उमरिया: विकास यात्रा के माध्यम से घर घर पहुंच रही है सरकार- शिवनारायण सिंह

उमरिया – बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सातवे दिन विकास यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत बेलमना से हुआ। इस अवसर पर विधायक बांधवगढ़ बांधवगढ़ श्री शिवनारायण सिंह ने यात्रा का शुभारंभ कन्या पूजन एवं विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करके किया। इस अवसर पर बेलमना में बेलमना मे जनचर्चा, सीसी रोड का लोकर्पण, पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओ पर चर्चा, सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, ग्रामीणो को यात्रा के दौरान विकास योजनाओ की जानकारी, जनसभा कार्यक्रम एवं हितलाभ का वितरण, ग्राम सलैया मे जनसभा, संबल कार्ड का वितरण एवं…

मध्य प्रदेश में मंत्रीजी को लगा दिया खुजली वाला पाउडर, कार्यक्रम छोड़कर नहाने को हो गए मजबूर

मध्य प्रदेश से एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है. मध्र प्रदेश के अशोक नगर में विकास यात्रा निकाल रहे मंत्री बृजेंद्र सिंह के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें बीच रास्ते में ही नहाना पड़ गया और फिर कपड़े भी बदलने पड़े. यात्रा में शामिल बृजेंद्र सिंह के शरीर पर किसी शरारती शख्स ने खुजली वाला पाउडर डाल दिया. इससे बृजेंद्र सिंह को इतनी खुजली होने लगी कि उन्हें वहीं गांव में ही फिर से नहाना पड़ गया.मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी की ओर…

उमरिया – सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाईन मे प्राप्त शिकायतों का करें प्राथमिकता से निराकरण

उमरिया – कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है। सभी अधिकारी दैनिक रूप से सीएम हेल्पलाईन पोर्टल में दर्ज षिकायतों का निराकरण कराएं, इसके लिए अधीनस्थ अमलें को भी जवाबदारी सौंपी जाए। आपने कहा कि सी एवं डी ग्रेड वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। इसी तरह समय सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए आपनें कहा कि शासन से प्राप्त होने वाले पत्रों पर तत्परता से कार्यवाही कर शासन को…

उमरिया- बैगा जनजातीय कलाकार जोधईया बाई को पद्मश्री पुरुस्कार देने की गृह मंत्रालय भारत सरकार ने घोषणा की

उमरिया। 83 साल की उम्र में जोधईया बाई बैगा को कला के क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्मश्री पुरुस्कार देने की गृह मंत्रालय भारत सरकार ने घोषणा की है,बीते वर्ष में आठ मार्च यानी महिला दिवस पर उन्हें दिल्ली में राष्ट्रीय मातृशक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जोधईया बाई को पद्मश्री अवार्ड का सपना देख उनके गुरु स्वर्गीय आशीष स्वामी कोविड की दूसरी लहार के दौरान अप्रैल 2021 में दुनिया को अलविदा कह गए। आखिर इस बूढ़ी आदिवासी महिला ने कर दिखाया। उमरिया जैसे एक छोटे…

उमरिया – वन मंत्री एवं जन जातीय कार्य मंत्री ने अनुकंपा नियुक्ति तथा बीमा राशि के क्लेम वितरण किया

उमरिया – जिला मुख्यालय उमरिया में आयोजित एक दिवसीय लघुवनोपज सहकारी समितियों के प्रबंधकों के प्रषिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह एवं जन जातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कोरोना काल के दौरान मृत्यु हो जाने पर मृतक के परिवार जनों निधि जयसवाल सिंगरौली, नीतेष कुमार पेन्द्रें बालाघाट को अनुकंपा नियुक्ति तथा तेंदू पत्ता संग्राहकों की मृत्यु होने पर उनके परिवार जनों क्रमषः सुंदरिया सिंह एवं बेलमतिया सिंह दोनो अनूपपुर को चार चार लाख रूपये की बीमा सहायता राशि वितरित की। इस अवसर पर वनमंत्री…

उमरिया – कलेेक्टर, सीईओ जिला पंचायत ने की जनसुनवाई

उमरिया – साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी , सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी ने जिले भर से आए आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा कई समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कराया। बद्री साहू ग्राम रथेली मानपुर ने धान खरीदी का भुगतान करानें, नत्थू राठौर ग्राम निपनिया ने सीमांकन से असंतुष्ट होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई। ग्राम न्यू दरबार से आए सुरेष कुमार ने पत्नी की मृत्यु पर आर्थिक सहायता दिलाने, ग्राम बडछड से आए कन्छेदी यादव ने…

ओरछा : अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा का प्रथम स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

