पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने यूपी के टॉप नेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा भी चुनाव के लिए पूरी मेहनत करती हुई दिखाई दे रही है। चुनाव से से पहले उत्तर प्रदेश सरकार के बड़े नेताओं और पार्टी की इकाईयों को ‘मिशन बंगाल’ पर लगने के निर्देश दे दिए गए हैं। बता दें कि यूपी के बड़ें भाजपा नेताओं और पार्टी इकाईयों से 2021 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तैयारियां करने को कहा गया है। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के यूपी महासचिव सुनील बंसल इस सप्ताह के अंत में…

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने कोरोना के दौरान दिया यह अजीबो-गरीब बयान

अमेरिका के बाद अगर कहीं कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर मचाया है तो वो है ब्राजील। लेकिन ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो अजीबो-गरीब बयान देना नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है। ‘वैक्सीन लगाने से इंसान बनेगा मगरमच्छ’राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने फाइजर-बायोएनटेक की ओर से विकसित की जा रही वैक्सीन को लेकर बयान दिया है कि अगर कोई इस वैक्सीन को लेगा तो वो मगरमच्छ बन जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह…

सत्ता छोड़ने से पहले ट्रंप ने किया रूस में 2 अमेरिकी दूतावास बंद करने का ऐलान

सत्ता छोड़ने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा झटके देने का सिलसिला जारी है। ट्रंप प्रशासन ने चीन की 60 कंपनियों पर बैन के बाद अब रूस में अमेरिका के शेष दो वाणिज्‍य दूतावासों को बंद करने का ऐलान किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कांग्रेस को सूचित किया है कि वह पूर्वी रूसी शहर व्लादिवोस्तोक में वाणिज्य दूतावास को स्‍थायी रूप से बंद कर देगा। इसके साथ अमेरिका यूराल पर्वत के पूर्व में येकातेरिनबर्ग में वाणिज्‍य दूतावास के परिचालन को अस्‍थाई रूप से बंद कर रहा है। इसके पीछे बड़ी वजह…

हथियारों की होड़ को कैसे कम करेंगे अमेरिकी नए मुखिया बाइडन

अमेरिका में सत्‍ता परिवर्तन के पूर्व वाशिंगटन और मॉस्‍को के बीच नए हथियारों के होड़ को लेकर एक नई बहस खड़ी हो गई है। आखिर क्‍या है ताजा मामला। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति के समक्ष क्‍या होगी बड़ी चुनौती। क्‍या है स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी। चीन होगा बड़ा फैक्‍टर। दरअसल, 2010 में अमेरिका और रूस के बीच शुरू हुई स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी की मियाद 5 फरवरी को समाप्‍त हो रही है। इस ट्रीटी की अवधि को आगे बढ़ाने के लिए वाशिंगटन और मास्‍को के बीच एक नए करार की…

देश में उइगर मुसलमानों की जिंदगी नर्क कर चुका चीन, अब बाहरियों के पीछे पड़ा

दुनियाभर में ऐसे काफी कम देश हैं, जो चीन के बराबर बदनाम हैं। चीन अपनी कई तरह की क्रूरताओं के लिए दुनियाभर में कुख्यात है। ऐसी ही एक क्रूरता वह अपने देश में रह रहे उइगर मुसलमानों के साथ कई वर्षों से करता आ रहा है। लेकिन अब चीन सिर्फ अपने यहां रहने वाले उइगर समुदाय पर नजर नहीं रख रहा है, बल्कि उसकी नजर दुनियाभर के अन्य देशों तक पहुंच गई है। चीन ने एक सोशल मीडिया सर्विलांस सिस्टम खड़ा किया है, जिसकी मदद से वह अन्य देशों में…

दुनिया के सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले शीर्ष 10 शहरों में आये फिर पाक के लाहौर-कराची

पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर और आर्थिक हब कराची एक बार फिर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में सबसे ऊपर हैं। अमेरिका पर्यावरण संरक्षण एजेंसी IQAir के अनुसार पाकिस्तान के सिंध और पंजाब के दोनों राजधानी शहरों लाहौर और कराची क्रमशः एक बार फिर दुनिया के सबसे खराब हवा की गुणवत्ता वाले शीर्ष 10 शहरों की सूची में शामिल हुए हैं। पर्यावरण संरक्षण एजेंसी AQI लेवल 50 से कम होने पर वायु गुणवत्ता को संतोषजनक मानती है जबकि लाहौर का AQI 301 के उच्चतर पर बढ़ गया, जिसे…

पनामा ने दी फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की इजाजत

पनामा सरकार ने अमेरिका की दवा निर्माता कंपनी फाइजर तथा जर्मनी की दवा कंपनी बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी प्रदान कर दी है। यह जानकारी पनामा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय ने उम्मीद जतायी है कि 2021 की पहली तिमाही में वैक्सीन के पहले खेप की आपूर्ति हो जाएगी। मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, ‘सरकार ने फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत दे दी है।’ मंत्रालय ने कहा कि उम्मीद है कि इस वैक्सीन के पहले खेप की आपूर्ति 2021 की…

ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट पर अस्थायी तौर पर लगाई रोक, ये है वजह

ट्विटर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। अमेरिका की न्यूज वेबसाइट द हिल ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। ट्रम्प ने चुनावी धोखाधड़ी तथा हाल ही में टेक्सास मुकदमे के बार में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट किया, जिसे पर ट्विटर रेड चिह्न शो कर दिया। इसके साथ ही ट्विटर ने ट्रम्प के चुनाव से संबंधित ट्वीट को रिट्वीट करने वाले यूजर्स पर भी रोक लगा दी है। द हिल्स की रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प के…

बोरिस जॉनसन ने कहा,जलवायु परिवर्तन से लड़ाई में वैज्ञानिक प्रगति का करें इस्तेमाल

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ाई के लिए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसका मुकाबला वैज्ञानिक प्रगति का इस्तेमाल कर किया जा सकता है। उन्होंने इस चुनौती को ‘कोरोनावायरस की तुलना में कहीं अधिक बदतर, विनाशकारी’ बताया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जॉनसन ने संयुक्त राष्ट्र, ब्रिटेन और फ्रांस के सहयोग से वर्चुअल क्लाइमेट एंबिशन समिट में बात करते हुए यह टिप्पणी की है। प्रधानमंत्री ने साल के अंतिम समय में ‘वैज्ञानिक आशावाद’ के एक नए युग का स्वागत किया।…

रूस :Google Map ने बताया गलत रास्ता, 18 साल के लड़के की भीषण सर्दी में जमने से मौत

कभी-कभी एक छोटी सी गलती आपके लिए जिंदगी और मौत का सवाल बन जाती है. रूस के साइबेरिया में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें Google Map की एक छोटी सी गलती के चलते 18 साल का लड़का रास्ता भटक गया. लड़का जिस गलत रास्ते पर गया वहां रात में तापमान -50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और उसकी सर्दी में जमने से मौत हो गयी. ये दोनों इस सड़क पर कई दिनों तक फंसे रहे थे. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक सर्गे उस्तीनोव और वाल्दीस्लाव…

खुशखबरी :NASA के चंद्र अभियान के लिए चुने गए भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री Raja Chari

नासा ने चंद्रमा पर इंसान को भेजने के अपने अभियान के लिए एक भारतीय-अमेरिकी सहित 18 अंतरिक्षयात्रियों का चयन किया है। नासा ने अपने चंद्र अभियान के लिए बुधवार को 18 अंतरिक्षयात्रियों के नामों की घोषणा की। इनमें आधी संख्या महिलाओं की है। नासा इन्हें अपने ‘आर्टमिस’ चंद्र अभियान के लिए प्रशिक्षित करेगा। राजा जॉन वुरपुतूर चारी (43) ‘यूएस एयर फोर्स एकेडमी, एमआईटी’ और ‘यूएस नवल टेस्ट पायलट स्कूल’ से स्नातक हैं, और इस सूची में वह भारतीय मूल के एकमात्र अंतरिक्षयात्री हैं। नासा ने उन्हें 2017 ‘एस्ट्रोनॉट कैंडिडेट क्लास’…

अमेरिकी संघीय सरकार और 48 राज्यों ने Facebook पर लैंडमार्क एंटीट्रस्ट अधिनियम के तहत दायर किये मुकदमा

द्विदलीय समर्थन द्वारा सुर्खियों में आने वाली एक ऐतिहासिक कार्रवाई में अमेरिका की संघीय सरकार और 48 राज्यों ने फेसबुक पर लैंडमार्क एंटीट्रस्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दायर किया है. इसमें फेसबुक पर बाजार की प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया लगाया गया है. अमेरिका फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के स्पिनऑफ के लिए जोर दे रहा है, यानि कि वह इन दो सब्सिडियरी कंपनियों का बिजनेस पैरेंट कंपनी से अलग करने के लिए कह रहा है. यह विवाद मार्क…

अमेरिकी अंतरिक्ष बल को 5700 वायुसेना कर्मी मिलेंगे

अमेरिका में वायुसेना के 5700 कर्मियों को नये अंतरिक्ष बल में चरणबद्ध स्थानांतरित किया जायेगा। अमेरिकी उप रक्षा मंत्री डेविड नोरक्यूस्ट ने फ्लोरिडा के कैप कैनावेरल में नेशनल स्पेस कौंसिल की आठवीं बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2300 वायुसेना कर्मियों को तीन माह पहले ही अंतरिक्ष बल में स्थानांतरित किया गया है तथा अगले तीन महीनों में शेष कर्मियों को भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन ने भी गत नवम्बर में स्वयं का अंतरिक्ष बल का गठन किया है । इसके अलावा फ्रांस भी अपने अंतरिक्ष बलों का…

जो बाइडन ने कार्यकाल के पहले 100 दिन में 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण पहुंचाने का लिया संकल्प

