संक्रमण को जापान सरकार ने नॉर्मल फ्लू माना, बिश्व के कई देशों ने मास्क, सोशल डिस्टैन्सिंग पर दिया जोर

कोरोना ने चीन के बड़े शहरों और कस्बों के साथ-साथ गांवों में भी भयंकर तबाही मचानी शुरू कर दी है। BBC ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन के गांवों में कोरोना से काफी लोगों की जान गई है। कुछ ही दिनों में इतने लोगों का अंतिम संस्कार हुआ है कि उत्तरी शांक्सी प्रोविंस में लोगों को दफनाने के लिए ताबूतों की भी कमी हो गई है।भारत में शुक्रवार को कोरोना के 47 नए मामले सामने आए। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 879 एक्टिव…

रूस ने यूक्रेन पर 24 घंटे में दागीं 55 मिसाइलें, रूस-यूक्रेन जंग जारी

जर्मनी ने 25 जनवरी को अपने लेपर्ड-2 टैंक्स यूक्रेन को देने का फैसला किया। इसके बाद रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 25-26 जनवरी को रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी शहरों में 55 मिसाइलें दागीं। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन एयरफोर्स ने दावा किया है कि उसने 55 में से 47 मिसाइलें तबाह कर दीं। यूक्रेन स्टेट इमरजेंसी सर्विस के मुताबिक, 20 मिसाइलें राजधानी कीव में गिरीं। एक अधिकारी ने कहा कि खेरसॉन, ह्लेवाखा समेत 11 इलाकों में मिसाइलें गिरीं हैं,…

चीन में एक महीने में कोरोना से 60 हजार मौतें हुईं, 4 जनवरी को आया था मौतों का पीक

दुनियाभर में कोरोना एक बार फिर पैर पसार रहा है। इस बीच चीन की हेल्थ एजेंसी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आंकड़ों के मुताबिक, चीन में 22 दिसंबर को कोरोना का पीक आ चुका है। इस दौरान 70 लाख से ज्यादा लोग वायरस की चपेट में आए। वहीं मौतों का पीक 4 जनवरी को आया, जिसमें 4 हजार मरीजों ने अपनी जान गंवाई। प्रतिबंध खत्म होने के बाद एक महीने में ही 60 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, भारत में बुधवार को कोरोना के 88 नए…

यहां पालतू कुत्ते ने ‘मार’ दी गोली, मालिक की चली गई जान

अमेरिका में शिकार पर निकला एक शख्स खुद ही हादसे का शिकार हो गया. उसकी अपनी बंदूक से पालतू कुत्ते ने गोली चला दी और मालिक वहीं ढेर हो गया. खबरों के मुताबिक, कार में रखी राइफल पर गलती से कुत्ता का पैर पड़ गया और गोली चल गई. मौके पर पहुंची इमरजेंसी मेडिकल टीम ने घायल को सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश भी की लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. हादसे के वक्त कुत्ता और बंदूक पिछली सीट पर थे. वहीं, पीड़ित शख्स कार की ड्राइविंग…

क्रिस हिपकिंस न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री बने, 2008 में पहली बार सांसद चुने गए थे

क्रिस हिपकिंस न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। गवर्नर जेनरल सिंडी किरो ने आज राजधानी वेलिंगटन में आयोजित एक ऑफिशियल सेरेमनी में उन्हें शपथ दिलाई। क्रिस को लेबर कॉकस का औपचारिक रूप से समर्थन मिला। जिसके बाद अब वो प्रधानमंत्री होने के साथ लेबर पार्टी के लीडर भी बन गए हैं। वो नए PM की रेस में एकमात्र कैंडिडेट थे, जिसके बाद ये फैसला लिया गया।इस दौरान क्रिस ने कहा- ये बहुत मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है। मैं आगे आने वाले चैलेंजिस और जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार हूं।…

नासा की नई टेक्नोलॉजी का कमाल, 45 दिन में मुमकिन होगा पृथ्वी से मंगल का सफर

दुनियाभर के कई देश दशकों से मंगल ग्रह पर इंसान को भेजने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक पृथ्वी से मंगल तक का सफर 7 महीने का होता है। मार्स पर अब तक गए सभी रॉकेट्स को लगभग इतना ही वक्त लगा है। हालांकि अब एक नई टेक्नोलॉजी की मदद से यह सफर मात्र 45 दिन का रह जाएगा। इस नई टेक्नोलॉजी का नाम ‘न्यूक्लियर थर्मल एंड न्यूक्लियर इलेक्ट्रिक प्रोपल्जन’ है। सरल भाषा में समझें तो नासा ह्यूमन मार्स मिशन के लिए एक ऐसा रॉकेट…

