राज्यसभा में सदन चलने की जगी उम्मीद, लोकसभा में गतिरोध दूर करने की पहल करेगी सरकार

मानसून सत्र में संसद की कार्यवाही पर छाए विपक्ष के विरोध के बादल बृहस्पतिवार को छटने के आसार हैं। राज्यसभा में शाम को सदन चलने से जगी उम्मीद को लेकर सरकार लोकसभा में भी गतिरोध खत्म करने की पहल करेगी। इसके लिए सरकार ने अपने और स्पीकर के स्तर पर विपक्ष को साधने की रणनीति बनाई है। सरकार बृहस्पतिवार को विपक्ष के नेताओं से संपर्क साध सकती है। सोमवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के पास मुद्दों की भरमार है। पेगासस जासूसी कांड, कोरोना की दूसरी…

संसद के जिस कमरे में कभी बैठे थे अटल बिहारी वाजपेयी अब वहां बैठैंगे नड्डा

संसद भवन के जिस कमरे में कभी भाजपा के दिग्गज नेता और देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बैठते थे, उस कमरे में अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठेंगे। यह कमरा अब जेपी नड्डा को आवंटित कर दिया गया है। इस कक्ष का इस्तेमाल लालकृष्ण आडवाणी भी कर चुके हैं। इस कमरे से आडवाणी और वाजपेयी की नेम प्लेट हटा ली गई है। उल्लेखनीय है कि वाजपेयी पीएम पद से हटने के बाद राजग के अध्यक्ष के नाते 2004 से इस कमरे में बैठते थे। उनके बाद इस कमरे में…

संसद का मानसून सत्र आज से:31 बिल पेश हो सकते हैं

संसद के मानसून सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। इसमें 2 फाइनेंशियल सहित कुल 31 बिल पेश किए जा सकते हैं। यह सत्र 13 अगस्त तक चलना है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी लोकसभा में किसान कानून के खिलाफ स्थगन का प्रस्ताव देंगे। सरकार की कोशिश है कि सेशन हंगामे की भेंट न चढ़े, क्योंकि विपक्ष किसान आंदोलन और कोरोना के बहाने सरकार को घेरने की तैयारी में है। रविवार को हुई ऑल पार्टी मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार संसद में सार्थक चर्चा के लिए…

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार : इन चेहरों को मिल सकती है जगह

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल बुधवार शाम 6 बजे होना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार कई युवा चेहरों को इसमें जगह मिल सकती है। सूत्रों बताते हैं कि विस्तार में नए चेहरों की संख्या 30 के पार भी जा सकती है जबकि कई चेहरों को अलग अलग वजहों से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के साथ ही प्रधानमंत्री ने पहला संदेश दे दिया है। इससे पहले खबरें थीं कि…

इतना गाली-गलौज अच्छा नहीं’- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र को राज्य सरकारों से लड़ने और उन्हें कोसने के बजाय उनके साथ मिलकर काम करना चाहिए. केजरीवाल ने ट्विटर पर उस मीडिया रिपोर्ट को टैग किया है जिसके मुताबिक केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने केजरीवाल सरकार को लोगों तक राशन और ऑक्सीजन पहुंचाने में कथित तौर पर नाकाम रहने के लिए जिम्मेदार ठहराया है. इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश तभी प्रगति करेगा जब 130 करोड़ जनता, सभी राज्य सरकारें और केंद्र मिलकर ‘टीम इंडिया’ की तरह…

दिल्ली में 18+ के लिए सभी 400 टीकाकरण केंद्र बंद : सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि फाइजर और मॉडर्ना ने कोरोनावायरस के टीके सीधे दिल्ली सरकार को बेचने से मना कर दिया है और इन कंपनियों ने कहा है कि वे केवल केंद्र से बात करेंगी. सिसोदिया ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि दिल्ली में टीके खत्म होने के बाद 18 से 44 साल आयुवर्ग के लोगों के लिए सभी 400 टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया है, वहीं 45 साल से अधिक उम्र के लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले लोगों…

डॉक्टरों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि अगर कोविड-19 के मामलों में कमी जारी रहती है तो 31 मई से चरणबद्ध तरीके से ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में करीब 1,600 और लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए तथा संक्रमण दर गिरकर 2.5 फीसदी रह गई.मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘पिछले एक महीने में हमारे डॉक्टर्स ने जबरदस्त काम किया है. इनमें से कई डॉक्टर शहीद…

