कोरबा: मॉल के भूत बंगला में अंधेरे का फायदा उठा युवती से छेड़छाड़

कोरबा । ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मॉल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब भूत बंगला से एक युवती चीखते चिल्लाते बाहर निकली। युवती ने एक लड़के पर छेड़खानी आरोप लगाते हुए रोना शुरू कर दिया। बड़ी बहन की शिकायत पर सीएसईबी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला है पॉम मॉल में संचालित भूत बंगला का, जहां अंधेरे और डरावनी आवाज का फायदा उठाते हुए एक युवक ने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। भूत बंगला में अंदर जाते ही अंधेरा छा जाता है।…

उमरिया- जिला मुख्यालय से महज सात किलोमीटर की दूर पर स्थित ग्राम कछरवार में रोड़ की हालत हुई जर्जर

उमरिया- जिला मुख्यालय से महज सात किलोमीटर की दूर पर स्थित ग्राम कछरवार में रोड़ की हालत जर्जर हो गया है गाँव में कई स्थानों जल भराव की समास्या लोगों को सता रहा है जिस कारण से मलेरिया डेंगू का खतरा बना हुआ है। एक तो दुनिया इस कोरोना की महामारी से उभरा है वहीं स्थानीय प्रशासन ऐसी स्थिति को देखकर भी अनदेखा कर रहा है! कई जगह तो रोड कम कीचड़ ज्यादा दिखाई दे रहा है और रास्ता कीचड़ से भरा हुआ है जिसके कारण ग्रामीण जनो को आवागमन…

जातीय जनगणना पर कल नीतीश करेंगे PM मोदी से बात

जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 23 अगस्त को मिलने वाला है। इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहा है कि हर कोई प्रधानमंत्री या किसी अन्य व्यक्ति से मिलने के लिए आजाद है। बोम्मई ने आगे कहा कि यह मामला कोर्ट के साथ-साथ वर्ग आयोग के सामने लंबित है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि जातीय जनगणना…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी ओबीसी कानून को दी हरी झंडी

राज्य अब अपने यहां की परिस्थतियों के हिसाब से अलग से पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची तैयार कर पाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 105वें संविधान संशोधन अधिनियम को मंजूरी दे दी है, जो राज्यों को अपने यहां सामाजिक व शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग (एसईबीसी) की पहचान करने का अधिकार देता है। इस संशोधन को संसद में 11 अगस्त को सर्वसम्मति से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति के सामने पेश किया गया था। राष्ट्रपति से 18 अगस्त को मंजूरी मिलने के बाद विधि व न्याय मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर…

यूपी में जल्‍द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्‍तार, अमित शाह और जेपी नड्डा से सीएम योगी की मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज

उत्‍तर प्रदेश में जल्‍द ही मंत्रिमंडल विस्‍तार हो सकता है। गुरुवार को नई दिल्‍ली पहुंचे सीएम योगी आदित्‍यनाथ की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद इसकी सम्‍भावना जताई जा रही है। लखनऊ के सियासी गलियारों में इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि गुरुवार की शाम हुई गृह मंत्री अमित शाह के घर हुई इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहे। उम्‍मीद जताई जा रही है कि…

पंडित नेहरू और वाजपेयी लोकतंत्र के आदर्श, पार्टियों को करना चाहिए आत्मनिरीक्षण : नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय लोकतंत्र का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता दल व विपक्ष को आत्म निरीक्षण करना चाहिए और एक-दूसरे को सम्मान देकर लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। यह बात उन्होंने बुधवार को एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में कही।  पंडित नेहरू का बड़ा योगदान, अटल जी की विरासत हमारी प्रेरणा संसद के मानसून सत्र के दौरान कृषि कानून बिल, तेल के दाम व पेगासस वायरस को लेकर विपक्ष की ओर से…

काेरबा: 2 माह का ढाई लाख बकाया, पेट्राेल पंप में उधार नहीं चुकाया ताे मेडिकल काॅलेज हाॅस्पिटल ब्लैक लिस्टेड

पेट्राेल पंप में अब तक निजी कंपनियाें व फर्म काे समय पर भुगतान न करने के कारण ब्लैक लिस्टेड हाेते सुना गया हाेगा, लेकिन काेरबा के एक पेट्राेल पंप में मेडिकल काॅलेज हाॅस्पिटल ही ब्लैक लिस्टेड हाे गई है। इससे 4 सप्ताह से पंप से डीजल सप्लाई बंद है। इससे हाॅस्पिटल में इमरजेंसी के लिए ऑन काॅल ड्यूटी में उपयाेग हाेने वाले एंबुलेंस समेत डीजी सेट का संचालन प्रभावित हाे रहा है। अब अधिकारी जेब से नकद रकम लगाकर एंबुलेंस के लिए डीजल खरीद रहे हैं। जिला अस्पताल के मेडिकल…

