अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में घोखाधड़ी के मामले में डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार सुबह फुल्टन काउंटी पुलिस के सामने सरेंडर किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया और फुल्टन काउंटी जेल ले गई। उन्हें पुलिस रिकॉर्ड में कैदी नंबर P01135809 के रूप में दर्ज किया गयाट्रम्प की आरोपी की तरह तस्वीर खींची गई (मगशॉट)। 20 मिनट बाद वो जेल से बाहर आ गए। इसी के साथ ट्रम्प अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं, जिनका कैदियों की तरह मगशॉट लिया गयजेल से बाहर आने के बाद ट्रम्प…
Category: विदेश
अमेरिका-साउथ कोरिया के युद्धाभ्यास को तानाशाह ने हमले की तैयारी बताया
तानाशाह किम जोंग उन की मौजूदगी में नॉर्थ कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है। सोमवार को इसकी जानकारी नॉर्थ कोरिया के स्टेट मीडिया KCNA ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक नेवी शिप से क्रूज मिसाइल को टेस्ट फायर किया गया। माना जा रहा है कि ये मिसाइल न्यूक्लियर वॉरहेड को ले जाने में सक्षम है।नॉर्थ कोरिया के क्रूज मिसाइल परीक्षण की जानकारी उस समय आई है, जब अमेरिका और साउथ कोरिया अपना सालाना युद्धाभ्यास कर रहे हैं। इस युद्धाभ्यास को नॉर्थ कोरिया हमले की तैयारी के तौर पर…
शनिवार शाम को तकनीकी खराबी के कारण लूना-25 स्पेसक्राफ्ट की स्थिति इमरजेंसी
रूस के लूना-25 स्पेसक्राफ्ट में शनिवार शाम को तकनीकी खराबी आ गई। रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस ने बताया कि ऑर्बिट बदलने के दौरान इमरजेंसी की स्थिति बनी। इससे ठीक ढंग से ऑर्बिट चेंज नहीं हो सकी। मैनेजमेंट टीम स्थिति का एनालिसिस कर रही है।रूसी एजेंसी ने तकनीकी खराबी के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। लूना-25 को प्री लैंडिग ऑर्बिट में भेजने के दौरान इमरजेंसी की स्थिति बनी। लूना को 21 अगस्त को चांद पर लैंड करना है।लूना-25 स्पेसक्राफ्ट को 11 अगस्त को सोयूज 2.1बी रॉकेट के जरिए…
मर्द की नजर पड़ने से मान घटता है, कुछ जगह औरतों का बेपर्दा होना पाप:तालिबान
अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद औरतों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। अब तालिबान के मंत्री ने कहा है कि पब्लिक में औरतों का चेहरा दिखने से उनकी अहमियत कम होती हैउन्होंने कहा है कि मुस्लिम धर्मगुरू भी इस बात से सहमति रखते हैं कि औरतें जब भी घर से बाहर जाएं तो उन्हें अपने चेहरे ढ़ककर रखने चाहिए। उन्होंने कहा- अगर औरतों के चेहरे सार्वजनिक जगहों पर दिखते हैं तो इससे पाप होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।कई बड़े शहरों में महिलाओं का…
पाकिस्तान PM की एडवाइजर बनीं यासीन मलिक की पत्नी मुशाल
पाकिस्तान के केयरटेकर प्राइम मिनिस्टर अनवार-उल-हक काकड़ ने गुरुवार को कैबिनेट का ऐलान किया। इसके बाद 16 मंत्रियों और 3 सलाहकारों को शपथ दिलाई गई। इनमें सीनियर जर्नलिस्ट मुर्तजा सोलंगी भी शामिल हैं।कश्मीर के आतंकी यासीन मलिक की पाकिस्तानी मूल की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को स्पेशल एडवाइजर टू प्राइम मिनिस्टर (SAPM) बनाया गया है। उनके अलावा चार और लोग भी स्पेशल एडवाइजर बनाए गए हैं।पाकिस्तान के संविधान के मुताबिक दोहरी नागरिकता वाले शख्स को एडवाइजर तो बनाया जा सकता है, लेकिन वो फुल टाइम मिनिस्टर नहीं हो सकता। मुशाल…
तालिबान ने अफगानिस्तान में सभी राजनीतिक दलों पर बैन लगा दिया, पढ़िए रिपोर्ट
अफगानिस्तान में तालिबान ने सभी राजनीतिक दलों पर बैन लगा दिया है। तालिबान के मुताबिक, ये शरिया (इस्लामिक) कानून के खिलाफ है। तालिबान सरकार में मिनिस्टर ऑफ जस्टिस अब्दुल हकीम शरेई ने कहा- मुस्लिमों के लिए बना शरिया कानून ही उनके जीवन का आधार होता है। इस कानून में पॉलिटिकल पार्टीज का कोई वजूद नहीं है। तालिबान के सत्ता में आने पर करीब 70 राजनीतिक दलों ने जस्टिस मिनिस्ट्री में रजिस्टर करवाया था। उस वक्त तालिबान ने इन्हें बैन करने के संबंध में कुछ नहीं कहा था। अफगानिस्तान में तालिबान…
श्रीलंका में आर्थिक संकट से मुस्लिमों को फायदा
‘2019 की बात है, तारीख थी 21 अप्रैल। दिन रविवार था। श्रीलंका के तीन शहरों में एक के बाद एक 6 ब्लास्ट हुए। ब्लास्ट करने वाले मुस्लिम संगठन से जुड़े थे। इसके बाद तो सरकार और लोग हमें शक की नजरों से देखने लगे। मुसलमानों से सामान खरीदना बंद कर दिया, हमारे ऑटो में नहीं बैठते थे। कई जगह मस्जिदें तोड़ दी गईं। पर जब से देश में आर्थिक संकट आया है, सब बदल गया। अब लोगों का ध्यान जिंदा रहने पर है। इसलिए वो नफरत खत्म हो गई।’ ये…
