बिरसिंहपुर पाली मध्यप्रदेश सरकार दुष्कर्म जैसे मामले को लेकर काफी गम्भीर है किंतु इस तरह के अपराध आये दिन सामने आ रहे है। ताजा मामला उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ उसी के मोहल्ले में एक दुकान पर काम करने वाले 20 वर्षीय युवक द्वारा बलात्कार किया गया जिसकी शिकायत पर पाली पुलिस ने धारा 376,506 पास्को एक्ट सहित एससीएससी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से मौखिक मिली जानकारी…
Category: राज्य
शहडोल :पर्यवेक्षक पाठक एवं कलेक्टर ने एमपीपीएससी परीक्षा का लिया जायजा पर्यवेक्षक ने सुदृढ़ व्यवस्था की प्रशंसा की
शहडोल : प्रदेश शासन द्वारा आयोजित मुख्य राज्य एवं वन सेवा परीक्षा 2019-20 की मुख्य परीक्षा हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक राज कुमार पाठक (सेवा निवृत्त आई.ए.एस.) तथा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने आज पं0 शम्भूनाथ शुक्ल महाविद्यालय मंे बनाएं गए परीक्षा केन्द्र के विभिन्न कक्षों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक एवं कलेक्टर ने डीबी-03, एसबी-05, एसबी-04, जेबी-02 आदि विभिन्न कक्षों में पहॅुचकर परीक्षा दे रहे छात्रों के प्रवेश पत्र उनकी पहचान इत्यादि का भी विधिवत जायजा लिया। परीक्षा केन्द्र के प्रभारी संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय…
शहडोल: कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए की गई व्यवस्था
शहडोल : 21 मार्च से 26 मार्च 2021 तक मुख्य राज्य एवं वन सेवा परीक्षा 2019-20 का आयोजन पंडित पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय शहडोल में किया जा रहा है। गत शनिवार को संभागीय पर्यवेक्षक राज कुमार पाठक (सेवानिवृत्त आईएएस) ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। संभागीय पर्यवेक्षक निरीक्षण के दौरान कहा कि परीक्षार्थियों में विश्वास बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद रखे जाएं। विद्यार्थियों से घोषणा पत्र भी भरवाने के साथ-साथ कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु सैनिटाइजर, मास्क का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए, साथ ही परीक्षा केंद्र…
उमरिया: पुरानी रंजिश के चलते दी धमकी
उमरिया: जिले के करकेली जनपद अंतर्गत ग्राम कर्री कछारी में दिनाँक 20 मार्च 2021 दिन शनिवार को दोपहर 2:42 बजे एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज झारिया निवासी ग्राम रहठा पर कछारी के रहने वाले को महेश पिता हुकुम सिंह द्वारा अचानक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर पुरानी रंजिस के साथ हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी. फरियादी नीरज झारिया ने नौरोजाबाद थाने में लिखित सूचना दर्ज कराई . कंचन साहू दस्तक 24
रांची: 20 मार्च 2021 को समाजसेवी स्वर्गीय दल गोविंद प्रसाद जयंती मनाई गई
20 /3/ 2021 को समाजसेवी स्वर्गीय दलगोविंद प्रसाद कोइरी का जयंती मनाई गई. बता दें दलगोविंद का जन्म 20 मार्च 1932 को हुआ था. एक कोइरी परिवार में और वह सिल्ली के पहला ग्राम प्रधान बने थे.
