गुस्से में गांव गई पत्नी को वापस बुलाने के लिए पति ने बच्चों की मौत की झूठी कहानी गढ़ दी। पत्नी को यकीन हो जाए, इसके लिए बेटे को कफन पहनाया। बेटी के गले में फंदा डाल दिया। इसके बाद दोनों के फोटो लेकर पत्नी को भेज दिए। आरोपी दूसरी बार अपनी बेटी के गले में फंदा डालकर लटका रहा था कि तभी डरकर वह चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंच गए और बच्चों को बचाया। पिता पर हत्या की कोशिश का केसपड़ोसियों ने मामले की जानकारी कुरार पुलिस…
Category: महाराष्ट्र
केंद्र सरकार की सहमति के बिना नहीं हो सकता पेगासस हमला
इजरायल के पेगासस स्पायवेयर से जासूसी के खुलासे के मामले में केंद्र सरकार को घेरते हुए शिवसेना ने बुधवार को एक बार फिर से कहा पेगासस चुने गए भारतीयों पर किया गया एक साइबर हमला है और ऐसा हमला केंद्र सरकार की सहमति के बिना नहीं हो सकता है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में आगे कहा गया कि पेगासस का हमला आपातकाल से भी बड़ा है. पेगासस के असली जनक हमारे देश में हैं और उनका पता लगाया जाना चाहिए. सामना के…
पीएम नरेंद्र मोदी और शरद पवार की मीटिंग से उद्धव सरकार में भला बेचैनी क्यों?
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के चीफ शरद पवार ने शनिवार को संसद के मॉनसून सत्र से दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत चली। पवार ने एक ट्वीट में कहा, ‘देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राष्ट्र हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।’ इससे पहले पीएमओ ने ट्वीट कर दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात की एक तस्वीर साझा की थी। यूं तो कहा यह जा रहा है कि इन मुलाकातों की वजह महाराष्ट्र की राजनीतिक…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पीएम से की भीड़ के एकत्र होने पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्य के लिए एक जगह पर लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की। उन्होंने यह सुझाव पीएम द्वारा कोरोना पर बुलाई गई छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि सरकार कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग लड़ रही है लेकिन सार्वजनिक जगहों पर भीड़ को एकत्र होने से रोकना बड़ी चुनौती है। केंद्र को सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों के नाम…
महाराष्ट्र में मुश्किल में सरकार या कांग्रेस?
महाराष्ट्र इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बयानों से प्रदेश की राजनीति गर्म है। एक तरफ उनकी टिप्पणियों से सरकार असहज है। वहीं कांग्रेस की मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही है। दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस का झगड़ा अब बढ़ता जा रहा है। पार्टी नेताओं के साथ महा विकास अघाड़ी गठबंधन के नेता भी इस विवाद में कूद गए हैं। कई वरिष्ठ नेताओं ने पटोले को हटाने की मांग तक कर दी है। पटोले ने जब से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली है, वह लगातार चर्चा में हैं। उनके बयानों से…
कोविड-19 से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को देंगे 5 लाख की सहायता: महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 से माता-पिता को खोने वाले बच्चों के खाते में 5 लाख जमा करने की घोषणा की है, जिसे बच्चे 21-वर्ष के होने पर ब्याज सहित निकाल सकेंगे। बकौल सीएमओ, “परिवार (एक्सटेंडेड) अगर ऐसे बच्चों की देखभाल नहीं करता है…तो सरकार उनकी देखभाल करेगी।” वहीं, कोविड-19 से किसी एक अभिभावक को खोने वाले बच्चों को 2,500/महीने मिलेंगे।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है : रामगया शर्मा (महाराष्ट्र)
गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है. एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया .संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1930 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लाहौर अधिवेशन के दौरान अर्थक्रांति में पूर्ण स्वराज की घोषणा की और 2021 में हमारे यह 72 वां गणतंत्र दिवस रहा.
