कोरबा: अच्छी फसल और सुख समृद्धि की कामना के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार

कोरबा– पूरे प्रदेश की तरह कोरबा जिले में भी छत्तीसगढ़ी लोक महापर्व हरेली अच्छी फसल होने और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी गौ पालकों और किसानों ने अपने-अपने गौधन की पूजा-अर्चना की। किसानों ने आज खेती में उपयोग किये जाने वाले नागर, गैती, रापा, कुदारी, कुल्हाड़ी, हॅसिया जैसे कृषि यंत्रों की पूजा की और खेती-किसानी से सुख-समृद्धि की ईश्वर से प्रार्थना की। पूरे जिले में इस दौरान पारंपरिक लोक खेलों गेड़ी, फुगड़ी, भौंरा, रस्सा खींच,…

कोरबा : राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने किया पौनी पसारी बाजार का लोकार्पण

कोरबा -राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अगुवाई में छत्तीसगढ़ सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएंॅ क्रियान्वित की हैं। किसान, गरीब, श्रमिक, खेतिहर मजदूर सभी के लिए योजनाएंॅ बनाई गई तथा उनका सफल क्रियान्वयन किया गया है। उन्होने कहा कि पौनी पसारी बाजार योजना के तहत बनाए गए चबूतरों, पसरों एवं वहां उपलब्ध सुविधाओं से परम्परागत व्यवसाय करने वाले को सुविधापूर्ण स्थल प्राप्त हो गया है।उक्त बातें राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने आज इतवारी…

कोरबा: किशोरी को बहला फुसलाकर भगाकर किया दुष्कर्म

कोरबा – एक किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक घर से भगाकर ले गया। दुष्कर्म के बाद वह किशोरी को छोड़कर भाग गया था। इसके बाद परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। आरोपी डेढ़ साल से फरार थाए जिसके वापस गांव आते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उरगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को जांजगीर.चांपा जिले के ग्राम जांजग निवासी 22 वर्षीय सूरज सोनवानी ने अपने प्रेमजाल में फंसाया था, जिसके बाद 28 जनवरी 2020 को वह…

चिंदबरम का केंद्र पर साधा निशाना, कहा- 7 साल से सत्ता में फिर हाईकोर्ट और ट्रिब्यूनल में क्यों खाली हैं पद

हाईकोर्ट और ट्रिब्यूनल में खाली पदों पर नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सरकार पर निशाना साधा है। चिदंबरम ने सवाल किया कि सरकार सत्ता में सात साल से है फिर हाईकोर्ट और ट्रिब्यूनल में पद क्यों खाली पड़े हैं। चिदंबरम ने आरोप लगाया कि सरकार को इन पदों के लिए अपनी विचारधारा वाले लोगों की तलाश है। पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट किया, हाईकोर्ट के जजों के निर्धारित 1,080 पदों में 416 खाली हैं। ट्रिब्यूनल्स में बड़ी…

कोरबा: स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देश…

कोरबा: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले में 15 अगस्त 2021 को गरिमामय तरीके से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत भारत सरकार के गृहमंत्रालय एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु सभी आवश्यक निर्देशों का पालन एवं उपाए सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जारी निर्देशानुसार जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सुबह नौ बजे शुरू होगा। जिले के सभी शासकीय…

रोहतास में खुल्ला खेल फर्रुखाबादी, 93 करोड़ का जब्त बालू ही हो गया चोरी

बिहार में कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है जिसे अजब ही कह सकते हैं। यहां चूहे कभी बांध में छेद कर देते हैं तो कभी मालखाने में रखी शराब ही गटक जाते हैं। हालांकि इस बार कारनामा चूहों ने नहीं बल्कि चोरों ने किया। रोहतास में बालू चोरी का खेल शुरू हो गया है। दो दिन पहले ही एक लाइसेंसधारी की हिरासत से 63 करोड़ रुपये मूल्य की जब्त बालू की कथित चोरी के मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई थी। अब इसके बाद शुक्रवार को रोहतास जिले…

बिहार पंचाaयत चुनाव के लिए उल्टी गिनती चालू, जान लीजिए कब है आपके गांव में वोटिंग

राज्य चुनाव आयोग ने राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए पंचायती राज विभाग को प्रस्तावित कार्यक्रम की सिफारिश कर दी है। इस बाबत विभाग को चिट्ठी भी भेजी गई है। इसी के साथ बिहार पंचायत चुनाव 2021 का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है।पंचायती राज विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद पंचायती राज संस्थानों के लगभग 2.59 लाख प्रतिनिधियों के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने पुष्टि की कि विभाग को कुछ दिन पहले एसईसी की सिफारिश मिली…

