मैनपुरी में बुधवार की दोपहर एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और पलट गया। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गाड़ी में बैठे अन्य चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। हादसा एलाऊ थाना क्षेत्र में मधुपुरी के पास हुआ। थाना क्षेत्र के चौहानपुर गांव निवासी सुभाषचंद्र (29) मिनी ट्रक चालक थे। होली के त्योहार पर वह मिनी ट्रक लेकर गांव आए थे। त्योहार के बाद उन्हें दिल्ली जाना था। बुधवार की दोपहर वह गांव…
Category: मैनपुरी
मैनपुरी में शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार , बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच ठप
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शिक्षक की हत्या से मैनपुरी के शिक्षकों में गुस्सा देखा गया। मामले में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों की मांगो की अनदेखी पर उनमें आक्रोश है। शनिवार को सभी शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के निर्देशन में शिक्षक लामबंद हुए। उन्होंने यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया। आक्रोशित शिक्षकों ने जिले में मांगें पूरी न होने तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। देर शाम तक किसी भी केंद्र पर एक भी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया…
मैनपुरी : रठेरा की होली दे रही जनपद के लोगो को एकता की मिसाल
रठेरा । करीब 100 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए जिले के सबसे बड़े गांव रठेरा के लोग एकता की मिसाल पेश कर रहे हैं। 12 हजार की आबादी वाले गांव में आज भी एक ही स्थान पर जलने वाली होली में लोग आखत डालते हैं। मतभेद भुलाकर एक दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।गांव रठेरा के लोग वर्षों पुरानी परंपरा को आज भी निभा रहे हैं। परंपरा है कि आपस में चाहे कितने भी मतभेद क्यों न हों होलिका दहन एक ही स्थान पर मनाया जाएगा। ग्राम…
मैनपुरी:शिवपाल यादव बोले सपा जीत रही सभी 80 सीटें, भाजपा को कई सीटों पर नहीं मिल रहे प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर तंज कसा। कहा कि भाजपा को कई सीटों पर प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। सपा और गठबंधन के सभी प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। शिवपाल यादव बदायूं जा रहे थे। रास्ते में मैनपुरी में रुके तो पत्रकारों से भी बातचीत की। कहा कि पार्टी का आदेश मिला है। बदायूं जा रहा हूं। बदायूं की सीट को जीतकर आऊंगा। भाजपा इस बार मैनपुरी में पूरा जोर लगा रही है। लेकिन, समाजवादी…
मैनपुरी: महिला की हरकतों से पूरा मोहल्ला परेशान,आधी रात को आती हैं लड़कियां
मैनपुरी के मोहल्ला गाड़ीवान में एक महिला देह व्यापार करवा रही है। विरोध करने पर लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। एक स्कूल संचालक और मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान में स्कूल संचालित हो रहे हैं। वहीं महिलाओं और युवतियों का आना जाना रहता है। कुछ समय से एक महिला ने अपने घर में देह व्यापार शुरू कर दिया है। इसके चलते वहां पर अराजक तत्वों का आना जाना लगा…
मैनपुरी में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, महिला सहित दो की मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की शाम अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की हालत नाजुक है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा भोगांव थाना क्षेत्र के अरम सराय गांव के पास हुआ। यहां कन्नौज जिले के थाना तालग्राम क्षेत्र के माधोनगर निवासी संजय पटेल (40) सोमवार को मैनपुरी रिश्तेदारी में आए थे। शाम को कर से माधो नगर निवासी रेनू…
मैनपुरी में ससुरालीजन विवाहिता को कर रहे प्रताड़ित, मांग रहे 10 तोला सोना और दो किलो चांदी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में विवाहिता से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 10 तोला सोना और दो किलो चांदी की मांग कर रहे हैं। जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। प्रताड़ना से परेशान पीड़ित ने परिजन के साथ पुलिस से शिकायत की। ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड रामलीला मैदान के पास की है। यहां की रहने वाली दीपिका उर्फ नीलू ने सीओ को प्रार्थना-पत्र दिया। बताया कि उसकी शादी…
