दक्षिण अफ्रीका से निकला कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन अब तक दुनिया के 50 से अधिक देशों में पहुंच चुका है। इस क्रम में कोरोना वैक्सीन फाइजर ने दावा किया है कि इसे निष्क्रिय करने के लिए वैक्सीन का तीन डोज पर्याप्त है। फाइजर इंक और बायोएनटेक SE की ओर से शुरुआती लैब स्टडी के नतीजों का एलान किया गया है। इसके अनुसार कोरोना वैक्सीन फाइजर के जरिए दिए गए सीरम एंटीबडी (BNT162b2) की तीन डोज के बाद SARS-CoV-2 का ओमिक्रोन वैरिएंट खत्म हो जाएगा।डेटा से पता चलता है…
Category: विदेश
धर्म के नाम पर हिंसा करने वालों को इमरान खान ने नहीं बख्शने की बात दोहराई
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को फिर कहा कि उनकी सरकार धर्म के नाम पर हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को नहीं बख्शा जाएगा। इमरान उन्मादी भीड़ की हिंसा में मारे गए श्रीलंकाई मैनेजर प्रियांथा कुमारा के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में आयोजित एक शोक सभा को संबोधित कर रहे थे। सियालकोट की एक कपड़ा फैक्ट्री के महाप्रबंधक कुमारा की शुक्रवार को हत्या के बाद शव को सड़क पर जला दिया गया थाइमरान ने कहा कि सियालकोट की घटना…
ओमिक्रोन वैरिएंट का ज्यादा असर यूरोप में पांच से 14 साल के बच्चों में, डेनमार्क में पूरे देश में फैला
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि यूरोप में पांच से 14 साल आयुवर्ग के बच्चों में कोरोना संक्रमण दर सबसे ज्यादा पाई गई है। वहीं, डेनमार्क में ओमिक्रोन वैरिएंट पूरे देश में फैल गया है और उसका सामुदायिक संक्रमण हो चुका है। डब्ल्यूएचओ के यूरोप क्षेत्र के निदेशक डा. हंस क्लूज ने क्षेत्र में बढ़ते संक्रमण से बच्चों और स्कूलों को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में औसत आबादी की तुलना में युवाओं में कोरोना संक्रमण दो से तीन गुना ज्यादा पाया गया…
फ्रांस में नाइट क्लब 10 दिसम्बर 4 हफ्तों के लिए बंद रहेंगे
फ्रांस में कोविड-19 की पाचवीं लहर के मद्देनजर सोमवार को फैसला लिया गया है कि यहां के सभी नाइटक्लब चार सप्ताह के लिए बंद करा दिए जाएंगे। आने वाले वीकेंड (शुक्रवार) से यह फैसला लागू हो जाएगा।फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स (Jean Castex ) ने आज यह एलान किया। उन्होंने कहा,’हमने इस वीकेंड से चार सप्ताह के लिए नाइट क्लबों को बंद करने का फैसला ले लिया है। यह जनवरी के शुरुआत तक लागू रहेगा। हम यह फैसला लागू कर रहे हैं क्योंकि वैक्सीन लेने के बावजूद वायरस युवाओं के…
बीजिंग ओलिंपिक्स का ‘राजनयिक बहिष्कार’, कर रहा अमेरिका
अमेरिका (United States) ने सोमवार को बताया कि यह बीजिंग में होने वाले विंटर ओलिंपिक्स 2022 में सरकारी अधिकारियों को नहीं भेजेगा। अमेरिका के इस फैसले पर चीन ने आपत्ति जताई और उसने धमकी दी कि यदि वाशिंगटन फरवरी में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का राजनयिक बहिष्कार करता है तो बीजिंग इसपर जवाबी कार्रवाई करेगा। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि यदि अमेरिका ऐसा करता है तो यह राजनीतिक तौर पर भड़काने वाली कार्रवाई होगी।गौरतलब है कि साल 2028 में अमेरिका ओलिंपिक्स की मेजबानी…
