ISIS ने नए चीफ का ऐलान किया, ISIS का सरगना अबू हसन मारा गया

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया ( ISIS ) का चीफ अबू हसन अल हाशिमी मारा गया है। इसी संगठन के प्रवक्ता ने उसकी मौत की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दुश्मनों से लड़ाई के दौरान चीफ की मौत हो गई। 9 महीने पहले ही उसे संगठन का लीडर बनाया गया था।अबू हसन के मारे जाने के बाद संगठन के नए चीफ का भी ऐलान कर दिया गया है। अब ISIS का नया चीफ अबू अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी होगा।ISIS प्रवक्ता ने चीफ की मौत की पुष्टि तो…

जनवरी के पहले प्रेसिडेंट बाइडेन सेम सेक्स मैरिज बिल पर कानून बनाएंगे

अमेरिकी सीनेट ने सेम सेक्स मैरिज बिल पास कर दिया है। अब इसे हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव के पास फाइनल अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद प्रेसिडेंट बाइडेन बिल पर साइन करेंगे और इसे कानून बना दिया जाएगा। ये सारी प्रोसेस जनवरी के पहले पूरी हो जाएगी। इस बिल के कानून बनते ही समलैंगिक विवाह को मान्यता दी जाएगी। दूसरे शब्दों में कहें तो सेम सेक्स मैरिज करना गलत नहीं होगा। 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने इसे देश भर में बैन कर दिया था।सीनेट में इस बिल के पास होने…

आज रात 8.38 बजे चाइना भेजेगा अंतरिक्ष में 3 एस्ट्रोनॉट्स, खबर पढ़िए

चीन धरती और समुद्र के साथ अंतरिक्ष में भी अपना वर्चस्व बढ़ा रहा है। आज चीनी स्पेस एजेंसी CMSA तीन एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में भेजेगी। इन्हें भारतीय समय के अनुसार रात 8.38 बजे जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से रवाना किया जाएगा। यह शेनझाऊ मिशन के तहत उड़ान भरने वाली 15वीं फ्लाइट है।स्पेस में भेजे जा रहे एस्ट्रोनॉट्स में फी जुनलॉन्ग, डेंग क्विंगमिंग और झांग लू शामिल हैं। इस मिशन के लिए जुनलॉन्ग कमांडर नियुक्त किए गए हैं। क्रू चीन के नए तियांगोंग स्पेस स्टेशन में 6 महीने का वक्त गुजारेंगे।…

चीन में जनता सड़कों पर बोले- इस्तीफा दें राष्ट्रपति

चीन में एक तरफ कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग इसके विरोध में नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस्तीफा मांग रहे हैं।ये प्रदर्शन 25 नवंबर को शिंजियांग के एक अपार्टमेंट में लगी आग के बाद उग्र हो गया। दरअसल, जीरो कोविड पॉलिसी के तहत लगाए गए लॉकडाउन के चलते दमकलकर्मी वक्त रहते आग बुझाने यहां नहीं पहुंच पाए। इससे 10 लोगों की मौत हो गई थी।सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो…

अल-शबाब के 100 आतंकी ढेर, इस संगठन ने बहुत आतंक मचाया

सोमालिया की सेना ने सेंट्रल शबेले क्षेत्र में एयर स्ट्राइक करके आतंकी संगठन अल-शबाब के 100 आतंकी को मार गिराया। इनमें 12 कमांडर थे। अल-शबाब का मकसद 2017 में बनी सोमालिया सरकार को जड़ से उखाड़ना है। ये संगठन पिछले 4 महीने में 3 बड़े हमलों को अंजाम दे चुका है। सोमालिया के डिप्टी इंफॉरेमेशन मिनिस्टर अब्दिरहमान यूसुफ अल-अदाला ने कहा- हमारी आर्मी और इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट लोगों की सुरक्षा के लिए हर कदम उठा रही है। शबेले क्षेत्र में एक मिलिट्री ऑपरेशन चलाया गया। इसमें अल-शबाब के 12 कमांडर समेंत…

कोरोना केस फिर एक बार चीन में दस्तक दे दिया, एक दिन में 31 हजार केस मिले : 66 लाख की आबादी वाले 8 जिलों में लॉकडाउन

चीन में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। गुरुवार को 31,454 नए केस मिले। कोरोना काल में ये सबसे ज्यादा है। इससे पहले सबसे ज्यादा 28, 000 मामले इसी अप्रैल में मिले थे। नेशनल हेल्थ ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक महामारी की शुरुआत के बाद से चीन के रोजाना औसत मामले रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं।इस बीच मामले बढ़ने की आड़ में चीनी प्रशासन ने झेंगझाउ और उसके आसपास के 8 जिलों के 66 लाख की आबादी को लॉकडाउन लगाकर कैद कर दिया है। इस आदेश से पहले…

अमेरिका में पुलिस अफसर की हत्या के दोषी केविन जॉनसन को 29 नवंबर को दी जाएगी डेथ इंजेक्शन, पूरी खबर पढ़िए