मैनपुरी के जिलाध्यक्ष को तोहफा, अखिलेश का वोटर्स को लुभाने के लिए ये है प्लान, आलोक पर खेलेंगे बड़ा दांव
सपा के जिलाध्यक्ष और तीन बार के पूर्व विधायक आलोक शाक्य को पार्टी हाईकमान ने लखनऊ बुला लिया है। उनके एमएलसी बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि पार्टी नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के चलते कार्यकर्ता भी असमंजस में रहे। अब सोमवार को नामांकन के दौरान ही स्थिति साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा केशव प्रसाद मौर्य के सहारे शाक्य मतदाताओं को लुभाने में अब तक कामयाब रही है। इसके बाद विधानसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य भी शाक्य का…
मैनपुरी के जिलाध्यक्ष अलोक शाक्य को तोहफा! अखिलेश का वोटर्स को लुभाने के लिए बनाया कुछ प्लान
सपा के जिलाध्यक्ष और तीन बार के पूर्व विधायक आलोक शाक्य को पार्टी हाईकमान ने लखनऊ बुला लिया है। उनके एमएलसी बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि पार्टी नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के चलते कार्यकर्ता भी असमंजस में रहे। अब सोमवार को नामांकन के दौरान ही स्थिति साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।भाजपा केशव प्रसाद मौर्य के सहारे शाक्य मतदाताओं को लुभाने में अब तक कामयाब रही है। इसके बाद विधानसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य भी शाक्य का नेतृत्व…
मैनपुरी के दरवाह में स्कूल के समय दुकान पर टाइमपास कर रहे थे शिक्षामित्र, ग्रामीण ने बनाया वीडियो तो पारा हुआ गर्म, झपट पड़े
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को प्राइमरी विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र स्कूल समय में दुकान पर बैठकर टाइमपास कर रहे थे। बच्चे इधर-उधर घूम रहे थे। ग्रामीण ने शित्रामित्र का वीडियो बनाना शुरू किया तो उनका पारा हाई हो गया। वह युवक पर झपट पड़े। शिकायत पर पुलिस ने भी ग्रामीण का ही शांतिभंग में चालान किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, दरवाह का है। यहां तैनात शिक्षामित्र विश्वनाथ सिंह विद्यालय के समय में दुकान पर बैठकर टाइमपास कर रहे थे।…
मैनपुरी में ABVP कार्यकर्ताओं ने सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंका, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को क्रिश्चियन तिराहे पर नारेबाजी करके पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें उन्होंने संदेशखाली में महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मंगलवार को सावित्री धर्मशाला स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। कार्यालय परिसर से नारेबाजी करते हुए क्रिश्चियन तिराहे पर पहुंचे। क्रिश्चियन तिराहे पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जिला संयोजक गौरव…
मैनपुरी में नीतियों के सहारे जीत हासिल करेंगे
मैनपुरी में सर्वजन सुखाय पार्टी ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में वाहन रैली निकाली। लोकसभा सीट मैनपुरी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। नुमाइश मैदान में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। वहां से विधानसभा क्षेत्र में रैली निकाली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा और सपा की मिलीभगत है। हम अपनी पार्टी की नीतियों के सहारे लोकसभा सीट जीतेंगे। जिन नेताओं को जेल में होना चाहिए था। उन नेताओं को केवल नोटिस भेजे जा रहे हैं। पेपर लीक, बेरोजगारी,…
मैनपुरी में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, सड़क हादसे में वृद्धा ने तोड़ा दम, मची चीख पुकार
मैनपुरी में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। वहीं सड़क हादसे में वृद्धा ने दम तोड़ दिया। इससे घरों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृद्धा की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं करहल क्षेत्र में युवक…
मैनपुरी में पिता ने ‘बेटी’ के साथ कि दरिंदगी, नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मैनपुरी से बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मैनपुरी के करहल पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी बच्ची का सौतेला पिता है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी सौतेली बेटी के साथ…