वैक्सीन स्पुतनिक V सबसे प्रभावी और सुरक्षित टीकों में से एक है: व्लादिमीर पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कहा कि उनके देश का कोरोना वायरस टीका स्पुतनिक V लगाने वाले लोगों को दुनियाभर में यात्रा करने के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। इंटरनेशनल फेडरेशन आफ रेड क्रास एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (IFRC) के अध्यक्ष फ्रांसेस्को रोक्का के साथ एक बैठक के दौरान पुतिन ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जिन लोगों को स्पुतनिक V का टीका लगाया गया है, उन्हें भी अन्य टीका लगवाने वाले लोगों की तरह बिना किसी चिंता के दुनिया भर में यात्रा…
ओमिक्रोन वैरिएंट दुनिया में फिर से पाँव पसार रहा, अमेरिका व आस्ट्रेलिया में कम्युनिटी स्प्रेड
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर शुरू से जो आशंका जताई जा रही थी, वह सच होती नजर आ रही है। यह वैरिएंट बहुत तेजी से फैल रहा है। ब्रिटेन में एक ही दिन में 50 फीसद केस इसके बढ़ गए हैं। अमेरिका व आस्ट्रेलिया में इसका सामुदायिक संक्रमण भी शुरू हो गया है, यानी इस वैरिएंट से स्थानीय स्तर पर भी लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालात को नियंत्रित करने के लिए दोनों देशों ने कई सख्त उपाय किए हैं।अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की…
‘ओमिक्रोन’ तेजी से फ़ैल रहा है अमेरिका, कनाडा, नीदरलैंड्स में हुआ बुरा हाल
अमेरिका में ओमिक्रोन बहुत तेजी से फैल रहा है। तीन दिन के भीतर 11 राज्यों तक यह पहुंच गया है। कनाडा में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कनाडा में अब तक ओमिक्रोन के 15 मामले मिल चुके हैं। सरकार पाबंदियां और सख्त करने पर विचार कर रही है। वहीं, नीदरलैंड्स में ओमिक्रोन को रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया।अमेरिका में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा…
अफगानिस्तान में अब खलने लगी भारत की कमी, होती रही है अनाज व हथियार की आपूर्ति
मानवीय समस्याओं का सामना कर रहे अफगानिस्तान की सत्ता में काबिज तालिबान के लिए भारत से दूरी नुकसानदेह साबित हो रही है। विश्लेषकों का मानना है कि अफगानिस्तान के विकास में भारत की कमी साफ दिखने लगी है। पिछले दो दशकों में भारत ने सेना से लेकर शिक्षा तक, हर क्षेत्र में अफगानिस्तान की बड़ी मदद की है।एशियन लाइट समाचार पत्र के अनुसार, भारत ने अफगानिस्तानी वायुसेना को वर्ष 2015 में चार एमआइ-25 लड़ाकू हेलीकाप्टरों की आपूर्ति की थी व आर्मी को 285 वाहन दिए थे। वर्ष 2009 में जब…
WHO की साइंटिस्ट ने कहा ‘डेल्टा’ को रिप्लेस कर देगा ‘ओमिक्रोन’,
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization, WHO) की प्रमुख वैज्ञानिक ने शुक्रवार को एक कांफ्रेंस में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के बारे में अनेकों अहम जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि यह नया वैरिएंट अत्यधिक संक्रामक है और इसलिए यह डेल्टा पर हावी (dominant) हो सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए अलग से वैक्सीन की जरूरत नहीं है।सौम्या स्वामीनाथन (Soumya Swaminathan) ने आगे कहा कि अभी यह कहना जल्दी होगा कि कोरोना वायरस के पुराने वैरिएंट की तुलना में नया वैरिएंट कम जोखिम…
काबुल में फंसे 300 से अधिक लोगों को फ्रांस ने निकाला, कतर ने की सहायता
