बीच आर्थिक सहयोग पर अंतरराष्ट्रीय फोरम बनाने का एलान किया गया है जो भारत के कारोबार के लिए नए अवसर ला सकती है। साथ ही चारों देशों ने इस संगठन को…

बिजली आपूर्ति कम होने से चीन में अधिकांश फैक्ट्रियों में प्रभावित हो रहा उत्पादन,फूट रहा ड्रैगन का बुलबुला

चीन में पिछले कुछ वर्षो और खासतौर पर कोरोना के पश्चात होने वाले परिवर्तन का अध्ययन करना जरूरी हो गया है। यह समझना इसलिए भी जरूरी है कि विश्व के देश चीन की वास्तविकता को समझकर उसके प्रति अपने नजरिये को दुरुस्त करें और अपने विकास के लिए उचित मार्ग का चयन भी करें। पिछले दिनों चीन में औद्योगिक गिरावट के समाचार आते रहे हैं। एक जमाना था जब चीन 30 से 50 प्रतिशत की दर से औद्योगिक विकास कर रहा था। अविश्वसनीय से लगने वाले पैमाने पर औद्योगिक इकाइयां…

प्रियंका गांधी वाड्रा का फोकस कांग्रेस को आगे रखने पर यूपी में चुनावी एजेंडा सेट करने में है

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मुख्य चुनावी लड़ाई में लाने के लिए प्रदेश की प्रभारी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पूरी कोशिश सियासी नैरेटिव बनाने पर केंद्रित दिखाई दे रही है। सूबे की सियासत में बीते तीन दशक से लगातार संघर्ष कर रही कांग्रेस के लिए 2022 के चुनावी मुकाबले का एक गंभीर प्लेयर होने का संदेश देना बड़ी चुनौती है। इस सियासी चुनौती में राजनीतिक एजेंडा सेट करने का शुरुआती दांव कांग्रेस के लिए मददगार साबित होता दिख रहा है। इसलिए प्रियंका का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश में…