मनसे ने लगाए पोस्टर्स, मुंबई में ‘नो मराठी नो अमेज़न’
मुंबई : अमेज़न के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की लड़ाई ने और भी आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। मनसे ने पूरे मुंबई में अमेज़न के खिलाफ पोस्टर वार छोड़ दिया है। मनसे के पोस्टर पर लिखा है कि नो मराठी नो अमेज़न कुछ दिनों पहले मनसे के नेताओं ने अमेज़न समेत कई ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मराठी भाषा को भी जगह देने का अनुरोध किया था। मनसे नेता अखिल चित्रे द्वारा मुंबई के बांद्रा पूर्व, बांद्रा पश्चिम, अंधेरी, बांद्रा रिक्लेमेशन और माहिम में ये पोस्टर्स लगाए हैं। मनसे ने कहा…
फिर परधानी आईल बा : अनिल मिश्र (मुंबई)
फिर परधानी आईल बाउहै पुरनके चेहरन में अब,नई रवानी आईल बा।हमरा के लागेला जइसे,फिर परधानी आईल बा।।कतवारू जी बड़े सवेरे,गांव कै चक्कर मारे लें,जउने घर में वोटर ज्यादा,वही ज डेरा डारे लें,रामखेलावन हाथ जोड़िके,घुमत बाटें टोला में,वृद्धा पेंशन वाला फारम,धइले बाटे झोरा में,समरसता के बदरा जइसे,गांव मध्य में छाइल बा।हमरा के लागेला जइसे,फिर परधानी आईल बा।।खरपत्तू कै माई तेवरिस,मरि गइलीं लाचारी में,खेत बेंचि के रुपया फुकलैं,माई के बैमारी में,केहू मदद करे ना आयल,ना केहू दर्शन दिहलै,असों भँइस मरल बाओकर,सब केहू अंगना कईलै,यतना रुपया जुटल बा ओकरे,दूसर भँइस किनाइल बा।हमरा के…
कौन हैं छठी मइया, क्या है छठ पूजा: रामगया शर्मा मुंबई
छठी मैया का महत्व भगवान सूर्य जिन्हें आदित्य भी कहा जाता है. वास्तव में एकमात्र प्रत्येक देवता हैं जिनकी रोशनी में जीवन चक्र चलता है. इन की किरणों से धरती में प्राण का संचार होता है और फल फूल अनाज और शुक्र का निर्माण होता है. यही वर्षा का आकर्षण करते हैं और रितु चौक ऋतु चक्र को चलाते हैं. भगवान सूर्य की इस अपार कृपा के लिए श्रद्धा पूर्वक समर्पण और पूजा उनके प्रति कृतज्ञता को दर्शाता है. छठ का व्रत इन्हीं आदित्य सूर्य भगवान को समर्पित है. इस…
500 रुपये कमाने के लिए लिए मनीष मल्होत्रा ने की थी बुटीक में नौकरी
ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्राकी गिनती भारत के टॉप डिजाइनर्स में होती है. उन्होंने कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज के लिए भी ड्रेस डिजाइन की है. कियारा आडवानी, करण जौहर, अर्जुन कपूर, श्रीदेवी, प्रियंका चोपड़ा और सारा अली खान जैसे नाम जो फिल्म इंडस्ट्री की टॉप लिस्ट में शुमार हैं, मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई ड्रेस कैरी कर चुके हैं. रैंप और रेड कार्पेट पर भी कई बार फ़िल्मी हस्तियां और मॉडल्स उनके डिजाइन किए हुए कपड़े पहनकर कैटवॉक कर चुके हैं. आज भले ही मनीष मल्होत्रा का नाम टॉप डिजाइनर की…
13 मिनट में दिखाया 9 महिलाओं का दर्द, काजोल की फिल्म ‘देवी’ देखकर आंखे होंगी नम
अजय देवगन के साथ तान्हाजी में नजर आईं काजोल अब अपनी शॉर्ट फिल्म ‘देवी को लेकर चर्चा में हैं. 13 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म को देखकर आपकी आंखे निश्चित रूप से नम हो जाएंगी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले यूट्यूब पर रिलीज इस लघु फिल्म को प्रियंका बनर्जी ने सादगी के साथ फिल्म को डायरेक्ट किया हैं. काजोल के अलावा इस फिल्म में नेहा धूपिया, श्रुति हसन, शिवानी रघुवंशी, नीना कुलकर्णी, संध्या म्हात्रे, रमा जोशी, मुक्ता बार्वे, रश्विवनी दयामा ने दमदार रोल प्ले किया है. ये फिल्म 9 महिलाओं…
मैंने प्यार किया की एक्ट्रेस भाग्यश्री का खुलासा, डेढ़ साल पति हिमालय से रही थी अलग
फिल्म एक्ट्रेस भाग्यश्री की शादी 1990 में हिमालय दासानी के साथ हुई थीl अब भाग्यश्री ने यह खुलासा किया है कि वे बीच में डेढ़ साल के लिए अलग हो गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने हिमालय से पैच अप कर लिया हैl भाग्यश्री का कहना है कि वह अब जब भी उस बारे में सोचती है तो डर जाती है। ऑनलाइन शेयर किए गए एक वीडियो में भाग्यश्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘हां, हिमालय जी मेरा पहला प्यार थे और मैंने उनसे शादी कर ली…
जिस गठबंधन में शिवसेना और अकाली दल ना हो, उसे एनडीए नहीं माना जा सकता: संजय राउत
भाजपा की सबसे भरोसेमंद सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार शाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने का एलान किया। अकाली दल के इस निर्णय से सियासी हलचल मच गई। वहीं, शिवसेना के राज्यसभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि जिस गठबंधन में शिवसेना और अकाली दल ना हो, उसे एनडीए नहीं कहा जा सकता है। राउत ने कहा, एनडीए के मजबूत स्तंभ शिवसेना और अकाली दल थे। शिवसेना को मजबूरन एनडीए से बाहर निकलना पड़ा, अब अकाली दल निकल गया। एनडीए को अब नए साथी मिल…
महाराष्ट्र सरकार मेट्रो संचालन को लेकर अडिग ,जानें क्या है गाइडलाइन
महाराष्ट्र सरकार ने सितंबर में मेट्रो रेल सेवाओं के संचालन को फिर से शुरू नहीं करने का फैसला किया। मुंबई लाइन -1 और महा मेट्रो परिचालन अक्टूबर से शुरू होगा या इसका फैसला राज्य सरकार द्वारा बाद में लिया जाएगा। इधर, दिल्ली में सात सितंबर से मेट्रो चलेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन प्रमुख के मुताबिक, मेट्रो स्टेशनों पर केवल चयनित गेट ही प्रवेश के लिए खोले जाएंगे। निकास के लिए एक अलग गेट को चिह्नित किया जाएगा। केवल स्मार्ट कार्ड और कैशलेस व ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की अनुमति होगी। प्रारंभ में, हम…
