पाकिस्तान में इमरान खान को इस वक्त सबसे पॉपुलर लीडर माना जाता है। 2018 में इमरान को सत्ता तक पहुंचाने वाली फौज और खुफिया एजेंसी ISI ही थी। उस वक्त जनरल कमर जावेद बाजवा आर्मी चीफ थे। आज इमरान सरकार गिराने का ठीकरा फौज पर ही फोड़ रहे हैं।पाकिस्तान के इतिहास में कम से कम दो बार ऐसा हुआ जब प्रधानमंत्री ने किसी को आर्मी चीफ अपॉइंट किया हो और बाद में उसी आर्मी चीफ ने उन्हें कुर्सी से हटा दिया हो। इस मामले में जुल्फिकार अली भुट्टो और नवाज…
Category: विदेश
इमरान खान को क्यों सता रहा है गिरफ्तारी का डर, जानिए
इस्लामाबाद हाईकोर्ट की तरफ से तोशाखान केस में जारी गिरफ्तारी वारंट होने के बावजूद पुलिस इमरान खान को रविवार को अरेस्ट नहीं कर पाई। कई घंटे तक ड्रामा चला। इस दौरान कहा गया कि इमरान घर पर मौजूद ही नहीं हैं। अदालत के नोटिस को भी खान के स्टाफ ने रिसीव किया।कई घंटे बाद जब पुलिस लौट गई तो इमरान बाहर आए। खान ने सरकार, पुलिस, फौज और ISI पर जबरदस्त जुबानी हमले किए। हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स बता रही हैं कि इमरान गिरफ्तारी से बच नहीं सकते। उनकी…
बाइडेन के चेस्ट से स्किन कैंसर के टिश्यू निकाले गए, अब प्रेसिडेंट बिल्कुल फिट
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को स्किन कैंसर हो गया था। व्हाइट हाउस के डॉक्टर केविन ओ’कॉनर ने कहा- बाइडेन के चेस्ट की स्किन पर घाव हो गया था। फरवरी में सर्जरी के दौरान इस घाव वाली स्किन को हटा दिया गया था। इसे जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें पता चला कि ये घाव बेसल सेल कार्सिनोमा है। यह स्किन कैंसर का सामान्य रूप है।डॉक्टर ओ’कॉनर ने कहा- सर्जरी के दौरान कैंसर फैलाने वाले सभी टिश्यूज को हटा दिया गया। इलाज के बाद बाइडेन बिल्कुल ठीक हो गए…
गड़बड़ी की वजह से स्पेस-X के कैप्सूल को 23 मिनट तक करना पड़ा इंतजार, पढ़िए पूरी खबर
स्पेस-X के क्रू-6 मिशन की कल यानी गुरुवार को सफल लॉन्चिंग हुई थी। जिसके बाद एक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से स्पेस-X के कैप्सूल को स्पेस स्टेशन की ओर्बिटिंग लैब से 65 फीट की दूरी पर 23 मिनट तक इंतजार करना पड़ा था। हालांकि लॉन्च के 25 घंटों के बाद शुक्रवार सुबह 1:40 पर एस्ट्रोनॉट्स ने स्पेस स्टेशन में एंट्री कर ली।स्पेसक्राफ्ट के स्पेस स्टेशन से डॉक होने यानी जुड़ने के बाद सभी एस्ट्रोनॉट अपने कैप्सूल से निकले। जिसके बाद पहले से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद एस्ट्रोनॉट्स ने उनका…
US और रूस के विदेश मंत्री यूक्रेन जंग के दौरान पहली बार मिले , 10 मिनट बातचीत हुई
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने नई दिल्ली में हुई G20 बैठक से इतर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। 10 मिनट हुई बातचीत का मुद्दा एक ही था- जंग को खत्म करना।रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद ये दोनों नेताओं की पहली मुलाकात है। इसके पहले दोनों नेता जनवरी 2022 में स्विट्जरलैंड के जेनेवा में मिले थे।मीटिंग के बाद ब्लिंकन ने कहा- मैंने सर्गेई लावरोव से कहा कि वो जंग को खत्म करें। अमेरिका ने यही बात UN में भी कही थी। बैठकर बातचीत करें और…
जिमनास्ट एलिना कबेवा के लिए पुतिन ने सोने का महल बनवाया, कीमत 990 करोड़ रुपए
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के लिए एलिना कबेवा (39) के लिए आलीशान महल बनवाया है। ये महल सोने का है और मॉस्को से 250 मील दूर लेक वलदई में जंगल में स्थित है। यहां पुतिन (70) की कई बड़ी कोठियां हैं।रूस की खोजी न्यूज साइट द प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने गर्लफ्रेंड एलिना के लिए 13 हजार स्क्वायर फीट में करीब 990 करोड़ रुपए से एक विला तैयार कराया है। ये पुतिन के खास महल से केवल 800 मीटर की दूरी पर है।…
इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान में गिरफ्तारी का गैर-जमानती वारंट जारी, घर के सामने समर्थकों को बुलाया
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अब किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है। इस्लामाबाद सेशन कोर्ट ने मंगलवार इमरान को सरकारी खजाने (तोशाखाना) के करोड़ों रुपए के गिफ्ट बेहद सस्ते दामों में बेचने का आरोपी मान लिया। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिए गए हैं। सरकार और पुलिस इस मामले में कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रही थीं ताकि खान को गिरफ्तार किया जा सके। इस मामले में इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी भी आरोपी हैं। बुशरा के बारे में अभी कोई…
