चुनावी शर्त हारने पर सपा समर्थक ने BJP सपोर्टर को दी बाइक, अखिलेश यादव ने बुलाकर नसीहत के साथ दिया उपहार

उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा का शोर थम चुका है. चुनाव परिणाम भी आ चुके हैं. चुनाव मैदान में भाग्‍य आजमाने वाले नेताओं के भाग्‍य का भी फैसला हो चुका है. इन सबके बीच पार्टी समर्थकों के अनुमान और दावों की सच्‍चाई भी सामने आ चुकी है. इसी क्रम में उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में चुनावी शर्त हारने और जीतने की सूचनाएं भी आ रही हैं. ऐसे ही एक शख्‍स हैं अवधेश. अवधेश समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं. उन्‍होंने चुनाव परिणाम को लेकर BJP के एक सपोर्टर से शर्त लगाई…

आखिर क्यों भड़क गए स्वामी प्रसाद मौर्य

विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या बीजेपी पर कई तरह के आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उनका दावा है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ होने के कारण समाजवादी पार्टी को हार मिली है। इन्हीं तमाम विषयों को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य एक टीवी चैनल से बात कर रहे थे। इस दौरान उनसे ओपी राजभर को लेकर सवाल पूछा गया तो वह भड़क गए। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य ‘आज तक न्यूज़ चैनल’ पर अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान उनसे रिपोर्टर…

सपा गठबंधन में पड़ने लगी दरार, केशव देव मौर्या ने उठाए सवाल

यूपी विधानसभा में मिली हार के बाद सपा गठबंधन के साथी रहे महान दल के नेता केशव देव मौर्या ने सवाल उठाए हैं। कहा कि स्वामी प्रसाद के आने के बाद पार्टी ओवर कॉन्फिडेंस हो गई थी। सपा ने हमारा सही इस्तेमाल नहीं किया।सपा के साथ गठबंधन करने वाले महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने परिणाम आने के बाद अपने सहयोगी दल सपा पर हार का ठीकरा फोड़ दिया है। केशव देव मौर्य ने साफ कहा कि सपा ने हमारा सही इस्तेमाल नहीं किया। वह तो स्वामी प्रसाद…

कांग्रेस का कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर बयान, कहा- स्कूल-कालेज के माहौल को बिगाड़ने की किसी को अनुमति नहीं

हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने कहा कि किसी को भी स्कूल और कालेज के माहौल को खराब करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। शांति और सौहार्द को बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य को बोम्मई सरकार की है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और सभी को फैसले का इंतजार करना चाहिए। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सांप्रदायिक आधार पर भाजपा के ध्रुवीकरण के एजेंडे के लिए शांति और सौहार्द की बलि नहीं दी जानी चाहिए उन्होंने ट्वीट किया,…

सोनिया गांधी ने यूपी-पंजाब समेत पांच राज्यों के पार्टी अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के पार्टी प्रमुखों से इस्तीफे देने के लिए कहा है। कांग्रेस अध्यक्ष का यह निर्देश पार्टी कार्यसमिति की रविवार को हुई बैठक के बाद आया है जिसमें पार्टी की हार के कारणों पर विचार किया गया था। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश इकाइयों में पुनर्गठन के उद्देश्य से ये इस्तीफे मांगे गए हैं।सोनिया गांधी के इस निर्देश…

पंजाब की कमान संभालेंगे आज सीएम पद पर भगवंत मान, कैबिनेट का गठन 19 को

आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान आज नवांशहर के खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह को यादगार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी बनने वाली सरकार ने पूरा जोर लगाया हुआ है। आज भगवंत मान अकेले शपथ लेंगे और बताया जाता है कि उनके मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे। भगवंत मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह प्रदेश के 26वें मुख्यमंत्री होंगे, हालांकि पंजाब पुनर्गठन (1966) के बाद वह 19वें मुख्यमंत्री होंगेबताया…

अमित शाह को यूपी, राजनाथ सिंह को उत्तराखंड और नरेंद्र सिंह तोमर को गोवा का नियुक्‍त किए पर्यवेक्षक

चार राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कितनी अहमियत रखती है इसका अंदाजा यहां होने वाली विधायक दल की बैठकों के लिए भेजे जा रहे पर्यवेक्षकों के कद से लगाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया है। इसी तरह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को मणिपुर और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को गोवा का पर्यवेक्षक नामित किया गया है। इन राज्यों में होली के बाद 19 मार्च को विधायक दल की बैठकें होने की…