उमरिया: कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पोषण पुनर्वास केंद्र व अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
जिला उमरिया :जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र व अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वास केंद्र में भर्ती महिलाओं से हालचाल पूछा साथ ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी जा रही सुविधाओ की जानकारी ली।कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती किये गए बच्चों की जानकारी लेते हुए उनके स्वास्थ्य सुधार के बारे में भी आवश्यक चर्चा कर बेहतर व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को दिए। अस्पताल भवन में साफ सफाई की कमी,मरीजो…
उमरिया: कोरोना संक्रमण का खतरा शुरू
चंदिया /उमरिया: शुक्रवार संक्रमण का खतरा एक बार जिले में फिर बड़ता नजर आ रहा है। हर रोज जिले में कोरोना के मरीज मिल रहे है, चंदिया तहसील में भी 50 फीसद आबादी चेहरे पर मास्क नहीं लगा रही है। जिसकी वजह से कोरोना का खतरा और बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन अब फिर से मास्क न पहनने वालों पर सख्ती दिखाने के मूड़ में है, जिला प्रशासन की बैठक में खुली जेल का प्रस्ताव एक बार फिर रखा जाना चाहिए वहीं नगर की बाजारों में 70 फीसद लोग…
उमरिया: तिवनी में खंड स्तरीय गृह प्रवेशम कार्यक्रम आयोजित हुआ
उमरिया। जिले के ग्राम पंचायत तिवनी में खंड स्तरीय गृह प्रवेशम कार्यक्रम आयोजित हुआ जिस दौरान प्रधानमंत्री आवास हितग्राही राम बाई एवं जगत सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह द्वारा गृह प्रवेश कराया गया। जानकारी के मुताबिक उमरिया जिले में 3 हजार 375 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया है इसके साथ ही 73 स्वच्छता परिसर एवं तीन पंचायत भवनों का लोकार्पण भी किया गया। कंचन साहू दस्तक 24
उमरिया: मैच का आयोजन सम्पन्न
बिरसिंहपुर पाली:खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से बिरसिंहपुर पाली में स्थित शिक्षा क्षेत्र के अग्रणी सेंट जोसेफ विद्यालय द्वारा फिट इंडिया के तहत फ़ुटवाल खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु कराए जा रहे फुटवाल लीग मैच के छठवें दिन न्यू स्पोर्ट्स क्लब विंध्या कालरी व एमपीईबी स्पोर्ट्स क्लब प्रकाशनगर पाली के बीच शानदार मैच का आयोजन किया गया। आयोजन के आरम्भ में आयोजन समिति व अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया साथ ही अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। कंचन कुमार साहू दस्तक 24
उमरिया:चँदिया में नगरोदय कार्यक्रम पूर्व सांसद ज्ञान सिंह के मुख्यातिथ्य में कार्यक्रम संपन्न
उमरिया:नगर परिषद चँदिया मे नगरोदय कार्यक्रम पूर्व सांसद ज्ञान सिंह के मुख्यातिथ्य में कार्यक्रम संपन्न, टाउन हाल चंदिया में पूर्व सांसद ज्ञान सिंह के मुख्यातिथ्य में नगरोदय कार्यक्रम के माध्यम से हित ग्रहियो के खाते मे आवास की दूसरी किस्त एवं,स्ट्रीट वेडर योजना के तहत हितग्राहियो को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये राशि खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से डाली गई, इस अवसर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मिथिलेश पयासी ,नगर परिषद चंदिया प्रशासक एवं बांधवगढ़ एसडीएम नीरज खरे मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश मेहतेल वरिष्ठ नेता आशुतोष अग्रवाल ,चंद्रप्रकाशद्विवेदीरामनारायण पयासी मंडल…
उमरिया: कौषल उन्नयन कर चंदिया के मिट्टी के उत्पादों के मूल्य संवर्धन की पहल
उमरिया – मिट्टी तेरे कई रंग, जिसने जैसा ढाला तूने धारण की वैसी ही काया। प्राणी जगत के जन्म से लेकर मृत्यु तक मिट्टी का महत्व है। आजीविका संचालन में भी मिट्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिले के चंदिया नगर में कुम्हार जाति के लोग स्वतंत्रता प्राप्ति के पहले से मिट्टी के बर्तन सुराही एवं घड़े बनाते रहे है। चंदिया की सुराही एवं घड़े की अपनी अलग पहचान है। विक्रय हेतु जहां भी रखे जाते है तो उनकी मांग सर्वाधिक होती है। इसका कारण चंदिया की मिट्टी को जाता…
उमरिया: कैच द रन कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं ने बनाया श्वेकता गड्ढा
नेहरू युवा केंद्र जिला उमरिया युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय जल शक्ति मिशन के अंतर्गत जिले भर में राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा कई प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं जिसमें जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह एवं लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में जिले भर में अभियान चलाए जा रहे हैं जिसमें आज नरोजाबाद के ग्राम पंचायत पट पारा मैं हैंड पंप के आसपास सफाई की गई एवं हैंड पंप के पास श्वेता गड्ढा खोदकर हैंडपंप के पानी को व्यर्थ बहते देखकर उस पानी की दिशा…
उमरिया: चोरी का खुलासा पाली पुलिस ने किया
