अपनी ही पार्टी के नेता इमरान खान के लिए मुसीबत बने, सरकार की आलोचना पर नूर को दिया नोटिस

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए विपक्ष के साथ-साथ अब अपनी ही पार्टी के नेता मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। इसके लिए इमरान खान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) ने नेशनल असेंबली के सदस्‍य नूर आलम खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नूर ने इमरान खान सरकार की तीखी आलोचना की की थी, जिसके बाद उन्‍हें ये नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि उन्‍होंने ऐसा क्‍यों किया।बता दें कि नूर आलम खान ने नेशनल असेंबली मं हुई संसदीय बैठक के दौरान…

ओमिक्रोन का मामला बीजिंग में सामने आया,

चीन ने सोमवार को कहा कि बीजिंग में मिले ओमिक्रोन के इकलौते मामले के लिए अमेरिका और हांगकांग के रास्ते कनाडा से आया एक डाक जिम्मेदार है। बीजिंग में अगले महीने से विंटर ओलंपिक खेल शुरू होने वाले हैं, जिसको लेकर अत्यधिक सावधानी बरती जा रही है।चीन की सरकारी मीडिया ने कहा कि चीन की जिस महिला को ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया है उसके पास 11 जनवरी को कनाडा से एक डाक के जरिये कुछ दस्तावेज मिले थे। चीन का कहना है कि संक्रमित महिला में जो स्ट्रेन मिला…

विपक्ष ही नहीं अपने भी बढ़ा रहे पाकिस्तान में इमरान की मुश्किल,

पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) पार्टी की अंदरूनी कलह से इमरान खान सरकार मुश्किल में है। ऐसे समय में जब एकजुट विपक्ष प्रधानमंत्री इमरान खान को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा, उसी समय उनकी पार्टी के सहयोगी भी सरकार पर हमले करने से बाज नहीं आ रहे। इसी हफ्ते पीटीआइ के दो नेताओं ने अपनी ही संघीय (केंद्रीय) सरकार की नीतियों और प्रदर्शन पर सवाल उठा दिए। कहाकि सरकार के कार्यकलाप से जनता को राहत नहीं मिली है। उनमें से एक नेता ने देश के मौजूदा हालात…

एक ब्रिटिश नागरिक के रूप में हुई टेक्सास में यहूदी पूजा स्थल में लोगों को बंधक बनाने वाले संदिग्ध की पहचान

अमेरिका के टेक्सास में शनिवार को यहूदियों के एक पूजा स्थल पर लोगों को बंधक बनाने के बाद मारे गए संदिग्ध की पहचान 44 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक मलिक फैसल अकरम के रूप में हुई है। बंधक बनाए गए लोगों को करीब 10 घंटे बाद शनिवार रात को रिहा करा लिया गया।एफबीआई ने कहा कि रात करीब नौ बजे बंधकों में से आखिरी को बाहर निकालने के बाद मलिक फैसल को गोली मार दी गई। एफबीआई ने एक बयान में कहा है कि इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं…

हमारे मुल्‍क को पाकिस्‍तानी अधिकारियों की जरूरत नहीं : हामिद करजई

अफगानिस्तान को दूसरे देशों से मानव संसाधन की जरूरत नहीं है उसके पास प्रशिक्षित और कुशल लोग हैं जिन्होंने देश व विदेशों से शिक्षा ली है। दरअसल अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई (Hamid Karzai) ने यह जवाब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को दिया। बता दें कि इमरान खान ने कहा था कि इस्लामाबाद ने अपने अधिकारियों से प्रशिक्षित मैनपावर को काबुल भेजने का निर्देश दे दिया है। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में तालिबान की अगुआई वाली सरकार पेशेवर कुशल कर्मचारियों की कमी का सामना कर रही…

बंंदूकधारी की टेक्सास में मांग- आफिया सिद्दकी की हो रिहाई

अमेरिका के टेक्‍सास में एक बंदूकधारी ने स्थानीय समयानुसार शनिवार को यहूदियों के एक प्रार्थना-स्‍थल (सिनेगॉग) में घुसकर कई लोगों को बंधक बना लिया जिसमें से एक को रिहा कर दिया गया। कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार, बंदूकधारी ने आफिया सिद्दकी की रिहाई की मांग की है। पाकिस्तानी न्यूरो साइंटिस्ट आफिया सिद्दीकी को अल कायदा से संबंध रखने के आरोप में अमेरिका में जेल की सजा सुनाई गई थी। बता दें कि पाकिस्तान की नागरिक डा. आफिया सिद्दिकी पर अलकायदा से जुड़े होने का आरोप है। मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी…

