अक्षय खन्ना और इस वक्त सिर्फ हर किसी की जुबान पर अक्षय खन्ना ही हैं। वजह बताने की जरूरत नहीं। जादू भरी आँखों वाला ये एक्टर साल 1997 से इस सफलता का हकदार रहा जो उन्हें अब 28 साल बाद अब जाकर मिली है। हालांकि, अब जबकि इस एक्टर हर कोई अपने माथे पर बिठा रहा तब लोगों को एक बार फिर से ऐश्वर्या राय के साथ उनकी ‘ताल’ भी .याद आ रही और माधुरी दीक्षित के साथ उनकी एनर्जी से मैच करता हुआ फिल्म ‘मोहब्बत’ में उनका शानदार डांस…
Category: बड़ा पर्दा
एक्टिंग नहीं होती मुझसे’,’जब रोता हूं, आप लोग हंसते हो’,सलमान खान बोले- नहीं हूं मैं अच्छा एक्टर
सऊदी अरब के जेद्दा में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में सलमान खान की मौजूदगी हमेशा की तरह एंटरटेनिंग थी. बॉलीवुड सुपरस्टार ने फैंस को तब हैरान कर दिया, जब उन्होंने कहा कि वह खुद को एक महान एक्टर नहीं मानते. फिल्म फेस्टिवल में एक इंटरैक्टिव सेशन के दौरान सलमान खान ने अपने तीन दशकों से ज़्यादा के करियर के बारे में भी बात की. अपनी शोहरत, विरासत या हिट फिल्मों पर रोशनी डालने के बजाय, उन्होंने इवेंट में एक मज़ेदार खुलासा करके फैंस को हैरान कर दिया. यह कहते हुए…
धुरंधर’ देख रहमान डकैत की फैन हुईं स्मृति ईरानी, कहा- दे दो ऑस्कर
फिल्म ‘धुरंधर’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। वहीं, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सभी के खूब तारीफ हो रही है, मगर अक्षय खन्ना ने महफिल लूट ली है। हाल ही में स्मृति ईरानी ने उनकी तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर किया है। अभिनेत्री और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी ने…
काजोल ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का मनाया जश्न
काजोल अपने अभिनय के अलावा फैंस के बीच अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी मशहूर हैं। रविवार को काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा की। इसमें अपनी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे का जिक्र किया। फिल्म से जुड़ी अपनी एक फोटो शेयर की। साथ ही एक फनी कमेंट भी लिखा। इसमें वह यंग लड़कियों को एक खास सलाह भी दे रही हैं। काजोल की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को 24 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म 14 दिसंबर 2001 को रिलीज…
ऐश्वर्या राय के साथ तलाक की अफवाहों पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी?
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपने और ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में लगातार चल रही तलाक की अफवाहों पर बात की है. उन्होंने कहा कि जब कोई पब्लिक फिगर होता है तो अंदाज़े लगना लाज़मी है. पीपिंग मून के साथ बातचीत में अभिषेक बच्चन ने कहा, “अगर आप एक पब्लिक फिगर हैं, तो लोग हर छोटी-छोटी बात पर अंदाज़ा लगाएंगे, जो भी बकवास लिखी गई है, वह बिल्कुल झूठ है. इसमें से कुछ भी फैक्ट पर आधारित नहीं है. यह बस गलत है और जानबूझकर दुख पहुंचाने वाला…
खेसारी लाल यादव-शिल्पी राज के ‘रंगबाज’ ने उड़ाया गर्दा
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव के हालिया रिलीज सॉन्ग ‘रंगबाज’ को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसे लेकर अभिनेता ने पोस्ट कर खुशी जाहिर की. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “हमारा गाना ‘रंगबाज’ ट्रेंड कर रहा है.” दिलचस्प बात ये है कि 12 घंटे के अंदर 1 मिलियन व्यूज बनाए हैं, और लगातार इसके व्यू बढ़ रहे हैं, जो खेसारी लाल यादव और उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी बात है. इस खबर से खेसारी लाल यादव की दीवानगी…
यूलिया वंतूर का पहला रोमेनियन सॉन्ग ‘कोलिंदे, हुआ कोरिंदे’ रिलीज
यूलिया वंतूर ने अपना पहला रोमानियन सॉन्ग कोलिंदे, कोरिंदे रिलीज कर दिया है, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है. रोमेनियन टेलीविजन पर लोकप्रिय चेहरा बनने और पिछले 14 सालों से बॉलीवुड में सफल करियर बनाने के बाद यूलिया ने पहली बार अपनी मातृभाषा में गीत गाया है. इस खास कैरल को पहली बार वेटिकन में पॉल VI हॉल में प्रस्तुत किया गया, जहां पोप लियो XIV की मौजूदगी में और दुनिया भर के प्रमुख आध्यात्मिक नेताओं के सामने इसका प्रदर्शन हुआ. यह प्रस्तुति नोस्त्रा एताते के 60 साल…
‘धुरंधर’ अब कमाई नहीं ‘महाकमाई’ कर रही?
रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए आज 8 दिन हो चुके हैं और फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप 3 में आ चुकी है. इतना ही नहीं फिल्म अब नंबर 2 की जगह खुद के नाम करने वाली है और नंबर 1 को भी मात देने की रेस में आ चुकी है. ये सब तब हो रहा है जब साउथ इंडियन फिल्म ‘अखंडा 2’ और बॉलीवुड फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ दोनों ही आज रिलीज हो…
50 साल बाद भी कम नहीं हुआ गब्बर का खौफ, धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट देने के लिए देखें फिल्म
भारतीय सिनेमा की सबसे कल्ट-क्लासिक फिल्म ‘शोले’ तो आप सभी ने देखी होगी। कई सिने प्रेमियों ने तो फिल्म को कई-कई बार देखा होगा। हालांकि, 80 के दशक के बाद की पैदाइश वाले लोगों ने इस फिल्म को या तो टीवी, वीएलसी प्लेयर पर देखा है या फिर अपने लैपटॉप और मोबाइल पर। लेकिन अब जेन जी जेनेरेशन से लेकर हर शख्स के पास मौका है ‘शोले’ को और बेहतर क्वालिटी में सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर देखने का। जी हां, क्योंकि साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म के 50…
एक्टर के जेल से आने के बाद रिलीज हुई साउथ की ये फिल्म, पहले ही दिन वसूली बजट की आधी कमाई
रणवीर सिंह की धुरंधर का शोर इन दिनों हर तरफ देखने को मिल रहा है. लेकिन बात जब नए हफ्ते की हो तो सिनेमाघरों में कुछ नई फिल्मों ने दस्तक दी है. लेकिन जिस फिल्म के बारे में हम बताने जा रहे हैं वह ऐसे एक्टर की है, जो हाल ही में जेल से बाहर आया था. दरअसल, हम बात कर रहे हैं कन्नड़ एक्शन फिल्म द डेविल की, जो 11 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को प्रकाश ने डायरेक्ट किया है. जबकि एक्टर दर्शन…
पवित्र रिश्ता की ओवी का प्रेग्नेंसी के बाद 70 किलो हुआ वजन? और आगे
ज़ी टीवी का फेमस शो पवित्र रिश्ता तो आपको याद होगा, इसमें अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल प्ले किया था. इस शो में अर्चना और मानव की बेटी ओवी का किरदार श्रुति कंवर ने निभाया था, उस समय वो बहुत ही अलग लगती थीं, अब श्रुति लाइमलाइट से दूर अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं. इसी साल उन्होंने एक बच्चे को भी जन्म दिया और उनका प्रेगनेंसी वेट बहुत बढ़ गया था, जिसके बाद वो काफी डिप्रेशन में आ गई थी. लेकिन फिर कैसे उन्होंने अपना…
200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म ‘धुरंधर’
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. दमदार शुरुआत के बाद इसका ओपनिंग वीकेंड भी बमफाड़ रहा था और स्ट्रॉन्ग पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत आदित्य धर निर्देशित ये फिल्म अब वीकडेज में भी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब हो रही है और हर दिन धुआंधार नोट छाप रही है. हालांकि इस फिल्म की कमाई में सोमवार को गिरावट देखी गई लेकिन मंगलवार को इसने अपने कारोबार में फिर ग्रोथ दिखाई और शानदार कलेक्शन किया. वहीं अब बुधवार को भी ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर…
रवि किशन के बेटे का चश्मे वाला लुक देख सोशल मीडिया यूजर्स बोले भोजपुरी हैरी पॉटर
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बॉलीवुड एक्टर रवि किशन इन दिनों अपने बेटे सक्षम शुक्ला की वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में एक इवेंट में पापा और बेटा साथ नजर आए, जहां सक्षम का सिंपल लुक और स्माइल लोगों को काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं. सक्षम को देखकर कई यूजर्स उनका कम्पैरिजन मशहूर किरदार हैरी पॉटर से कर रहे हैं. कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं कि वे ‘भोजपुरी का हैरी पॉटर’ लग रहे हैं,…
सलमान खान ने साइन किया 10 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, क्या है
बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. वे सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने इम्प्रेसिव रियल एस्टेट पोर्टफोलियो के लिए भी जाने जाते हैं. फिल्मों के साथ-साथ अब वे अपने रियल एस्टेट साम्राज्य को आगे बढ़ाने के एक नया कदम बढ़ा दिया है. खबर है कि उनकी कंपनी ‘सलमान खान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (SKV)’ ने तेलंगाना सरकार के साथ हाथ मिलाया है. MoU साइन के तहत सलमान खान ने 10 हजार करोड़ की इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाने की योजना का ऐलान किया. रिपोर्ट्स…
