आम्रपाली दूबे की भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट

एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. प्रस्तुत विक्रांत सिंह और आम्रपाली दुबे स्टारर भोजपुरी फिल्म “सास बहू यमराज” का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. पारिवारिक ताने-बाने और सामाजिक संदेश से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर 04 जनवरी को एस आर के म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा. फर्स्ट लुक में फिल्म की कहानी की झलक के साथ कलाकारों के दमदार किरदारों की झांकी देखने को मिलती है, जिससे यह साफ है कि फिल्म मनोरंजन…

माही विज-जय भानुशाली का शादी के 14 साल बाद रिश्ता खत्म, क्या हुआ पढ़ें

टीवी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली ने फैंस के साथ अपने सैपरेशन की न्यूज दी है. पिछले कुछ दिनों से खबरें थीं कि कपल तलाक लेने वाला है. हालांकि अब तक माही विज और जय भानुशाली ने इस मामले में चुप्पी साधे रखी. लेकिन अब इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर करके उन्होंने फैंस के साथ सैपरेशन की न्यूज को कंफर्म किया है. वहीं उन्होंने बताया कि 14 साल की शादी के बाद वह अलग हो रहे हैं. इस खबर से फैंस को झटका लगा है. पोस्ट में कपल…

‘धुरंधर’ की सक्सेस देख रो पड़े राकेश बेदी

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने उन एक्टर्स की किस्मत भी पलट दी, जो दशकों ने फिल्म इंडस्ट्री में काम तो कर रहे थे, पर स्टार जैसे रुतबे के लिए तरस रहे थे। इनमें से एक अक्षय खन्ना हैं, और दूसरे राकेश बेदी। जहां अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के रोल से चारों ओर अपने नाम का डंका बजवा दिया, वहीं राकेश बेदी को भी जमील जमाली के किरदार में खूब पसंद किया गया। ‘धुरंधर’ ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और हर दिन करोड़ों कमा रही है। फिल्म की रिकॉर्डतोड़ सफलता से…

बॉर्डर 2 के गाने ‘घर कब आओगे’ ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं जो चिट्ठी आती है, वो पूछे जाती है कि घर कब आओगे… साल 2026 की शुरुआत 28 साल पुरानी एक ऐसी याद से हुई है, जो कानों में मिस्री की तरह घुल रही है। देश के हर इंसान का दिल मानो जैसे पुरानी यादों में खो गया है। शुक्रवार शाम को रिलीज ‘बॉर्डर 2’ के गाने ‘घर कब आओगे’ की इंटरनेट पर धूम मची है। जेपी दत्त की 1997 में रिलीज फिल्‍म ‘बॉर्डर’ के गाने को सीक्‍वल फिल्‍म में रीक्रिएट किया गया है। कहना…

बॉर्डर 2′ में सनी देओल की हीरोइन बनीं मोना सिंह, जानें कौन हैं उनके रियल लाइफ हस्बैंड

मोना सिंह टीवी का जाना माना नाम हैं, जिन्हें जस्सी जैसी कोई नहीं में जस्सी के किरदार के लिए खूब पसंद किया गया. हालांकि इसके अलावा भी वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आईं. इनमें आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का नाम भी शामिल है, जिसमें मोना सिंह ने अहम किरदार निभाया. लेकिन अब मोना सिंह एक मचअवेटेड फिल्म में नजर आने वाली है, जो कि जेपी दत्ता की बॉर्डर 2 है. फिल्म में वह सनी देओल की हीरोइन बनीं हैं, जिसकी झलक टीजर में देखने…

हिट होने के लिए कितना कमाना होगा ‘इक्कीस’ को? जानें दूसरे दिन कैसा है हाल

नए साल के खास मौके पर 1 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘इक्कीस’ लगातार चर्चा में बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर आज फिल्म दूसरे दिन के लिए कमा रही है. दूसरे दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाती दिख रही है. सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया वो भी तब जब सिनेमाहॉल में ‘अवतार फायर एंड ऐश’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्में पहले से मौजूद हैं और बढ़िया कमाई कर रही हैं. वहीं दूसरे दिन 3:15 बजे…

