कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राजधानी में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण कार्य लगे मजदूरों के रहने, खाने और उनके अन्य जरूरतों को पूरा करेगी। इस बारे में मंगलवार को दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। सरकार ने न्यायालय को बताया है कि इसके अलावा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 5-5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।
Category: दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट का 50 फीसदी स्टाफ हुआ कोरोना संक्रमित
देशभर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के साथ-साथ अब एक और बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी मिली है कि सुप्रीम कोर्ट का 50 फीसदी स्टाफ कोरोना से संक्रमित हो गया है. ऐसे में अब सभी न्यायाधीश अपने घर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करेंगे. वहीं पीठ भी निर्धारित समय से एक घंटा देरी से बैठेंगी. कोरोना के मामलों को देखते हुए कोर्ट रूम सहित पूरे कोर्ट परिसर को सैनेटाइज किया जा रहा है. हालांकि आधिकारिक तौर पर सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव कर्मचरियों का कोई आंकड़ा…
पैसे की कमी से जूझ रही कांग्रेस गहलोत को बनाया जा सकता है कोषाध्यक्ष
कांग्रेस को इन दिनों अहमद पटेल जैसे किसी नेता की तलाश है, जो पार्टी के लिए फंड जुटा सके। इसके अलावा वह गांधी परिवार का विश्वासपात्र भी हो। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फिलहाल पवन बंसल को कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है, लेकिन फंड जुटाने के लिए पार्टी को पूर्णकालिक नेता की तलाश है। कोषाध्यक्ष के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के नाम पर सबकी नजरें टिकी हैं।अगले साल पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव हैं। इसके लिए पार्टी को फंड जुटाना है। ऐसे में पार्टी को…
कोरोना संकट : ये साल राजनीतिक क्षति का साल ?
कोरोना संकट के बीच ये साल राजनीतिक क्षति का साल बनता जा रहा है। इसी कड़ी में उस समय हड़कंप मच गया जब खबर आई कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत का सिंह का निधन हो गया है। 82 साल के भाजपा के दिग्गज नेता जसवंत सिंह पिछले 6 साल से काफी बीमार थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। बता दें कि जसवंत सिंह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन भारतीय जनता पार्टी के…
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का हुआ निधन
अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया है। सेना के अस्पताल ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री मेजर जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त) का रविवार सुबह 6:55 पर निधन हो गया। उन्हें 25 जून को भर्ती कराया गया था और मल्टीअर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के साथ सेप्सिस का इलाज किया जा रहा था। आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में कोविड-19 का दूसरी लहर
राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में आ रही तेजी ने जहां दिल्लीवालों की बेचैनी बढ़ाकर रख दी है तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 का दूसरा वेव चरम पर है। उन्होंने यह भी कहा कि जानकार मानते हैं कि आने वाले दिनों में कोरोना के मामलों में कमी आएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री का समाचार एजेंसी ने हवाला दिया है, जिसमें वह कह रहे हैं- “जुलाई 1 से लेकर 17 अगस्त तक केस नियंत्रण में था। हमने यह पाया…
प्रियंका ने लिखा मुख्यमंत्री योगी को पत्र, 12460 शिक्षक भर्ती में जल्द नियुक्ति की मांग
प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिक्षक भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि 12460 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी हताश और बेरोजगार हैं. उन्हें कोर्ट कचहरी का चक्कर न लगवाकर 24 शून्य जनपद के अभ्यर्थियों की जल्द नियुक्ति की जाए. पत्र में प्रियंका गांधी ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवा कुछ समय से पूरे प्रदेश में आंदोलनरत हैं. कुछ दिनों पहले ही मैंने 12,460 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बातचीत की. इस भर्ती में 24 जिले शून्य जनपद घोषित…
भारतीय राष्ट्रवाद कभी भी क्रूरता, हिंसा और धार्मिक संप्रदायवाद का साथ नहीं दे सकता: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर शनिवार को फिर एक वीडियो जारी कर केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाया है। इससे पहले भी राहुल बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, जीएसटी, कोरोना लॉकडाउन के समय मजदूरों की समस्या समेत अन्य मुद्दों को लेकर वीडियो जारी कर मोदी सरकार से सवाल पूछ चुके हैं। इस बार उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान अहिंसा के जरिए आजादी हासिल करने और कांग्रेस की विरासत के बारे में बताया है। राहुल गांधी ने कांग्रेस की विरासत को लेकर धरोहर नाम के 11वें संस्करण- ‘स्वराज और लोकमान्य जी’ का वीडियो…