हत्या के मामले में फरार पहलवान सुशील कुमार हुए अरेस्ट

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 23-वर्षीय रेसलर सागर राणा की मौत के मामले में फरार ओलंपिक मेडल विजेता सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली की एक अदालत ने 15 मई को सुशील और अन्य के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया था। छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो गुटों में झगड़े के दौरान सागर की मौत हुई थी।

प्रियंका गाँधी ने यूपी के मुखिया योगी को लिखा पत्र ,क्या लिखा पढ़े इस खबर में

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कोविड महामारी को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिर पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में पांच विषयों पर अपनी बात कहते हुए कुछ सुझाव दिए और कुछ मांग भी रखीं। उन्होंने नसीहत देते हुए ये भी लिखा है कि सरकार को अपनी नीतियों मे करुणा, हमदर्दी और मदद का स्पर्श देने की जरूरत है। प्रियंका ने कहा है कि जनता को बुरे हालात में छोड़ने के बजाय जन कल्याणकारी कदम उठाए जाएं। प्रियंका ने मध्यम वर्ग के लोगों की समस्याओं…

एक डोज कोविशील्‍ड और दूसरी लगी है कोवैक्‍सीन तो ये होगा असर, डॉक्टर्स ने बताया

शभर में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा वैक्‍सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है. इस दौरान भारत में बनी भारत बायोटेक की कोवैक्‍सीन और सीरम इंस्‍टीट्यूट की कोविशील्‍ड वैक्‍सीन को ही यहां लगाने की मंजूरी दी गई है. इन दोनों ही वैक्‍सीन की दो-दो डोज लोगों को एक अंतराल पर लगाई जा रही हैं लेकिन देश में कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जबकि इन दोनों वैक्‍सीन की डोज का घालमेल कर दिया गया है. कोरोना मामलों और इससे होने वाली मौतों के अलावा…

केजरीवाल पर भड़के क्यों विदेश मंत्री, क्यों कहा- भारत की आवाज नहीं हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि वे देश की आवाज नहीं हैं। विदेश मंत्री ने कोविड-19 में सिंगापुर की ओर से भारत को दिए गए सहयोग व दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की सराहना की। केजरीवाल के ट्वीट पर सिंगापुर सरकार ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। इस बाबत सिंगापुर की सरकार ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब भी किया था। केजरीवाल के ट्वीट के जवाब में सिंगापुर दूतावास ने एक ट्वीट में कहा ‘इस…

स्मृति को कमान: लंबी लड़ाई की तैयारी में भाजपा ने जताया भरोसा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा को अपेक्षित सफलता न मिली हो मगर वह राज्य लंबी लड़ाई की योजना बना रही है। इस योजना के तहत पार्टी में कैलाश विजयवर्गीय की जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राज्य का प्रभारी नियुक्त करने जा रही है। इसके जरिए पार्टी की योजना राज्य के 2.3 करोड़ महिला वोटर को साधने के अलावा सीएम ममता बनर्जी के समक्ष एक कद्दावर महिला नेता को मैदान में उतारने की है। दरअसल विधानसभा में भाजपा को उम्मीद के अनुसार सफलता न मिलने का एक…

मोदी सरकार ने महामारी में अन्नदाता पर अत्याचार बढ़ाया, सरकार की गरिमा घटाई: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डीएपी खाद के दाम बढ़ने से जुड़ी एक खबर शेयर कर ट्विटर पर बुधवार को लिखा, “मोदी सरकार ने क्या बढ़ाया?…जीएसटी, पेट्रोल, डीज़ल व खाद के दाम…मोदी मित्रों की आय और अन्नदाता पर महामारी में भी अत्याचार।” उन्होंने आगे लिखा, “(मोदी सरकार ने) घटाया क्या?…कृषि सब्सिडी…किसान की आय और केंद्र सरकार की गरिमा।”