छतरपुर/मध्य प्रदेश:अर्थी से उठ खड़ा हुआ 96 साल का बुजुर्ग

छतरपुर/मध्य प्रदेश: व्यक्ति जब भी इस धरती पर जन्म लेता है तभी यह भी उतना ही सच हो जाता है कि एक दिन इसकी मृत्यु भी होगी। इंसान चाहकर भी इस सच्चाई को नहीं झुटला सकता। इंसानों ती बात ही दूर है भगवान भी इंसानी शरीर में जन्म लेकर हमेशा के लिए जिंदा नहीं रहे। इंसान के एक बार मौत को गले लगाने के बाद कोई भी वापस नहीं आता। लेकिन प्रदेश के छतरपुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक 98 साल के बुजुर्ग की मौत…

अनोखी शादी: चाची से इश्क लड़ाते पकड़ाया तो पंचायत ने करा दी शादी, टार्च की रोशनी में भतीजे नें चाची की मांग में भरा सिंदूर

शिवहर, बिहार । जिले के तरियानी प्रखंड के कुंडल गांव में सोमवार की शाम एक अनोखी शादी हुई। यहां भरी पंचायत में टार्च की रोशनी में बबलू कुमार ने शीला देवी के मांग में सिंदूर डाला। वहीं अग्नि की बजाए पंचायत को साक्षी मानकर सात जनम तक साथ निभाने की शपथ ली। वहीं हाथ उठाकर शादी की रजामंदी दी बताते चलें कि, कुंडल निवासी राम विनय सहनी की शादी सात साल पूर्व शीला देवी के साथ हुई थी। दो साल बाद शीला ने बेटे को जन्म दिया। राम विनय सहनी…

कोरबा : लोडर की लापरवाही से जलता कोयला गिरा था

कोरबा। दीपका पुलिस ने रतिजा स्थित बिजलीघर में जलता हुआ कोयला और राख लोड किये जाने के दौरान तीन लोगों के झुलसने के मामले में अपराध दर्ज किया है। महेन्द्र पांडेय लोडर को इसमें आरोपी नामजद किया गया है। उसके द्वारा दी जाने वाली जानकारी के आधार पर और भी लोग इसी सूची में शामिल किये जायेंगे। दो दिन पहले यह घटना रतीजा में हुई थी। मौके पर महेन्द्र पांडेय सहित तीन लोग झुलस गए थे। हाईड्रा के बकेट से कोयला और राख गिरने के कारण इनका काफी हिस्सा झुलस…

कोरबा: कोल बीयरिंग एक्ट के अध्यादेश की प्रतियां जला कर विरोध प्रदर्शन किया सीटू ने

कोरबा: केंद्र सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के तहत आज तीसरे दिन कुसमुंडा में कोल बीयरिंग एक्ट के अध्यादेश की प्रतियां जलाकर सीटू कार्यकर्ता ने नारे बाजी कर मजदूर किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग की। आंदोलन में प्रमुख रूप से सीटू के राज्य महासचिव एम के नंदी उपस्थित थे। विरोध प्रदर्शन में कुसमुंडा, बालको,गेवरा, दीपका, कोरबा एरिया के कार्यकर्ता उपस्थित थे। सीटू के राज्य महासचिव एम के नंदी ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि कारपोरेट परस्त मोदी सरकार द्वारा कोरोना…

कोरबा-:निजी कंपनी में डूबा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद

कोरबा-: बीते वर्षों में साईं प्रसाद एक कंपनी हुआ करता था जिसके तहत गांवों एवं शहरों के लोगों को एजेंट के द्वारा जोड़ा जा रहा था एवं पैसा जमा कराया जा रहा था यह कहकर कि पैसा दोगुना मिलेगा जिसमें आम जनता गरीब भोले-भाले लोग फंस गए और लोगों ने अपने कमाई से बचत से और कई लोगों ने नौकरी के रिटायरमेंट होने के बाद जो पैसा मिला उसे तक जमा करा दिया जमा कराने वालों की संख्या बहुत ज्यादा मात्रा में है कुछ लोगों का कहना है की ₹10000…

रायपुर : मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय हॉकी टीम को टोकियो ओलंपिक में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने आज संघर्ष पूर्ण मुकाबले में शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 41 वर्ष बाद ओलंपिक में पदक जीता। पूरे देश को अपनी टीम पर गर्व है।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ढाई साल में असफल: बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल वर्तमान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ढाई साल में ही असफल हो गई है। कर्जमुक्ति, बिजली बिल आधा, संपत्ति कर आधा, शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, महिला स्वसहायता समूह के कर्जो की माफी, झुग्गी बस्ती में रहने वालों को पट्टा जैसे बड़े-बड़े वादों से कांग्रेस ने मुँह मोड़ लिया है। जिसको लेकर हम सब को सड़क की लड़ाई लड़नी है। उक्त विचार आज भाजपा पुरानी बस्ती मंडल के कार्य समिति के बैठक को संबोधित करते हुए कहा।

