हाल ही में अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर ठंड से जमकर 4 भारतीयों की मौत हुई थी। अब इन सभी चार लोगों की पहचान हो गई है। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे, जो 19 जनवरी को कनाडा-अमेरिका सीमा से लगभग 12 मीटर दूर मैनिटोबा के इमर्सन के पास मृत मिले थे। कनाडा के अधिकारियों ने बताया कि परिवार कुछ समय से देश में था और उन्हें कोई गाड़ी में सीमा पर ले गया था। मामला मानव तस्करी का प्रतीत होता है। मैनिटोबा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कहा…
Category: विदेश
बड़ा आतंकी हमला बलूचिस्तान में चेक पोस्ट पर, 10 जवानों की मौत, तीन आतंकवादी गिरफ्तार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, केच जिले में हुए इस हमले में पाकिस्तान के 10 जवान मारे गए हैं। आतंकियों ने केच जिले की चेक पोस्ट पर तैनात पाक सैनिकों को निशाना बनाकर हमला किया था।इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आइएसपीआर) की ओर से जारी बयान के अनुसार, 25-26 जनवरी की रात आतंकियों ने ये हमला किया था। बयान में कहा गया कि इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया जबकि 10 जवान…
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का बड़ा हमला, इमरान खान की सरकार ने देश को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता चौधरी कमर जमां कैरा ने इमरान खान पर जमकर हमला बोला है। कमर जमां ने कहा कि इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार ने देश को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है।पीपीपी के नेता ने कहा कि जब उनकी पार्टी के लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते थे, तो पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ झगड़ा के नेता झगड़ा करने लगते थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक संस्थाओं ने भी इस…
रूस-यूक्रेन के बीच होगी जंग! दावं पर लगी US की प्रतिष्ठा
रूस और यूक्रेन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। दोनों देशों के बीच लाखों सैनिकों की तैनाती से जंग जैसे हालात हैं। अमेरिका का कहना है कि रूस के सैनिक यूक्रेन पर कभी भी हमला कर सकते हैं। रूस और यूक्रेन के बीच अगर जंग होती है तो यह महज दो देशों के बीच युद्ध नहीं होगा। यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका और नाटो के सदस्य देश आगे जरूर आएंगे। अगर ऐसा हुआ तो चीन प्रत्यक्ष रूप से रूस की मदद में आगे आ सकता है। ऐसी स्थिति…
अमेरिकी मदद में WHO को 25 प्रतिशत की कमी
अमेरिका ने कोरोना महामारी के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को दी जाने वाली आर्थिक मदद में 25 प्रतिशत की कटौती कर दी। अमेरिका भविष्य में भी डब्ल्यूएचओ की दी जाने वाली सहायता की समीक्षा कर रहा है। प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले दो साल के दौरान अमेरिकी मदद में कमी आई है। कोरोना महामारी को लेकर WHO की आलोचना करने वाले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ही संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी को दी जाने वाली मदद में कटौती करने का फैसला किया था।अमेरिका से डब्ल्यूएचओ को…
राष्ट्रपति बाइडन क्यों पत्रकार के सवाल पर तिलमिलाए और माइक पर दी उसे गाली! फिर मांगी माफी
अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन एक पत्रकार के सवाल पर इस कदर बौखला गए कि उसे सभी के सामने माइक पर ही गाली बक दी। इस पत्रकार का कसूर ये था कि उसने देश में बढ़ी इंफ्लेशन पर बाइडन से सवाल किया था। यह घटना सोमवार को उस वक्त घटी जब बाइडन के समक्ष यूएस न्यूज नेटवर्क के पत्रकार सवाल पूछ रहे थे। इसी दौरान फाक्स न्यूज के पत्रकार पीटर डाकी ने बाइडन से देश में बढ़ रही महंगाई पर सवाल पूछ लिया। उन्होंने सवाल किया कि देश में बढ़ रही…
अमेरिका का फाइटर जेट एफ-35 दक्षिण चीन सागर में क्रैश हुआ , पायलट सुरक्षित, सात जवान घायल
दक्षिण चीन सागर में अमेरिका का फाइटर जेट एफ – 35 क्रैश हो गया है। हालांकि इस हादसे में पायलट की जान बच गई। ये हादसा उस वक्त हुआ जब जेट लेंड हो रहा था। समय रहते पायलट ने खुद को फाइटर जेट से अलग होकर अपनी जान बचाई। यूएस नेवी के मुताबिक मिलिट्री हेलीकाप्टर ने उसको सफलता से बाहर निकाल लिया। यह हादसा रविवार को हुआ थाए। नेवी ने अपने बयान में कहा है कि एफ-35 सी लाइटनिंग-2 केरियर एयर विंग 2, अमेरिका विमानवाहक पोत यूएसएस कार्ल विंसन (सीवीएन…
कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ ब्रसेल्स में सड़कों पर उतरे लोग, 3 पुलिस अधिकारियों सहित 12 प्रदर्शनकारी घायल
कोरोनो वायरस प्रतिबंधों के खिलाफ ब्रसेल्स में प्रर्दशन के दौरान कम से कम तीन पुलिस अधिकारी और 12 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। घायल होने पर तीनों पुलिस अधिकारियों और 12 प्रदर्शनकारियों को अस्पताल ले जाया गया। आपको बता दें कि रविवार को देश में कोरोना महामारी के प्रतिबंधों के खिलाफ लाखों लोग प्रदर्शन कर रहे थे। रविवार को लगभग 50 हजार लोगों ने बेल्जियम की राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शन किया।लोगों ने कोरोना नियमों के साथ साथ कानून का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके चलते पुलिस…
इस्लामाबाद में बातचीत जारी, पुतिन की पहली पाकिस्तान यात्रा के लिए मास्को,
रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल पाकिस्तान यात्रा करने वाले हैं। उनकी इस यात्रा को मास्को और इस्लामाबाद अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं। आपको बता दें कि रुस की इस यात्रा को लेकर लंबे अरसे से योजना बनाई जा रही थी। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने पहले ही पुतिन को औपचारिक निमंत्रण दिया हुआ है रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की यात्रा के लिए आमंत्रित…
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने कोविड प्रतिबंधों के चलते लिया फैसला,रद की अपनी शादी,
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। वायरस की रोकथाम के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। इन प्रतिबंधों के चलते बहुत सारे कामकाज और समारोह टाले जा रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डेन ने कोविड प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुएअपनी शादी रद्द कर दी है। बता दें कि राष्ट्र में बढ़ते कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को कम करने के लिए नए प्रतिबंध लगाए गए हैं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि देश…
पाकिस्तान में पुलिस प्रमुख ने जताया आइएस के विस्तार का खतरा, सीमावर्ती इलाकों में हमलों की जताई आशंका
पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत आतंकी खतरे की दोतरफा मार झेल रहा है। प्रांत के पुलिस प्रमुख ने कहा है कि हमारे लिए आतंकी संगठन आइएस का खोरासान माड्यूल पाकिस्तान के अतिवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से बड़ा खतरा है। अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता कायम होने के बाद वहां के शहरों में इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आतंकियों ने कई बड़े हमले किए हैं। इसके कारण अफगानिस्तान से सटे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इस अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन की गतिविधियां बढ़ने की आशंका है। प्रांत के पुलिस प्रमुख मुअज्जम जाह अंसारी…
पाकिस्तान में आतंकवाद का राज : नवाज शरीफ
पाकिस्तान आतंकवाद का पनाहगार है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी शुक्रवार को इस सच को कबूल लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान की गलत नीतियों के कारण पाकिस्तान में आतंकवाद फिर से सिर उठा रहा है। आपको बता दें कि लाहौर के अनारकली इलाके में एक विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद विपक्ष लगातार इमरान सरकार पर हमलावर है। नवंबर 2019 से लगातार लंदन में बैठ पीएमएल-एन नेता ने ट्वीट कर कहा, “मैं लाहौर विस्फोट की…
‘ड्रैगन’ की कड़ी आलोचना हुई, हांगकांग में विधान परिषद चुनाव पर अमेरिका-ब्रिटेन ने कहा उड़ाया ‘लोकतंत्र का मजाक’
संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन समेत पश्चिमी देशों ने हांगकांग में चुनाव परिणामों पर चिंता व्यक्त की है। यहां 90 सीटों वाली विधान परिषद में महज एक सीट पर विपक्ष ने जीत हासिल की है। यहां दिसंबर में विधान परिषद आयोजित किए गए थे, जिसके परिणामों को वाशिंगटन टाइम्स एक आर्टिकल में लोकतंत्र का मजाक बताया गया है।, जियानली यांग ने कहा कि हांगकांग में हुए विधान परिषद चुनाव दिखावे के लिए हुए हैं। यहां सिर्फ 30 फीसदी वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव में बीजिंग समर्थक उम्मीदवारों…
