दुनिया की आबादी होने वाली है 8 अरब हो, भारत के लिए हो सकता है खतरा

दुनियाभर की जनसंख्या में अगले हफ्ते बड़ा बदलाव आने वाला है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अगले हफ्ते दुनिया की आबादी आठ अरब पहुंचने वाली है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या विभाग ने कहा कि आने वाले दशकों में जनसंख्या में वृद्धि जारी रहेगी, लाइफ एक्सपेंटेंसी 2050 तक बढ़कर औसतन 77.2 वर्ष हो जाएगी। 15 नवंबर तक, पृथ्वी पर मनुष्यों की संख्या बढ़कर आठ अरब हो जाएगी, जो 1950 में 2.5 अरब की संख्या से तीन गुना अधिक है। वहीं, भारत के लिए खतरे की घंटी बजने वाली है, क्योंकि अनुमान जताया गया…

ऋषि सुनक ने दीवाली पर भी कही मन की बात, ब्रिटेन का पहला हिंदू PM होना खास

ब्रिटेन का पहला हिंदू प्रधानमंत्री होना बेहद खास है। यह बात ऋषि सुनक ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कही है। सुनक के मुताबिक उनका प्रधानमंत्री बनना ब्रिटेन की बहुआयामी संस्कृति को दर्शाता है। इसके साथ ही सुनक ने दीवाली से जुड़ी अपनी यादों पर भी बोला है। सुनक ने यह भी कहा कि बीते महीने जब प्रधानमंत्री पद की दौड़ में उनका नाम आया तो उन्होंने बोरिस जॉनसन के लिए रास्ता खाली करने से इंकार कर दिया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद सुनक का यह पहला बड़ा इंटरव्यू है।42…

ट्विटर की कमान संभालने पर मस्क ने एक झटके में हटा दिए 7,500 लोग, आधा हुआ स्टाफ

एलन मस्क के ट्विटर की कमान संभालने के बाद से ही कंपनी में हलचल मची हुई है। भारत में एलन मस्क ने कंपनी के पूरे स्टाफ को ही हटा दिया है। करीब 250 लोगों को नौकरी से बाहर किया गया है। यही नहीं अब एलन मस्क ने पूरी कंपनी के 50 फीसदी लोगों को हटा दिया है। इसके चलते 7,500 लोगों की नौकरी चली गई है। एलन मस्क ने ट्विटर संभालने के एक सप्ताह के भीतर ही कई बड़े ऐक्शन लिए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने एक आंतरिक दस्तावेज के…

इमरान खान पर हमले के आरोपी का बयान लीक होने पर पाक सरकार एक्शन में

इमरान खान पर हमले के आरोपी का बयान लीक होने पर पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही ने संबंधित थाने के एसएचओ समेत पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है। पंजाब सरकार के मुताबिक संबंधित थाना के अधिकारियों और सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन का फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाएगा। उधर, इमरान खान सर्जरी के बाद अभी खतरे से बाहर जरूर हैं लेकिन, चलने-फिरने में असमर्थ हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में परवेज इलाही ने बयान लीक होने की घटना की जांच के आदेश दिए…

ऋषि सुनक का पहला बड़ा यू-टर्न, क्या बोले पीएम बनने के बाद ऋषि सुनक

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक ने बुधवार को पहला बड़ा यू-टर्न लिया। सुनक ने पहले मना करने के बाद अब कहा है कि वे जलवायु सम्मेलन में भाग लेंगे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री अगले सप्ताह मिस्र में होने वाले COP27 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। सुनक ने ट्विटर पर लिखा, “जलवायु परिवर्तन पर एक्शन लिए बिना कोई दीर्घकालिक विकास नहीं हो सकता है। अक्षय ऊर्जा में निवेश किए बिना कोई ऊर्जा सुरक्षा नहीं हो सकती।” उन्होंने कहा कि वह “एक सुरक्षित और टिकाऊ भविष्य के निर्माण की ग्लासगो की विरासत…

ट्विटर के कर्मचारियों को करना होगा 12 घंटे की नौकरी, सातों दिन करना होगा काम

टेस्ला के मालिक ने अभी-अभी ट्विटर को खरीदा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बदलाव से जुड़े कुछ बड़े फैसले लिए हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि इससे कर्मचारियों को भारी नुकसान हो रहा है। सीएनबीसी सूत्रों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, कुछ ट्विटर इंजीनियरों को दिन में 12 घंटे और सप्ताह में सातों दिन काम करने के लिए कहा गया है। ट्विटर के प्रबंधकों ने कर्मचारियों से कहा है कि एलन मस्क के नए फैसलों को तय समय में पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त घंटे काम…

कॉर्मैक रोथ ने 25 की उम्र में तोड़ा दम , कैंसर से हारे जंग

हॉलीवुड जगत से हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैन्स का दिल तोड़ दिया है। संगीतकार और अभिनेता टिम रोथ के बेटे कॉर्मैक रोथ का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया । उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। कॉर्मैक रोथ ने 25 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। परिवार ने एक बयान में कहा, 16 अक्टूबर को रोथ ने ‘अपने परिवार की मौजूदगी में शांति से अंतिम सांस ली, जो उसे बेहद प्यार करता…

पकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का इंटरव्यू लेने गई पत्रकार की कंटेनर के नीचे आकर मौत

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में रविवार को एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। उनके ‘हकीकी आजादी मार्च’ के दौरान न्यूज चैनल की रिपोर्टर सदफ नईम कंटेनर से कुचलकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद इमरान खान ने मार्च को रोकने का ऐलान किया। सदफ नईम ‘चैनल 5’ न्यूज की पत्रकार थीं।पाकिस्तानी मीडियो के मुताबिक इमरान खान जिस कंटेनर पर थे उसी के नीचे आकर पत्रकार की मौत हो गई। वह अपने चैनल के लिए इमरान खान का एक्सक्लूजिव इंटरव्यू लेना चाहती थीं। इसीलिए वह…

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की फिटनेस का राज? उनकी जुबानी

ब्रिटेन को ऋषि सुनक के रूप में नया प्रधानमंत्री मिल चुका है। कोरोना महामारी और फिर रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध ने ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को काफी पीछे धकेल दिया है। ऐसे में ब्रिटेन की सत्ता संभाल चुके सुनक के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद सुनक राष्ट्र को संबोधित भी कर चुके हैं। किंग चार्ल्स से ज्यादा अमीर कहे जाने वाले पीएम ने अपनी फिटनेस को लेकर भी लोगों का ध्यान खींचा है।पिछले साल जब वो हैरी स्टीबिंग्स के साथ द ट्वेंटी मिनट वीसी पॉडकास्ट में…

जिम्बाब्वे के लिए पाकिस्तानी मिस्टर बीन ने कह दी बड़ी बात, अब सामने आया रिएक्शन

ऑस्ट्रेलिया में जिम्बाब्वे के साथ टी20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानियों की इस हार के बाद जिम्बाब्वे ने पाकिस्तानी मिस्टर बीन का जिक्र करके 6 साल पुराने धोखे को याद किया। अब पाकिस्तानी मिस्टर बीन का नया वीडियो सामने आया है। जिसमें उसने जिम्बाब्वे को मैसेज भेजा है। पाकिस्तान का मिस्टर बीन उर्फ मोहम्मद आसिफ नामक कॉमेडियन ने साल 2016 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था। उस वक्त आसिफ ने खुद को मिस्टर बीन के तौर…

एलन मस्क का ट्विटर का मालिक बनते ही बड़ा ऐक्शन, CEO पराग अग्रवाल को क्यों निकाला

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर नियंत्रण कर लिया है। इसके बाद उन्होंने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल सहित कई शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल, कानूनी, नीति और ट्रस्ट के प्रमुख विजया गड्डे, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल सहित अन्य कुछ शीर्ष अधिकारी को उन्होंने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।सूत्रों ने बताया कि जब नेड सहगल और पराग अग्रवाल को ट्विटर से बाहर निकालने का निर्णय किया गया, उस समय दोनों सैन फ्रांसिस्को…

भारत का बड़ा प्रशंसक चीनी राजदूत ने खुद को बताया, पढ़ें पूरी खबर

बांग्लादेश में चीन के शीर्ष राजनयिक ली जिमिंग ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से भारत के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्हें लगता है कि भारत और चीन आर्थिक और भू-राजनीतिक मुद्दों को हल करने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। चीनी राजदूत ने ढाका में कहा कि चीन की भारत के साथ कोई रणनीतिक प्रतिद्वंद्विता नहीं है। वह बंगाल की खाड़ी को भारी हथियारों से लैस नहीं देखना चाहता है। आपको बता दें कि चीनी दूत यह टिप्पणी तब आई जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में…

ऋषि सुनक को बोरिस जॉनसन से दोस्ती कर मिली ब्रिटिश सत्ता की चाबी? PM बनते ही मचा दी हलचल

ऋषि सुनक ने मंगलवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। ब्रिटिश पीएम बनने के कुछ ही घंटों में ऋषि सुनक ने अपने एक के बाद एक फैसले से हलचल मचा दी। जहां उन्होंने कई मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया तो वहीं पुराने लोगों को फिर से मंत्री बना दिया। 42 वर्षीय ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं। उन्होंने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बन इतिहास रच दिया। लेकिन सवाल उठता है कि क्या सुनक के लिए ब्रिटिश सत्ता की चाबी मिलना आसान था? क्या बोरिस जॉनसन…

20 की उम्र में ही बन गए करोड़पति, अब ऋषि सुनक के पास है अरबों की संपत्ति

ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने गए हैं. ऐसा पहली बार है जब कोई भारतीय मूल का नागरिक ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना गया है. दौलत के मामले में भी सुनक किसी से पीछे नहीं हैं. इस साल, संडे टाइम्स की रिच लिस्ट के मुताबिक, ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की कुल दौलत 730 मिलियन पाउंड है. वे ब्रिटेन के 250 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 22वें नंबर पर आते हैं. सुनक हाउस ऑफ कॉमन्स में सबसे ज्यादा अमीर नेताओं में से एक बताए जाते हैं. रिपोर्ट्स में…

