शहडोल – कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा की पहल पर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा शहडोल संभाग में दुग्ध सहकार अभियान चलाया जा रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें शहडोल ने जानकारी दी है कि दुग्ध सहकार अभियान के अन्तर्गत शहडोल संभाग के सभी जिलों में दुग्ध बाहुल्य ग्रामों के दुग्ध उत्पादक पशुपालकों एवं निजी डेयरी मालिकों की बैठकों का आयोजन कर लोगों को दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से कार्य करने के लाभों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध बाहुल्य ग्रामों में दुग्ध…
Category: मध्यप्रदेश
शहडोल: एफ.एस.एल. अधिकारी डाॅ. एस.पी.सिंह के सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया सम्मान
शहडोल: शहडोल जिले के एफ.एस.एल. अधिकारी डाॅ. एस.पी.सिंह को सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, अन्य राजपत्रित अधिकारी, रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालयीन स्टाफ द्वारा विदाई दी गयी। पत्रकार: संदीप साहू
शहडोल: विवेचकों की कार्यशाला आयोजित की गई
शहडोल: दिनांक 31.05.2021 को पुराने कंट्रोल रूम शहडोल में मुख्यालय अनुविभाग के समस्त थानों कोतवाली, सोहागपुर, सिंहपुर एवं गोहपारू के थाना प्रभारी एवं उनके समस्त विवेचकों की कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का नेतृत्व व्ही.डी.पाण्डेय उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के द्वारा किया गया। कार्यशाला का शुभारंभअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य के द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में प्रशिक्षक की भूमिका एडीपीओ पुष्पेन्द्र ठाकुर ने की।यह कार्यशाला अर्नेश कुमार विरूद्ध बिहार राज्य के मामले पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय केनिर्देशों पर सभी विवेचकों को प्रशिक्षण देने के उद्येश्य से आयोजित की…
उमरिया :जनहित संस्था के उपाध्यक्ष जन्मदिन के अवसर पर गरीबों को फल, भोजन कराया
उमरिया। जनहित मानव विकास सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष किशन गुप्ता के जन्मदिन सिद्ध धाम सागरा तलाब सिद्ध मंदिर पर केक काटा गया। वहीं जिला उमरिया में गरीबो को फल वितरित किए गए, साथ ही ड्यूटी के दौरान अधिकारी/पुलिसकर्मियों फल, ड्राई फ्रूट्स, जूस वितरण किया गयाइसके बाद शहर के स्थानों में पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया।इस कार्यक्रम में सूरज कुमार सोनी अध्यक्ष, किशन गुप्ता उपाध्यक्ष, जय कुमार सोनी संरक्षक, प्रकाश राजपूत सचिव, ऋषिकेश रजक उपाध्यक्ष, उदित खंडेलवाल, कंचन साहू साहू उपस्थित रहे। पत्रकार: संदीप साहू
शहडोल: जिले में वैक्सीनेशन को लेकर जगह-जगह बनाये गए सेंटर
शहडोल। जिले मैं वैक्सीनेशन को लेकर जगह-जगह सेंटर बनाए जा रहे हैं एवम लोगों को जागरूक किया जा रहा है वैक्सीन लगवाना कितना आवश्यक है। जिसको लेकर शहर के विभिन्न वार्डों में सिविल सर्जन स्वयं पहुंचकर वार्ड पार्षदों से चर्चा कर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों से अपील करते दिखाई दे रहे हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर जी एस परिहार वार्ड नंबर 13 पार्षद गोपाल रत्नम के साथ वैक्सीनेशन हेतु संपर्क कर 115 लोगों की लिस्ट ली है 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है।वार्ड नंबर…
शहडोल: ओपन बुक परीक्षाएं 10 जून 2021 से प्रारंभ
शहडोल। पंडित एस. एन. शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल की ओपन बुक परीक्षाएं 10 जून 2021 से प्रारंभ हो रही है। 10 जून 2021 को स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं प्रारंभ होगी, जिसमें बी.ए.बी.एस.सी., बी.कॉम और बी.पी.ईएस. चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। इन परीक्षार्थियों को 26.06.201 को प्रातः 09 बजे प्रश्न पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगे। विद्यार्थी दिनांक 17:06.2021 तक अपने घर पर बैठकर प्रश्नों के उत्तर लिख सकेंगे इनकी उत्तर पुस्तिकाएं दिनांक 18.06.2021 से 21.06.2021 के बीच निर्धारित संग्रहण केन्द्र पर जमा कराई जा सकेगी जिसकी समय-सारणी परीक्षा…
शहडोल- 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने तंबाकू की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई
शहडोल- 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने सीएचएमओ ऑफिस में अपने सभी स्टाफ को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सभी को तंबाकू की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई और वही नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रण डॉ० पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व तंबाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस पर इसका उद्देश्य युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं बढ़ती हुई तंबाकू सेवन, धूम्रपान की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए तंबाकू एवं बीड़ी, सिगरेट के दुष्परिणामों से इन्हें अवगत कराना है। तंबाकू एवं गुटखा, बीड़ी सिगरेट के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति…
शहडोल: टीम इंदिरा गांधी रसोई लगातार कोरोना काल मे समाजसेवा का कार्य जारी
शहडोल: टीम इंदिरा गांधी रसोई लगातार कोरोना काल मे समाजसेवा का कार्य निरन्तर सेवा भाव से कर रही है यह टीम आइटी सेल के पुर्व अध्यक्ष समाजसेवी सबी खान बंटी एवम् शेख आबिद के नेत्रृत्व मे काम कर रही है टीम के द्वारा रसोई के माध्यम से 48 दिनो से भोजन वितरण का काम करती आ रही है एवम मध्यप्रदेश के पुर्व मुख्य मंत्री मध्यप्रदेश स्वर्गीय कु, अर्जुन सिंह दाऊ साहब जी की स्मृति नि शुल्क वाहन के माध्यम से लोगो उनके घर तक पहुचा रही है इसी क्रम मे…
शहडोल – कैट की अगुवाई में सत्त चल रहा जिले में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य लगातार चल रहा
शहडोल – कैट की अगुवाई में सत्त चल रहा जिले में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य लगातार चल रहा है। जिले के बुढार, धनपुरी, ब्यौहारी, जयसिंहनगर एवं शहडोल में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए 27 मई से वैक्सीनेशन कार्य मिशन की तरह कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने गत दिवस स्थानीय शुंभम पैलेस में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का अवलोकन किया तथा वैक्सीन लगवाने हेतु आये लोगों से कहा कि, कोरोना वायरस संक्रमण रोकने हेतु वैक्सीन…
शहडोल: कांग्रेस भवन में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता
शहडोल। छोटे, मझोले और रोज कमाने-खाने वाले व्यवसायियों को जब मदद देने की बात सामने आ रही है, तब सरकार द्वारा लॉकडाउन हटाने की शुरुआत की जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि रोजमर्रा के लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली मदद से बच सकें। हालात ऐसे बन चुके हैं कोरोना जांच को सीमित कर दिया गया है। जिसकी वजह से कोरोना प्रकरण कम आ रहे हैं और कोरोना प्रकरणों को कम बता कर लॉकडाउन खोलने की तैयारी की जा रही है, जबकि कांग्रेश इस पक्ष…
शहडोल : नगर सेवा अभियान का शुभारंभ हुआ
शहडोल संभाग में आज नगर सेवा अभियान का शुभारंभ हुआ। शहडोल संभाग के नगरीय क्षेत्रों के सभी नगरपालिका अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की टीम बनाकर कार्य करने की योजना बनाई गई है तथा इसे मूर्त रूप दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नगर सेवा अभियान के तहत नगर पालिका की विशेष टीम हर वार्ड में जाकर साफ सफाई व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि का मुआयना करेगी तथा समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करेगी। शहडोल नगर में आज आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह…
उमरिया: बीजेपी के 7 साल के कार्यकाल वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल चंदिया के दौरा समुदायिक स्वास्थ्य मे फल वितरण किए गए।
उमरिया-चंदिया। यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सफलतम कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सचिव प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी के निर्देश एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र गौतम जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल चंदिया के द्वारा आज समुदायिक भवन स्वास्थ्य केंद्र में चंदिया में फल वितरण किया गया।स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों काे फल बांटे।भारतीय जनता पार्टी माननीय प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर युवा मोर्चा मंडल चंदिया के द्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदिया…
शहडोल-1 जून से शहडोल “अनलॉक” देखिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद।
शहडोल।राज्य शासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए 31 मई 2021 तक लाॅक डाउन लगाया गया था तथा लाॅकडाउन को अनलॉक करने के लिए राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के परिपालन में प्रतिबंधित एवं खुली गतिविधियों पर चर्चा करने हेतु जिला क्राइसिस समिति की बैठक विधायक जयसिंहनगर श्री जय सिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में वर्चुअल माध्यम से जिले के कोविड प्रभारी मंत्री तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने संबोधित…