झारखंड में अपनी ही सरकार को क्यों घेर रही है कांग्रेस, क्या है मामला

झारखण्‍ड में आदिवासी राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू के स्‍थान पर रमेश बैस को लाने के बाद लगा कि भाजपा ओबीसी कार्ड खेल रही है। जानकार मानते हैं कि बीते विधानसभा चुनाव में जनजातीय सीटों पर पराजय ( 28 में सिर्फ दो पर जीत मिली थी) और आदिवासी मुद्दों पर पिटते मोहरे के बाद भाजपा का मन आदिवासी वोटों से ओबीसी वोटों की ओर शिफ्ट हो रहा है। इनके वोटों के महत्‍व को देखते हुए अब कांग्रेस भी अब ओबीसी पत्‍ते फेंटने लगी है। फेंटे भी क्‍यों नहीं आदिवासियों के ब्रांड के…

रायबरेली: जोहवा नटकी में गांव के बाहर बने हुए कुएं में गिरा नील गाय का बच्चा पीआरवी वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बचाया

रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जोहवा नटकी में जहां आज बुधवार को सुबह अचानक एक नील गाय का बच्चा गांव के बाहर बने हुए कुएं में जा गिरा सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो देखा कुएं में नील गाय का बच्चा तड़प रहा था खबर गांव पहुंची तो लोगों का मजमा लग गया ग्रामीणों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना पीआरवी व वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई कुछ ही समय में पहुंचे पीआरवी के जवानों ने वन विभाग व ग्रामीणों की मदद से बच्चे को…

रायपुर : प्रधानपाठक छबिराम पटेल की नई पुस्तक ज्ञान पुंज का मंत्री डॉ. डहरिया ने किया विमोचन

महासमुंद जिला के विकासखण्ड पिथौरा के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में कार्यरत  प्रधानपाठक छबिराम पटेल की नई पुस्तक ज्ञान पुंज का नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया ने विमोचन किया। इस अवसर पर मंत्री डॉ डहरिया ने पुस्तक के लेखक श्री पटेल को बधाई और शुभकामनाएं भी दी। पुस्तक के विमोचन अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश सचिव श्री गोलू रावल , श्री विजयकुमार अनंत उपस्थित थे।  लेखक छबिराम पटेल ने अपनी इस पुस्तक के बारे में बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय मानक…

विमान से छत्तीसगढ़ आने वालों के लिए कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

छत्तीसगढ़ रायपुर कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके यात्रियों को भी 96 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए संशोधित निर्देश, 8 अगस्त से होंगे प्रभावी अन्य राज्यों से वायु मार्ग द्वारा छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए राज्य शासन ने संशोधित निर्देश जारी किए हैं। संशोधित निर्देशों के अनुसार सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी। केवल आईसीएमआर द्वारा स्वीकृत एवं प्रमाणित पैथोलॉजी लैब की ही रिपोर्ट मान्य की जाएगी। जांच…

रायपुर : गौ संरक्षण और संवर्धन का काम किसानों के जीवन में बदलाव लाने की मुहिम का हिस्सा : श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौ सेवा हमारे लिए कोई नारा नहीं, हमारा कर्तव्य है। छत्तीसगढ़ में गौ संरक्षण और संवर्धन का काम किसानों के जीवन में बदलाव लाने की मुहिम का एक हिस्सा है। राज्य सरकार ने सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी, गौठानों के निर्माण और गोधन न्याय योजना के माध्यम से इस दिशा में प्रभावी पहल की है।मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण…

रायपुर : संस्कारवान पीढ़ी तैयार करने में गायत्री परिवार का योगदान सराहनीय- सु श्री उइके

 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज गायत्री तीर्थ, शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा आयोजित दिव्य गर्भाेत्सव नौ दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में वर्चुअल रूप से शामिल हुईं। इस अवसर पर सुश्री उइके ने आयोजकों को ऐसी कार्यशाला आयोजित करने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में इस तरह के संस्कार देने की अत्यंत आवश्यकता है, जिससे भावी पीढ़ी संस्कारवान बन सके। सुश्री उइके ने कहा कि भारतीय परिवार अपने जीवन में मुख्यतः सोलह संस्कार मनाते हैं, जिसमें गर्भोत्सव संस्कार भी महत्वपूर्ण होता है। माता के गर्भ में पलने…