अमेरिका में पुलिस अफसर की हत्या के दोषी केविन जॉनसन को 29 नवंबर को डेथ इंजेक्शन से सजा-ए-मौत दी जाएगी। केविन की 19 साल की बेटी ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि वो पिता को मरते हुए देखना चाहती है, लिहाजा उसे डेथ इंजेक्शन दिए जाने के वक्त मौजूद रहने की मंजूरी दी जाए। केविन को मौत का इंजेक्शन मिसौरी की जेल में दिया जाएगा। यहां के कानून के मुताबिक, 21 साल से कम उम्र के लोग इस तरह की सजा दिए जाने के वक्त मौजूद नहीं…

1999 में भूकंप से गई थी 800 लोगों की जान, तुर्किये में एक बार फिर आया भूकंप

तुर्किये (पुराना नाम तुर्की) में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। झटके इतनी तेज थे कि राजधानी अंकारा, इस्तांबुल और आस-पास के इलाकों में रह रहे लोग दहशत में घर से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, भूकंप का केंद्र दुजसे प्रांत के गोलकाया में आया। ये शहर इस्तांबुल से 200 किलोमीटर दूर है। इसी शहर में 1999 में सबसे खतरनाक भूकंप आया था, जिसमें 800 लोगों की…

यूक्रेन के लोगों से कहा- बिना आजादी नहीं रह सकते, जीत का जश्न मनाएंगे : जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने सोमवार को देश के लोगों को संबोधित किया। वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने रूस के साथ युद्ध में योगदान देने वाले लोगों का आभार जताया। कीव के राष्ट्रपति भवन से दिए गए भाषण में जेलेंस्की ने जल्द ही रूस से जंग जीत लेने का भरोसा दिलाया। जेलेंस्की ने कहा- आने वाले समय में इसी दिन हम कीव के आजाद चौराहे पर जीत का जश्न मनाएंगे। हम बिना गैस, गरम पानी औऱ बिजली के तो रह सकते हैं, लेकिन बिना आजादी के नहीं।यूक्रेन द्वारा जारी…

ऋषि सुनक बोले- जेल भर जाती है तो भरने दें, अपराधी नहीं बचेंगें

आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता के बीच कमान संभालने वाले ब्रिटिश PM ऋषि सुनक ने अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। हाल के दशकों में वे पहले PM हैं, जिन्होंने अपराध के खिलाफ ऐसा अभियान छेड़ा है। इसका कारण उनकी दो बेटियां हैं। सुनक ने कहा कि बेटियों की चिंता के चलते ही उन्होंने अपराध के खिलाफ अभियान शुरू किया है। वे सड़कों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना चाहते हैं। उनकी दो बेटियां है। बड़ी बेटी कृष्णा 11 साल की है और छोटी बेटी अनुष्का की उम्र 9…

G20 में स्टाफ ने लिखकर दिया- कहां बैठना और कब बोलना है; ट्रम्प US प्रेसिडेंट को बीमार कहते

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक फोटो वायरल हो रहा है। यह फोटो इंडोनेशिया के बाली में हुई G20 समिट का है। बुधवार को बाइडेन जब इस समिट में पहुंचे तो उनके हाथ में एक कागज था। इस पर तफ्सील से लिखा था कि उन्हें समिट हॉल में क्या-क्या करना है। मसलन, कहां बैठना है- कब और कितनी देर बोलना है। इतना ही नहीं फोटो सेशन में कहां खड़ा होना है, इसके नोट्स भी बनाकर दिए गए थे। जून में भी एक प्रोग्राम के दौरान भी बाइडेन के हाथ में…

यूक्रेन के डिफेंस प्लांट को रूस ने बनाया निशाना : निप्रो, कीव और जापोरीज्जया में भी ताबड़तोड़ मिसाइल गिराए गए

रूस-यूक्रेन के बीच जंग अभी भी जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज कर दिए हैं। गुरुवार को भी रूस ने यक्रेन के कई शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक किए और दक्षिण ओडेसा क्षेत्र और निप्रो शहर को अपना निशाना बनाया। यहां एक पावर डिफेंस प्लांट को निशाना बनाया गया। इसके अलावा रूस के तरफ से राजधानी कीव और जापोरीज्जया में भी मिसाइल गिराए गए।ओडेसा के गवर्नर मैक्सिम मार्शेन्को ने गुरुवार को बताया कि रूस ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर मिसाइल अटैक किए। जिसके…

1992 में सिर्फ 20 करोड़ रुपए में खरीदा था, 215 करोड़ में बिकेगा इवाना ट्रम्प का बंगला, जुलाई में हुई थी मौत

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तलाकशुदा पत्नी इवाना ट्रम्प का मैनहटन में बना 8,725 वर्गफीट का आलीशान बंगला बिक रहा है। ब्रोकिंग फर्म ने बंगले की कीमत करीब 215 करोड़ रुपए रखी है। बिक्री से मिली रकम इवाना और डोनाल्ड ट्रम्प के 3 बच्चों डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर, एरिक ट्रम्प और इवांका ट्रम्प के बीच बांटी जाएगी। 64वीं स्ट्रीट पर बने 5 बेडरूम, 5 बाथरूम वाले इस बंगले का इंटीरियर 1980 के दशक का है। इवाना ने यह बंगला 1992 में मात्र 20 करोड़ रुपए में खरीदा था। उसी…