उमरिया : कृषि, सहकारिता, मत्स्य पालन, पशु पालन एवं उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक 4 जून को
उमरिया 30 मई- उप संचालक कृषि खेलावन डेहरिया ने बताया है कि कृषि, सहकारिता, पशुपालन, उद्यान तथा कृषि विज्ञान केन्द्र की समीक्षा बैठक 4 जून को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं सीईओ जिला पंचायत अंशुल गुप्ता की उपस्थिति में कृषि विज्ञान केन्द्र उमरिया में आयोजित की गई है। सवांददाता: कंचन साहू
उमरिया :जिले के 33 स्थान कंटेन क्षेत्र एरिया से मुक्त
उमरिया 30 मई – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन मे अंतिम पुष्ट मामला मिलने के बाद निरंतर तीन सप्ताह लैब द्वारा पुष्ट कोई मामला नही मिलने पर तथा उस पाजीटिव मामले के सारे संपर्को का 21 दिन तक फालोअप पूरा होने पर जिले के 33 स्थानों से कंटेनमेंट एरिया 29 मई की दरम्यानि रात्रि से समाप्त कर दिया गया है। सवांददाता: कंचन साहू
उमरिया :जिले मे आज दिनांक तक 5865 मरीज हुए डिस्चार्ज
उमरिया 30 मई – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा आर के मेहरा ने बताया कि जिले में आज दिनांक तक 5865 मरीज डिस्चार्ज किए गए है। जिले में वर्तमान में विभिन्न सेंटरो में 71 व्यक्ति उपचाररत है। होम आइसोलेशन में 237 तथा वर्तमान में एक्टिव मरीजो की संख्या 308 है। जिले मे आज दिनांक तक 91444 सेंपल भेजे गये जिसमें 84619 केस निगेटिव पाए गए है। गत दिवस 93 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। 29 मई को 9 कोरोना पाजीटिव चिन्हित किए गए है जिसमें जिले के शहरी…
एमपी सरकार ने ‘कोरोना कर्फ्यू’ के दिशानिर्देशों में किए संशोधन, 1 जून से होंगे प्रभावी
मध्य प्रदेश सरकार ने नए कोविड-19 मामलों व मौतों में कमी के मद्देनज़र राज्य में लागू ‘कोरोना कर्फ्यू’ के दिशानिर्देशों में संशोधन किए हैं जो 1 जून से प्रभावी होंगे। सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन व धार्मिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। सभी स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे। रात 10 से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा।
शहडोल: कलेक्टर ने स्थानीय शुंभम पैलेस में कोरोना वालेंटियरो से की चर्चा
शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज स्थानीय शुंभम पैलेस में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य के अवलोकन के दौरान वहां पर उपस्थित मैं कोरोना वालेंटियरों से चर्चा की। चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि आप सभी लोग वार्डों सहित अन्य जगहों में जाकर टीकाकरण लगवाने हेतु लोगों को जागरूक करें और लोगों को कोरोना संक्रमण बचावं हेतु टीकाकरण के फायदों की भी जानकारी दें साथ ही उन्हें मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व साबुन से बार-बार हाथ धोंने, घर से अनावश्यक न निकले की समझाइश दें। कलेक्टर…
शहडोल: कोरोना वालेंटियर निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका, वैक्सीनेशन कार्य में दे रहे सहयोग
शहडोल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देशन पर चलाए जा रहे मैं कोरोना वेलेंटियार अभियान के तहत जिला समन्वयक जन अभियान परिषद विवेक पाण्डे ने जानकारी दी है कि मैं कोरोना वालेंटियर अभियानान्तर्गत वेलेंटियरो द्वारा वैक्सीनेशन हेतु लोगो के घर घर जाकर 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तिओ को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर, वैक्सीनेशन सेंटरों के कार्यों में भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं तथा समझाइस दे रहे हैं कि वैक्सीन ही आपका सुरक्षा कवच है। इसके साथ मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, साबुन से बार-बार हाथ धोंने…
शहडोल: 3 अलग-अलग जगहों पर की आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाहीे
सिंहपुर। थाना सिंहपुर क्षेत्रांतर्गत 28 मई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पिपरिया में मो0 याकुब निवासी खैरहा का आते जाते लोंगों को धारदार चाकू दिखाकर डरा धमका रहा है। जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से एक अद्द लोहे का धारदार चाकू बरामद किये गये। पुलिस द्वारा हथियार रखने संबंधी वैध अनुज्ञप्ति मांगने पर आरोपी ने कोई दस्तावेज पेश नहीं किया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध आम्र्स थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अतरिया टोला में अशोक निवासी अम्बेडकर नगर का आते…