क्या PAK में शाहबाज दे सकते हैं इस्तीफा, इस बिकल्प पर चर्चा तेज
पाकिस्तान पर विदेशी कर्ज 100 अरब डॉलर हो चुका है। महंगाई दर 40% के करीब हो गई। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) कर्ज की किश्त जारी करने तैयार नहीं है। चीन ने गुप्त शर्तों पर 700 मिलियन डॉलर फिर बतौर कर्ज दिए और पाकिस्तान को दिवालिया होने से कुछ दिन और बचा लिया। इसके बावजूद खबरें हैं कि शाहबाज शरीफ कुर्सी छोड़ सकते हैं। इन सबके बीच, एक बहस फिर जोर पकड़ रही है कि मुल्क को इन मुश्किलों से आखिर कैसे निकाला जाए। तीन विकल्प गिनाए जा रहे हैं। पहला-…
4 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर दोपहर 12:15 बजे उड़ान भरेगा नासा का स्पेस-X क्रू-6
एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स आज अंतरिक्ष में एक और इतिहास रचने वाली उड़ान भरेगी। 4 एस्ट्रोनॉट्स का क्रू इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाने के लिए भारतीय समयानुसार सोमवार दोपहर 12:15 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा। NASA के इस मिशन को स्पेस-X क्रू-6 मिशन नाम दिया गया है। 4 मेंबर्स वाला क्रू स्पेस एक्स के फॉल्कन 9 रॉकेट से स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होगा। इस रॉकेट से NASA के 2, रूस का 1 और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का 1 एस्ट्रोनॉट ISS…
नेपाल में सरकार के मंत्रियों ने दिया इस्तीफ़ा, पढ़िए खबर
नेपाल में दो महीने पहले बनी पुष्प कमल दहल की सरकार से उप-प्रधानमंत्री राजेंद्र सिंह लिंगदेन समेत राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) के 4 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, प्रचंड की सरकार ने गठबंधन से बाहर जाकर राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस के रामचंद्र पौडेल को समर्थन देने की घोषणा की है। इससे नाराज RPP के मंत्रियों ने शनिवार को सरकार से हटने का फैसला लिया। हालांकि, जिन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है, उनकी पार्टी ने अब तक आधिकारिक तौर पर सरकार से समर्थन वापस नहीं…
एक साल पूरे हुए रूस-यूक्रेन जंग के, तबाही के बाद भी देश के लिए लड़ने का जज्बा
रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। कभी बच्चों के स्कूलों में मिसाइलें दागीं ……..तो कभी हॉस्पिटल्स को निशाना बनाया। हमलों में क्या बच्चे. क्या बूढे… प्रेग्नेंट महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। एक साल से रूस यूक्रेन पर हमले किए जा रहा है, पर ना तो जेलेंस्की ने घुटने टेके ना ही देश की जनता को टेकने दिए।दुनिया में किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि यूक्रेन ज्यादा दिन तक सुपर पावर रूस के सामने टिक पाएगा। पर यूक्रेन की सेना का साथ देने आम नागरिकों ने भी हथियार थाम…
लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मेनेजमेंट साइंस (LUMS) ने पाकिस्तान में मनाया बॉलीवुड डे
पाकिस्तान की लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मेनेजमेंट साइंस (LUMS) ने हालही में ‘बॉलीवुड डे’ सेलिब्रेट किया है। इस फंक्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें यूनिवर्सिटी के कई स्टूडेंट्स बॉलीवुड सितारों के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में यूनिवर्सिटी के कई स्टूडेंट बॉलीवुड के अलग अलग अवतार में दिखाई दिए।वीडियो की शुरुआत होती है फिल्म ‘हेरा फेरी’ के सबसे फेमस कैरेक्टर बाबू भैया से, फिर एक स्टूडेंट शाहरुख खान की फिल्म देवदास के देव बाबू के किरदार में नजर आ रहा है…
शाहबाज शरीफ बोले- बिजली, पानी और गैस का बिल खुद भरें, पाकिस्तान के PM-मंत्री नहीं लेंगे सैलरी
महज 3 अरब डॉलर के फॉरेन रिजर्व (डिपॉजिट) के साथ दिवालिया होने की कगार पर खड़े पाकिस्तान को बचाने की आखिरी कोशिश शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने बुधवार रात सरकारी खर्च में जबरदस्त कटौती से जुड़े अहम ऐलान किए। कहा- मैं और कैबिनेट के बाकी मिनिस्टर्स सैलरी नहीं लेंगे। तमाम केंद्रीय मंत्री बिजली, पानी, गैस और टेलिफोन के बिल जेब से भरेंगे।बहरहाल, हैरानी वाली बात ये है कि मुल्क बनने के बाद से अब तक (76 साल) के दौर में करीब आधा वक्त देश चला चुकी ताकतवर…
राष्ट्रपति पुतिन के जवाबों का बेरहमी से जवाब दिए बाइडेन कहा- यूक्रेन कभी नहीं जीत पाओगे