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उनके कार्यकाल के पहले तीन महीनों में 10 करोड़ लोगों तक कोरोना वायरस का टीका पहुंचाया जाएगा। बाइडन ने राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने पर ”पहले 100 दिन में कोविड-19 टीके की 10 करोड़ खुराक” मुहैया कराने का संकल्प लिया। महामारी से निपटने के लिए अपनी टीम का परिचय करवाते हुए बाइडन ने डेलावेयर में मंगलवार को कहा कि आंरभ में नई सरकार की शीर्ष तीन प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने अमेरिकी जनता से अगले 100 दिन तक मास्क पहनने की अपील की ताकि…

अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा- असरदार साबित हुई Pfizer कोरोना वैक्सीन, FDA दे सकता है मंजूरी

अमेरिकी नियामकों ने दवा कंपनी फाइजर ( Pfizer) के कोविड-19 टीके पर पहली वैज्ञानिक समीक्षा जारी की है और पुष्टि की है कि यह टीका असरदार है। इसे मंजूरी मिलने पर देश में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। अमेरिकी नियामक खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के वैज्ञानिकों ने मंगलवार को यह समीक्षा जारी की। एजेंसी के स्वतंत्र सलाहकार बृहस्पतिवार को बैठक कर चर्चा करेंगे कि क्या लाखों अमेरिकी नागरिकों का टीकाकरण शुरू करने के लिए इस टीका की सिफारिश की जा सकती है।अगले कुछ दिनों में…

अमेरिका की कार्रवाई, धार्मिक आजादी के उल्लंघन वाले देशों में चीन और पाकिस्तान टॉप 8 में शामिल

अमेरिका (America) ने पाकिस्तान (Pakistan) और चीन (China) को उन देशों की सूची में शामिल किया है, जहां धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन विशेष चिंता का विषय है। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (Mike Pompeo) ने यह जानकारी दी। पोम्पिओ ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि पाकिस्तान और चीन के अलावा म्यामां, इरिट्रिया, ईरान, नाइजीरिया, उत्तर कोरिया, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान को उस सूची में रखा गया है जो धार्मिक स्वतंत्रता के व्यवस्थित, निरंतर एवं घोर उल्लंघन” में लिप्त हैं या फिर ये उल्लंघन होने दे रहे हैं।…

ब्रिटेन की 90 वर्षीय महिला को लगाया गया फाइजर का पहला कोविड-19 टीका

कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी दुनिया जूझ रही है. वहीं, ब्रिटेन की 90 वर्षीय मारग्रेट कीनन विश्व की पहली महिला बनीं है जिन्हें कोरोना का पहला पूरी तरह से विकसित टीका लगाया गया है. मंगलवार को लंदन में एक हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उन्हें फाइजर/बायोएनटेक द्वारा विकसित कोरोना की पहली वैक्सीन लगाई है. मारग्रेट कीनन को मध्य इंग्लैड के कॉवेंट्री अस्पताल में डॉक्टरों ने कोरोना की वैक्सीन लगाई है. दरअसल, मंगलवार से ब्रिटेन में कोरोना का टीकाकरण आरंभ हो चुका है. इस कोरोना वैक्सीन को अमेरिकी कंपनी फाइजर बायोएनटेक…

जानिए इजरायल के इस शख्स को मारकर ईरान ने अपने वैज्ञानिक की हत्या का लिया बदला

इजरायल से आज की बड़ी खबर आई है। यहां खुफिया एजेंसी मोसाद के एक कमांडर की बर्बरता से हत्या कर दी गई है। कमांडर की मौत के बारें में जानकारी ईरान की मीडिया ने दी है। लेकिन ये हत्या किसने और क्यों की है। इस बारें में अभी कोई जानकारी सामने नहीं है। वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि यह हत्या ईरान ने बदलने की नीयत से करवाई है। ईरान के खुफिया दस्ते ने हिनावी की हत्या करके ईरानी परमाणु वैज्ञानिक की हत्या का बदला…

तुर्की में अवैध रूप से रह रहे 22 पाकिस्तानी भेजे गए वापस

र्की ने अवैध रूप से रह रहे 22 पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। ये सभी सड़क या समुद्र के रास्ते अवैध रूप से तुर्की में दाखिल हुए थे। विवरण के अनुसार पाकिस्तानी नागरिक इस्तांबुल से उड़ान TK710 पर इस्लामाबाद पहुंचे। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि 11 पाकिस्तानियों को इमीग्रेशन के बाद देश छोड़ने की अनुमति दी गई जबकि11 अन्य को एफआईए की तस्करी विरोधी सेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।इससे पहले नवंबर में भी पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ज़ाहिद हफीज चौधरी ने…

US में वैक्सीन लगवाना जरुरी नहीं, टीकाकरण के लिए लोगों को नहीं किया जाएगा मजबूर : जो बाइडेन

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा और वह खुद सार्वजनिक तौर पर टीका लगवाने के इच्छुक हैं ताकि इसके प्रभावी होने और इससे जुड़ी चिंताओं को दूर किया जा सके। बाइडन ने डेलावेयर के विलमिंग्टन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ” मेरा मानना है कि टीका लगवाना अनिवार्य नहीं होना चाहिए। मैं इसे अनिवार्य बनाने के लिए नहीं कहूंगा, लेकिन मैं अपनी शक्ति के अनुसार हर संभव चीज उसी तरह…