देशव्यापी ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करेगी कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने किया एलान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को खत्म करने के खिलाफ देशभर में अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पांच जनवरी से पूरे देश में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करेगी। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी खरगे की तरह ही अपील की है। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद खरगे ने बताया कि इस बैठक में कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा को बचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर जनता के बीच…

नई दिल्ली:OP सिंदूर में सेना की मदद करने वाले नन्हे सिपाही श्रवण सिंह को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 दिसम्बर 2025 देशभक्ति और सेवा भावना की मिसाल बने ऑपरेशन सिंदूर के नन्हे सिपाही श्रवण सिंह को आज राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सैनिकों की निस्वार्थ सेवा और सहयोग के लिए प्रदान किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब देश की सीमाओं पर हालात चुनौतीपूर्ण थे, उस समय श्रवण सिंह ने अपने छोटे से प्रयास से बड़ा संदेश दिया। वह रोज़ाना अपने घर से लस्सी, दूध और रोटी लेकर सरहद पर…

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट के संकेत?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के आश्चर्यजनक नतीजों के बाद सरकार तो बन गई, लेकिन पूरी तरह स्थिर नहीं हुई। जहां एक ओर जीतन राम मांझी राज्य सभा जाने के लिए एनडीए पर दवाब बना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा पर बिखराव का खतरा मंडरा रहा है। बुधवार की रात उपेन्द्र कुशवाहा ने लिट्टी चोखा की पार्टी आयोजित की, जिसमें ढ़ेर सारे लोग शामिल हुए। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि उस लिट्टी चोखा पार्टी में उनके चार विधायकों में…

दिल्ली: सौरभ भारद्वाज समेत तीन AAP नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. आरोप है कि AAP नेताओं ने दिल्ली प्रदूषण पर व्यंग्य करते हुए सांता क्लॉज को बेहोश दिखाकर ईसाई समुदाय के पवित्र प्रतीक की मॉकरी की. वीडियो में सांता क्लॉज को मास्क पहने प्रदर्शन करते दिखाया गया, जिसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया. शिकायत के मुताबिक, 17 और 18 दिसंबर 2025 को इन नेताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से एक वीडियो…

नई दिल्ली:अरावली पर्वतमाला की परिभाषा पर पुनर्विचार की मांग, सांसद चंद्र शेखर ने माननीय उच्चतम न्यायालय को लिखा पत्र

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 दिसंबर 2025 नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र शेखर ने अरावली पर्वतमाला की परिभाषा को लेकर केंद्र सरकार के दृष्टिकोण पर गंभीर चिंता जताते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय को पत्र लिखकर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। सांसद चंद्र शेखर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि हाल ही में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा केंद्र सरकार की उस परिभाषा को स्वीकार किया गया है, जिसके अनुसार अरावली क्षेत्र में 100 मीटर से कम ऊँचाई…

जम्मू कश्मीर: ‘उमर खालिद ने कोई गलत बात नहीं बोली थी’, PDP चीफ महबूबा मुफ्ती का बयान हुआ वायरल

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर उमर खालिद को जमानत न मिलने का मसला उठाया. उन्होंने कहा कि उमर खालिद ने तो कोई गलत बात नहीं कही थी, उसने तो तहजीब का कोई दायरा नहीं तोड़ा था लेकिन आज पांच साल से उसे बेल नहीं मिल रही है. बड़ी मुश्किल से बहन की शादी में उसे जाने दिया गया. महबूबा मुफ्ती ने कहा, ”हमलोगों का यूथ के साथ बातचीत ही नहीं कि वो क्या सोचते हैं, क्या करते हैं. उनके जेहन में…

बिहार: नीतीश कुमार की सास का हुआ निधन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास का शुक्रवार (19 दिसंबर) की शाम को निधन हो गया. शनिवार (20 दिसंबर) को सुबह 10 बजे पटना के बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना स्थित बांस घाट पहुंचे. इस दौरान उनके साथ उनके बेटे निशांत कुमार, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी लंबे समय से बीमार थीं. वह पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती थीं. उनके निधन की खबर मिलते ही लोगों को आना-जाना शुरू…