ओरछा: अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा का प्रथम स्थापना दिवस समारोह श्री राजाराम सरकार की नगरी ओरछा में मनाया गया. इसमें चित्रांश वंशज उत्थान समिति के पदाधिकारीराष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र माथुर ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमपी खरे ,श्रीमती कुमुद , श्री प्रदीप, एवं मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मोहनलाल खरे के द्वारा ओरछा में बहुत ही शानदार तरीके से स्थापना दिवस का आयोजन किया गया . कार्यक्रम में पधारे सभी चित्रांश बंधुओं की आवास एवं भोजन व्यवस्था के साथ-साथ राजाराम सरकार के दर्शन की शानदार व्यवस्था की गई थी. अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा…

उमरिया -परीक्षा पर चर्चा करने पहुंची सांसद हिमाद्री सिंह, छात्र-छात्राओं से किया संवाद

उमरिया – नगर के सेंट जोसेफ आवासीय विद्यालय में परीक्षा में चर्चा कार्य्रकम शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और छात्र छात्राओं ने सांसद सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद हिमाद्री सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त होकर परीक्षा देनी चाहिए। साथ ही जिस विषय में हमारी रुचि हो उसे ही चुनकर विद्या अध्यन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सांसद हिमाद्री सिंह ने छात्रों को…

उमरिया -वन धन समिति के माध्यम से मिट्टी की विभिन्न वस्तुओं का राम रतन प्रजापति कर रहे विक्रय

उमरिया – उमरिया जिले की चंदिया तहसील के मिट्टी के बने मटके, सुराही फेमस है। जो भी यहां से गुजरता है वो यहां के मटके अपने साथ जरूर लेकर जाता है। चंदिया की मिट्टी से बने मटके एवं सुराही अपनी अलग ही पहचान रखती है। राम रतन प्रजापति निवासी चंदिया मिट्टी की विभिन्न वस्तुओ को बनाकर उनका विक्रय समिति के माध्यम से कर रहे है और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं ।राम रतन प्रजापति पिता सुंदरलाल प्रजापति वार्ड क्रमांक 6 चंदिया ने बताया कि उनकी समिति का…

उमरिया -पुलिस की सक्रियता एवं सकारात्मक सोच की बदौलत घर से भागा मासूम अपने माता पिता के पास पहुंच सका

उमरिया – सतना जिले के मझगवां निवासी 11 वर्षीय बालक माता पिता की डांट से नाराज होकर घर से भाग निकला था। वह मासूम ट्रेन में बैठकर कटनी में अपनी नानी के घर जाना चाहता था। ट्रेन कटनी से कब गुजर गई उसे पता ही नही चला और वह चंदिया में ट्रेन से उतर गया। अब उसे समझ मे नही आ रहा था कि वह अपने माता पिता एवं नानी के पास कैसे पहुंचे। रात में ट्रेन से उतरकर वह स्टेशन में एक किनारे बैठककर सिसकिया भरने लगा। नगर निरीक्षक…

चलती बाइक पर सिगड़ी जलाकर आग ताप रहा था शख्स, वायरल हुआ

ठंड से बचने के लिए एक शख्स चलती गाड़ी में जलती सिगड़ी पर आग तापता नजर आ रहा है. दरअसल, इंदौर के इस वीड‍ियो में एक युवक बाइक चला रहा है तो दूसरा युवक बाइक पर पीछे बैठकर स‍िगड़ी पर आग से हाथ सेंक रहा है. देश का सबसे स्वच्छ शहर ट्रैफ‍िक के अनुशासन में बहुत पीछे है. यह वीडियो इसका सटीक उदाहरण है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो होने के बाद ट्रैफिक एडिशनल डीसीपी ने दावा किया है कि बाइक सवार युवकों के खिलाफ यातायात नियम उल्‍लंघन के तहत…

शिवपुरी :- संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी में मीटिंग का हुआ आयोजन

शिवपुरी :- पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यालय जिला शिवपुरी में समय दोपहर 1:00 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सिद्धार्थ कुशवाहा जी के आदेश अनुसार संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रभारी श्री राहुल बघेल जी की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी में मीटिंग राखी जिसमें पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ जन उपस्थित थे और सभी ने संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन ग्वालियर में दिनांक 18 10 2022 को होने जा रहा है उसे सफल बनाने के…

शिवपुरी :- विद्युत कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी :- म.प्र. संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्म संघ (इण्टक) ग्वालियर तत्वाधान में आज विद्युत कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर डिप्टी कलेक्टर रवि अंकुर गुप्ता को ज्ञापन सौंपा जहां विधुत कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि हमारा संगठन व्यावसायिक अधिनियम 1926 के तहत पंजीकृत होकर भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन काँग्रेस (इंटक) से संबद्ध संघ है, जो मध्य प्रदेश राज्य की सभी विद्युत कंपनियों के नियमित संविदा एवं ठेका श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करता है और उनको श्रम कानून के तहत मिलने वाले अधिकारों को समय-समय पर प्रशासन व प्रबंधन को अवगत…