कोरबा : सुबह मिला खून से सना शव

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक कैटरिंग ठेकेदार की हत्या कर दी गई। बदमाश घर में घुसे और सोते समय किसी धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। ठेकेदार का शव अगले दिन गुरुवार सुबह खून से सना मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। हत्या की सूचना के बाद घर के बाहर लगी लोगों की भीड़। मौके पर जांच करती पुलिस। संजय नगर के नहर पारा निवासी…

कोरबा: ट्रैक पर बोल्डर से बालको से रायगढ़ जा रही मालगाड़ी कोल हैंडलिंग एरिया में पटरी से उतरी

कोरबा रेलवे स्टेशन के सामने से की 10 नंबर रेल लाइन पर एक गुड्स ट्रेन डिरेल हो गई, जो बालको से रायगढ़ जा रही थी। गुड्स ट्रेन खाली थी। इससे बेपटरी हुई बोगी को पटरी पर लाने में अधिक परेशानी नहीं हुई। घटना से उक्त ट्रैक पर 5 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। घटना सुबह 7.30 बजे की है। जानकारी होते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गए। जिन्होंने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए डिरेल हुई गुड्स ट्रेन के बोगी को पटरी पर लाने के लिए…

कोरबा: थाने में पुलिस से विवाद

कुसमुंडा थाना पहुंचकर पुलिस से विवाद करने वाले टीवी एक्टर व उसके भाई के खिलाफ पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार विरेंद्र पटेल व उसके भाई का गेवरा बस्ती के पास पाेस्टर लगाने काे लेकर विमल अग्रवाल से विवाद हुआ था। जिसकी रिपाेर्ट लिखाने के लिए विमल अग्रवाल थाना आया था। जिस पर दाेनाें भाइयाें के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। जिसके कुछ देर बाद विरेंद्र पटेल अपने भाई धीरेंद्र पटेल के साथ थाना पहुंचा और हंगामा करने…

नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के सहयोगी हैं या दास: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव

जाति आधारित जनगणना को लेकर बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समय नहीं दिए जाने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है, “नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के सहयोगी हैं या दास?” बकौल तेजस्वी, “हम…4 अगस्त से प्रधानमंत्री को लिख रहे हैं लेकिन उनके पास नीतीश कुमार से मिलने का समय नहीं है।”

ममता दीदी की राजनीति: मुकुल रॉय के बाद अब दिलीप घोष के साथ चाय पर आमंत्रण से सियासी अटकलें तेज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को राज्य सचिवालय में चाय पर आमंत्रण के बाद से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। इस आमंत्रण के बाद राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ममता बनर्जी बंगाल में भाजपा को बांटने की कोशिश में लग गई हैं।  बता दें कि इससे पहले भाजपा के बड़े नेता मुकुल रॉय की टीएमसी में घर वापसी हुई था। दरअसल, रविवार को राजभवन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित चाय पार्टी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ भाजपा नेता दिलीप…

कोरबा- पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने किया नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के नए कार्यालय भवन लोकार्पण।

कोरबा- दर्री थाना में संचालित नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय अब नए हाईटेक कार्यालय में तब्दील हो गया है।पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल द्वारा अपराध और कानून-व्यवस्था में कसावट लाने थाना चौकियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इस कड़ी में सीएसपी कार्यालय को हाईटेक बनाते हुए नवीन कक्ष का शुभारंभ किया गया है ।नगर पुलिस अधीक्षक का कार्यालय व्यवस्था के तहत पुराना थाना भवन में संचालित हो रहा था। सुविधा की कमी को देखते हुए दर्री सीएसपी खोमन लाल सिन्हा ने कार्यालय को हाईटेक करते हुए…

कांग्रेस को बड़ा झटका, सुष्मिता देब ने छोड़ी पार्टी

कांग्रेस की पूर्व सांसद सुष्मिता देब ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा है। बता दें कि फिलहाल सुष्मिता देब ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थीं।सुष्मिता देब ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह कांग्रेस की सदस्यता छोड़ रही हैं। आगे उन्होंने लिखा है कि करीब तीस साल कांग्रेस पार्टी के साथ काम करना उनके लिए यादगार रहा। वह जनकल्याण में आगे का अपना वक्त लगाना चाहती हैं। बता दें कि ट्विटर बायो में किए गए बदलाव के बाद उनके…

