21 से खुलेंगी कोरोना वैक्सीन लगवा चुके यात्रियों के लिए आस्ट्रेलिया की सीमाएं

आस्ट्रेलिया ने कोरोना काल की पाबंदियों में और अधिक ढील देने का फैसला किया है। इसके तहत अब 21 फरवरी से उन विदेशी पर्यटकों और व्यावसायिक यात्रा पर आने वाले लोगों को देश में प्रवेश मिलने जा रहा है जो अपना कोरोना वैक्सीन की पर्याप्त डोज लगवा चुके हैं। आस्ट्रेलिया ने कोरोना से निपटने के लिए दुनिया में सबसे कड़ी पाबंदियां लागू की थीं। उसने मार्च 2020 में अपने नागरिकों और स्थानीय निवासियों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिए थे। जब गत नवंबर में इन पाबंदियों में ढील दी गई थी…

व्हाइट हाउस ने कहा- संक्रमण से बचाएगा मास्क, निर्देशों का करें पालन

अमेरिका में कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। जिसके चलते अमेरिका में कई लाख लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। हालांकि, व्हाइट हाउस ने स्कूलों में मास्क पहनने को लेकर अपनी नीति को साफ कर दिया है। सीएनएन (CNN) की रिपोर्ट के अनुसार, यूएस सेंटर फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन गाइडेंस स्कूलों में मास्क के उपयोग को लेकर प्रोत्साहित कर रहा है। क्योंकि कुछ राज्यों ने छात्रों और शिक्षकों के मास्क नहीं पहनने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों…

भगौड़ा जाकिर नाइक भारत सरकार के इस कदम से भड़का , बोला- आप ऐसा नहीं कर सकते

स्लामिक प्रचारक और उपदेशक जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार की फाउंडेशन को गैरकानूनी एसोसिएशन घोषित करने की कार्रवाई पूरी तरह से मनमानी है। इसने केंद्र के कदम को अनुचित बताया है। संस्था ने कहा कि केंद्र की कार्रवाई अवैध, और यूएपीए अधिनियम के कठोर प्रावधानों के दुरुपयोग के बराबर है। आईआरएफ ने यूएपीए ट्रिब्यूनल को अपने जवाब में कहा, “यह दिखाने के लिए जरा सा भी सबूत नहीं है कि फाउंडेशन अतीत में कभी भी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में…

चीनी PM का बयान,पड़ोस की कूटनीति में हमारे लिए सबसे पहले पाकिस्तान,

चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने शनिवार को कहा कि पड़ोस की कूटनीति में चीन के लिए पाकिस्तान प्राथमिक स्थान रखता है। ली ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान से मुलाकात की। इस दौरान खान ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सरकार चीनी नागरिकों और उनके देश में जारी परियोजनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बाद चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के दूसरे नंबर के नेता ली ने पाकिस्तान के साथ बहु-आयामी…

पाकिस्तान भारत के लिए नई साजिश रच रहा

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान एक बार फिर भारत में साजिश रचने की कोशिश में हैं। इसके लिए वो अब पुराने हथकंडे अपनाने की सोच रहा है। पाकिस्तान भारत में नफरत फैलाने, सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने और चरमपंथ को बढ़ावा देने के लिए अपनी पिछली रणनीति को फिर से शुरू कर रहा है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि पाकिस्तान शांति भंग करने के लिए भारत के खिलाफ जिहादी गतिविधियों का समर्थन करता रहा है।कि पाकिस्तान के सुरक्षा तंत्र ने दशकों से लक्षित जिहादी और खालिस्तानी समूहों का समर्थन करना शुरू कर दिया…

पड़ोसियों को डराता है चीन, गलवन में घायल सैनिक को ओलिंपिक मशाल वाहक बनाने पर नाराज अमेरिका