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए सरकार ने संसद में दिया भरोसा

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद दुनिया के कई मुल्‍कों में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत में भी इसकी आशंका बनी हुई है। हालांकि सरकार ने आम ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत दिलाने के सभी उपाय करने का भरोसा दिलाया है। इस मसले पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने सोमवार को संसद में भरोसा दिया है कि यूक्रेन संकट के चलते तेल की कीमतों में बढोतरी को रोकने के लिए सरकार उचित कदम उठाएगी। यह बयान दर्शाता है कि…

कांग्रेस को संस्कृति से आगे नहीं बढ़ाया जा सकता : मोइली

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार को लेकर पार्टी की कार्यसमिति में मंथन के एक दिन बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने सोमवार को कहा कि प्रदर्शन नहीं करने वाले नेताओं को बदलने के लिए सोनिया गांधी को पार्टी की कमान अपने पूर्ण नियंत्रण में लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ ट्वीट की संस्कृति और इंटरनेट मीडिया प्रचार से संगठन को आगे नहीं बढ़ाया जा सकेगा। मोइली ने कहा कि पार्टी के वफादार त्रासदी के शिकार हो गए हैं क्योंकि अवसरवादियों ने संगठन…

यूपी के लिए यहां देखिए संभावित मंत्रियों की सूची

भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस बार योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में शुरुआती दौर में ही पूर्वांचल, बुंदेलखंड, अवध, पश्चिम और तराई का प्रतिनिधित्व वहां के जीते हुए विधायकों को मिल सकता है। जिन विधायकों को उत्तर प्रदेश में नए मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, उसमें प्रमुख नाम सुरेश खन्ना, बेबी रानी मौर्य, श्रीकांत शर्मा, बृजेश पाठक, सतीश महाना, सिद्धार्थ नाथ सिंह, सूर्य प्रताप शाही, आशुतोष टंडन, अनुराग सिंह, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, आशीष पटेल, नंदकुमार नंदी और नितिन अग्रवाल का नाम फिलहाल तय माना…

UP में करोड़पति लोगों के बीच सफाईकर्मी भी बना विधायक

संत कबीर नगर जिले की धनघटा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर गणेश चंद्र चौहान ने ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के उम्मीदवार अलगू प्रसाद को 10,553 वोटों से हराया। चौहान को कुल 83,241 यानि 38.5 फीसदी वोट मिले। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेपी के विजेता प्रत्याशी ने कहा कि पार्टी और मतदाताओं ने संदेश दिया है कि एक आम कार्यकर्ता भी ऊंचाई तक पहुंच सकता है। चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान वह गाड़ियों में रिक्शा चलाने…

रक्षा क्षेत्र में बदलाव के लिए पीएम मोदी ने दिए ये निर्देश

पहले कोरोना महामारी और उसके बाद यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद जिस तरह वैश्विक भू-राजनीति में बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं, उसे देखते हुए भारत सरकार के स्तर पर भी गहन मंथन का दौर शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को हुई सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक में जो मुद्दे उठे हैं वे इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि भारत की रणनीतिक तैयारियों को लेकर सरकार अब देरी करने के मूड में नहीं है। बैठक में…

सोनिया गांधी ही करेंगी पार्टी का नेतृत्‍व, कांग्रेस में होंगे बदलाव

पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई। बैठक में हार के कारणों की समीक्षा के साथ ही भविष्‍य की रणनीति पर मंथन हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, हरीश रावत, मल्लिकार्जुन खड़गे और अंबिका सोनी समेत कई वरिष्‍ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में नेताओं ने पार्टी में सुधार की अपील की। हालांकि उनका यह भी मत था कि फ‍िलहाल सोनिया गांधी ही पार्टी की बागडोर संभालें।बैठक में पांच राज्‍यों…

कर्नाटक में होगा विधानसभा सत्र के बाद कैबिनेट विस्तार, केंद्रीय नेतृत्व की सरकार और संगठन दोनों पर नजरें

भाजपा में एक तरफ जहां चार राज्यों में सरकार गठन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, वहीं दक्षिण के उसके एक मात्र गढ़ कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार और संगठन को कसने की अनौपचारिक कवायद शुरू हो चुकी है। 30 मार्च तक चलने वाले राज्य विधानसभा सत्र के बाद कभी भी कर्नाटक कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार संभव है। जबकि पांच महीने में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।बताया जाता है कि केंद्र से एक टीम अनौपचारिक रूप से हर मुद्दे पर…

