अमेरिकी हथियारों को बनाया रूस ने निशाना, खार्कीव में दो यूक्रेनी लड़ाकू विमान भी मार गिराए

यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा में अमेरिका और यूरोपीय देशों से आई हथियारों की खेप को रूसी मिसाइलों ने निशाना बनाया है। इसी के साथ ओडेसा के नजदीक स्थित सैन्य हवाई पट्टी को भी नष्ट कर दिया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि हमले में उच्च क्षमता वाली ओनिक्स मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।मंत्रालय ने यह भी बताया कि शनिवार को खार्कीव के नजदीक रूस के डिफेंस सिस्टम न हमले के उद्देश्य से आए यूक्रेनी वायुसेना के दो सुखोई-24 एम लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। पूर्वी…

नए चुनाव की श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति सिरिसेना ने की मांग, कहा-देश एक बड़ी त्रासदी का सामना कर रहा है

श्रीलंका आर्थिक और राजनीतिक बदहाली के बुरे दौर से गुजर रहा है। देश के लोग राजनीतिक उठापठक और आर्थिक मुश्किलों के बीच झूल रहे हैं। वहीं इस बीच श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति और श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के अध्यक्ष मैत्रीपाला सिरिसेना का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने पोलोन्नारुवा में अपनी पार्टी द्वारा आयोजित मई दिवस रैली को संबोधित करते हुए, रविवार को देश नए चुनावों का आह्वान किया।देश के स्थानीय मीडिया कोलंबो पेज पर बताया गया कि एसएलएफपी के अध्यक्ष मैत्रीपाला सिरिसेना ने कहा है कि राजनेताओं को ऐसे समय…

यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी खेमे में नहीं है भारत, एक्सपर्ट्स से जानें कैसे ?

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद भारत की स्थिति को मॉस्को समर्थक के तौर पर बताई गई है। हालंकि नई दिल्ली ने अभी तक स्पष्ट रूप से मॉस्को की निंदा नहीं की है और यूनाइटेड नेशंस में संबंधित वोटिंग पर भाग नहीं लिया। भारत ने रूसी हथियार और तेल की खरीद नहीं करने को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही भारत ने रूसी विदेशी मंत्री सर्गेई लावरोव की मेजबानी की है। लावरोव ने पीएम मोदी से मुलाकात भी की है। तो क्या भारत रूस के खेमे में है? तन्वी…

इमरान खान का एलान नवनियुक्त शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ सरकार विरोधी लंबा मार्च शुरू

पाकिस्तान की राजनीति में मचा बवाल अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इमरान सरकार के गिरने के बाद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने ऐलान किया कि वो नवनियुक्त शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ मई के अंतिम सप्ताह में इस्लामाबाद की ओर सरकार विरोधी लंबा मार्च शुरू करेंगे। इमरान ने शरीफ सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि हम पीछे नहीं हटेंगे।पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के समय से कहते रहे हैं कि सरकार गिराने के लिए विदेशी…

काबुल की मस्जिद में विस्फोट, 10 लोगों की मौत की खबर

युद्ध में घायल लोगों का ही इलाज करने वाले काबुल के एक आपातकालीन अस्पताल ने ट्वीट किया कि उसके कर्मचारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद कम से कम 20 घायल लोगों को भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज चल रहा है।अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। तालिबान के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने कहा कि मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान के आखिरी…

मदीना मस्जिद में PM शहबाज को चोर कहने वाला पाकिस्तानी तीर्थयात्री अरेस्ट

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सऊदी अरब की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। प्रतिनिधिमंडल में बिलावल भुट्टो-जरदारी भी शामिल हैं। पद संभालने के बाद शरीफ की यह पहली विदेश यात्रा है।सऊदी अधिकारियों ने कुछ पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को पवित्र शहर मदीना में मस्जिद-ए-नबवी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस्लामाबाद में सऊदी अरब के दूतावास ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। पाकिस्तान के समाचारपत्र ‘डॉन’ ने बताया कि सऊदी दूतावास के मीडिया निदेशक के अनुसार, पाकिस्तान के…

भारत को पीएम शेख हसीना ने चटगांव पोर्ट के इस्तेमाल का दिया प्रस्ताव, कहा- दोनों देशों को कनेक्टिविटी को और बढ़ाना होगा

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दौरे पर आए भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए भारत को पूर्वोत्तर के राज्यों असम और त्रिपुरा के लिए अपने चटगांव बंदरगाह का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया है। संक्षिप्त आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर ने शेख हसीना को भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी की ओर से नई दिल्ली आने का निमंत्रण दिया। जयशंकर ने ट्वीट किया कि ‘प्रधानमंत्री शेख हसीना को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद। मैंने उन्हें…