सीकर/राजस्थान: कमूल एनजीओ द्वारा अरावली पर्वतमाला के संरक्षण हेतु प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया

कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ द्वारा अरावली पर्वतमाला के संरक्षण हेतु भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ऑनलाइन ज्ञापन दिया गया । जिसमें राजस्थान में विकास के चक्कर में विनाशकारी फैसला ना लिया जाए और राजस्थान की लाइफ़लाइन अरावली पर्वतमाला की नई परिभाषा को रद्द कर, इसको पूर्व की भांति यथावत रखा जाए ।कमूल एनजीओ के अध्यक्ष डॉ. एस के फगेड़िया के अनुसार सुप्रीम कोर्ट की नई परिभाषा वर्तमान राजस्थान के लिए भविष्य में विनाशकारी…

हरियाणा विधानसभा सत्र: CM नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर वार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. विपक्ष के नेता वोट चोरी की बात करते हैं, जबकि जनता ने कांग्रेस के क्रिया-कलापों और उनकी नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया है, इसलिए विपक्ष फ्रस्ट्रेशन में हैं और वे कुछ भी बयान देते हैं. मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्न काल के दौरान विधायक बीबी बत्रा द्वारा बीपीएल कार्डों की संख्या के संबंध में पूछे गए प्रश्न…

तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा पर क्यों भड़के बड़े भाई तेज प्रताप?

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. उनकी पार्टी के एक्स हैंडल से शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025) को उनका एक बयान पोस्ट किया गया है. इसमें तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर बिना नाम लिए निशाना साधा है. एक्स पर किया गया पोस्ट तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा से जुड़ा है. इसके जरिए तेज प्रताप यादव ने यह बताने की कोशिश की है कि उन्हें विदेश से ज्यादा मतलब बिहार…

दिल्ली में मानद पशु कल्याण ने गौरैया बचाओ एवं प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल टैगोर गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन किया

योगेंद्र कुमार सह अधीक्षक( तिहाड़ जेल) एवं मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि ( एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ) ने गौरैया बचाओ एवं प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल टैगोर गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन किया इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पशुओं पर गौरैया के लुप्त होने के कारण तथा प्रदूषण से हमारे शरीर पर दुष्प्रभाव विषय पर निबंध , पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया , उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत किया गया , इस अवसर पर योगेंद्र कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए ,…

आखिर पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्यों किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज (बुधवार) पटना में विरोध प्रदर्शन किया. यह मार्च सदाकत आश्रम (कांग्रेस दफ्तर) से शुरू हुआ जिसे बीजेपी दफ्तर तक जाना था, लेकिन आयकर गोलंबर पर बैरिकेडिंग लगाकर इसे रोक दिया गया. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हो रहा था. कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के नेताओं को फंसाने का आरोप लगाया. इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. उनके हाथों में बैनर-पोस्टर था. कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के विरोध में जमकर नारेबाजी की. पुतला दहन भी…

नई दिल्ली:नकली पनीर, मिलावटी दूध और खोया पर सख्ती: FSSAI का देशव्यापी विशेष अभियान

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 नकली पनीर, मिलावटी दूध और दूध से बने उत्पादों में बढ़ती मिलावट को लेकर उपभोक्ताओं की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ा कदम उठाया है। FSSAI ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किए हैं कि दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट और गलत ब्रांडिंग के खिलाफ एक विशेष देशव्यापी प्रवर्तन अभियान चलाया जाए। FSSAI के अनुसार हाल के समय में दूध, पनीर, खोया, दही, घी जैसे उत्पादों में मिलावट…

नई दिल्ली:16 दिसंबर भारत की ऐतिहासिक विजय का प्रतीक — विजय दिवस।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 आज ही के दिन 16 दिसंबर 1971 को भारत ने इतिहास की सबसे निर्णायक और गौरवशाली सैन्य विजय हासिल की थी। भारत–पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान की पूर्वी सेना के कमांडर जनरल ए.ए.के. नियाज़ी ने भारतीय सेना की पूर्वी कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण किया था। इस ऐतिहासिक क्षण में पाकिस्तान के लगभग 93,000 सैनिकों ने टैंक, तोप, गोला-बारूद एवं अन्य अस्त्र-शस्त्रों सहित भारतीय सेना के सामने समर्पण किया। यह सैन्य…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली कैबिनेट बैठक, लिए गए ये बड़े फैसले