उमरिया: पाली थाना क्षेत्रान्तर्गत नगर के वार्ड 5 में स्थित एक आवास से सोने चांदी के लाखों के जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी का खुलासा पाली पुलिस ने कर लिया है जिसमे आरोपित महिला को भी गिरफ्तार के न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक वार्ड 5 मुडूलुहा टोला निवासी सुहाना पति मोनू चौधरी ने बीते दिन थाना में इस आशय का शिकायत दर्ज कराया कि वह घर मे थी तभी एक अज्ञात महिला उसके घर मे आई और उसे अपने बातों में उलझाकर घर के…
उमरिया :पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया
उमरिया: संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। दोनों सदनों में महंगाई के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। लोकसभा में विपक्ष के सांसदों नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच गए। इस वजह से दोनों सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। कार्यवाही फिर शुरू हुई, तो विपक्ष ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। इस वजह से दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सुबह ११ बजे से शाम ६ बजे…
येदियुरप्पा ने कर्नाटक का आठवां बजट किया पेश, कोई नया कर नहीं, हर जिले में गोशाला, अयोध्या में यात्री निवास निर्माण की घोषणा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को प्रदेश विधानसभा में वर्ष 2021-22 के लिए राज्य का बजट पेश किया। उनके पास वित्त मंत्रालय भी है। बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। खास बात यह है कि इसमें राज्य के हर जिले में गोशाला खोलने और राज्य से रामलला के दर्शनों के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए अयोध्या में यात्री निवास के निर्माण की घोषणा भी की गई है। करीब ढाई लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए येदियुरप्पा ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में…
उमरिया: परियोजना जैसी नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च का कार्यक्रम संपन्न
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों काआयोजन महिला एवं बाल विकास परियोजना जैसीनगर के द्वारा किया गया । इस अवसर पर अपराजिता कार्यक्रम का भी शुभारंभ हुआ। कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए महिला एवं बाल विकास परियोजना जयसिंहनगर शहडोल में श्रीमती विमला सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत की मुख्य आतिथ्य में सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम परियोजना अधिकारी श्री अयोध्या सिंह राठौर के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं का संक्षिप्त परिचय दी गई ।गुड टच बैड…
उमरिया: श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन
ग्राम अचला में चल रहे श्रीमद भागवत महापुराण में मिथलेश जी के साथ उपस्थित होकर भागवत भगवान के दर्शन एवं कथा श्रवण करने वा जनता जनार्दन के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. साथ में श्री अनिल तिवारी (चाचा), तुत्ती यादव,बलवंत सिंह,कुंजी लाल यादव लोढ़ा,विनोद चतुर्वेदी लल्लू ताली साथ रहे. सवांददाता: कंचन साहू
उमरिया: मिलावट के खिलाफ अभियान
उमरिया( कंचन साहू दस्तक 24 ): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश भर में चलाये गए मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने खाद्य पदार्थो में मिलावट सहित अन्य अनियमितता की जांच के लिए छापामार कार्रवाई की।इस दौरान खाद्य अधिकारी नीरज विष्वकर्मा ने नौरोजाबाद के प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया जहाँ राजा किराना स्टोर में कार्रवाई करते हुए अवमानक खाद्य पदार्थो की आशंका होने पर सामग्रियों का नमूना लिया जिसे अग्रिम…
उमरिया: कराते एशोसिएशन में प्रशिक्षको का चयन किया गया
उमरिया( कंचन साहू दस्तक 24:): जिला कराते एशोसिएशन के सचिव व नेशनल कोच प्रमोद विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की जिला परियोजना अधिकारी के निर्देशन में उमरिया जिले के पाली करकेली मानपुर ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क आत्मरक्षा कराते का प्रशिक्षण दिया जाना है जो जिला कराते एशोसिएशन के अध्यक्ष सन्तोष द्विवेदी व सचिव प्रमोद विश्वकर्मा द्वारा जिले में प्रशिक्षको का चयन किया गया है।बताया गया है कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशन में बालिकाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी ब्लॉक में कल 8 मार्च से 22 मार्च 2021…
उमरिया: बिना अनुमति मिट्टी परिवहन कर रहा टीबीसीएल,नपा प्रशासन से नही ली अनुमति
उमरिया: जिले के बिरसिंहपुर पाली में नेशनल हाइवे सड़क निर्माण का कार्य करने वाली टीबीसीएल कम्पनी द्वारा बिना नगर पालिका के अनुमति लिए नगर पालिका क्षेत्र की सीसी सड़क के माध्यम से ओव्हरलोड मिट्टी का परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है जिससे सड़क की धज्जियां उड़ रही है वही सड़क से वार्डवासियों का आवागमन भी बंद हो गया है।वार्डवासियों ने बताया कि टीबीसीएल कम्पनी के जिम्मेदारों द्वारा अब तक न तो परिवहन करने के सम्बंध में कोई दस्तावेज दिखाए गए न ही उत्खनन के सम्बन्ध में कोई जानकारी दी…