सीईओ पराग अग्रवाल ट्विटर से निकाले जाने की चर्चाओं पर क्या बोले, आइये जानते हैं

एलन मस्क द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि सीईओ पराग अग्रवाल को निकाला जा सकता है। इसकी बड़ी वजह फ्री स्पीच को लेकर मस्क के साथ उनके मतभेद हैं। जहां पराग ट्विटर को एक फ्री स्पीच प्लेटफार्म मानते हैं वहीं मस्क कंपनी की पालिसी और सेंसरशिप का विरोध करते हैं।पराग अग्रवाल ने अपने ताजा ट्वीट में कहा, ‘मैंने यह जाब ट्विटर को बेहतर बनाने के लिए की थी और जरूरत के मुताबिक सर्विस को अच्छा किया है। मुझे अपने लोगों…

चीन ने आत्मघाती हमले के दोषियों के लिए की सजा की मांग, बलोच महिला ने चार को उतारा था मौत के घाट

चीन ने बुधवार को पाकिस्तान से कहा है कि वह कराची विश्वविद्यालय परिसर में आत्मघाती हमले में जांच कर दोषियों को सजा दिलवाए। इसके साथ ही पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि इस हमले में शामिल लोगों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। मंगलवार को एक बुर्कापोश महिला आत्मघाती हमलावर ने वैन के समीप खुद को विस्फोट में उड़ा लिया था। इस हमले में तीन चीनी नागरिक और उनका पाकिस्तानी ड्राइवर मारा गया। यह हमला…

जापानी दूतावास के आठ कर्मचारियों को मास्को ने किया निष्काषित

यूक्रेन में रूस के ओर से जारी सैन्य कार्रवाई का पिछले दिनों जापान ने विरोध किया था। जिसके बाद अब मास्को ने जापानी दूतावास के आठ कर्मचारियों को निष्कासित करने का मन बनाया है। रूसी विदेश मंत्रालय के ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जापानी दूतावास के निष्कासित किए गए कर्मचारियों को 10 मई तक रूस छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।बुधवार (27 अप्रैल) को मास्को स्थित जापानी दूतावास के प्रतिनिधि को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया था। जहां उन्हें सूचित किया गया कि यूक्रेन…

कमला हैरिस हुईं कोविड पाजिटिव, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस कोविड पाजिटिव हो गई हैं। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी, लेकिन वह स्पर्शोन्मुख हैं। वह वर्तमान में राष्ट्रपति जो बाइडन के निकट संपर्क नहीं थीं। इन दिनों अमेरिका, चीन, ब्रिटेन सहित कई देशों में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना का वैरिएंट ओमिक्रान इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है। इससे पहले इटली के प्रधामंत्री द्रागी भी कोविड पाजिटिव आ चुके हैं।कमला हैरिस के प्रेस सचिव कर्स्टन एलन ने कहा कि आज उपराष्ट्रपति ने कोविड के लिए रैपिड और आरटी-पीसीआर…

पुतिन ने जताई यूक्रेन और रूस सैन्य संघर्ष के बीच समाधान की उम्मीद, कहा: मास्को अभी भी शांतिपूर्ण समझौते का पक्षकार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने एक बयान में कहा है कि मास्को को अभी भी यूक्रेन के साथ शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद है, हालांकि लड़ाई जारी है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ मंगलवार को क्रेमलिन में बैठक के दौरान पुतिन ने कहा कि रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच पिछले महीने इस्तांबुल, तुर्की में वार्ता काफी हद तक सफल थी। हालांकि बाद में यूक्रेन ने इस्तांबुल में हुए कुछ अस्थायी समझौतों को लेकर अपना रुख बदल लिया।पुतिन ने जोर देते हुए कहा कि यूक्रेनी वार्ताकारों ने क्रीमिया…

44 अरब डालर में एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा, यूजर्स से की ये अपील

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सोमवार को 44 अरब डालर (3.30 लाख करोड़ रुपये) में ट्विटर को खरीद लिया। यह पूरा सौदा नकद में हुआ है। इस सौदे के साथ ही 16 साल पहले अस्तित्व में आए इस इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म का प्रबंधन मस्क के हाथों में चला जाएगा। इस सौदे पर व्हाइट हाउस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन इंटरनेट मीडिया की ताकत तो लेकर चिंतित हैं। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि…

कोरोना का कहर का असर , एक दिन में सबसे ज्यादा 52 लोगों की मौत, करीब 17 हजार नए मामले

चीन के शंघाई में कोरोना के मामले (Corona Cases in China) थम नहीं रहे हैं। आर्थिक राजधानी कही जाने वाले शंघाई में कोरोना से हालात बहुत बुरे हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में शंघाई में कोरोना संक्रमण से 52 लोगों की मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले कोरोना से यहां 51 मरीजों की जान गई थी। नगर स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। इस दौरान शंघाई में कोरोना संक्रमण के 16,980 मामले सामने आए हैं। कुल मामलों में 1,661…