फ्रांस (France) की ओर से अफगानिस्तान (Afghanistan) में निकासी अभियान जारी है। इस क्रम में 258 अफगान, 11 फ्रांस, 60 डच के साथ कई अन्य लोगों को काबुल से निकाल पेरिस लाया गया। यह जानकारी फ्रांस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने शुक्रवार को दी।फ्रांस के इस निकासी अभियान में कतर (Qatar) ने मदद की थी। मिली जानकारी के अनुसार, निकाले गए लोगों में वैसे अफगानिस्तानी नागरिक हैं जो वहां खतरे में थे जैसे पत्रकार, फ्रांस के लोग और वैसे लोग जिन्हें फ्रांस की आर्मी ने अपने साथ काम करने…
अफगानिस्तान को गेहूं भेजने के भारत के प्रस्ताव को पाक ने ठुकराया
अफगानिस्तान को गेहूं भेजने के भारत के प्रस्ताव को पाक ने ठुकराया भारत को लेकर पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आता अब इसने भारत के एक और प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। दरअसल पाकिस्तान के वाघा सीमा के जरिये भारतीय या अफगान ट्रकों द्वारा 50,000 टन गेहूं अफगानिस्तान भेजने को लेकर भारत की ओर से प्रस्ताव दिया गया था जिसे पाकिस्तान ने ठुकरा दिया है।पाकिस्तान ने भारत के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। मीडिया में आई एक खबर में इसकी जानकारी दी गई है। पाकिस्तान ने…
अमेरिका ने चीन को फटकारा, मिसाइल पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा
अमेरिका के रक्षा मंत्री लायड आस्टिन (lyod Austin) ने कहा है कि चीन की हाइपरसोनिक मिसाइल से पूरे इलाके में तनाव में इजाफा होगा। उन्होंने ये बयान दक्षिण कोरिया (South Korea) के रक्षा मंत्री सुह वूक के साथ हुई सालाना सुरक्षा वार्ता के मौके पर दिया है। ये सुरक्षा वार्ता चीन और उत्तर कोरिया समेत दूसरे विषयों पर आधारित थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि चीन द्वारा लगातार सैन्य क्षमता में इजाफा किए जाने से अमेरिका चिंतित है। इस सुरक्षा वार्ता में उत्तर कोरिया के रवैये पर भी नाराजगी जताई…
ओमिक्रोन अब तक 23 देशों में पहुंचा, अफ्रीका और यूरोपीय क्षेत्रों में बढ़े मामले
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर दहशत के बीच दुनिया के कई मुल्कों में मामले बढ़ रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि अफ्रीका, पश्चिमी प्रशांत और यूरोपीय क्षेत्रों में कोरोना के मामले के बढ़े हैं। यही नहीं अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 93 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने बुधवार को कहा कि अब तक कम से कम डब्ल्यूएचओ के छह क्षेत्रों के 23 देशों ने कोरोना के इस वैरिएंट के मामलों की सूचना दी है। आशंका है…
काबुल में फंसे रूस व अफगानिस्तान के नागरिक
मास्को के चाकालोवस्की () एयरपोर्ट पर उतरे तीन उड़ानों में से एक में रूस व अफगानिस्तान के नागरिकों को लाया गया है। दरअसल तीन रूसी सैन्य ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को काबुल में मानवीय सहायता पहुंचाने व वहां फंसे रूस, किर्गिस्तान और अफगान के विद्यार्थियों को निकाल कर लाने के लिए भेजा गया था। 214 यात्रियों को लेकर काबुल से प्लेेन रवाना हुई।रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि अफगानिस्तानी व रूसी नागरिकों को लेकर पहलेे प्लेन की लैंडिंग चकालोवस्की एयरपोर्ट पर हुई। यहां उतरने के बाद इन…
चीन, रूस के साथ ईरान व वैश्विक आतंकवाद हैं सबसे बड़े खतरे : ब्रिटिश खुफिया प्रमुख
