रायपुर :- भगवान गणेश के विसर्जन से पूर्व बाल गणेश नवयुवक समिती द्वारा बहेसर में किया हवन यज्ञ।

तिल्दा- नेवरा :- प्रथम पुज्य देवता श्री गणेश जी के जितना खुशी के साथ स्थापना के साथ भक्त गणेश पर घर घर करते हैं। उसी ही खुशी औऱ हर्षौलास अपने देवता का विसर्जन करते क्षन भी रहती हैं। हालांकि बप्पा घर से जाने का यह पल थोड़ भावुक होता हैं, लेकिन फिर से अगले साल उनके घर पर आने कि इंतजार भी शुरू हो जाता हैं, ऐसे में भक्त गाते बप्पा को अगले बरस फिर आने के लिए कहा ते हुये विसर्जन करते हैं। वैसे तो भक्त अपनी कामना के…

रायपुर : कानून पालन करने वाला व्यक्ति देश का सबसे जिम्मेदार नागरिक होता है – न्यायधीश आलोक पांडेय

तिल्दा नेवरा :- तिल्दा नेवरा के सबसे निकटवर्ती ग्राम पंचायत-तुलसी(नेवरा) के हाई स्कूल में प्रचार्य शिक्षक शिक्षिकाओ व विद्यार्थियों के बीच पहुँच कर न्यायधीश सिविल कोर्ट तिल्दा नेवरा आलोक पांडेय ने बिलासपुर हाईकोर्ट के निर्देशानुसार विधिक सहायता शिविर के तहत विधि से सम्बंधित जानकारी सबको दी। उन्होंने विद्यार्थियों को गुड टच बेड टच, किशोरियों के खिलाफ हो रहे अपराधों के सम्बंध के साथ ही यातायात नियमो के ऊपर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय मे बच्चे टीवी, मोबाईल के माध्यम से चलचित्रों को देखकर बुरे पात्रों के चित्रण…

कोरोना की तीसरी लहर को रोकना हम सबकी जिम्मेदारी,आई तो ध्वस्त हो जाएगी आर्थिक व्यवस्था, : सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि अगर राज्य में कोरोना की तीसरी लहर आई तो आर्थिक व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। इसलिए तीसरी लहर को रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को विदिशा के पूरनपुरा क्षेत्र में बनाए गए टीकाकरण केंद्र का जायजा लेने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह बात कही।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ दोपहर साढे़ तीन बजे विदिशा पहुंचे। हेलिपैड से वे सीधे टीकाकरण केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने मौजूद स्टाफ…

रायपुर : शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजन श्री गणेश जी को गुड़ और मोदक के भोग चढ़ाया गया, घर सहित चौक चौराहों में विराजमान हुए

तिल्दा नेवरा- अंचल सहित ग्रामीण क्षेत्र में श्री गणेश जी का प्रतिमा घरों सहित चौक चौराहों में विराजमान हुए उसी के साथ बाल गणेश समिति महामाया पारा बहेसर गणेश जी की मूर्ति बैठाया गया। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी।सभी देशों में प्रथम आराध्य देव श्री गणेश जी पूजन कर और उन्हें प्रसन्न करने का त्यौहार इस साल 10 सितंबर से शुरू हो गया है जो 19 सितंबर यानी अनंत चतुर्दशी तक भक्तगण हर साल की तरह इस साल भी गणेश जी स्थापित किए। गुड़ और…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का झगड़ा सुलझाएंगे राहुल गांधी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर भूपेश बघेल और तुलसीदेव सिंह के बीच जारी सियासी खींचतान पर फैसला लेने से पहले राहुल गांधी बस्तर का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जल्द ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निमंत्रण पर बस्तर का दौरा करने की संभावना है, जिसके बाद वह राज्य में सत्ता संघर्ष पर अंतिम निर्णय लेंगे, जहां वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंह देव ने बघेल को बदलने की मांग की है। सूत्रों ने बताया कि राहुल संभवत: बस्तर के दो…

विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों में PM मोदी का नाम

​दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब अमेरिकी मैगजीन टाइम में भी जगह बना ली है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला को भी मैगजीन ने साल 2021 में दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में जगह दी है. दरअसल, टाइम ने इस सूची को 6 श्रेणियों में विभाजित किया है. इनमें कलाकार, नेता, पायनियर, आइकॉन, टाइटन इन्नोवेटर को शामिल किया गया है. टाइम ने प्रत्येक श्रेणी में दुनियाभर के लोगों को रखा है. दरअसल, टाइम मैगजीन…