मैनपुरी में शुभा भटनागर ने बहू मंजरी के साथ मिलकर अपने घर में उगाई केसर की फसल
मैनपुरी में केसर की खेती केवल ठंडे इलाके और एक खास प्रकार की मिट्टी में ही संभव है शहर निवासी सास बहू ने इस मिथक को तोड़ने का कार्य किया है। शहर निवासी शुभा भटनागर ने अपनी बहू मंजरी भटनागर के साथ मिलकर मैनपुरी में केसर की पैदावार करके दिखाई है। शुभा और मंजरी ने नई तकनीक की मदद से अपने मिल में एक हॉल में केसर उगाने में सफलता हासिल करते हुए जिले की महिलाओं को तकनीकी खेती के साथ रोजगार को संदेश दिया है। दो साल पहले शहर…
मैनपुरी में दूध में मिलावट का नौ साल चला मुकदमा, साबित होने पर लगा 500 रुपये का जुर्माना
दूध में मिलावट करने का मुकदमा नौ साल न्यायालय में चला। थाना कोतवाली के गांव ग्वालटोली के दूधिया रामदास पर दूध में मिलावट करने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम गौरव प्रकाश ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। खाद्य विभाग की टीम ने 2015 में बाजार में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने बाजार में गांव ग्वालटोली के रहने वाले रामदास के दूध का सैंपल लिया। जांच में दूध में मिलावट पाई गई। टीम ने रामदास के खिलाफ खाद्य अपमिश्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे की…
अमृत भारत स्टेशन योजना कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े पीएम, रेलवे स्टेशन और अंडरपास की दी सौगात
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले के रेलवे स्टेशन और दो अंडरपास का ऑनलाइन शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। रेलवे स्टेशन पर रेलवे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि और शहर के लोग उपस्थित हुए। प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि भारत की प्रगति की रेल अब तेजी के साथ चल रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के युवाओं के सपनों का भारत है। प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले यहां पहुंचे…
पति ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, चीखती रही पत्नी, देखता रहा आरोपी, दृश्य देख कांप गई लोगों की रूह
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शराबी ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों ने शरीर को जलाया तो महिला चीख पड़ी। उसे आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी एलाऊ थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में चौकीदार है। महिला के परिजन ने पति व ससुरालीजन के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। फर्रुखाबाद जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र निवासी उमेशचंद्र ने अपनी पुत्री पूजा की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल गुरुद्धारा वाली गली निवासी मदन…
मैनपुरी में BJP ने रायबरेली सीट के लिए बनाई खास रणनीति, कोर ग्रुप की बैठक में हारी हुई लोकसभा सीटों पर हुआ मंथन
लोक सभा इलेक्शन 2024 भाजपा की उत्तर प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में हारी हुई सीटों को लेकर चर्चा हुई है। रायबरेली और मैनपुरी सीट के लिए पार्टी ने खास रणनीति बनाई है। वहीं बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर भाजपा कोई नई चाल चल सकती है। बैठक में मौजूद गृह मंत्री अमित शाह और कोर ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ संदेशखाली में हुई बर्बरता पर भी चर्चा की। भाजपा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पांच राज्यों की कोर ग्रुप की बैठक की। 2024 में होने वाले लोकसभा…
बोर्ड परीक्षा वाले दिन छात्र ने किया सुसाइड, कमरे में लटका मिला शव; मची चीख पुकार
मैनपुरी के मोहल्ला भरतवाल में बुधवार की शाम एक इंटर के छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। परिजन अस्पताल भी लेकर आए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। बगैर पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल निवासी कन्हैया लाल वर्मा का 17 वर्षीय पुत्र अभियांशु सीबीएसई माध्यम के स्कूल में 12वीं का छात्र था। परीक्षाएं चल रहीं थीं। बुधवार की शाम को किसी कारण के चलते छात्र ने…