ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा फिलहाल टल गया है। 211 सांसदों को वोट के साथ उन्होंने विश्वास प्रस्ताव जीत लिया है। खास बात है कि जॉनसन सरकार बढ़ती महंगाई और पार्टीगेट स्कैंडल के चलते विवादों में घिरी हुई है। खास बात है कि कंजरवेटिव पार्टी के मौजूदा नियमों के अनुसार, इस जीत के साथ ही जॉनसन को कम से कम 12 महीनों तक किसी अन्य अविश्वास प्रस्ताव का सामना नहीं करना होगा। अविश्वास प्रस्ताव के लिए कुल 359 वोट डाले गए थे। इनमें 148…
Category: विदेश
चिंता का विषय बनी हुई है चीन की कम होती जनसंख्या , सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
चीन की घटती आबादी चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में चीन के अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि चीन का जनसंख्या संकट बीजिंग द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक आंकड़ों से भी बदतर है। सांख्यिकी अधिकारियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चीन के 10 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों की जनसंख्या पिछले एक साल में और ज्यादा गिर गई है। इस मामले में न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक रिपोर्ट के माध्यम से कुछ तथ्य प्रस्तुत किए हैं। दरअसल, वैसे तो पिछले किए सालों से चीन की जनसंख्या में…
अफ्रीकी देश नाइजीरिया में रविवार को कैथोलिक चर्च पर हमला, 50 से ज्यादा की मौत
अफ्रीकी देश नाइजीरिया में रविवार को कैथोलिक चर्च पर हुए हमले में कई बच्चों समेत 50 से ज्यादा के मरने की आशंका है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हमलावरों ने प्रार्थना के लिए आए लोगों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की और हथगोले फेंके। हमलावर चर्च के मुख्य पादरी को अगवा कर ले गए हैं।इंटरनेट मीडिया पर हमले का शिकार हुए चर्च की फोटो आई हैं। उनमें चारों ओर खून फैला दिखाई दे रहा है। हमले का शक देश में सक्रिय मुस्लिम आतंकियों पर है। प्राप्त जानकारी…
रूस का यूक्रेन पर हमला गलत, लेकिन पुतिन का अपमान ठीक नहीं : राष्ट्रपति मैक्रों
यूक्रेन पर हमला करके राष्ट्रपति पुतिन ने ऐतिहासिक गलती की है, लेकिन इसके लिए रूस को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का कूटनीतिक प्रयास किया जाना चाहिए। यह बड़ी बात फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा, युद्धविराम के लिए रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है।मैक्रों के बयान पर यूक्रेन ने बिना देर किए तीखी प्रतिक्रिया दी है। यूक्रेन के ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, मैक्रों ने यह बात कहकर केवल…
ईरान के एक और कर्नल की मौत, इजरायल-ईरान विवाद के बीच
ईरान ने शुक्रवार को अपने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कुलीन कुद्स बल(IRGC)के एक और कर्नल की मौत की सूचना दी है। जो उस इकाई से दो सप्ताह में दूसरा है, जो विदेश में ईरान के सैन्य अभियानों की देखरेख करती है।कर्नल अली इस्माइलजादेह की राजधानी तेहरान से लगभग 35 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में करज शहर में कुछ दिन पहले उनके आवास में एक घटना के दौरान मृत्यु हो गई थी। वही अन्य समाचार चैनलों ने कहा कि इस्माइलजादेह अपनी छत या बालकनी से गिर गए थे। जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गइइजरायल-ईरान…
चीन बना रहा अब तक का सबसे आधुनिक मानवरहित जहाज
चीन ने देश का अब तक का सबसे आधुनिक विशाल मानव रहित जहाज का निर्माण शुरू कर दिया है। तीसरे विमानवाहक पोत को भी जल्द लांच किया जाएगा। इसमें कोरोना संकट की वजह से देरी हुई है। सरकारी ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कारपोरेशन लिमिटेड (सीएसएससी) के अनुसंधान संस्थान में बड़े मानव रहित जहाज परियोजना की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए समारोह आयोजित किया गया था। यह जहाज को उच्च गति, अधिक क्षमता के साथ ही स्थानीय रूप से विकसित प्रणोदन प्रणाली से लैस होगा।…
महारानी एलिजाबेथ शुक्रवार को प्लेटिनम जुबली उत्सव में क्यों नहीं होंगी शामिल
बकिंघम पैलेस ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ शुक्रवार को सेंट पाल कैथेड्रल में होने वाले प्लेटिनम जुबली उत्सव (Platinum Jubliee Event) में शामिल नहीं होंगी। पैलेस ने जानकारी देते हुए बताया कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय गुरुवार को सैन्य परेड में असुविधा का अनुभव महसूस कर रहीं थीं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। इससे पहले वो गुरुवार को हजारों शुभचिंतकों का अभिवादन करते हुए बकिंघम पैलेस की बालकनी में नजर आईं थीं। 96 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ चार दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन सेंट पाल कैथेड्रल में थैंक्सगिविंग की राष्ट्रीय…
