प्रदेश की योगी सरकार अलग-अलग जिलों में महापुरुषों की प्रतिमा लगाने जा रही है. पृथ्वीराज चौहान से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी. उत्तरप्रदेश सरकार 30 से अधिक महापुरुषों की मूर्तियां लगवाएगी. स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की लगवाई जा रही है मूर्तियाँ. मैनपुरी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाई जाएगी. इसी तरह गोरखपुर हवाई अड्डे पर महायोगी गोरक्षनाथ की प्रतिमा लगाई जाएगी. मैनपुरी में पृथ्वीराज चौहान भामाशाह महर्षि कश्यप ,महर्षि वाल्मिकी ,भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगेगी. बाराबंकी :…
Category: मैनपुरी
मैनपुरी में साझेदारी के नाम पर ठगे 5 लाख रुपये ठगे
मैनपुरी शहर के मोहल्ला कटरा निवासी एक युवक मॉल में साझे के नाम पर 5 लाख रुपये ठगी का शिकार हो गया। गीतापुरम कॉलोनी का रहने वाला एक शख्स और पत्नी रुपये लेकर गायब हो गए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी अतुल कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा कि गीतापुरम कॉलोनी निवासी धर्मवीर सिंह से उसका संपर्क हुआ। धर्मवीर शहर के राधारमन रोड पर एक मॉल खोलने की बात कह…
मैनपुरी में सात वार्डों में 18 करोड़ की लागत से लगेंगे बिजली के खंभे
मैनपुरी में नगर पालिका क्षेत्र के सात नए वार्ड की गलियां वर्ष 2024 के अंत तक रोशन होंगी। इन वार्ड की गलियों में 18 करोड़ की लागत से बिजली के खंभे लगाकर तार खींचे जाएंगे। विद्युत निगम सात नए वार्ड में शीघ्र ही रिवैंप योजना के तहत काम शुरू कराएगा। नगर पालिका क्षेत्र में सात नए वार्ड बनाए गए हैं। इन वार्ड में संसारपुर, शीतलाधाम, धारऊ, मधाऊ, नगरिया, रामलीला मैदान, खरपरी शामिल हैं। यह वार्ड कई गांवों को शामिल करके बनाए गए हैं। इन गांवोंं की कई गलियों में बिजली…
मैनपुरी में चार साल बाद भी रहस्य ही बना हुआ है छात्रा दुष्कर्म कांड, न्याय का इंतजार कर रहा पीड़ित परिवार
16 सितंबर 2019 को भोगांव क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय की छात्रा का शव हास्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। स्वजन ने दुष्कर्म और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। स्लाइड और कपड़ों की जांच से छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया था। मामले की जांच एसआइटी को साैंपी गई थी। हॉस्टल में छात्रा के साथ दुष्कर्म और आत्महत्या का मामला चार साल बाद भी रहस्य ही बना रहा। दूसरी एसआइटी भी घटना का राजफाश करने…
मैनपुरी में दिनदहाड़े मकान से चोरी कर भागे बदमाश
कुसमरा के पाल नगर में बृहस्पतिवार की दोपहर चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात अंजाम दिया। ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन चोर गन्ने के खेत में छिप गए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी तलाश करने के बाद भी चोरों का पता नहीं चला। किशनी थाने की कुसमरा चौकी क्षेत्र के पाल नगर निवासी सुधा देवी बृहस्पतिवार की दोपहर गांव में ही एक गमी में शामिल होने गईं थीं। उनकी गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हए चोरों ने…
मैनपुरी : बिहार जा रहे ट्रक से कुरावली क्षेत्र में माल हुआ चोरी
मैनपुरी : गुडगांव से माल लाद कर बिहार जा रहे एक ट्रक को कुरावली क्षेत्र में खड़ा कर चालक सो गया। जब जागा तो पता चला कि 36 बॉक्स चोरी हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद ट्रक मालिक ने कुरावली थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हरियाणा गुड़गांव में न्यू सुभाष नगर निवासी दिनेश चंद्र मिश्रा एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर हैं। बुधवार को थाना कुरावली पहुंच कर तहरीर दी। बताया कि 14 दिसंबर की रात कंपनी का ट्रक…
मैनपुरी में चकरोड के विवाद में दो पक्षाें में चले लाठी डंडे
घिरोर में गांव नगला दानी में बुधवार की सुबह चकरोड के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों में जमकर लाठी डंडे चले। कुुल्हाड़ी लगने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे पक्ष के लोग भी जख्मी हुए। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव नगला दानी निवासी चौब सिंह का गांव निवासी दलवीर सिंह से चकरोड को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने…
