मैनपुरी रोड पर दर्दनाक हादसा, मैक्स गाड़ी ने रौंदे बाइक सवार, मामा की मौत; भांजा घायल

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मैनपुरी रोड पर सुबह-सुबह हुए दर्दनाक हादसे में मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल है। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड पर मैक्स से बाइक सवार बॉबी राजपूत 30 पुत्र धनपाल निवासी नगला राजा राम कंथरी की कुचलकर मौत हो गओ। भांजा विवेक नगला कलु जसराना गंभीर रूप से घायल है। मृतक चौराहा स्थित खादी भंडार पर काम किया करता था। घटना के बाद गुसाई भीड़ ने जाम…

हरदोई में बेख़ौफ़ चोरों की पसंद बना हरदोई, नहीं रुक रही चोरी की घटनाएँ

हरदोई में चोरियों का सिलसिला थमन का नाम ही नहीं ले रहा है।शायद कोई ऐसा दिन हो जिस दिन चोरो ने घटना को अंजाम न दिया हो। हद तो यहां तक हो चुकी है कि चोरों द्वारा पुलिस आरक्षी के घर को भी निशाना बनाया जा चुका है। हरदोई में चोरियों का सिलसिला थमन का नाम ही नहीं ले रहा है।शायद कोई ऐसा दिन हो जिस दिन चोरो ने घटना को अंजाम न दिया हो। हद तो यहां तक हो चुकी है कि चोरों द्वारा पुलिस आरक्षी के घर को…

मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव: बोले- किसानों की आय दोगुना करने का दावा खोखला, जनता चुनाव में भाजपा को सिखाएगी सबक

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। यहां उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा को घेरा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने 79 सांसदों के टिकट काटना चाहती है। एक सांसद का क्षेत्र बदलने को मजबूर हो गई है। गठबंधन लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के साथ धोखा किया है। एक तरफ किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया, दूसरी तरफ आंदोलन करने जा…

मैनपुरी में खेलते समय सेप्टिक टैंक में गिरा पांच वर्षीय मासूम, निकल गया दम; घरवालों ने देखा तो चीख पड़े

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार शाम पांच वर्षीय मासूम निर्माणाधीन मकान में बन रहे सेप्टिक टैंक में गिर गया। जानकारी के बाद परिजन ने जब तक निकाला, तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला मूले गांव की है। गांव निवासी राहुल कुमार का पांच वर्षीय पुत्र सूर्यांश मंगलवार शाम पास के ही लक्ष्मी नगर में दादी के यहां गया था। घर के…

मैनपुरी में अस्थमा और हार्ट के मरीजों की परेशानी नहीं हो रही कम, एक की मौत, 60 दिन में 62 मरीज तोड़ चुके दम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अस्थमा और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को भी जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। जिला अस्पताल पहुंचे अस्थमा के एक मरीज की मौत हो गई। वहीं दो अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। 11 मरीज उपचार के लिए भर्ती कराए गए। दो महीने में करीब 62 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले दो महीने से जिले में अस्थमा के साथ ही हार्ट के मरीजों…

मैनपुरी में स्कूल का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर टूट गई छात्र के पैर की हड्डी ।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के बेवर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मद्दापुर खास का है। शनिवार की सुबह यहां स्कूल खुलने से पहले ही विद्यालय के बच्चे स्कूल में पहुंच गए और गेंद खेल रहे थे। समय करीब 9.20 बजे छात्रों की गेंद विद्यालय की छत पर चली गई। इस दौरान कक्षा आठ का छात्र दीपांशु पुत्र सुदीश सिंह गेंद लेने के लिए छत पर चढ़ गया। वह गेट के ऊपर बने छज्जे को पकड़कर नीचे उतर रहा था तभी छज्जा टूटने से वह नीचे गिरा और उसके ऊपर…

मैनपुरी में जिसे मान बैठी वो सच्चा प्यार…इश्क में मिला ऐसा धोखा, उड़े युवती के होश ।

मैनपुरी शहर की एक मोहल्ला की रहने वाली युवती से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। उसका यौन शोषण करता रहा। आरोपी युवती का अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है। अब उसे जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती की दोस्ती करीब नौ माह पहले फेसबुक के माध्यम से मोहल्ला शिव नगर रामलीला मैदान निवासी व्योम सिंह से हुई थी। इसके…