रायपुर : बहेसर मे रामलीला महोत्सव

तिल्दा नेवरा :- सार्वजनिक समिति के तत्वावधान पर ग्राम पंचायत बहेसर मे श्री राम लीला महोत्सव का आयोजन रामायण प्रचारक मंडली काशी वाराणसी ( उ. प्र.) द्वारा किया जा रहा है जिसमें अतिथि श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर , टंकराम वर्मा जिला पंचायत उपध्यक्ष, शरद चंद्रा थाना प्रभारी नेवरा , ग्राम पंचायत सरंपच किरण सोहन वर्मा , उपसरपंच नरेन्द्र यादव , ग्राम प्रमुख फाल्गो प्रसाद वर्मा , समिति के सदस्य गण सतीश यादव , नरसिंह निर्मलकर , नीरज ध्रुव , सागर बधेल , सौरभ यादव द दस्तक ससंवादाता…

रायपुर : थाना प्रभारी की सार्वजनिक गणेश समिति के सदस्यों ने किया स्वागत

तिल्दा नेवरा :- ग्राम बहेसर मे कल रात्रि मे युवा कार्यकर्ताओ ने थाना प्रभारी शरद चन्दा के पुन तिल्दा नेवरा थाना पदस्थापना पर स्वागत अभिनंदन किये । युवा ग्राम पंचायत सरपंच सोहन वर्मा के नेतृत्व मे समिति के प्रमुख कार्यकर्ता सतीश यादव द्वारा तिल्दा नेवरा के थाना प्रभारी शरद चंद्रा के पुन तिल्दा नेवरा के थाना मे पदस्थापना पर हर्ष मनाते हुवे उनका भव्य स्वागत अभिनन्दन किये । सतीश यादव ने कहा कि शरद चंद्रा साहब का तिल्दा थाना से आरंग थाना स्थानांतरण के पश्चात लोगो को बीच स्टाफ वाले…

राजनाथ सिंह ने कहा- सरकार और उद्योगों के बीच बढ़ा विश्वास

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि पूर्वप्रभावी कराधान व्यवस्था को खत्म करने के बाद सरकार और उद्योग के बीच विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसा कर हमने पिछली यूपीए सरकार की गलती को सुधारा है। एक प्रमुख उद्योग मंडल के भारत अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन को वर्चुअल संबोधन में उन्होंने एनडीए सरकार द्वारा आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए लिए गए फैसलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमने प्रगतिशील और निवेशकों के अनुकूल कर नीतियां बनाई हैं। हमने पहले से लागू कराधान को अलविदा कर…

कांग्रेस को लगा झटका ? नेताओं के बागी होने का सिलसिला जारी

कांग्रेस नेता जी रेतिकुमार ने बुधवार को कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी से हाथ मिला लिया। रेतिकुमार केरल प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव हैं। उन्होंने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया। रेतिकुमार ने अपना इस्तीफा केपीसीसी के अध्यक्ष को भेज दिया। पिछले 40 सालों से रेतीकुमार पार्टी के लिए काम कर रहे थे। उन्होंने अपने इस्तीफे में इस बात का भी जिक्र किया है कि उन्होंने केपीसीसी अध्यक्ष के सुधाकरण से संगठन के कुछ मुद्दों से जुड़ी बात करने की कोशिश की थी लेकिन यह हो नहीं पाया। इस्तीफे के…

लोकतंत्र को गुमराह करने का अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कुछ ही महीनों का समय शेष बचा है, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। तो वहीं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इस बीच यूपी के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा, ‘अपने पूरे कार्यकाल में भाजपा सरकार राज्य का सत्यानाश करने के बाद भी बाज नहीं आ रही है।’ अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी कुप्रचार के जरिए लोकतंत्र को…

गुजरात बीजेपी में नेतृत्व परिवर्तन में ‘उम्मीद’ देख रही कांग्रेस, फिर शुरू की कोशिशें

गुजरात में नेतृत्व परिवर्तन कर भाजपा ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुआई में भाजपा गुजरात में अपनी ”सत्ता” बरकरार रखना चाहती है। पर भाजपा के इस बदलाव में कांग्रेस को ”उम्मीद” दिख रही है। पार्टी ने एक बार फिर कोशिश शुरू कर दी है। हालांकि, पिछले चार साल में पार्टी की चुनौतियां बढ़ी हैं।वर्ष 2017 के चुनाव में कांग्रेस काफी हद तक भाजपा को घेरने में सफल रही थी। पार्टी ने बीस साल बाद साठ का आंकडा पार कर 77 सीट हासिल की। वहीं,…

क्या है जीत का समीकरण : केशव प्रसाद मौर्य- इस विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे की कर रहे हैं तैयारी

केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। मौर्य भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और उन्होंने प्रयागराज जिले के फूलपुर संसदीय क्षेत्र से 2014 के भारतीय आम चुनाव लड़े और इसे जीत हासिल की। यूपी विधानसभा चुनाव में वो सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे। केशव प्रसाद मौर्य को 8 अप्रैल 2016 को उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य, उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में भी भाग लिया।7 मई 1969 में इलाहाबाद से सटे कौशांबी जिले के सिराथू…