मैनपुरी में चौकी से चोर भागने का मामला, एसपी ने इंचार्ज सहित पूरी चौकी को किया लाइन हाजिर
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एलाऊ थाना क्षेत्र की जागीर चौकी से चोर भागने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। इंचार्ज सहित पूरी चौकी को लाइन हाजिर किया है। एक होमगार्ड के खिलाफ विभाग में रिपोर्ट भेजी है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर को कस्बा निवासी एक संदिग्ध चोर रवि को पकड़ कर लाया गया था। इसे पूछताछ के लिए चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार मुख्य आरक्षी दिनेश भास्तकर आरक्षी अनुज कुमार, राधा रमन और होमगार्ड वीरेंद्र सिंह चौकी ले गए थे। पूछताछ होने से…
मैनपुरी में पिटाई में घायल किशोर ने मेडिकल कॉलेज मे तोड़ा दम
मैनपुरी शहर के राधा नगर में एक किशोर की 9 दिसंबर को नामजद लोगों ने पिटाई की थी। गंभीर रूप से घायल किशोर ने बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर कुछ दिन पूर्व चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया था। किशोरी की मौत के बाद पुलिस अब नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर निवासी योगेश कुमार (17) का 9 दिसंबर को काॅलोनी के रहने वाले लोगों से विवाद हो गया…
मैनपुरी में भीषण हादसा: मां-बेटी सहित तीन की मौत, पिता-पुत्र की हालत नाजुक, लुधियाना से बिहार जा रहा था परिवार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र की हालत नाजुक है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसा करहल थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ। मधुबनी, बिहार के निवासी राजीव झा लुधियाना की एक टेक्सटाइल कपंनी में मैनेजर के पद पर काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ वहीं पर रहे…
मैनपुरी में संविदा चालकों को मिली लंबी दूरी की बसें
मैनपुरी में यात्रियों की सहूलियत के लिए तथा बसों के कुशल संचालन के लिए रोडवेज ने लंबी दूरी वाली बसों के संचालन की जिम्मेदारी संविदा चालकों को सौंपी है। मैनपुरी डिपो के 12 संविदा चालकों को दिल्ली मार्ग पर बस चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। मैनपुरी डिपो की 30 बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा है। दो बसें यमुना एक्सप्रेस वे होकर तथा 28 बसें एटा-अलीगढ़ होकर दिल्ली मार्ग पर संचालित हो रही हैं। प्रबंध निदेशक द्वारा लंबी दूरी वाले मार्ग पर कुशल चालकों से ही…
मैनपुरी में अधिवक्ता के पुत्र से धोखाधड़ी कर 16 लाख उड़ा ले गए टप्पेबाज, रिपोर्ट दर्ज; पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शीतल नगर के रहने वाले एक अधिवक्ता के पुत्र के खाते से नामजद लोगों ने धोखाधड़ी कर करीब 16 लाख रुपये निकलवा लिए। जानकारी होने के बाद जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अधिवक्ता ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के शीतल नगर निवासी अधिवक्ता जसवंत सिंह चौहान ने बताया कि पुत्र शिवम चौहान के खाते में पुत्री की शादी के लिए रुपये जमा किए थे। हिमांशू उर्फ आर्यन निवासी हरिदर्शन नगर…
मैनपुरी का लाल सौरव आईपीएल में मचाएगा धमाल
मैनपुरी : आईपीएल में अब मैनपुरी का लाल भी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए नजर आएगा। जनपद के गांव झिंझाई के मूल निवासी युवा खिलाड़ी सौरव चौहान को आरसीबी ने खरीदा है। अपने लाल की उपलब्धि पर गांव और परिवार में खुशियां मनाई जा रही है। 20 लाख रुपये की बेस प्राइज मनी पर उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) में शामिल किया गया है। बुधवार को देर रात तक गांव में लोग मिठाई बांटने के साथ ही पटाखे चलाकर खुशियां मनाते रहे।नगर के करहल-इटावा मार्ग स्थित गांव झिंझाई के रहने वाले…
मैनपुरी में पति से अलग हुई महिला तो सिपाही की नीयत हुई खराब, करता रहा घिनौना काम, अब शादी से कर रहा इंकार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस विभाग में तैनात एक आरक्षी ने एक बेसहारा महिला का फायदा उठाया। उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। कई महीनों तक साथ लेकर बाहर भी रहा। अब शादी करने से मुकर गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका वैवाहिक जीवन महज दो साल चला। इसके बाद मतभेद हो गए। फिर वह अपने मायके माता पिता के…