गलवन घाटी में भारतीय सैनिकों की मार से घायल चीनी सैनिक को विंटर ओलिंपिक-2022 में मशाल वाहक बनाए जाने की घटना की परोक्ष तौर पर निंदा करते हुए अमेरिका ने चीन पर आरोप लगाया है कि वह अपने पड़ोसी देशों को डराने का काम करता है। इसके साथ ही अमेरिका ने यह भी कहा है कि वह हिंद प्रशांत क्षेत्र में अपने मित्र देशों के साथ लगातार काम करता रहेगा।अमेरिकी विदेश मंत्रालय का यह महत्वपूर्ण बयान तब आया है जब भारत और अमेरिका के विदेश मंत्रियों की मुलाकात की तैयारी…

मिन्नतों के बाद भी एक पैसे के निवेश को तैयार नहीं कम्पनियां, सऊदी अरब से पाकिस्तान को बड़ा झटका,

पाकिस्तान की आर्थिक संकट को सुधारने के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को बढ़ाने के प्रयासों में विफल रहे प्रधानमंत्री इमरान खान को अब सऊदी अरब से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सऊदी अरब के साथ हुआ 20 अरब डालर का करार अभी भी अमल में नहीं आ पाया है, जिससे इस्लामाबाद को बेहद उम्मीदें थीं। बता दें कि पिछले साल जब सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस्लामाबाद का दौरा किया था, तो यह समौझाता हुआ था। यहां तक कि इस्लामाबाद द्वारा 10 अरब अमेरिकी डॉलर…

भूख से तड़प रही है अफगानिस्तान की आधी आबादी, जानें SIGAR रिपोर्ट से क्या हुआ खुलासा

अफगानिस्तान में तालिबान का राज आने के बाद से लोगों का जीना दूभर हो रखा है। वहां की जनता गहरे मानवीय संकट में है और लोग भूख से तड़प रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के आंकड़ों का हवाला देते हुए अफगानिस्तान पुनर्निर्माण के विशेष महानिरीक्षक (SIGAR) ने बताया कि अफगानिस्तान के 50 प्रतिशत से अधिक लोग ‘भूख की सुनामी’ का सामना कर रहे हैं।SIGAR रिपोर्ट में कहा गया है कि रिकार्ड सूखा, बढ़ती खाद्य कीमतों, आंतरिक विस्थापन के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर होना और सार्वजनिक सेवाओं…

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री भीख का कटोरा लेकर विदेश यात्राएं करते हैं, राजनीतिक विश्लेषकों का इमरान खान पर तंज,

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के दुनिया भर में घूम-घूमकर भीख का कटोरा लिए आर्थिक सहायता मांगने से विशेषज्ञ उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। जबकि उनकी बेहिसाब कर्ज लेने की इसी आदत ने पाकिस्तान के लोगों को महंगाई के बोझ तले दबा दिया है। राजनीतिक विशेषज्ञ शब्बीर चौधरी ने अपने ब्लाग में लिखा है कि पाकिस्तान हाथ में भीख का कटोरा लिए एक बार फिर एक बड़े कठिन दौर से गुजर रहा है। पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद से इमरान खान ने धन जुटाने की अपनी कला बहुत…

अफगानिस्तान की विमानन सेवा में होगा सुधार, कतर-तालिबान ने दोहा से काबुल के बीच सीधी उड़ानों पर जताई सहमति,

कतर और तालिबान ने बुधवार को काबुल और दोहा के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने पर सहमति जताई है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार एक आपसी समझौते के आधार पर अफगानिस्तान के परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि अफगान और कतरी एयरलाइंस हर हफ्ते दोहा-काबुल के लिए उड़ानें संचालित करेंगी। मंत्रालय के एक प्रवक्ता इमामुद्दीन अहमदी ने कहा कि इस्लामिक अमीरात और कतर ने काबुल-दोहा के बीच उड़ानें शुरू करने के लिए एक समझौता किया है। अफगान एयरलाइंस दोहा के लिए उड़ानें संचालित करेगी और कतरी एयरलाइंस…