पीएम ने बिहार के एचआईटी कोविड-19 ऐप की तारीफ की, देशभर में उपयोग के लिए विवरण मांगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार सरकार द्वारा विकसित होम आइसोलेशन ट्रैकिंग (एचआईटी) कोविड-19 ऐप की सराहना की है। ज़िलाधिकारियों संग प्रधानमंत्री की बातचीत के दौरान पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने उन्हें इस ऐप के बारे में जानकारी दी थी। बकौल चंद्रशेखर, ऐप से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री ने देशभर में इस्तेमाल के लिए इसका विवरण भेजने का आदेश दिया था।

दिल्ली-NCR में 70 साल में पहली बार मई में इतनी बारिश

चक्रवाती तूफान ताउते अब भले कमजोर पड़ गया हो, लेकिन राजधानी दिल्ली पर इसका असर अभी भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली और एनसीआर में दो दिनों से लगातार रिमझिम बारिश जारी है। दिल्ली में मई महीने में एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई जब बुधवार को बारिश 60 मिमी के रेकॉर्ड को पार कर गई। बारिश रुक-रुककर अभी भी जारी है। मई महीने में 24 घंटे के दौरान पहली बार इतनी बारिशदिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 119 एमएम बारिश हुई है।…

किसानों के पक्ष में केंद्र का बड़ा फैसला!

नई दिल्‍ली. केंद्र सरकार ने किसानों के पक्ष में बड़ा फैसला लेते हुए तय किया है कि डीएपी फर्टिलाइजर के एक बैग पर अब किसानों को 1200 रुपये की छूट दी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में हुई उच्‍चस्‍तरीय बैठक में डीएपी फर्टिलाइजर पर दी जाने वाली सब्सिडी में 140 फीसदी इजाफे का फैसला लिया गया. इससे किसानों को 2400 रुपये में मिलने वाला डीएपी फर्टिलाइजर का एक बैग अब 1200 रुपये में ही मिल जाएगा. हालांकि, इस फैसले के बाद केंद्र सरकार को सब्सिडी के मद में 14,775…

वैक्सीन अधिक से अधिक बने इस पर क्या बोले नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत में और अधिक दवा कंपनियों को कोविड-19 वैक्सीन बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए ताकि उत्पादन बढ़ सके। उन्होंने कहा, “1 कंपनी की बजाय 10 कंपनियां वैक्सीन बनाएं और मूल निर्माता को यह कंपनियां 10% रॉयल्टी दें।” बकौल गडकरी, “भारत का हर ज़िला मेडिकल ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर होना चाहिए।”

बौद्ध भिक्षु सुमित रत्न ने फर्स्ट एड बॉक्स और इमरजेंसी किट वितरित की

बौद्ध भिक्षु सुमित रत्न के नेतृत्व में दिल्ली में और गाजीपुर बोर्डेर पर किसान आंदलोन में शामिल लोगों को ,अस्पताल, पुलिस आदि जरूरतमंद लोगों के पास फर्स्ट एड बॉक्स और इमरजेंसी किट पहुँचाई गयी. जानकारी के मुताबिक कुछ मरीजों के तीमारदारों को आर्थिक सहयोग भी किया ताकि मरीजों का इलाज वे करा सकें. बता दें की कोरोना मुक्त भारत अभियान में पूरी दुनियां के लोग हिस्सा ले रहें हैं इसमें बौद्ध धर्म के अनुयायी और बौद्ध भिक्षु भी आज समाज के हित के लिए आगे आये हैं. भिक्षु सुमित रत्न…

सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा चुनावों में 100 फीसदी वीवीपैट सत्यापन की मांग वाली याचिका की खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को विधानसभा चुनावों के दौरान ईवीएम में 100 फीसदी वीवीपैट प्रणाली शुरू करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। यह याचिका टीएमसी नेता द्वारा दायर की गई थी। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने याचिकाकर्ता गोपाल सेठ से कहा कि हम चुनाव प्रक्रिया के बीच में कोई हस्तक्षेप नहीं करने जा रहे हैं। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव, नागरिकों का अधिकार है। इस पर पीठ ने कहा…

चुनाव के चरण में कटौती को लेकर ममता बनर्जी की मांग असंवैधानिक: कैलाश विजयवर्गीय

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के शेष कार्यक्रम में कटौती को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मांग को भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख में चुनावों के तकनीकी ज्ञान की कमी है। गौरतलब है कि बनर्जी ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया था कि वह राज्य में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। उन्होंने इस सिलसिले में कहा था कि…