मैनपुरी में नुक्कड नाटक से बताए यातायात के नियम
मैनपुरी में डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औड़ेन्य पड़रिया में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने नुक्कड़ नाटक, गीत, संगीत, कविता के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों के पालन की जानकारी दी। नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि सड़क पर आपकी एक भूल कई लोगों की जान ले सकती है। सड़क सुरक्षा प्रभारी प्रमोद कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यातायात के नियमों का पालन कर अपने जीवन की रक्षा स्वयं करें…
मैनपुरी में अब जल्द ही शिक्षकों के हाथों में होगा टैबलेट
मैनपुरी में शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग में टैबलेट उपलब्ध कराने का कार्य तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को बीएसए ने अपने कार्यालय से खंड शिक्षाधिकारियों को टैबलेट बीआरसी के लिए सौंप दिए। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानाध्यापकों को बुलाकर उन्हें टैबलेट जल्द उपलब्ध करा दिए जाएं। परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए शासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थितिऔर अन्य शैक्षिक कार्यक्रमों को हाईटेक करने के लिए टैबलेट व्यवस्था शुरू…
मैनपुरी:- शराब के नशे में तेजरफ्तार मोटरसाइकिल ने संविदा कर्मी को मारी टक्कर,घायल की हालत नाजुक ।
मैनपुरी:- राजकीय पॉलिटेक्निक छाछा में तैनात संविदा कर्मी शैलेश वर्मा को तेज रफ्तार अनियंत्रित पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP 84 AM 8463 ने टक्कर मार दी । चालक शराब के नशे में धुत चालक था । संविदा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल की हालत घायल नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव से रेफर कर दिया गया । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोटरसाइकिल चालक तथा मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया ।
मैनपुरी : समझौता नहीं होने पर अगली तारीख तय
मैनपुरी : दीवानी स्थित सुलह समझौता केंद्र में सोमवार को दंपती के विवादों की सुनवाई की गई। पहले से सूचीबद्ध 14 मामलों में समझौता नहीं होने पर सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की गई। सुलह समझौता केंद्र में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की गाइड लाइन के तहत सोमवार को दंपती के बीच चल रहे विवाद के 14 मामले सुनवाई के लिए पेश किए गए। मध्यस्थ रीता नैयर ने सूचीबद्ध मामलों में पक्षकारों के बीच समझौता कराने के लिए प्रक्रिया शुरू की। पांच मामलों में किसी पक्ष के नहीं आ…
मैनपुरी : इटावा रूट पर ट्रेन का समय बदलने की मांग
मैनपुरी से इटावा के लिए पैसेंजर ट्रेन तो चली लेकिन यात्रियों को ट्रेन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रेलवे स्टेशन से सुबह 4ः 30 बजे इटावा के लिए संचालित होने वाली ट्रेन आगरा तक जाती है। ट्रेन का समय बदलवाने के लिए कई संगठनों ने ज्ञापन दिए लेकिन आज तक उन पर कोई कार्रवाई रेलवे द्वारा नहीं की गई है। सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री की पहल पर इटावा के लिए रेलवे लाइन बनवाकर पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू कराया गया है। सुबह 4ः30 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन से…
मैनपुरी में कैंटर में पीछे से मारी टक्कर, खलासी घायल
करहल : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह डंपर चालक को झपकी आ गई। इसके बाद गाड़ी आगे चल रहे कैंटर से जा टकराई। हादसे में खलासी घायल हो गया। सुबह करीब छह बजे एक डंपर एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से आगरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह माइल स्टोन 92.200 किमी पर पहुंची। तभी पीछे से आ रही कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर का चालक बाल-बाल बच गया। खलासी राम विलास निवासी सरसई नावर थाना ऊसराहार इटावा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा…