‘लव यू पापा…’, नए साल पर ईशा देओल ने इस तरह से पापा धर्मेंद्र को किया याद

हर कोई अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत कर रहा है। अभिनेत्री ईशा देओल ने दुबई में नए साल का स्वागत किया। नए साल की शुभकामनाएं देते हुए ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी पोस्ट भी साझा की। इस पोस्ट में ईशा ने अपने पापा दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को भी याद किया। साथ ही उन्होंने लोगों को नए साल की बधाई भी दी। ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर नए साल की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट साझा की। इसमें ईशा यूएई में नजर आ रही हैं। सबसे खास…

कपिल शर्मा ने दिया फैंस को तोहफा, इस तारीख को फिर से रिलीज होगी ‘किस किसको प्यार करूं 2’

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उनकी अदाकारी वाली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के निर्माताओं ने आज एलान किया है कि यह फिल्म 9 जनवरी को री-रिलीज की जाएगी। निर्माताओं को यकीन है कि इस बार फिल्म पर दर्शक अच्छा रिस्पॉन्स देंगे।

मिडिल ईस्ट में रिलीज न हो पाने की वजह से ‘धुरंधर’ को हुआ 90 करोड़ का नुकसान

फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, सिर्फ़ विदेशों में ही $27 मिलियन से ज़्यादा की कमाई करके यह 2025 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. हालांकि, अगर फिल्म पर कई मिडिल ईस्ट के बाज़ारों में बैन नहीं लगा होता, तो इसकी विदेशी कमाई और भी ज़्यादा हो सकती थी. CNN-News18 को दिए एक हालिया इंटरव्यू में, धुरंधर के डिस्ट्रीब्यूटर, परनाब कपाड़िया ने बताया कि इस बैन की वजह से काफी फाइनेंशियल नुकसान हुआ. किन देशों में रिलीज…

KBC 17: धर्मेंद्र को याद कर अमिताभ बच्चन की आंखें हुईं नम

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस 1 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. इस बीच ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अमिताभ बच्चन अपने दोस्त और को-एक्टर रहे धर्मेंद्र को याद करके इमोशनल हो गए. इस दौरान बिग बी ने ही-मैन को अपना आइडियल बताया. दरअसल ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के नए एपिसोड में इक्कीस की स्टार कास्ट नजर आएंगी. इसी दौरान अमिताभ बच्चन अपने…

ओल्ड एज होम को हर महीने दान देते हैं अभिनेता प्रभास

प्रभास की अगली फिल्म ‘द राजा साब ‘ 9 जनवरी 2026 को संक्रांति के मौके पर रिलीज होने वाली है. फिल्म रिलीज से पहले इसके ट्रेलर ने दर्शकों के बीच गजब का माहौल बना दिया है. इन्हीं सब के बीच साउथ टीवी एंकर सुमा कनकलता ने एक्टर के बारे में एक दिल छूने वाला खुलासा किया है. इसके साथ ही सुमा ने उनका नाम लेते हुए उनकी दरियादिली की तारीफ की और बताया कि कैसे टॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने खम्मम में एक ओल्ड-एज होम के निर्माण में मदद की…

63 साल का एक्टर बना दुनिया का सबसे महंगा स्टार, रजनीकांत को छोड़ा पीछे

हॉलीवुड के पॉपुलर सुपरस्टार टॉम क्रूज इन दिनों दुनियाभर में चर्चा में बने हुए हैं. इस हॉलीवुड एक्टर की भारत में भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. हाल ही में उनकी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ रिलीज हुई थी. इसे भारतीय फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. ये टॉम की ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फ्रेंचाइज की आठवी फिल्म थी. इस फिल्म ने 63 साल के टॉम क्रूज की किस्मत बदल दी. दुनिया भर में टॉम क्रूज 2025 के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बन गए हैं. इस साल उनकी सिर्फ एक…

टाइटैनिक एक्ट्रेस केट विंसलेट का खुलासा, टीनेएज में लड़की के साथ था रिलेशनशिप!

टाइटैनिक से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस केट विन्सलेट ने हाल ही में अपने पहले इंटिमेट एक्सपीरियंस को शेयर किया. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने सेम सेक्स के साथ भी इंटिमेट एक्सपीरियंस शेयर किया है. एक्ट्रेस ने कहा कि अपने टीनएज के आखिरी सालों में “जिज्ञासु” थीं और वह 1994 की फिल्म ‘हेवनली क्रिएचर्स’ में अपने किरदार से खुद को जोड़ पाईं, जो दो टीनएज लड़कियों के बीच सब कुछ खत्म कर देने वाले और जुनूनी रिश्ते के बारे में थी, जो कि फीमेल फर्स्ट यूके’ की रिपोर्ट में बताया…

खत्म हुआ फैंस का इंतजार, इस दिन शादी कर रहे हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना?

लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अफवाहें उड़ रही थीं. बीते दिनों खबरें आईं कि साउथ सिनेमा के इस स्टार कपल ने अक्टूबर में सीक्रेट तौर सगाई कर ली है और अगले साल शादी करने वाले हैं. अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जो इन दोनों कलाकारों के फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर सकता है. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसकी तारीख का भी…

फ्रांस की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस का हुआ निधन

यूरोपीय सिनेमा और ग्लैमर की दुनिया से एक युग का अंत हो गया है। फ्रेंच सिनेमा और हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली दिग्गज अभिनेत्री और गायिका ब्रिजिट बार्डो का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बार्डो सिर्फ एक फिल्म स्टार नहीं थीं, बल्कि वह 20वीं सदी की उन शख्सियतों में शामिल रहीं जिन्होंने सिनेमा, फैशन, महिला स्वतंत्रता और सामाजिक बहसों को नई दिशा दी। 1950 और 60 के दशक में ब्रिजिट बार्डो का नाम ग्लैमर और बोल्डनेस का पर्याय बन गया था। उन्होंने उस दौर में…

वीकएंड पर क्या ‘धुरंधर’ ने छू लिया 700 करोड़ का आंकड़ा?

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने चौबीसवें दिन यानी रविवार को 18.29 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। रात भर में इसका कलेक्शन बढ़ेगा। फिल्म ने शनिवार को भी लगभग 20.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वीकएंड ही नहीं यह फिल्म वीकडेज पर भी ऐसा ही कलेक्शन कर रही है। ‘धुरंधर’ मूवी का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया गया है। अब तक यह फिल्म 686.29 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म जल्द ही 700 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती…

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर नई अपडेट, बदलेगा ‘संदेशे आते हैं’ गाने का नाम; जानिए क्या होगा नया टाइटल?

1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ का मशहूर गाना ‘संदेशे आते हैं’ आज भी लोगों के दिलों में बसता है। यह गाना सैनिकों की जुदाई, त्याग और परिवार की तड़प को बहुत भावुक तरीके से दर्शाता है। अब ‘बॉर्डर 2’ में इस गाने को नए अंदाज में पेश किया जाएगा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट में इस गाने का यही नाम दर्ज है। गाने की लंबाई 3 मिनट 23 सेकंड है और इसे बिना किसी कट के पास कर दिया गया है। धुन मूल गाने जैसी भावुक…

संध्या थिएटर भगदड़ मामले में आरोपी बने अल्लू अर्जुन

हैदराबाद के मशहूर संध्या थिएटर में हुई भगदड़ की घटना अब कानूनी तौर पर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। पिछले साल ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत और उसके मासूम बेटे के घायल होने के मामले में पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है। शहर पुलिस ने अदालत में 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम भी शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के लिए केवल एक पक्ष…

शिल्पा शेट्टी की फेक तस्वीरों पर हाईकोर्ट हुआ सख्त

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम और पहचान से जुड़े एक गंभीर मामले पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने अभिनेत्री की एआई से बनी और बदली गई तस्वीरों को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे बेहद परेशान करने वाला और चौंकाने वाला करार दिया है। कोर्ट ने साफ निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइटें ऐसे सभी लिंक और कंटेंट को तुरंत हटाएं।

2025 में इन 5 TV स्टार्स की मौत से टूटे फैंस

साल 2025 बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए बहुत दुख और दर्द भरा रहा। कई नामी हस्तियां इस दुनिया को अलविदा कह गईं, जिनमें धर्मेंद्र से लेकर सतीश शाह और शेफाली जरीवाला तक का नाम शामिल है। यहां टीवी इंडस्ट्री के उन सितारों के बारे में बता रहे हैं, जो साल 2025 में इस दुनिया को अलविदा कह गए और फैंस को रोता-बिलखता छोड़ गए। किसी की कार्डियक अरेस्ट ने जान ली, तो कोई कई साल से कैंसर से जूझ रहा था और उसके आगे हिम्मत हार गया। साल 2025…