पाकिस्तान ने रूस से ऑयल इम्पोर्ट बंद किया
पाकिस्तान अब रूस से सस्ता क्रूड ऑयल नहीं खरीदेगा। इसकी वजह यह है कि पाकिस्तान में जो रिफाइनरी यूनिट या प्लांट हैं, वो रूसी क्रूड ऑयल को रिफाइन करने में बहुत कम कामयाबी हासिल कर सके हैं। इसकी वजह से उन्हें भारी घाटे का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान ने रूस से बड़ी मिन्नतों के बाद क्रूड इम्पोर्ट डील हासिल की थी। दरअसल, भारत ने डेढ़ साल पहले रूस से सस्ता क्रूड इम्पोर्ट करने की डील की थी। इसके बाद पाकिस्तान की दो सरकारों ने भारत की बराबरी करने…
चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर इजराइली ड्रोन तैनात
भारत ने नॉर्दर्न सेक्टर के फॉरवर्ड एयरबेस पर एडवांस्ड हेरोन मार्क-2 ड्रोन तैनात किए हैं। ये ड्रोन्स लॉन्ग रेंज मिसाइलों से दुश्मन पर हमला करने में सक्षम हैं। इसके अलावा एक ही उड़ान में चीन-पाकिस्तान दोनों सीमाओं की निगरानी भी कर सकते हैं। हेरोन मार्क-2 ड्रोन्स इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) ने बनाए हैं। इनसे एक ही उड़ान में कई मिशनों को अंजाम दिया जा सकता है और एक साथ कई सेक्टरों पर निगाह रखी जा सकती है। एक दिन पहले ही इंडियन एयरफोर्स ने श्रीनगर एयरबेस पर एडवांस्ड मिग-29 फाइटर…
नाइजर में 250 भारतीयों को देश छोड़ने की सलाह
पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को भारत सरकार ने देश छोड़ने की एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल नाइजर में करीब 250 भारतीय मूल के लोग रह रहे हैं। दरअसल नाइजर में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से प्रदर्शन और हिंसा को दौर जारी है। विदेश मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि जो लोग नाइजर जाना चाहते हैं वे हालात सामान्य होने का इंतजार करें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- भारत सरकार नाइजर की परिस्थिति पर नजर बनाए हुए…
रूस ने 47 साल बाद चांद पर अपना मिशन लूना-25 किया लॉन्च
रूस ने 47 साल बाद चांद पर अपना मिशन लूना-25 लॉन्च कर दिया है। ये चांद के साउथ पोल पर उतरेगा। इस मिशन का मकसद चंद्रमा पर पानी की खोज करना है। 1976 के बाद रूस ने अब मून पर यान भेजा है। इसे अमूर ओब्लास्ट के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया। यह जगह मॉस्को से करीब 5,550 किमी ईस्ट में है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के मुताबिक, लूना-25 चांद की ओर निकल चुका है। ये 5 दिन तक चांद की तरफ बढ़ता रहेगा। इसके बाद यह उसकी…
इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या
इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की सिर में एक के बाद एक तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमला तब किया जब फर्नांडो रैली करने के बाद कार में बैठ रहे थे। फर्नांडो की हत्या की पुष्टि करते हुए इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने कहा है कि आरोपियों का बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सिक्योरिटी ऑफिशियल्स की बैठक बुलाई है। 59 साल के पत्रकार विलाविसेंशियो, 20 अगस्त को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के आठ उम्मीदवारों में से एक थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में फर्नांडो…
इमरान खान पांच साल चुनाव नहीं लड़ सकेंगे:तोशाखाना केस में सजा के बाद अयोग्य घोषित
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इलेक्शन कमीशन ने पांच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इसके मायने ये हुए कि पाकिस्तान तहरीक-ए-पाकिस्तान (PTI) चेयरमैन इमरान खान इस साल या अगले साल होने वाले जनरल इलेक्शन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। माना जा रहा है कि उनकी पार्टी चीफ का ओहदा भी छोड़ना पड़ेगा। शनिवार को इस्लामाबाद के सेशंस जज ने खान को 3 साल सजा के साथ एक लाख रुपए (पाकिस्तानी करेंसी) जुर्माना अदा करने का भी हुक्म दिया था। इस वक्त इमरान अटक जेल में…
विदेश मंत्री बोले- पिछले 3 साल में हालात बेहतर हुए; मोदी सरकार ने बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारा
भारत और चीन जल्द ही सीमा विवाद को लेकर बातचीत करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा- सीमा पर तनाव कम करने के लिए भारत और चीन के बीच बातचीत रुकी नहीं है और जल्द ही दोनों देशों के बीच बैठक होगी। जयशंकर के मुताबिक, दोनों देशों के बीच पिछले 3 सालों में तनाव के मुद्दों पर स्थिति बेहतर हुई है। विदेश मंत्री ने कहा- पिछले 9 सालों में मोदी सरकार ने बॉर्डर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर किया है। इसमें चीन के साथ लगने वाली सीमा पर भी हालात…
ट्यूनिशिया: समुद्री तूफान में फंसने से हादसा, इटली जा रहे प्रवासियों की 2 नाव डूबी:2 की मौत, 30 लापता
इटली के लैम्पेडुसा आईलैंड के पास प्रवासियों की 2 नाव डूब गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 लोग लापता है। मरने वालों में एक महिला और उसकी एक साल की बच्ची भी शामिल है। इटली ने बताया कि उन्हें आइवोरी कोस्ट से दोनों के शव मिले हैं। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन माइग्रेशन की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा नावों के समुद्री तूफान में फंसने से हुआ। दोनों नाव गुरुवार को ट्यूनिशिया के फैक्स पोर्ट से रवाना हुई थीं। वहीं, ट्युनिशिया ने बताया है कि उन्हें फैक्स बीच से भी…
5 साल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे इमरान खान, 3 साल की जेल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। लाहौर पुलिस ने PTI चेयरमैन को उनके जमान पार्क स्थित घर से अरेस्ट किया। इसके बाद उन्हें इस्लामाबाद लाया गया। इससे पहले इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई है। साथ ही अगले 5 साल तक वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। कोर्ट ने पूर्व पाकिस्तानी PM पर एक लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इमरान की पार्टी PTI के मुताबिक, खान को लाहौर की कोट लखपत जेल ले जाया…
जमीयत उलेमा इस्लाम की रैली में ब्लास्ट; 44 लोगों की मौत,100 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य के बाजौर में रविवार को एक पॉलिटिकल रैली में ब्लास्ट हुआ। पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताया है। 44 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना बाजौर की खार तहसील की है। यहां सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जमीयत उलेमा इस्लाम फजल (JUI-F) की रैली चल रही थी।इस रैली को JUI-F के सीनियर लीडर हाफिज हमदुल्लाह संबोधित करने वाले थे, लेकिन वो किसी वजह से यहां पहुंच नहीं सके। बाद में हाफिज ने कहा- हमारे करीब 44 कार्यकर्ता इस…
यूक्रेन पर रूस ने लगाया हमले का आरोप, जानिए क्या हुआ नुकसान ?
मॉस्को में एक बार फिर ड्रोन हमला हुआ है। RT के मुताबिक, मॉस्को के फाइनेंशियल हब में कई ड्रोन्स से अटैक हुआ, जिसमें 2 बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। राजधानी के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि यूक्रेन के हमले के बाद एयर ट्रैफिक रोक दिया गया है। हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। दोनों बिल्डिंग्स को भी खाली करवा लिया गया है।
डोकसुरी टाइफून पहुंच गया चीन ,60 हजार करोड़ का हुआ नुकसान
ताइवान और फिलिपींस में तबाही मचाने के बाद डोकसुरी टाइफून चीन पहुंच गया है। तेज बारिश और हवा के चलते चीन में जगह-जगह पेड़ उखड़ गए हैं, पावर लाइन कट गई हैं। यहां तक कि एक स्टेडियम की छत भी उखड़ गई है। 2016 के बाद डोकसुरी टाइफून चीन के तट से टकराने वाला दूसरा बड़ा तूफान है।लोगों को इस तूफान के असर से बचाने के लिए चीन ने कई जगह स्कूलों, ऑफिस और दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। डोकसुरी से अब तक 7 लाख 24 हजार…
मोटर साइकिल में रखा गया था सीरिया में बम, 6 की मौत, 23 घायल
सीरिया में गुरुवार रात हुए एक विस्फोट में कम से कम छह लोग मारे गए और 23 अन्य घायल हो गए। बम एक मोटर साइकिल में रखा गया थाविस्फोट दमिश्क के ग्रामीण इलाके में असायदा जैनब शहर को निशाना बनाकर किया गया। आंतरिक मंत्रालय ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही संबंधित पुलिस और अधिकारी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं।39 साल के एक प्रत्यक्षदर्शी इब्राहिम ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, हमने एक बड़ा विस्फोट सुना और लोग भागने…