बाइडन ने अमेरिका में हथियार खरीदने को लेकर किया बड़ा एलान
अमेरिका में बढ़ रही गोलीबारी की घटनाओं को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने व्हाइट हाउस से देश को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं आज गोलीबारी की घटनाओं पर देश को संबोधित करने आया हूं।’ बाइडन ने आगे कहा कि कांग्रेस को ‘बंदूक हिंसा की महामारी’ से निपटने के लिए कामनसेंस कानून (commonsense laws) पारित करने की आवश्यकता है।’ हालांकि बाइडन ने यह भी कहा, हमें जिम्मेदार बंदूक मालिकों को एक उदाहरण के रूप में पेश करना चाहिए, ताकि दूसरे बंदूक बेचने वाले भी उनसे सीख ले सकें।बाइडन…
जानिए अमेरिका को कैसे झटका देने की तैयारी में रूस के विदेश मंत्री,
यूक्रेन से जारी संघर्ष के बीच रूस ने लगातार तीखे तेवर दिखाए जिसकी वजह से अमेरिका सहित कई यूरोपीय देशों ने ताबड़तोड़ प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया था। इस बीच अब रूस कूटनीतिक तौर पर फिर से सक्रिय नजर आ रहा है। इसकी बानगी हाल ही में तब देखने को मिली है जब रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव लगातार कई देशों के संग बैठके कर रहे हैं। हालांकि इन मुलाकातों में एक दूसरे के हित जुड़े हुए हैं लेकिन इनको एक नए नजरिए से देखने और समझने की जरूरत…
इमरान खान की पार्टी अपनी ही पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र पहुंची , यह है मामला
सत्ता से हटने के साथ ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आजादी मार्च भी निकाला था लेकिन हिंसा के चलते उन्होंने यह प्रदर्शन बीच में ही रोक दिया था। इसी बीच एक बेहद हैरान करने वाला और असामान्य कदम उठाते हुए इमरान खान के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) बुधवार को अपनी ही सरकार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र पहुंच गई।दरअसल, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने संयुक्त राष्ट्र से स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए मदद मांगी है और…
ब्राजील का भारी बारिश और भूस्खलन से बुरा हाल,
ब्राजील में लगातार भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण बारिश और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पूर्वोत्तर ब्राजील के राज्य पर्नामबुको में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। राज्य की राजधानी रेसिफ़ और इसके महानगरीय क्षेत्र में कार्यरत, बचाव दल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कम से कम 16 लोग अभी भी लापता थे, खोजबीन के बाद पता चला उनमें से 14 भूस्खलन से दब गए थे और…
यूक्रेन को ‘उन्नत राकेट सिस्टम’ देगा अमेरिका, जो बाइडेन का बड़ा एलान,
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। बाइडेन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका यूक्रेन को ‘प्रमुख लक्ष्यों’ पर हमला करने के लिए ‘उन्नत राकेट सिस्टम’ प्रदान करेगा। सीएनएन ने बताया कि न्यूयार्क टाइम्स के एक ऑप-एड में लिखते हुए बाइडेन ने कहा कि अमेरिकी लक्ष्य ‘एक लोकतांत्रिक, स्वतंत्र, संप्रभु और समृद्ध यूक्रेन को आगे की आक्रामकता के खिलाफ खुद को रोकने और बचाव करने के साधनों के साथ देखना है।’ उन्होंने कहा कि हथियारों की नई खेप ‘यूक्रेन…
WHO ने दिया बड़ा बयान, वैश्विक महामारी का रूप लेगा मंकीपॉक्स
इस समय दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि क्या मंकीपॉक्स कोरोना वायरस की तरह वैश्विक महामारी का रूप लेगा। हालांकि इसको लेकर अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बड़ी जानकारी साझा की है।डब्ल्यूएचओ ने सोमवार को कहा कि उसे अभी इस बात की चिंता नहीं है कि अफ्रीकी देशों से परे मंकीपॉक्स एक वैश्विक महामारी को जन्म दे सकता है। मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की शीर्ष विशेषज्ञ ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता…
विश्व बैंक ने श्रीलंका की मदद के लिए बढ़ाया हाथ , 70 करोड़ डालर देने का किया आश्वासन