24 घंटे में साउथ कोरिया में 16, 624 मामले मिले, ये पिछले 15 हफ्तों में सबसे कम

चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। इसी बीच दक्षिण कोरिया में रविवार को 16,624 नए मामले सामने आए। ये पिछले 15 हफ्तों में सामने आने वाले मामलों की सबसे कम संख्या है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण में कमी आई है। हालांकि लूनर न्यू ईयर के चलते टेस्टिंग भी कम हो रही है। भारत में रविवार (22 जनवरी) को 140 नए मामले सामने आए। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक,…

एयर स्ट्राइक हमले में अल-शबाब के 30 लड़ाकों की मौत, जानिए

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को सोमालिया पर एयर स्ट्राइक की। हमले में लगभग 30 इस्लामवादी अल शबाब लड़ाके मारे गए। यूएस अफ्रीका कमांड ने इसकी जानकारी दी। यह हमला सोमालिया की राजधानी मोगादिशू से 260 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में गलकाड के पास हुआ। इस हमले में कोई भी नागरिक घायल या मारा नहीं गया है।

चलती कार में सीट बेल्ट नहीं लगाए ब्रिटिश PM, 620 डॉलर का जुर्माना

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के आरोप में 50 पाउंड (620 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है। लंकाशायर पुलिस ने पीएम के खिलाफ शुक्रवार को एक्शन लिया। पुलिस ने पीएम सुनक का नाम लिए बिना बताया कि उन्होंने लंदन के एक 42 साल के शख्स पर ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के लिए कार्रवाई की है। हालांकि सुनक दो दिन पहले (गुरुवार) को इस मामले में माफी मांग चुके हैं।लंकाशायर पुलिस ने ट्विटर पर लिखा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक शख्स चलती कार…

40 साल में पहली बार इंटरनेशनल मैच हो रहा था इराक में , 65 हजार से ज्यादा लोग जुटे

इराक के फुटबॉल स्टेडियम में गुरुवार को भगदड़ मचने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 80 लोग घायल हो गए। घटना इराक में 4 दशक बाद हो रहे इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान हुई। जब मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग बसरा स्टेडियम और उसके आस-पास के इलाके में इकट्ठा हो गए थे। इराक की फुटबॉल फडरेशन ने बताया कि फाइनल की 90% टिकट काफी पहले ही बिक गई थी। जिससे हजारों किलोमीटर दूर से मैच देखने आए लोगों का गुस्सा फूट गया।…

5 लाख लोगों ने चीन में कोरोना पाबंदी हटते ही की आवाजाही, जानिए

चीन में 8 जनवरी को जीरो कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद से देश से आने-जाने वाले लोगों की संख्या 5 लाख पार कर चुकी है। जो कोविड पॉलिसी लागू होने के पहले वाले समय से 48% ज्यादा है। चीन के नेशनल इमिग्रेशन एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी जानकारी दी है।इधर, भारत में मंगलवार को जारी किए गए हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल 89 नए मामले सामने आए हैं। जो 2020 के बाद पिछले 2 सालों में सबसे कम हैं। इसके बाद देश में कुल एक्टिव…

24 घंटे में 284 लोगों की जापान में मौत, फिर से देश-दुनिया में कोरोना का खतरा

चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच केरल सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना मेंडेटरी कर दिया है। सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, ऑफिस, सोशल गैदरिंग और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोगों को मास्क पहनना होगा। साथ ही संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। इधर, जापान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार (16 जनवरी) को 54 हजार 378 मामले दर्ज किए गए।…

विमान हादसे में दहला नेपाल, 68 की मौत, पढ़िए ये रिपोर्ट

नेपाल में रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ। यति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया। यह ATR-72 प्लेन था, जिसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले विमान पहाड़ी से टकरा गया। इससे प्लेन में आग लग गई और वह खाई में जा गिरा। चीन की मदद से तैयार हुए पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दो हफ्ते पहले यानी इसी साल एक जनवरी को नवनियुक्त प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने उद्घाटन किया…

बाढ़ से कैलिफोर्निया में जीना मुश्किल, 2 लाख करोड़ का नुकसान

अमेरिका का कैलिफोर्निया राज्य एक खतरनाक तूफान की चपेट में है। दो हफ्तों से जारी इस तूफान की चपेट में आने से अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है। कैलिफोर्निया के हालात कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रविवार को राष्ट्रपति बाइडेन ने वहां इमरजेंसी घोषित कर दी है। अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, सोमवार को भी तेज बारिश की आशंका जताई गई है। इससे कैलिफोर्निया की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ेगी। इस भयावह तूफान के पीछे एटमोस्फियरिक रिवर…