दो विमान एक ही रनवे पर टकराने से बाल-बाल बचे,दुबई से भारत आ रहे थे विमान

दुबई एयरपोर्ट पर रविवार को भारत आ रहे दो विमान आपस में टकराते-टकराते बाल-बाल बच गए। दोनों विमान एक ही रनवे पर पांच मिनट के अंतराल में उड़ान भरने को तैयार थे। समय रहते चूक पकड़ ली गई, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बच गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।दुबई से हैदराबाद की ओर जाने वाला विमान रनवे से उड़ान भरने वाला था। उसी समय चालक दल ने एक विमान को उसी दिशा में तेज गति से आते देखा। दूसरा विमान बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाला…

व्हाइट हाउस ने किया एलान, 19 जनवरी से शुरू होगा मुफ्त कोविड-19 टेस्ट,

बाइडन प्रशासन ने अपनी जनता के लिए रैपिड कोविड-19 टेस्ट की सुविधा बिल्कुल मुफ्त उनके घर तक पहुंचाने का फैसला लिया है। जरूरत पड़ने पर लोग आसानी से कोविड टेस्ट करा सकें इस बात को सुनिश्चित करने के लिए बाइडन सरकार रैपिड कोरोना टेस्ट के एक बिलियन किट खरीद रही है। इसमें से आधे किट जनवरी में मिल जाएंगे जा आर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। यह जानकारी व्हाइट हाउस के रिलीज के जरिए मिली। इस प्रोग्राम से अमेरिकी अपने घर पर ही कोरोना टेस्ट करा सकेंगे। प्रशासन इसके लिए कंट्रैक्ट…

अमेरिकी दूतावास पर बगदाद में हमला,

इराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर गुरुवार को करीब तीन राकेटों से हमला किया गया। इसमें दो लोगों के जख्मी होने की सूचना है। यह जानकारी इराक के दो सुरक्षा अधिकारियों ने दी। यह इलाका राजनयिक मिशन के साथ ही इराक सरकार के लिए भी अहम है। सुरक्षा अधिकारी के अनुसार दो मिसाइल अमेरिकी दूतावास के परिसर में गिरा। एक अन्य मिसाइल से पास ही स्थित स्कूल पर हमला हुआ। नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।पिछले माह ही इस्लामिक स्टेट के खिलाफ…

आधी आबादी को नजरअंदाज कर आगे नहीं बढ़ सकता देश : गुतेरस

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुतेरस (Antonio Guterres) ने अफगानिस्तान में महिलाओं व लड़कियों के हालात पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘अफगानिस्तान में आफिस और क्लासरूम से लड़कियां व महिलाएं लापता हैं। अपनी आधी आबादी को नकारते हुए कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता है। अफगानिस्तान की महिलाओं व लड़कियों को हेल्थ केयर सर्विसेज, रोजगार के मौके व सभी तरह की शिक्षा पाने तक पहुंचने का समुचित अधिकार है।’इससे पहले भी संयुक्त राष्ट्र महासचिव अफगानिस्तान की महिलाओं की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर कर चुके…

ओमिक्रोन के चलते भी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की आ रही है नौबत : WHO

कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वैरिएंट, डेल्टा वैरिएंट से तेजी से आगे निकल रहा है और पूरी दुनिया में इस स्वरूप से संक्रमण के मामले अब ज्यादा सामने आ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में आगाह किया है।वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी के अधिकारी ने चेताया है कि इस बात के साक्ष्य बढ़ रहे हैं कि ओमिक्रोन प्रतिरक्षा शक्ति से बच निकल सकता है लेकिन अन्य स्वरूपों की तुलना में इससे बीमारी की गंभीरता कम है। उन्होंने इस बारे में भी आगाह किया कि डेल्टा…

इमरान खान पर बिलावल भुट्टो का तीखा हमला, पीएम को बताया ‘सदी का संकट’

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर एक बार फिर से हमला बोला है। बिलावल ने इमरान को ‘इस सदी का संकट’ करार देते हुए कहा कि वर्तमान शासन सभी मोर्चों पर विफल रहा है। न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने देश की आर्थिक स्थिति और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) के साथ समझौते को लेकर संघीय सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री इमरान खान को इस सदी का संकट करार दिया। नेशनल असेंबली को…

उत्तर कोरिया ने हफ्तेभर के भीतर दागी एक और मिसाइल, आखिर क्या है किम जोंग उन का मिजाज?