यूक्रेन ने सैन्य ताकत बढ़ाने का किया एलान, रूस ने की पश्चिमी देशों से वार्ता की पेशकश

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका व उसके सहयोगी देशों ने मास्को की शीर्ष सुरक्षा मांगों की अनदेखी की है, लेकिन उनका देश यूक्रेन के मुद्दे पर पश्चिमी देशों के साथ वार्ता के लिए अब भी तैयार है। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक फैसले पर हस्ताक्षर किया है, जिसके तहत अगले तीन वर्षो में देश की सैन्य क्षमता एक लाख कर दी जाएगी और सैनिकों के वेतन में भी इजाफा किया जाएगा। जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि इस फैसले का कतई यह मतलब…

बच्चों को टीकाकरण के लिए Pfizer और BioNTech ने मांगी पांच साल तक इस्तेमाल की मंजूरी

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच, दवा कंपनियां, फाइजर और बायोएनटेक ने 6 महीने से 4 साल की उम्र तक के बच्चों के लिए अपने कोरोना वैक्सीन की आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मांग की है। दोनों दवा कंपनियों ने कहा कि फाइजर इंक और बायोएनटेक एसई ने आज घोषणा की कि यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के अनुरोध के बाद कंपनियों ने फाइजर-बायोएनटेक कोविड​-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) में बदलाव करने के लिए एक रोलिंग सबमिशन शुरू किया है।फाइजर और बायोएनटेक ने कहा कि इस आबादी में…

तालिबान ने पाकिस्तान से सीमा विवाद पर उठाया बड़ा कदम,

पिछले दिनों अफगानिस्तान सीमा पर तालिबान द्वारा पाकिस्तानी सेना को बाड़बंदी व सैन्य चौकी निर्माण से रोकने के साथ ही दोनों देशों के बीच वर्षों पुरानी डूरंड रेखा का विवाद फिर उभरकर सामने आया था। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि तालिबान शासन के दौरान यह मुद्दा सुलझा लिया जाएगा लेकिन बाड़बंदी व सैन्य चौकी निर्माण को तालिबान ने रोक दिया था। इसी बीच तालिबान ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को इस समस्या के समाधान के लिए एक संयुक्त मंत्रिस्तरीय समिति का गठन किया है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार…

भारत ने UN में यूक्रेन पर नहीं डाला वोट, अमेरिकी दबाव के बाद भी रूस को किया सपोर्ट

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में इस तनाव के मुद्दे पर चर्चा की मांग वाली वोटिंग में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। भारत ने सुरक्षा परिषद के प्रक्रियात्मक मतदान में भाग नहीं लिया और कहा कि शांत और रचनात्मक कूटनीति समय की आवश्यकता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के बड़े हित में सभी पक्षों द्वारा तनाव बढ़ाने वाले किसी भी कदम से बचना चाहिए। भारत ने यह निर्णय तब लिया जब सुरक्षा परिषद में एक…

किसी भी पड़ोसी के खिलाफ अफगान धरती नहीं होगी इस्तेमाल, पाकिस्तानी एनएसए को तालिबान ने दिया भरोसा

गुपचुप काबुल पहुंचे पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मोईद यूसुफ को तालिबान सरकार ने आश्वस्त किया है कि पड़ोसियों पर हमले के लिए अफगान धरती का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। पाकिस्तानी एनएसए के साथ गए दल ने अफगानिस्तान के कार्यकारी उप प्रधानमंत्री अब्दुल सलाम हनफी और कार्यकारी विदेश मंत्री मुल्ला आमिर खान मुत्तकी से द्विपक्षीय मसलों पर चर्चा की।यूसुफ पाकिस्तान के मंत्रियों के उच्चस्तरीय दल के साथ 29-30 जनवरी की दो दिन की यात्रा पर अफगानिस्तान गए थे। इसी महीने यूसुफ ने जब घोषणा कर काबुल की यात्रा…