नेपाल में 72 लोगों को ले जा रहा विमान जलकर हुआ खाक, अब तक 32 शव बरामद

काठमांडू: रविवार को नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 72 सीटों वाला एक यात्री विमान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जानकारी के मुताबिक हवाई अड्डे को फिलहाल बंद कर दिया गया है और बचाव कार्य जारी है। विमान हादसे से चंद सेकेंड्स पहले का वीडियो सामने आया है जिसमें विमान क्रैश होने से पहले टेढ़ा होकर लहराता दिख रहा है।इस हादसे में अब तक 40 शव निकाले जा चुके हैं। आशंका है कि कुछ और शव बरामद हो सकते हैं। नेपाल की सेना के प्रवक्‍ता कृष्‍णा भंडारी की तरफ से बताया…

जिस घर को FBI ने खंगाला, वहां राष्ट्रपति बनने के बाद 194 दिन बिताए बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के निजी घर से टॉप सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए हैं। ये साल 2009 से 2017 के बीच के बताए जा रहे हैं। इस दौरान वे बराक ओबामा की सरकार में अमेरिका के उप राष्ट्रपति थे। अब बाइडेन पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने गैरकानूनी तरीके से ये दस्तावेज अपने पास रखे और किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी।बाइडेन का जो घर सवालों के घेरे में है, वह डेलावेयर राज्य के विलमिंगटन शहर में स्थित है। यह बाइडेन के दिल के…

वोटों की खातिर भारत विरोधी ताकतों को सरकारी शह, ऑस्ट्रेलिया में हिन्दू मंदिरों पर हो रहे हमले

कनाडा का भारत विरोधी खालिस्तानी आंदोलन ऑस्ट्रेलिया में भी हावी हो गया है। बढ़ते कट्‌टरवाद के कारण ऑस्ट्रेलिया में बसे शांतिपूर्ण भारतीय समुदाय में वैमनस्य बढ़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया की लगभग ढाई करोड़ की आबादी में हिंदू और सिखों की संख्या लगभग 10 लाख है। वोट बैंक की राजनीति के चलते इस मुद्दे पर ऑस्ट्रेलिया की दोनों प्रमुख पार्टियां सत्तारूढ़ लेबर और विपक्षी लिबरल चुप्पी साधे हैं।वोटों की खातिर इस शह से मंदिरों पर हमले के मामले थम नहीं रहे हैं। मेलबर्न के एक मंदिर पर गुरुवार को हमले की…

पाकिस्तान में हो रही है नोटों की बारिश, तंगी के बीच ये वीडिओ वायरल

पाकिस्तान में इन दिनों आर्थिक संकट मंडरा रहा है। आम जनता जरूरत की चीजें भी खरीदने के लिए संघर्ष कर रही है। आलम यह है कि लोगों के पास सब्जी-भाजी के लिए भी पैसे कम पड़ रहे हैं। तंगी के इस वक्त में पड़ोसी मुल्क का एक वीडियो सामने आया है, जहां शादी के मौके पर नोटों की बारिश हो रही है। सोशल मीडिया पर चर्चित इस वीडियो पर पाकिस्तानी एक्टर समी खान के अपनी नाराजगी जाहिर की है। वीडियो शेयर करते हुए समी खान ने लिखा- ‘ये वही मुल्क…

हर सप्ताह 500 मौतें ब्रिटेन के अस्पताल में , यूक्रेन से बदतर है स्थिति

ब्रिटेन का हेल्थ केयर सिस्टम पूरी तरह से ठप पड़ गया है। स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल और सेवाएं ठप पड़ने से मरीज अस्पतालों के फर्श, गलियारों, फंसी हुई एंबुलेंस और अन्य जगहों पर मर रहे हैं। रॉयल कॉलेज ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन के अध्यक्ष एड्रियन बॉयल के अनुसार, ‘हर सप्ताह करीब 500 लोगों की इलाज के अभाव में जान जा रही है।’ ब्रिटेन के डॉक्टर अस्पतालों की हालत युद्धग्रस्त यूक्रेन से भी बदतर बता रहे हैं।इस साल ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (ओबीई) से सम्मानित डॉक्टर पॉल रैनसम ने कहा कि हमारे…

साउथ कोरिया-जापान के नागरिकों की एंट्री रोकेगा चीन

साउथ कोरिया और जापान में कोरोना से हालात लगातार खराब हो रहे हैं। इस बीच चीन ने उनके नागरिकों के लिए शॉर्ट टर्म वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है। इस फैसले को चीन के बदले के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, दोनों देशों ने चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण वहां के यात्रियों पर प्रतिबंध लगाए हुए हैं।इधर, कोरोना के खतरे के बीच भारत सरकार आज कोवोवैक्स को कोरोना की बूस्टर डोज के रूप में मंजूरी दे सकती है। जानकारी के मुताबिक, यह बूस्टर…