रायपुर : शौच के लिए जा रही युवती से छेड़खानी, नेवरा पुलिस ने की कार्यवाही

तिल्दा नेवरा :- ग्राम खम्हरिया निवासी एक युवती ने आज अपने परिजनों के साथ नेवरा थाना आकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि शाम को वह दिशा मैदान जा रही थी तभी अचानक पीछे से आकर गांव के ही युवक राजेश कुमार विश्वकर्मा ने गलत नियत से उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचा व अश्लील शब्दों का प्रयोग किया, युवती के द्वारा विरोध करने पर उसका हाथ खिंचकर गिरा दिया, तब युवती ने उठकर आरोपी युवक को गाली देते हुए खींचकर थप्पड़ मारा और वहाँ से चली…

अखिलेश और प्रियंका गांधी पर केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंज

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है. केशव मौर्य ने अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोला है. प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन 2019 के लोकसभा चुनाव से भी कमजोर रहेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कार्यकर्ताओं की कमी है. पार्टी में अब सिर्फ फोटो खिंचवाने वाले नेता ही बचे हैं. केशव मौर्य ने कहा कि प्रियंका की सक्रियता के बावजूद कांग्रेस यूपी में खात्मे की तरफ बढ़…

 राहुल गांधी ने सरकार पर कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोलते हुए रविवार को कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन तले साप्ताहिक छुट्टी और कार्य दिवस के बीच का अंतर समाप्त हो गया है क्योंकि ‘नौकरियां ही नहीं हैं।’राहुल ने ट्विटर पर अमेरिका की प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी फोर्ड द्वारा भारत में कारों का उत्पादन बंद करने की घोषणा संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट को टैग किया, जिसमें उद्योग के अंदरूनी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि 4 हजार से अधिक छोटी फर्में…

चुनाव से पहले बदलाव: राज्यों में CM के साथ संगठन में भी फेरबदल की तैयारी में BJP

चुनावी राज्यों में मुख्यमंत्रियों को बदलने के साथ ही बीजेपी संगठनात्मक स्तर पर भी बड़े फेरबदल कर रही है। एक महीने पहले ही बिहार बीजेपी में संयुक्त सचिव रत्नाकर को पार्टी ने गुजरात इकाई का महासचिव बनाया था। रत्नाकर ने भीखू भाई दलसानिया की जगह ली थी, जो इस पद पर सबसे लंबे समय तक बने रहे। दलसानिया साल 2005 से 2021 तक महासचिव (संगठन) रहे और इस दौरान उनका बीजेपी के हर बड़े नेता के साथ उठना-बैठना रहा। अब दलसानिया को बिहार भेज दिया गया है।बीजेपी के इस बड़े…

पहली बार के विधायक भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए राजा (मुख्यमंत्री)

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य में सीएम के नए चेहरे की तलाश पूरी हो गई है। गांधीनगर में पार्टी के मुख्यालय में विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेंद्र पटेल का नाम सामने आया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भूपेंद्र पटेल के नाम का एलान किया है। इसके पहले विधायक दल की बैठक में पूर्व सीएम विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा था। बता दें कि भूपेंद्र पटेल…

भाजपा को जनाधार वाले नेताओं की तलाश: कई राज्यों पर नजर 

उत्तराखंड में दो बार नेतृत्व परिवर्तन के बाद कर्नाटक और अब गुजरात में बदलाव। इसकी पटकथा पिछले साल हरियाणा, झारखंड और कई अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ही लिख ली गई थी। लोकसभा का वोट प्रतिशत विधानसभा चुनाव में बरकरार न रहने से चिंतित भाजपा नेतृत्व ने अलग-अलग राज्यों की समीक्षा कर जरूरत पड़ने पर नेतृत्व परिवर्तन की रणनीति बनाई थी। इसी के तहत उत्तराखंड, कर्नाटक के बाद अब गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को इस्तीफा देना पड़ा। पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों का कहना है कि यही फार्मूला…

खुलेआम बीजेपी से पंगा लेने के मूड में नहीं नीतीश, इसलिए ओमप्रकाश चौटाला के कार्यक्रम से बना ली दूरी!

तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद के बीच इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता ओम प्रकाश चौटाला पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती के मौके पर 25 सितंबर को हरियाणा के जींद में किसान सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं। इस सम्मेलन में मुलायम सिंह यादव, पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा और शिरोमणि अकाली दल के चीफ प्रकाश सिंह बादल एक मंच पर आएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यस्तता का हवाला देते हुए इस कार्यक्रम से दूरी बना ली है। हालांकि, अब नीतीश कुमार के इस कार्यक्रम…