टोंगा : सुनामी में बह गया था 57 साल का दिव्यांग, 27 घंटे तैरकर बचाई जान
प्रशांत द्वीपीय देश टोंगा में बीते दिनों ज्वालामुखी विस्फोट के बाद आई सुनामी ने भयानक तबाही मचाई है. एयरपोर्ट पर जमा राख को साफ किए जाने के बाद आखिरकार गुरुवार को पेयजल और अन्य सामग्री के साथ पहली सहायता उड़ानों को रवाना किया गया. लगभग 1 लाख की आबादी वाला यह देश दो दिनों तक पूरी दुनिया से कट गया था. इस दौरान तेज लहरों से समुद्र में बहे एक दिव्यांग शख्स ने 27 घंटे तक तैरकर खुद की जान बचाई. ठीक से चलने में असमर्थ इस शख्स ने दावा…
अब रूस की केंद्रीय बैंक ने क्रिप्टोकोर्रेंसी को दिया बड़ा झटका
क्रिप्टोकरेंसी के फ्यूचर को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। एक के बाद एक देश इस वर्चुअल मुद्रा को किसी न किसी तरह से प्रतिबंधित कर रहा है। इस कड़ी में नया नाम जुड़ा है रूस का। रूस के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को वित्तीय स्थिरता, नागरिकों की भलाई और इसकी मौद्रिक नीति संप्रभुता के लिए खतरों का हवाला देते हुए रूसी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल और माइनिंग पर बैन लगाने का प्रस्ताव दिया है। रूस का ये कदम कई देशों के क्रिप्टोकरेंसी पर लगाम लगाने के बीच…
घाना में धमाका; लगभग 17 लोगों की मौत और 59 घायल, 500 से ज्यादा इमारतें ढहीं
अफ्रीकी देश घाना में खनन विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में बड़ा धमाका हुआ है। इसकी चपेट में आकर 17 लोगों की मौत हो गई है और 59 घायल हैं। इमरजेंसी अधिकारियों ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। एपिएट हॉस्पिटल के डॉक्टर जोसेफ डार्को ने बताया कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। एक पांच साल के बच्चे की हालत गंभीर है।यह हादसा राजधानी अकारा के…
तालिबान चाह रहा है मुस्लिम देशों से मान्यता की शुरुआत
अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार को अभी तक किसी भी देश ने मान्यता नहीं दी है. इसका असर यह हो रहा है कि अंतरराष्ट्रीय मदद पर निर्भर यह देश आर्थिक विनाश के कगार पर पहुंच गया है.तालिबान ने मुस्लिम देशों से अपील की है कि वो उसकी सरकार को मान्यता देने की प्रक्रिया की शुरुआत करें. तालिबान के प्रधानमंत्री मोहम्मद हसन अखुंद ने काबुल में एक प्रेस वार्ता के दौरान मुस्लिम देशों से यह अपील की. प्रेस वार्ता देश की बढ़ती आर्थिक समस्याओं पर तालिबान के विचार रखने के लिए…
पीएम बोरिस जॉनसन का ऐलान- मास्क भी जरूरी नहीं, इंग्लैड में कोविड-19 से जुड़े सभी प्रतिबंध खत्म,
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने ऐलान किया है कि इंग्लैंड में कोविड-19 से जुड़े सभी प्रतिबंधों को खत्म कर दिया गया है। ब्रिटेन के पीएम ने कहा कि इंग्लैंड में कोरोना वायरस को लेकर सभी प्रतिबंध खत्म हो गए हैं जिनमें मास्क भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘हमारे वैज्ञानिकों को विश्वास है कि ओमिक्रॉन की लहर राष्ट्रीय स्तर पर है। अभी से सरकार लोगों को वर्क फ्रॉम होम से मना कर रही है।’ बता दें कि ब्रिटेन में जनवरी की शुरुआत में कोरोना के दैनिक मामले रिकॉर्ड दो लाख से ज्यादा…
लंदन स्थित आलीशान घर को खाली करने का आदेश मिला विजय माल्या को
भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। माल्या को लंदन की कोर्ट में बड़ा झटका लगा है और लंदन स्थित अपने आलीशान बंगले को अब विजय माल्या को खाली करना होगा। यूबीएस बैंक ने माल्या के खिलाफ केस जीत लिया है और कोर्ट ने बंगले का को बैंक को सौंपने का आदेश दे दिया है। इसी आलीशान बंगले में माल्या के साथ उसका बेटा और उसकी मां भी रहती हैं। दरअसल, व्यवसायी विजय माल्या ने अपने बंगले को यूबीएस बैंक के पास गिरवी…
इंडोनेशिया डूबते जकार्ता को छोड़कर बनाने जा रहा है नयी राजधानी
इंडोनेशिया ने नई राजधानी बनाने को मंजूरी दे दी है. नई राजधानी जकार्ता से 2,000 किलोमीटर दूर बोर्नियो द्वीप पर कालीमंतान के जंगलों में बनाई जाएगी.इंडोनेशिया की संसद ने मंगलवार को उस बिल को पास कर दिया है जिसके तहत नई राजधानी बनाने की प्रक्रिया को मंजूरी मिल गई है. देश डूबते और प्रदूषित हो चुके जकार्ता से राजधानी को दूर ले जाना चाहता है. देश की मौजूदा राजधानी जकार्ता एक भीड़-भाड़ भरा, तंग और प्रदूषित शहर हो चुका है. यहां बार-बार बाढ़ आती है और शहर अक्सर डूब जाता…