दक्षिण कोरिया की सैन्य चेतावनी के साथ एक सप्ताह से भी कम समय में उत्तर कोरिया ने मंगलवार को समुद्र में एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। इससे किम जोंग उन ने अपने अपने तानाशाही रवैये के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र की बैठक में अमेरिका समेत 6 देशों ने पिछले परीक्षण की आलोचना की थी।उत्तर कोरिया ने मंगलवार को एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरा मौका है, जब…

सीमा पर मौजूदा स्थित सामान्यत: स्थिर, भारत के साथ गतिरोध पर क्या बोला चीन,

चीन ने मंगलवार को भारत से लगे बॉर्डर क्षेत्र की स्थिति को सामान्यत: स्थिर बताया है। इसके अलावा चीन ने बुधवार को कोर कमांडर स्तर की 14वें दौर की बातचीत की भी पुष्टि की है। पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पर चर्चा के यह बैठके होने वाली है।चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन का बयान भारत के सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद आया है कि वो पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले शेष स्थानों…

‘भारत में अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे चरमपंथी समूह’ : पाक पीएम इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारत में अल्पसंख्यकों को चरमपंथी समूहों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है और चेतावनी दी है कि इस तरह का एजेंडा क्षेत्रीय शांति के लिए “एक वास्तविक और वर्तमान खतरा” है। दिसंबर में उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में मुसलमानों के खिलाफ कथित भड़काऊ भाषणों के मद्देनजर इमरान खान ने ट्वीट कर भारत पर हमला बोला। अपने ट्विटर हैंडल पर, खान ने सवाल किया कि क्या भाजपा सरकार भारत में अल्पसंख्यकों, विशेषकर 200 मिलियन मुस्लिम समुदाय के…

अमेरिका के सर्जनों ने इंसान के शरीर में सफलतापूर्वक लगाया सूअर का दिल

अमेरिका के सर्जनों ने एक 57 वर्षीय शख्स में जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर का दिल सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया है। मेडिकल इतिहास में यह पहली बार हुआ है और इससे आने वाले समय में अंगदान करने वालों की भारी कमी से निपटा जा सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल ने बयान जारी कर बताया कि यह ऐतिहासिक ट्रांसप्लांट शुक्रवार को किया गया।हालांकि, इस ट्रांसप्लांट के बाद भी मरीज की बीमारी का इलाज फिलहाल निश्चित नहीं है लेकिन यह सर्जरी जानवरों से इंसानों में ट्रांसप्लांट को लेकर मील के पत्थर से कम…

अफगानिस्‍तान की महिला पत्रकारों पर बढ़ता ही जा रहा है प्रतिबंधों का दायरा

अफगानिस्‍तान में तालिबान के कब्‍जे और उनकी सरकार के गठन के बाद से महिला पत्रकारों के ऊपर प्रतिबंध लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।कई सारी महिला पत्रकारों का कहना है कि तालिबान द्वारा उनपर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं और ये लगातार बढ़ ही रहे हैं। इसकी वजह से अब उन्‍हें अपने भविष्‍य की चिंता सताने लगी है। इन महिला पत्रकारों का आरोप है कि उन्‍हें तालिबान द्वारा की जाने वाली किसी भी प्रेस कांफ्रेंस में जाने की इजाजत नहीं होती है।हालांकि, इसके उलट तालिबान सरकार के उप…

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश बनेंगी आयशा मलिक,

पाकिस्तान के न्यायिक इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि एक महिला पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनेगी। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में पहली महिला न्यायाधीश आयशा मलिक की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। उच्चस्तरीय न्यायिक समिति ने लाहौर हाईकोर्ट की न्यायाधीश आयशा मलिक की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति को मंजूरी दे दी।दरअसल, अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी के दम पर आयशा मलिक पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश बनने जा रही हैं। देश के न्यायिक आयोग ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है और…

बुद्ध की विशाल मूर्ति तोड़ने के बाद मुंह खोलने पर तिब्बती भिक्षुओं को जबरन गिरफ्तार कर पीट रहा ‘ड्रैगन’

चीन की तानाशाही एक बार फिर उजागर हो गई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सिचुआन प्रक्षेत्र में चीनी प्रशासन ने कई तिब्बती भिक्षुओं को गिरफ्तार कर लिया और उनकी पिटाई भी की है। दरअसल हाल ही में चीन ने भगवान बुद्ध की एक विशाल प्रतिमा को तोड़ दिया है। चीनी अधिकारियों को शक था कि उसकी इस करतूत के बारे में तिब्बती भिक्षुओं ने बाहरी लोगों को बताया है। जिसके बाद इसी संदेह में आकर उसने तिब्बती भिक्षुओं के साथ यह बर्बरता की है। एक मीडिया…

लाकडाउन से चीन के शीआन शहर में परेशान लोग विरोध करने पर हुए गिरफ्तार

उत्तरी चीन के शहर शीआन में पुलिस द्वारा लोगों को लाकडाउन का विरोध करने पर गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। दर्जनों लोगों को शहर में लगे लाकडाउन पर ऑनलाइन ‘अफवाहें’ फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने वहां नकारात्मक रिपोर्ट पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। रेडियो फ्री एशिया के अनुसार, अन्य गिरफ्तारियों से पता चलता है कि प्रतिबंधों पर जनता का गुस्सा बढ़ रहा है, जिसके कारण कई लोगों को पर्याप्त भोजन, दैनिक आवश्यकताओं और तत्काल चिकित्सा तक पहुंच…