रैली के दौरान फिर भारत की तारीफों के बांधे पुल इमरान खान, देश की स्वतंत्र विदेश नीति को सराहा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर भारत की तारीफ के पुल बांधे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए है। लेकिन भारत ने रूस से तेल का आयात जारी रखा है। जिसको लेकर इमरान खान ने कहा कि भारत ने यह फैसला देश के लोगों की बेहतरी के लिए किया है। लाहौर में एक जनसभा में बोलते हुए, इमरान खान ने कहा कि ‘भारत, अमेरिका का रणनीतिक साझेदार है, लोकिन वो रूस से तेल आयात…

ब्रिटिश खुफिया अधिकारियों का दावा, ‘यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की जल्दबाजी में नहीं है रूस’,

यूक्रेन-रूस युद्ध लंबा खिंच सकता है। ब्रिटेन के खुफिया अधिकारियों का मानना है कि आने वाले समय में यूक्रेन को और अधिक हथियारों और सैन्य सहायता की जरूरत होगी। खुफिया अधिकारियों ने नाम ने छापने की शर्त पर कहा कि मारियुपोल के बाद रूस की नजर अब डोनबास पर है। ऐसे में युद्ध नए चरण में प्रवेश कर सकता है। उन्होंने कहा कि रूस बेशक युद्ध जीतने के नजदीक है, लेकिन उसे ऐसा करने की कोई जल्दी नहीं है।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को पुर्तगाल की संसद को…

एक दिन में दागे रूस ने एक हजार गोले, स्टील फैक्ट्री में घिरे ढाई हजार यूक्रेनी सैनिकों का हथियार डालने से इन्कार

मारीपोल में हथियार डालने की दूसरी समय सीमा में भी बुधवार को कुछ नहीं हुआ। अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री से लड़ रहे यूक्रेनी सैनिक और लड़ाके हथियार डालने को तैयार नहीं हुए। फैक्ट्री घेरे रूसी सेना इन सैनिकों और लड़ाकों को समर्पण करो या मरो, का संदेश दे चुकी है लेकिन ये हथियार डालने को तैयार नहीं। फैक्ट्री परिसर में कई हजार नागरिक भी हैं। पूर्वी यूक्रेन में तेज हुए रूसी हमलों से मुकाबले के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने यूक्रेन को हथियारों की अतिरिक्त मदद का भरोसा दिया…

आखिर क्या कारण है यूक्रेन की इतनी मदद देकर भी आलोचना झेल रहा है जर्मनी

यूक्रेन और जर्मनी की सरकारों के बीच अविश्वास बीते दिनों में उभरा है. जर्मनी, नाटो की नीति के मुताबिक, यूक्रेन को बड़े हथियार नहीं भेज रहा और यूक्रेन जर्मन नेताओं की कड़ी आलोचना कर रहा है.जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स ने 19 अप्रैल को बर्लिन में यूक्रेन के बारे में एक संक्षिप्त भाषण दिया. यह यूक्रेन युद्ध और उसमें जर्मनी के प्रयासों के बारे में था. शॉल्त्स की बातें उनके लिए खरी-खरी थीं जो लगातार यूक्रेन युद्ध को लेकर जर्मनी की आलोचना कर रहे हैं. यूरोप की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति…

प्रदर्शनकारियों पर चला दीं पुलिस ने गोलियां, श्री लंका में एक की मौत

श्रीलंका में संकट लगातार गहराता ही जा रहा है। अब तक देशभर में लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन किसी तरह की हिंसा का खबर नहीं मिली थी। अब यहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दीं। पुलिस की इस कार्रवाई में कम से कम 10 लोग घायल हो गए वहीं एक प्रदर्शनकारी की मौके पर ही मौत हो गई। एएफपी ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि कुछ लोग रामबुकाना में हाइवे जाम कर रहे थे। ये सभी लोग पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों, अस्पताल और…

अमेरिका और चीन दोनों पर भारी आर्थिक वृद्धि दर में भारत\, IMF ने 8.2 फीसद का लगाया अनुमान

इंटरनेशनल मोनेटरी फंड ने अनुमान लगाया है कि वित्‍त वर्ष 2022-23 में भारत की ग्रोथ रेट 8.2 रह सकती है। आईएमएफ की तरफ से लगाया गया ये अनुमान इसलिए बेहद खास है क्‍योंकि अमेरिका और चीन के बारे में उसका जो अनुमान है, भारत उससे कहीं आगे है। आईएमएफ की मानें तो कोरोना महामारी और यूक्रेन-रूस युद्ध का असर अमेरिका की आर्थिक वृद्धि पर नकारात्‍मक असर डाल सकता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) ने वर्ष 2022 के लिए भारत के विकास दर के अनुमान को घटा दिया है। पहले नौ…