सोनिया गांधी के आमंत्रण पर 20 को फिर जुड़ेंगे विपक्षी दल

संसद के मानसून सत्र में कंधे से कंधा मिलाकर एकजुट दिखे विपक्षी दल 20 अगस्त को एक बार फिर वर्चुअल प्लेटफार्म से जुड़ेंगे। हालांकि अभी तय नहीं है कि इन नेताओं के बीच वन टू वन बातचीत होगी या फिर सब एकसाथ जुड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों और वर्तमान हालात को देखते हुए विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। इसमें समान विचारधारा के करीब 15 दल शामिल होंगे। एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता सुष्मिता देव को टीएमसी में शामिल करने वाली ममता बनर्जी ने भी बैठक…

जमानत के बाद लालू लाएंगे बिहार की सियासत में नया रंग

चारा घोटाले में 23 दिसंबर, 2017 को जेल जाने के बाद से राजद प्रमुख लालू प्रसाद चुप रहकर लगातार पर्दे के पीछे से ही राजनीति करते आ रहे थे। अब जमानत मिलने के बाद तमाम बंदिशों से मुक्त और मुखर होकर हस्तक्षेप करेंगे। लालू करीब साढ़े तीन साल तक रांची की जेल से रहने के बाद बाहर आएंगे। कोरोना के खतरे और खराब सेहत के कारण फील्ड में सक्रियता तो नहीं दिखेगी, लेकिन लालू की मौजूदगी मात्र से ही विपक्ष की राजनीति को नई धार जरूर मिलेगी। बिहार विधानसभा में…

संविधान और मौलिक अधिकारों को जब कुचला जाए तो चुप रहना पाप : सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश की आजादी का 75वां वर्ष आरंभ होने के मौके पर सोमवार को लोगों से इसको लेकर आत्म अवलोकन करने का आह्वान किया कि आजादी के क्या मायने हैं और साथ ही उन्होंने कहा कि जब मौलिक अधिकारों और संविधान को कुचला जा रहा हो, तब चुप रहना पाप है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को फिर से सही स्थिति में लाने की जरूरत है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित सोनिया गांधी के लेख का हवाला देते…

क्या उपेंद्र कुशवाहा फिर से दिखाने लगे तेवर

जद (यू) के बड़े नेता औपचारिक तौर पर भले ही कह रहे हैं कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, लेकिन आज केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के स्वागत समारोह में यह खुलकर सबके सामने आ गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ उनके समर्थकों ने आरसीपी के स्वागत समारोह से दूरी बना ली। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आरसीपी के पटना पहुंचने से पहले ही यह कहते हुए जहानाबाद निकल गए कि उन्‍हें स्‍वागत समारोह की कोई जानकारी नहीं दी गई है।उपेंद्र…

कोरबा:युवा जागृति संगठन बालको द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

कोरबा: युवा जागृति संगठन ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया कोरोना काल में मुख्य भूमिका निभाने वालीं बालकों की सभी ए.एन.एम को सम्मानित किया गया, गौ सेवा हेतु लालिमा जयसवाल जी को सम्मानित किया गया तथा सफाई सुपरवाइजर नीतू तिवारी जी को सम्मानित किया गया एवं इनके साथ साथ जिन जिन लोगों ने अपने कार्यों को बखूबी निभाया उन सभी को सम्मानित किया गया। युवा जागृति संगठन इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उपस्थित सभी नगर वासियों का आभार…

उमरिया-राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 75 वी वर्षगांठ के पावन पर्व पर ध्वजारोहण किया

उमरिया-राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 75 वी वर्षगांठ के पावन पर्व पर सुबह 7.40 पर मुख्यालय स्थित जिला प्रेस क्लब भवन पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया! इस मौके पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशि कपूर गणपाले,तहसीलदार दिलीप सिंह,नायब तहसीलदार आशीष चतुर्वेदी सहित जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष इनायत सिद्दीकी,सचिव दिनेश भट्ट,कोषाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश,महामंत्री संजय तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार मेहदी हसन,लक्ष्मी शंकर उपाध्याय,अशोक सोनी,मो अमीन,शाहिद खान,वीरेंद्र प्रभाकर,केजी पांडेय,बबलू प्यासी,गोपाल तिवारी,अनुज सेन,राहुल लालवानी,सुनील सोनी,वरुण नामदेव,अनिल साहू,श्रीनाथ,अत्रि भट्ट,भोला नामदेव,दीपक वर्मा, द्वारिका यादव,कंचन साहू,अजय कुमार,अंकित बर्मन समेत भारी तादात में पत्रकार साथी एवम गणमान्य नागरिक मौजूद…