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को विश्व बैंक ने राहत की खबर सुनाई है। विश्व बैंक अगले कुछ महीनों के भीतर श्रीलंका को लगभग 700 मिलियन अमेरिकी डालर (70 करोड़ अमेरिकी डालर) का वितरण करने के लिए तैयार है। बता दें कि विश्व बैंक के श्रीलंका प्रमुख चियो कांडा (Chiyo Kanda) ने श्रीलंका के विदेश मंत्री जी एल पेइरिस से मुलाकात के दौरान यह आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि विश्व बैंक पहले से स्वीकृत परियोजनाओं की राशि पुनर्नियोजित कर जारी करेगा।श्रीलंकाई मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF),…
इमरान खान से क्यों बोलीं मरियम नवाज, अपने बेटों को पाकिस्तान में बुलाओ
पाकिस्तान की सत्ता से बेदखल होने के बाद इमरान खान लगातार सरकार विरोधी रैलियां कर रहे हैं और अपने समर्थकों संग बड़े बड़े जलसे कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने चुनाव की मांग को लेकर शुरू किया आजादी मार्च खत्म करने का फैसला लिया। इससे पहले उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए अपने समर्थकों का आह्वान किया था। हालांकि इस आजादी मार्च को लेकर वे लगातर निशाने पर रहे। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की भतीजी मरियम नवाज ने तो यहां तक कह दिया कि इमरान खान अपने बेटों को पाकिस्तान में…
रूसी सेना को रोकने के लिए तोड़ा गया था बांध
यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहे सैनिकों को रोकने के लिए तोड़े गए बांध का नतीजा अब तक दमिदीव में दिख रहा है। यहां के क गांव में स्थित करीब पचास घर बाढ़ के कारण आधा डूबे हुए हैं और यह हालात पिछले एक महीने से है। शनिवार को देर शाम यहां के गर्वनर ओलेक्सी कुलेबा (Oleksiy Kuleba) ने यह जानकारी दी।यूक्रेनी सेना ने फरवरी में इरपिन (Irpin) नदी पर बने बांध को ध्वस्त कर दिया जिसके कारण गांव में पानी घुस गया। यहां के घर और खेत-खलिहान…
अमेरिका का उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के खिलाफ एक्शन
अमेरिका ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण कार्यक्रम के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है। बाइडन सरकार ने दो रूसी बैंकों, एक उत्तर कोरियाई कंपनी और एक व्यक्ति पर उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण का समर्थन करने पर बैन लगा दिया है। अमेरिका का यह कदम चीन और रूस द्वारा उत्तर कोरिया का साथ देने के एक दिन बाद आया है। बता दें कि इस साल उत्तर कोरिया द्वारा अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के छह परीक्षण किए हैं और प्योंगयांग 2017 के बाद से अपना पहला परमाणु परीक्षण करने की…
अफगानिस्तान आतंकी हमले की संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की निंदा
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अफगानिस्तान में हाल के हमलों की निंदा की, जिसमें कई नागरिकों गई थी, जिनमें हजारों शिया समुदाय के सदस्य और कई बच्चे शामिल थे। आपको बता दें, कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ में बुधवार को हुए चार विस्फोटों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा ‘महासचिव अफगानिस्तान में हाल के हमलों की निंदा करते हैं, जिसमें मजार-ए-शरीफ शहर में यात्री वाहनों…
अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार की लिस्ट में गीतांजलि श्री का उपन्यास ‘टूंब आफ सैंड’
लेखिका गीतांजलि श्री के उपन्यास ‘टूंब आफ सैंड’ को अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज मिला है। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली किसी भी भारतीय भाषा की यह पहली पुस्तक बन गई है। गीतांजलि श्री की पुस्तक का अंग्रेजी अनुवाद डेजी राकवेल ने किया है। उनका उपान्यास टूंब आफ सैंड, भारत के विभाजन से जुड़ी पारिवारिक गाथा है, जो अपने पति की मृत्यु के बाद एक 80 साल की महिला का अनुकरण करती हैं। बता दें कि 50,000 पाउंड के पुरस्कार के लिए चुने जाने वाली पहली हिंदी भाषा की किताब है।गुरुवार…
UAE करेगा अफगानिस्तान के हवाई हड्डों का परिचालन , तालिबान ने साइन की डील
तालिबान (Taliban) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) में हवाई अड्डों के परिचालन के लिए संयुक्त अरब अमीरात के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्री ने मंगलवार को यूएई, तुर्की और कतर के साथ कई महीनों की बातचीत के बाद यह जानकारी दी।तालिबान के परिवहन और नागरिक उड्डयन उप मंत्री गुलाम जेलानी वफा (Ghulam Jailani Wafa) ने मंगलवार को उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर (Abdul Ghani Baradar) की उपस्थिति में GAAC निगम के प्रतिनिधि के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।कान्ट्रैक्ट साइनिंग इवेंट में बोलते हुए,…