ब्रिटेन के खुफिया प्रमुख ने मंगलवार को एक दुर्लभ सार्वजनिक भाषण में कहा कि चीन, रूस, ईरान और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद नाटकीय बदलाव के इस दौर में सुरक्षा के चार बड़े खतरे हैं। ब्रिटिश विदेशी खुफिया सेवा एमआइ 6 के प्रमुख रिचर्ड मूर ने कहा कि चीन जैसे देश संप्रभुता व लोकतंत्र को खत्म करने के लिए कर्ज के जाल और आंकड़ों को सार्वजनिक करने जैसे हथकंडे अपना रहे हैं। पिछले साल कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले सार्वजनिक भाषण में खुफिया प्रमुख ने कहा कि यह खतरों की बदलती प्रकृति…
कोरोना के बाद अब ओमिक्रोन का बढ़ता दायरा, फ्रांस और जापान में भी मिले मामले
कोरोना वायरस के नए और अत्यधिक संक्रामक माने जा रहे ओमिक्रोन वैरिएंट का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब यह फ्रांस और जापान तक पहुंच गया है और दोनों देशों में इसके पहले मामले की पुष्टि हुई है। दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रोन के पहले मामले की पुष्टि होने से हफ्ते भर पहले ही यह वैरिएंट पुर्तगाल पहुंच गया था। इससे बढ़ते खतरे के बीच दुनियाभर के देश जहां इसके के प्रसार को सीमित करने के तरीके ढूंढ़ने में लगे हैं, वहीं विज्ञानी यह अध्ययन करने में लगे हैं कि आखिर…
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को वाघा सीमा से गेहूं और दवाएं भेजने को लगाई शर्त
भारत (India) से अफगानिस्तान (Afghanistan) को मदद के तौर पर पांच लाख क्विंटल गेहूं (Wheat) और जीवनरक्षक दवाएं (Life saving Drugs) भेजने के लिए मार्ग देने की मजबूरी में घोषणा करने वाला पाकिस्तान अब आपूर्ति में अड़ंगे लगा रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) द्वारा मार्ग देने की घोषणा करने और भारत सरकार को इस बाबत जानकारी देने के बाद पाकिस्तान सरकार ने शर्त रख दी है कि वाघा (अटारी) सीमा मार्ग से होकर जाने वाला माल पाकिस्तान की सीमा से लेकर अफगानिस्तान तक पाकिस्तानी ट्रकों में जाएगा भारत…
नए वेरिएंट की वजह, कम टीकाकरण भी हो सकता है
कोरोना महामारी का कारण बने वायरस सार्स-कोव-2 के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। इस वैरिएंट ने एक बार फिर दुनिया के गरीब देशों तक टीके की कम पहुंच को भी विमर्श में ला दिया है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि गरीब देशों में कम टीकाकरण वायरस के नए वैरिएंट पनपने की वजह हो सकता है। इन दावों के बीच यूनिवर्सिटी आफ मेलबर्न के एडम व्हीटली और पीटर डोहर्टी इंस्टीट्यूट फार इन्फेक्शन एंड इम्युनिटी की जेनिफर जूनो ने इससे जुड़े कुछ अहम तथ्यों को सामने रखा…
दूसरे वैरिएंट के मुकाबले ओमिक्रोन के ज्यादा संक्रामक होने के अभी साक्ष्य नहीं : डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को कहा कि अभी इसके कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिससे कहा जा सके कि कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन दूसरे वैरिएंट की तुलना में ज्यादा संक्रामक है या यह बीमारी को अधिक गंभीर बनाता है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि प्रारंभिक आंकड़े बता रहे हैं कि दक्षिण अफ्रीका में अस्पताल में भर्ती होने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। परंतु, इसकी वजह यह भी हो सकती है कि बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं।हालांकि, संगठन ने एक बयान जारी…