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन जंग पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बयानों का सख्त लहजे में जवाब दिया। पौलेंड में मंगलवार देर रात बाइडेन ने कहा कि अमेरिका और नाटो यूक्रेन के साथ थे और रहेंगे। रूसी फौज ने जुल्म किया है। महिलाओं से रेप को हथियार की तरह इस्तेमाल किया। पुतिन याद रखें कि वो यूक्रेन को कभी नहीं जीत पाएंगे।’ बाइडेन यूक्रेन के अचानक दौरे के बाद मंगलवार को पौलेंड पहुंचे। यहां एक सभा को संबोधित किया। इससे पहले मंगलवार को ही रूस के…
बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, 500 मिलियन डॉलर की मदद की
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। यहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस विजिट के दौरान पूरी सीक्रेसी मेंटेन की गई। दरअसल, प्रेसिडेंट बाइडेन पहले पोलैंड गए और यहां से ट्रेन के जरिए कीव पहुंचे। कीव पहुंचने से 24 घंटे पहले ही वह पत्नी जिल के साथ वॉशिंगटन के एक रेस्टोरेंट में डिनर करते दिखे। कीव में बाइडेन ने कहा- रूस की कोशिश है कि वो यूक्रेन को दुनिया के नक्शे से मिटा दे। पुतिन को लगा था कि वो हमें अलग-थलग…
यूक्रेन ने हार नहीं मानी लेकिन रूस ने ट्रेड रूट पर कब्जा किया
रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर 24 फरवरी 2022 को हमला कर दिया था। इसके पीछे व्लादिमिर पुतिन का मकसद एक ही था- यूक्रेन पर कब्जा। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को ये मंजूर नहीं था, लिहाजा आज एक साल बाद भी ये जंग जारी है। इस जंग में दोनों देशों को काफी नुकसान हुआ। इंफ्रास्ट्रक्चर और मिलिट्री इक्यूपमेंट्स तबाह हुए। पुख्ता आंकड़े तो नहीं हैं, लेकिन माना जाता है कि इस जंग में दोनों तरफ के हजारों सैनिक मारे जा चुके हैं। दुनिया ने यूक्रेन की खूब तारीफ की। अमेरिका समेत…
घाना के मशहूर फुटबॉलर की लाश मलबे में मिली, तुर्किये सीरिया में अभी भी लाशें मिल रहीं
तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 46 हजार पार कर गई है। इसी बीच तुर्किये में रेस्क्यू टीम ने 13 दिन बाद तीन लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला है। इनमें एक बच्चा है। इधर, घाना देश के फुटबॉलर क्रिश्चियन आत्सु का शव तुर्किये के हताय में मिला है। भूकंप से उनका घर तबाह हो गया था। 31 साल के आत्सु ने सितंबर में ही टर्किश सुपर लीग क्लब जॉइन किया था।रॉयटर्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्किये और उत्तरी…
तुर्की के PM की पत्नी ने पाक की मदद को दान दिया था हार, पर प्रधानमंत्री ने चुराकर रखा अपने पास
बात साल 2010 की है। उस वक्त यूसुफ रज़ा गिलानी पाकिस्तान के प्रधान मंत्री थे। पाकिस्तान में भयंकर बाढ़ आई थी। इससे चिंतित मित्र राष्ट्र तुर्की के तत्कालीन प्रधानमंत्री और मौजूदा राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन की पत्नी और फर्स्ट लेडी एमिन एर्दोगन ने पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना हार पाक पीएम को दान में दे दिया था लेकिन वह हार गायब हो गया था। हार गायब होने की सूचना पर पाकिस्तान के तत्कालीन गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने संघीय जांच एजेंसी (FIA) को मामले…
तुर्किये में मरने वालों की संख्या 42,000 से अधिक
तुर्किये और सीरिया में पिछले हफ्ते आए भूकंप के 11 दिन बाद भी मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। यूनाइडेट नेशंस ने तुर्किये के लोगों के लिए एक अरब डॉलर जुटाने के लिए मानवीय अपील की है। इस बीच तुर्की पुलिस ने सोशल मीडिया पर भूकंप के बारे में भड़काऊ पोस्ट साझा करके डर और दहशत पैदा करने के आरोप में 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक 41 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की के अधिकारियों ने 35,418 और सीरियाई सरकार ने…
भारतीय मूल के नील मोहन YouTube के नए CEO बने
भारतीय मूल के नील मोहन को YouTube का नया CEO बनाया गया है। इससे पहले नील मोहन यूट्यूब के CPO थे। उन्हें प्रमोट कर ये जिम्मेदारी दी गई है। नील मोहन Google के साथ 2008 से काम कर रहे हैं। साल 2013 में कंपनी ने उन्हें 544 करोड़ रुपए का बोनस दिया था। वे पूर्व CEO सूसन डायने वोज्स्की की जगह लेंगे। सूसन ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया है। 54 साल की वोज्स्की ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती…