मैनपुरी में चौकीदार हैं पुलिस की तीसरी आंख

मैनपुरी के ग्राम चौकीदार पुलिस के लिए तीसरी आंख की तरह होते हैं। ग्राम स्तर पर चौकीदार से मिलने वाली कई सूचनाएं पुलिस के लिए काफी मददगार होती हैं। बुधवार को यह बातें एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने दन्नाहार थाने के निरीक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने ग्राम चौकीदारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें वर्दी और साइकिलें भी दीं। एडीजी ने अभिलेखों के रखरखाव को लेकर थानाध्यक्ष की सराहना की।मंगलवार को जिले में दो वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंची एडीजी आगरा जोन ने दूसरे दिन बुधवार की सुबह पुलिस लाइन…

मैनपुरी में पति खर्च करने के लिए नहीं देता पैसे, थाने पहुंची विवाहिता, बोली- मुकदमा दर्ज करो, पुलिस भी रह गई सन्न

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पति द्वारा खर्चे के लिए पैसे न देने पर पत्नी थाने पहुंच गई। दोनों को थाने में बुलाकर समझाया गया तो बात बन गई। पति खर्च देने के लिए राजी हो गया तो पत्नी भी मान गई। मंगलवार को दंपती के विवाद में पुलिस ने समझौता कराया। इसके बाद हंसी खुशी दंपती घर चले गए। मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के पुड़री गांव का है। गांव निवासी प्रीती देवी ने सोमवार को थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें पति अनुज पर परेशान किए जाने का…

मैनपुरी में निमोनिया से बच्चे और अस्थमा से वृद्ध ने तोड़ा दम, दो की हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अस्थमा के साथ ही निमोनिया के मरीजों की दिक्कत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज के साथ ही तीन माह के एक बच्चे की निमोनिया से पीड़ित होने के कारण मौत हो गई। दो अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 563 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 11 मरीज…

मैनपुरी में पुलिसकर्मियों ने भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को लाठियों से पीटा, धरने पर बैठे करणी सेना और भाजपा कार्यकर्ता

भाजयुमो पदाधिकारी को जेल भेजे जाने के बाद जिला कारागार पहुंचे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने लाठी मार कर परिसर से बाहर खदेड़ दिया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। इसी के विरोध में मंगलवार सुबह भाजयुमो और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का घेराव किया। धरना प्रदर्शन शुरू कर एसडीएम करहल के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े। करहल में आमरण अनशन कर रहे भाजयुमो पदाधिकारी विक्रम वैश्य को सोमवार को जेल भेज दिया गया। उनके साथ भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौतम…

मैनपुरी में अस्थमा, हार्ट और कोल्ड डायरिया के पांच मरीजों ने तोड़ा दम, ओपीडी में पहुंचे 466 मरीज

मैनपुरी में अस्थमा, हार्ट और कोल्ड डायरिया के पांच मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में 466 मरीज पहुंचे। यहां मौसम में बदलाव के बाद लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बारिश के बाद सर्द हवाओं के चलने से मौसम में गलन बढ़ गई है। ऐसे में सर्दी जुकाम, अस्थमा, हार्ट और कोल्ड डायरिया के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ना शुरू हो गई हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों सहित अस्थमा, हार्ट और कोल्ड डायरिया…

मैनपुरी में बाहर गई थी मां… लौटी तो फंदे पर लटकी मिली बेटी, दृश्य देखकर निकल गई चीख

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को एक युवती ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। परिजन ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई पोस्टमार्टम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के सगामई गांव की है। सोमवार की शाम गांव निवासी करन सिंह की 22 वर्षीय पुत्री शिवानी ने कमरा बंद कर दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मां उमा देवी जब घर के बाहर…