मुश्किल समय में ईशा देओल का साथ दे रहे हैं एक्स हसबैंड भरत
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक पसरा हुआ है. परिवार से लेकर फैंस तक हर कोई धर्मेंद्र को याद कर रहा है. एक्टर 89 साल की उम्र में 24 नवंबर को ये दुनिया छोड़कर चले गए थे. एक्टर 8 दिसंबर को अपनां 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे. धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर मुंबई में एक प्रेयर मीट रखी गई थी. जिसमें परिवार के साथ कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. अब दिल्ली में उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और दोनों बेटियों ईशा- अहाना ने…
इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी-एक्शन का तगड़ा डोज,रिलीज होंगी ये फिल्में
दिसंबर के दूसरे हफ्ते भी थिएटर्स फुल रहने वाले हैं. दरअसल इस हफ्ते भी सिनेमाघरों में कई बॉलीवुड और साउथ फिल्में रिलीज होने वाली हैं. किसी फिल्म में भरपूर कॉमेडी देखने को मिलेगी तो किसी में तगड़ा एक्शन दिखाई देगा. इतना ही नहीं 11 और 12 दिसंबर को कुछ हॉलीवुड और एनिमेटेड मूवीज भी बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं.इस सप्ताह रिलीज होंगी ये फिल्म्स .—किस किसको प्यार करूं २—वा वाथियार—मोगली—द डेविल—क्रिसमस कर्मा—366 डेज—रचेल
सोमवार को ‘धुरंधर’ ने क्या बरकरार रखा वीकएंड का कलेक्शन?
फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर रिलीज से पहले काफी क्रेज देखा गया था। यह क्रेज अब इसके कलेक्शन में भी नजर आ रहा है। फिल्म ने चार दिन में ही 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। साथ ही वर्ल्डवाइड भी यह छप्परफाड़ कमाई कर रही है। जानिए, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने सोमवार को कितनी कमाई की है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने चाैथे दिन यानी सोमवार को 10.64 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। रात तक इसके कलेक्शन…
आपको याद करती हूं पापा, धर्मेंद्र के जन्मदिन पर बेटी एशा हुईं भावुक
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आज बर्थ एनिवर्सरी है। धरम जी का बीते 24 नवंबर को निधन हो गया था जिसके बाद उनके फैंस से लेकर परिवार-इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेंद्र आज पूरे 90 साल के हो जाते। इस मौके पर उनकी बेटी एशा देओल ने उन्हें याद किया है। धर्मेंद्र के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए एशा ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। एशा ने धरम जी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- ‘मेरे प्यारे पापा। हमारा वादा…सबसे मजबूत बंधन। ‘हम’… हर जन्म में,…
गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम
सलमान खान के होस्टिंग वाले बिग बॉस 19 का आज फिनाले चल रहा है। टॉप 5 में अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित, फरहाना और गौरव खन्ना पहुंचे थे। फिर गौरव खन्ना और फरहाना टॉप 2 में आए। इसके बाद शो की ट्रॉफी पर गौरव खन्ना ने कब्जा जमाया। वे इस शो के विनर बने हैं। बिग बॉस 19 का रैपअप हो गया है. इस मोस्ट पॉपुलर शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर, 2025 को हुआ. इस सीजन की ट्रॉफी के लिए गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और…
गायक जुबीन गर्ग मौत मामले की जांच अब अंतिम चरण में?
असम के लोकप्रिय संगीतकार और सांस्कृतिक प्रतीक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ी जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। असम पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) 12 दिसंबर को इस मामले में अपनी पहली चार्जशीट अदालत में दाखिल करेगी। जांच एजेंसियों ने पिछले दो महीनों में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनके आधार पर अब केस एक महत्वपूर्ण दिशा की ओर बढ़ रहा है। 19 सितंबर को सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (NEIF) में हिस्सा लेने गए जुबीन गर्ग की समुद्र…