शिवपुरी :दूरसंचार वाहिनी, भातिसीपु बल में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति शिवपुरी की छमाही बैठक का हुआआयोजन ।

दूरसंचार वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के परिसर शिवपुरी में श्री राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, शिवपुरी की छमाही बैठक का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति शहर में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों/उपक्रमों/बैंकों आदि से मिलकर बनी एक समिति है, जिसका मुख्य उद्देश्य इन कार्यालयों में राजभाशा हिंदी के प्रयोग को बढावा देना और राजभाषा नीति के कार्यान्वयन के मार्ग में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए मंच प्रदान करना है। इन्हीं उद्देश्यों…

शिवपुरी :18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने प्रदेश में 10 दिन चलेगा विशेष अभियान

शिवपुरी :- 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने प्रदेश में 10 दिन तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय सहित समस्त शिक्षण संस्थानों में चलाया जाएगा। 10 अक्टूबर से अभियान की शुरुआत होगी और 20 अक्टूबर को समापन होगा। 10 दिन तक चलने वाले इस विशेष अभियान में युवा मतदाताओं को जागरूक करने विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश श्री अनपुम राजन ने समस्त…

महाकाल लोक कॉरिडोर लोकार्पण: शिवपुरी में देखा गया सीधा प्रसारण, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को भगवान श्री महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर लोकार्पण कार्यक्रम का स्थानीय सिद्धेश्वर मंदिर मे एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम से पहले विष्णु मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद शिवपुरी के सिद्धेश्वर मंदिर पर उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण की लाइव तस्वीरें दिखाई गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, राज्यमंत्री प्रहलाद भारती, नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा, महामंत्री पृथ्वीराज जादौन, गगन खटीक, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, मंजुला जैन, कार्यालय सह मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी…

बालाघाट/मध्यप्रदेश :भाजपा मप्र झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ अखिलेश खंडेलवाल का 17 को बालाघाट आगमन

बालाघाट: भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय सुखदेवे ने बताया कि भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ अखिलेश खंडेलवाल, प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर का बालाघाट 17 सितंबर को आगमन हो रहा है। जिसमें प्रवास के दौरान वह संगठनात्मक प्रवास आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम समारोह / सम्मेलन /झुग्गी-झोपड़ी- की मूलभूत समस्याओ पर चर्चा संगठन विस्तार/गठन, जनसुविधा स्थल दर्शन स्वास्थ्य केंद्र,अस्पताल,आंगनबाड़ी, शा.विद्यालय सभी बस्ती प्रमुखों को पहुंचना और वहाँ की व्यवस्था को समझने बालाघाट पहुंच रहे हैं। जिसमें प्रथम प्रवास कार्यक्रम 16 सितंबर सायं 5 बजे लालबर्रा आगमन…

सतना: पूर्व मंत्री सईद अहमद को बसपा ने घोषित किया महापौर प्रत्याशी

सतना: पूर्व मंत्री सईद अहमद ने कांग्रेस से तोड़ा नाता, ओबीसी नेता गेंदलाल भाई पटेल, पूर्व पार्षद जगदीश पांडेय, कुदरत उल्ला वेग व माई डियर सहित अन्य समर्थकों के साथ बसपा की ज्वाइन, बसपा ने घोषित किया सईद अहमद को महापौर का प्रत्याशी। सवांददाता: दीपक कुशवाहा

शिवपुरी :- प्रेमी से लड़ाई में सुसाइड की कोशिश:इंजीनियरिंग छात्रा ने हाथ की काटी नस- लड़के से दूर रहने की दी थी नसीहत

शिवपुरी में 20 साल की इंजीनियरिंग की छात्रा द्वारा नश काटकर सुसाइड की कोशिश का मामला सामने आया है। संजय कॉलोनी की रहने वाली यह लड़की की बॉयफ्रेंड से लड़ाई हो गई थी। उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिजिकल थाना पुलिस ने युवती के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। बॉयफ्रेंड के परिजनों ने घर आकर धमकायाशिवपुरी में संजय कॉलोनी की रहने वाली 20 साल की युवती ने बताया कि वह इंजीनियरिंग की छात्रा है। वह पिछले काफी सालों से पड़ोस के रहने वाले…

शिवपुरी :- नितेश बाल्मीक ने पलक को डोनेट किया A+ ब्लड

शिवपुरी :- खबर जिला चिकित्सालय से आ रही है यहां भर्ती पलक खरे उम्र 16 साल निवासी सतनवाड़ा को पेट दर्द की शिकायत थी, जिसके चलते वह बिगत दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती थी, जहां उसकी हालत गंभीर थी, वही डॉक्टरों ने पलक को खून की कमी बताई थी, जिसकी जानकारी जैसे ही नितेश बाल्मीक को लगी, नितेश तुरन्त ही जिला अस्पताल पहुँचे और उन्होंने 1 बोतल ब्लड पलक को डोनेट किया।