मैनपुरी में सहकारी बैंक में लाखों का गबन मामला, कार्रवाई के नाम पर खानापूरी, दोषियों की सिर्फ वेतन वृद्धि रुकी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सहकारी बैंक करहल में गबन करने वाले कर्मचारियों को बैंक की प्रबंध कमेटी ने अभयदान दे दिया। पहले जहां लगातार कार्रवाई टाली जाती रही वहीं अब केवल वेतन वृद्धियां रोककर दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई समाप्त कर दी गई। इस कार्रवाई की बैंक कर्मचारी और लोगों के बीच चर्चा है। आखिर गबन करने वालों को छोड़कर बैंक की प्रबंध कमेटी क्या संदेश देना चाहती है। जिला सहकारी बैंक की करहल शाखा में एक साल पहले खातों से धनराशि का गबन हुआ था। मामले की जांच उप…

मैनपुरी में पत्नी ने मायके से आने से किया मना, तो फांसी झूल गया पति, कुछ घंटों पहले फोन पर दोनों की हुई थी बात

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। वापस आने से मना कर दिया तो सोमवार की शाम पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला शोभा गांव की है। गांव निवासी अतुल कुमार (23) की ससुराल हरचंदपुर गांव में है। कुछ दिन पूर्व पत्नी रोली मायके गई थी। दो दिन पूर्व अतुल के चाचा उसे लेने के लिए गए थे। उसने…

मैनपुरी के मौनपुरा गांव पर फर्रुखाबाद टूंडला पैसेंजर से टकराई गाय, बचा हादसा

मैनपुरी के मौनपुरा गांव पर फर्रुखाबाद टूंडला पैसेंजर से टकराई गाय, बचा हादसा मैनपुरी कचरी रेलवे स्टेशन के निकट मंगलवार शाम पटरी पार कर रही गाय फर्रुखाबाद से टूंडला जा रही पैसेंजर ट्रेन से मैनपुरी कचरी के निकट गांव मौनपुरा पर टकरा गई। उसके पैर के अवशेष रेल डब्बे के नीचे फंस गए। टक्कर इतनी तेज थी कि यात्रियों को तेज झटका लगा और अफरातफरी मच गई। जोरदार झटके और एकाएक ब्रेक लगाने से बोगी पटरी से उतर सकती थी, लेकिन लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाई। मौके पर ग्रामीण भी…

मैनपुरी में सिपाही और फॉलोवर ने पहले बैठकर पी शराब फिर एक-दूसरे पर बरसाने लगे लात-घूंसे

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह पुलिस लाइन में आरक्षी और फॉलोवर एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मौजूद कर्मियों ने देखा तो भागकर पहुंचे। देखा तो दोनों शराब के नशे में धुत थे। आरआई ने दोनों का मेडिकल कराया है। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी हिरदेश चार माह से निलंबित चल रहा है। वह शराब पीने का आदी है। रविवार की सुबह उसने निलंबित चल रहे फॉलोवर अशोक के साथ शराब पी। नशे में धुत होने के बाद दोनों के…

मैनपुरी में कंटेनर से 10.26 लाख की दवा चोरी का मामला, मुकदमा दर्ज ।

मैनपुरी में थाना कुरावली क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक कंटेनर से लाखों रुपये कीमत की दवा के गत्ते चोरी कर लिए गए थे। चोरी के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना बिछवां क्षेत्र के गांव महरमई निवासी हरिओम ने बताया कि वह कंटेनर चालक है। वह सिलीगुड़ी से कंटेनर में दवा के गत्ते लादकर हापुड़ जा रहा था। 30 अक्तूबर 2023 जीटी रोड कुरावली महाराज जी बाबा मंदिर के पास अचानक उसके पेट में दर्द होने…

मैनपुरी में फंदे से झूलता मिला पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा छात्र, घर में मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह उसका शव पंखा के कुंडे पर लटकता मिला। जानकारी होने पर घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। घटना घिरोर थाना क्षेत्र के गांव हड़ाई की है। गांव निवासी मुकेश कुमार दिवाकर का पुत्र हिमांशु (22) पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार की शाम को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के…

मैनपुरी में सपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी की महिला सभा से प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव पहुंची। जहां पर उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस वक्त बीजेपी की सरकार से हर कोई परेशान है। सरकार ने महिलाओं की रसोई से गैस सिलेंडर छीनने का काम किया है। इस वक्त देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है हर कोई सरकार से काफी परेशान है। जिन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को अच्छा समझ कर वोट दिया था आज वह है समाजवादी…