ट्विटर कर्मचारी को ऐलन मश्क ने नौकरी से निकाला, ट्वीट करके इस बार कारण भी बताया

ट्विटर के नये सीईओ एलन मस्क जो माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के कर्मचारियों और ठेकेदारों की छंटनी कर रहे हैं, ने एक दिन पहले ट्विटर में 4000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। रविवार देर रात तकरीबन ढाई बजे मस्क ने अपनी ट्विटर टीम के एक और मेंबर को नौकरी से निकाल दिया। इस बार उन्होंने ट्वीट करके इसके पीछे की वजह भी बताई है। मस्क ने ट्वीट करके दुनिया के उन देशों से ट्विटर के सुपर स्लो होने पर माफी भी मांगी, साथ ही उस शख्स के लिए…

पाकिस्तान को पछाड़कर इंग्लैंड की टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन, विराट कोहली ने दिया ये रिएक्शन

इंग्लैंड की टीम ने रविवार को एमसीजी में टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 20 ओवरों में 137/8 पर रोक दिया, जिसमें सैम करन का महत्वपूर्ण योगदान था, जिन्होंने 12 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इसके अलावा बेन स्टोक्स ने अर्धशतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड को 19वें ओवर में जीत दिला दी। इंग्लैंड की इसी खिताबी जीत पर विराट कोहली का रिएक्शन भी आया है।इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है। इंग्लिश टीम 2010…

जबर्दस्त धमाके में तुर्की के इस्तांबुल में छह की मौत, वीडियो में कैद हुआ मंजर

तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के भीड़-भाड़ वाले इस्तिकलाल एवेन्यू में रविवार को भीषण विस्फोट हो गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। तुर्की की मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना का वीडियो फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एम्बुलेंस, दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। विस्फोट का कारण साफ नहीं है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इलाके में दुकानों को बंद कर दिया गया…

खेरसॉन से आर्मी वापस बुलाने के क्या हैं मायने, क्या यूक्रेन युद्ध में पुतिन को झटका?

रूस ने संकेत दिया है कि वह अब खेरसॉन शहर से अपनी सेना को वापस बुला रहा है। यह पुतिन के अभियान के लिए एक और झटका है। नीपर नदी पर काला सागर बंदरगाह का यह एकमात्र प्रमुख शहर है जिस पर रूस कब्जा करने में कामयाब रहा है – और यह खेरसॉन ओब्लास्ट की प्रशासनिक राजधानी है, जो सितंबर में रूस द्वारा कब्जा किए गए चार क्षेत्रों में से एक था। इस शहर से रूसी सेना के इस तरह पीछे हटने के महत्वपूर्ण निहितार्थ होना निश्चित है। उत्तरी और…

व्लादिमीर पुतिन ने किया जी20 सम्मेलन से किनारा, किस वजह से नहीं लेंगे हिस्सा!

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इंडोनेशिया में होने वाली जी20 नेताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। जकार्ता में रूस के दूतावास ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को एक ही मंच पर आने वाले थे। यूक्रेन के साथ युद्ध छिड़ने के बाद ऐसा पहली बार होने जा रहा था। हालांकि जो बाइडेन ने पुतिन से मिलने से पहले ही इनकार कर दिया था।बाइडन ने पुतिन को एक युद्ध अपराधी बताया…

पत्रकार अरशद की हुई थी हत्या, शहबाज सरकार ने माना

पाकिस्तान की शहबाज सरकार का एक कबूलनामा फिर से पाकिस्तान में बवाल मचा सकता है। दरअसल पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्ला ने मंगलवार को कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पत्रकार अरशद शरीफ की केन्या में “हत्या की गई” थी। उन्होंने कहा कि केन्या की स्थानीय पुलिस गलत पहचान का मामला बता रही है लेकिन ऐसा है नहीं। पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्ला का यह कबूलनामा सेना को लेकर किए गए इमरान खान की पार्टी के दावों को सच साबित कर रहा है।49 वर्षीय अरशद…

क्यों आ रहे हैं नेतन्याहू के PM बनने की राह में कई रोड़े,

पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में दक्षिणपंथी धार्मिक दलों का गठबंधन 1 नवंबर को हुए इजराइली चुनावों में विजेता के रूप में उभरा। दक्षिणपंथी गुट ने संसद की 120 में से 64 सीटों पर कब्जा जमाते हुए इजराइल के आम चुनावों में जोरदार जीत हासिल की है। इसके साथ ही देश के सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू की कुछ अंतराल के बाद सत्ता में वापसी तय हो गई है। नेतन्याहू की सत्तारूढ़ लिकुड पार्टी ने संसद में 32 सीटें जीतीं, जबकि निवर्तमान प्रधानमंत्री यायर लैपिड की येश…