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार यहां सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के निराकरण/वापसी संबंधी प्रक्रिया को अनुमोदित किया है. कैबिनेट ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा एवं परीक्षण के लिए, जिन्हें न्यायालय से वापस लिया जाना है, मंत्रिपरिषद उप समिति के गठन को स्वीकृति दी है. यह समिति परीक्षण उपरांत प्रकरणों को मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी. यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन…

गुजरात: IAS अधिकारी को 5 साल की सज़ा, धन शोधन मामले में बड़ा फैसला

गुजरात:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रदीप शर्मा को एक विशेष अदालत ने धन शोधन के मामले में दोषी ठहराते हुए 5 वर्ष की सश्रम कैद तथा 50 हजार रुपये के जुर्माने की सज़ा सुनाई है। यह फैसला सरकारी जमीन को रियायती दर पर एक निजी कंपनी को आवंटित करने से जुड़े मामले में आया है। मामला वर्ष 2003 से 2006 के बीच का है, जब प्रदीप शर्मा गुजरात के कच्छ जिले में जिला कलेक्टर के पद पर तैनात थे। आरोप था…

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज विधानसभा सभाकक्ष में आयोजित एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस दौरान, नवनियुक्त कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को विधानसभा की कार्यवाही देखने का भी अवसर मिला. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासन की सबसे निचली ग्राम की पायदान पर काम करने वाली बहनों को सबसे ऊंचे पायदान यानी विधानसभा से नियुक्ति पत्र वितरित करके एक नया इतिहास रचा गया है. उन्होंने कहा कि यह चयन पूरी तरह से पारदर्शी…

एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री के साथ जुबानी जंग की बात स्वीकारी

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के आखिरी दौर में नेताओं की भाषा अब नरम होती दिख रही है। चंद्रपुर, नांदेड, और छत्रपति संभाजीनगर जैसे शहरों में चुनावी माहौल तेज है, लेकिन अब बड़े नेता खुद कह रहे हैं, ‘यह लड़ाई स्थानीय मुद्दों की है, न कि बड़े राजनीतिक आरोपों की।’ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छत्रपति संभाजीनगर में कहा, ‘हां, मैंने भी मुख्यमंत्री पर आरोप लगाए थे और उन्होंने भी मुझ पर आरोप लगाए, लेकिन यह सच है कि ये चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हैं। यहां पार्टी…

नई दिल्ली:भारत का हस्तलिखित संविधान दुनिया की सबसे अनोखी धरोहर,जानें इसकी सुरक्षा के खास इंतज़ाम।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 भारत का संविधान न केवल देश की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था की नींव है, बल्कि यह दुनिया की सबसे बड़ी और अनोखी हस्तलिखित पांडुलिपियों में से एक भी है। पूरा संविधान हाथ से लिखा गया था और 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने इसे औपचारिक रूप से अपनाया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में हर वर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। 13 किलो वजनी मूल प्रति का विशेष संरक्षण संविधान की मूल हस्तलिखित प्रति लगभग 13 किलो वजनी है और…

नई दिल्ली:ज्ञानेश कुमार बनेंगे इंटरनेशनल IDEA के अध्यक्ष, भारत के लिए बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 नवंबर 2025 भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनावी सहायता संस्थान (International IDEA) का वर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष चुना गया है। वह 3 दिसंबर 2025 को स्टॉकहोम, स्वीडन में आयोजित होने वाली सदस्य देशों की परिषद की बैठक में औपचारिक रूप से इस महत्वपूर्ण पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। भारत के लिए गर्व का क्षण मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस वैश्विक संस्था का अध्यक्ष बनना भारत की लोकतांत्रिक मजबूती और चुनावी विश्वसनीयता का उत्कृष्ट प्रमाण माना…