गोवा सीएम को लेकर अटकलें तेज, बीजेपी के विश्वजीत राणे राज्यपाल से मिले

मुख्यमंत्री पद के दावेदार भाजपा के विश्वजीत राणे ने शनिवार शाम गोवा के राज्यपाल से मुलाकात की। हालांकि इसे एक “व्यक्तिगत बैठक” बताया जा रहा है लेकिन पिछले दिनों गोवा के ‘नए मुख्यमंत्री’ को लेकल कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।गुरुवार को यह पूछे जाने पर कि क्या मौजूदा सीएम प्रमोद सावंत, मुख्यमंत्री बने रहेंगे? इस पर राणे ने इसे एक “संवेदनशील प्रश्न” बताया और कहा कि उन्हें “पता नहीं” है।सावंत ने कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेश सगलानी को 650 से अधिक मतों के अंतर से हराकर सांकेलिम निर्वाचन क्षेत्र…

ममता बनर्जी को अधीर रंजन चौधरी ने बताया पागल, कहा-कांग्रेस नहीं होती तो ममता पैदा न होती

पांच राज्यों में बुरी तरह हारी कांग्रेस पार्टी के भविष्य को लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। सभी अन्य पार्टियों ने भी कांग्रेस के खिलाफ हमला तेज कर दिया है। कल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। इसी बीच आज ममता का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक विवादित बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पागल आदमी को जवाब देना ठीक नहीं। पूरे भारत में कांग्रेस के 700 विधायक हैं लेकिन दीदी के पास…

पांच राज्यों में करारी हार की समीक्षा के साथ कार्यसमिति की संगठन पर होगी चर्चा

पांच राज्यों के चुनाव में हार से कांग्रेस के गहराए संकट और संगठन में बदलाव की दुबारा उठी आवाज के बीच सोनिया गांधी ने रविवार को पार्टी कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। इसमें हार की समीक्षा करने के साथ मौजूदा संकट से उबरने के उपायों पर चर्चा होगी। कांग्रेस के सिकुड़ते आधार से बेचैन पार्टी के असंतुष्ट नेताओं का समूह जी 23 इस बैठक में नेतृत्व की कमजोरियों को लेकर उसे घेरने की तैयारी में है। इसलिए बैठक के दौरान गरमागरम बहस की पूरी संभावना है पार्टी की दुर्दशा पर…

पूर्व IPS असीम अरुण जीत के बाद अचानक पहुंचे सपा कैंडिडेट के घर दी अधभुद मिशाल जिसे लोग देखते रह गए

यूपी विधानसभा चुनाव के रिजल्‍ट आने के बाद सियासी मूड कुछ अलग दिख रहा है. वहीं, पुलिस कमिश्नर का पद छोड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक बनने वाले असीम अरुण एक बात को लेकर इस वक्‍त चर्चा में हैं. दरअसल उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अनिल कुमार दोहरे को 6000 से ज्यादा वोटों से हराया है. कन्नौज सदर सीट पर दोहरे तीन बार के विधायक थे. चुनाव खत्म होने के बाद जब परिणाम आया तो यहां बड़ा उलटफेर था. अनुभवी अनिल दोहरे चुनाव हार…

विधानसभा चुनाव : बहराइच में पोस्टल बैलेट ने सभी को चौंकाया

बहराइच में पोस्टल बैलेट ने सभी को चौंकाया । विधानसभा चुनाव में भाजपा को सपा ने पोस्टल बैलेट हासिल करने में पीछे छोड़ दिया। 3687 मत में से सपा ने 2163 मत हासिल कर लीड बनाई तो भाजपा 1114 मत पाकर दूसरे नंबर की पार्टी रही। बसपा को 233 मत ही मिल सके। जिले में पांचवें चरण में मतदान हुआ था। कर्मचारियों के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की थी। इसका असर साफ दिखाई दिया। पोस्टल बैलेट में सपा ने…

मनीष तिवारी और सिब्बल पहुंचे गुलाम नबी आजाद के घर, पांच राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस के जी-23 नेता हुए सक्रिय,

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी सियासत में अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। इस बीच पार्टी नेताओं के जी-23 समूह में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को लेकर फिर से सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और कपिल सिब्बल पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद के आवास पर पहुंचे हैं।गुरूवार को विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी के संगठनात्मक नेतृत्व…