हवा में किया गया यूएई की तरफ दागी गई हूथियों की बैलेस्टिक मिसाइल को नष्‍ट, इस माह में ये तीसरा हमला

संयुक्‍त अरब अमीरात पर हूथी विद्रोहियों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों यूएई की तरफ मिसाइल दागे जाने के बाद एक बार फिर हूथी व्रिद्रोहियों की तरफ से यूएई की तरफ बैलेस्टिक मिसाइल लान्‍च की गई। यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस बैलेस्टिक मिसाइल को समय रहते वहां के एयर डिफेंस सिस्‍टम ने पता लगाकर हवा में ही नष्‍ट कर दिया गया। आपको बता दें कि हूथी ग्रुप को अंसार अल्‍लाह के नाम से जाना जाता है। यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इनकी यमन में मूवमेंट…

अमेरिकी महिला पहुंची FBI की कस्टडी में, सीरिया में चला रही थी ISIS की महिला बटालियन,

इस महिला पर आरोप है कि वो खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) की महिला बटालिन को हैंडल कर रही थी। सीरिया में आतंकी संगठन की महिला बटालियन को चलाने वाली इस महिला पर विदेशी आतंकवादियों को जरूरी सामान मुहैया कराने का चार्ज लगाया गया है। यह महिला अब अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की कस्टडी में है। आरोपी अमेरिकी महिला की पहचान Allison Fluke-Ekren के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि कंसास की रहने वाली है। इससे पहले इस महिला का नाम साल…

तालिबान अफगानिस्तान की हर लड़की और महिला को बुनियादी मानवाधिकार मुहैया कराए : UN चीफ गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने तालिबान से हर लड़की और महिला को बुनियादी मानवाधिकार मुहैया कराने की अपील की है। गुटेरेस ने कहा, “अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों को एक बार फिर शिक्षा, रोजगार और समान न्याय के उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। वैश्विक समुदाय का हिस्सा बनने के लिए तालिबान को इन मामलों में प्रतिबद्धता दिखानी होगी। तालिबान को उन बुनियादी मानवाधिकारों को पहचानना और बनाए रखना होगा, जो हर लड़की और महिला से संबंधित हैं।”अफगानिस्तान पर तालिबान के शासन को छह महीने से अधिक…

किडनी बेच अफगानिस्तान में भूख मिटा रहे लोग, गरीबी से हालात भयावह; आर्थिक प्रतिबंधों ने बढ़ाई मुश्किलें

अफगानिस्तान की दिन-प्रतिदिन खराब होती आर्थिक हालत से यहां आम लोगों की जिंदगी भयानक होती जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां लोग दो वक्त की रोटी के लिए अपनी किडनी तक बेच रहे है। हेरात के वेस्टर्न प्रक्षेत्र में लोग गरीबी और भूखमरी की स्थिति यह है कि यहां कई परिवार अपनी किडनी बेच कर भूख मिटाने पर मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि जो लोग यहा किडनी बेच रहे हैं उनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। अफगानिस्तान के कानून के मुताबिक यहां शरीर के अंगों…

अमेरिका ने कहा-डर की वजह से यूक्रेन संकट सुलझाने की चिंता

यूक्रेन को लेकर रूस और अमेरिका के बीच लगातार बढ़ते तनाव में चीन की एंट्री के बाद अब अमेरिका ने उसपर निशाना साधा है। यूक्रेन संकट पर अमेरिका ने चीन पर वार करते हुए कहा ​​है कि चीन यूक्रेन में डी-एस्केलेशन चाहता है क्योंकि यूरोप में हुआ कोई भी संघर्ष चीन के हितों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। बता दें कि बीते दिन चीन के विदेश मंत्री वांग ई ने यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण राजनीतिक समाधान की पैरवी करते हुए अमेरिका और नाटो को फटकार लगाई थी स्पुतनिक को…