ब्रिटेन का PM बनना लगभग भारतवंशी ऋषि सुनक का तय, रेस से पीछे हटे बोरिस जॉनसन

ब्रिटेन के नए पीएम पद के लिए रोज नए और रोचक घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। पहले जहां विदेश से छुट्टियां जल्दी खत्म कर वतन लौटे बोरिस जॉनसन के बारे में चर्चाएं थी कि वो भारतवंशी ऋषि सुनक को रेस से पीछे हटने के लिए कह रहे हैं। अब उन्होंने खुद ही अपना नाम वापस ले लिया है। इस तरह सुनक अब अकेले ही दावेदार हो जाते, तभी एक और सांसद ने उन्हें पीएम पद के लिए चुनौती दे दी है। हालांकि फिर भी समीकरण सुनक के पक्ष में जाते…

100 से ज्यादा सांसदों का ब्रिटेन में ऋषि सुनक के पक्ष में समर्थन, क्या नए पीएम बनेंगे ऋषि सुनक?

ऋषि सुनक के समर्थकों ने शनिवार को कहा कि भारतीय मूल के पूर्व चांसलर को देश का प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में उम्मीदवारों की सूची में शामिल होने के लिए 100 सांसदों का समर्थन हासिल कर लिया है। सुनक देश के प्रधानमंत्री और कंजरवेटिव पार्टी के नेता के रूप में लिज ट्रस की जगह लेने की दौड़ में हैं। गौरतलब है कि कैरेबियाई देश में छुट्टी मना रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी इस दौड़ में शामिल होने की मंशा के साथ स्वदेश लौट आए हैं।42 वर्षीय सुनक…

ऋषि सुनक जनता के फेवरेट, UK का नया PM कौन?

ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन व प्रधानमंत्री पद के पूर्व दावेदार ऋषि सुनक समर्थन जुटाने की कोशिश में लग गए हैं। वैसे तो दोनों ही नेताओं ने अभी तक चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की है, मगर इनके नाम की चर्चा है। एक ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक, सुनक को ज्यादा सांसदों का समर्थन हासिल है। सट्टेबाजी संस्था ऑडचेकर के मुताबिक, 55 प्रतिशत लोग सुनक को पंसद कर रहे हैं, जबकि 29 प्रतिशत पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सत्ता में वापसी की उम्मीद…

लंदन: लिज ट्रस के इस्‍तीफे के बाद ऋषि सुनक या बोरिस जॉनसन, किसके हाथ आएगी ब्रिटेन की सत्‍ता का ताज

यूके की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने सिर्फ छह हफ्तों के अंदर ही अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। इसके साथ ही एक बार फिर कंजर्वेटिव पार्टी अपना नेता चुनने की तरफ बढ़ चुकी है। ट्रस ने कहा है कि नए नेता का चुनाव एक हफ्ते के अंदर होगा। बुकीज का दांव अब भारतीय मूल के ऋषि सुनक और पेनी मोरदाउंट पर है। माना जा रहा है कि दोनों में से कोई एक अगला पीएम हो सकता है। लेकिन इन सबसे अलग पार्टी के कई नेता पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन…

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कैदी बनाई गई 108 महिलाओं की घर वापसी, 2 ने कहा- मॉस्को में रहेंगे

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक अच्छी खबर आई है। यूक्रनी अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने रूस के साथ 100 से अधिक कैदियों की अदला-बदली की है। करीब 8 महीने से चल रहे युद्ध के दौरान इसे मॉस्को के साथ पहला ऑल-फीमेल एक्सजेंस बताया जा रहा है। यूक्रेनी प्रेसीडेंसी के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक ने बताया, ‘युद्ध के कैदियों का आज बड़े पैमाने पर आदान-प्रदान किया गया। हमने 108 महिलाओं को कैद से मुक्त किया। यह इस तरह का पहला प्रयास था।’पूर्वी यूक्रेन में डोनेट्स्क क्षेत्र के प्रमुख डेनिस पुशिलिन…

पाक सेना ने बलूचिस्तान में मार गिराए 5 आतंकी, तीर्थयात्रियों पर हमले की थी योजना

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने एक ऑपरेशन में आतंकियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन को पाकिस्तान आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी) और खुफिया एजेंसियों ने रविवार को बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में अंजाम दिया। साथ ही आतंकवादियों के ठिकानों से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, मारे गए आतंकवादी तीर्थयात्रियों पर हमले की योजना बना रहे थे। ऑपरेशन कर रहे कम से कम तीन अधिकारी भी घायल हो गए।सीटीडी के प्रवक्ता ने बताया कि मस्तुंग में खुफिया एजेंसियों के साथ संयुक्त रूप से ऑपरेशन किया गया था,…