बुलंदशहर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी कमांडो संजीव तोमर (32) का गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया। गुरुवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। मोरी गेट, बुलंदशहर निवासी संजीव तोमर पुत्र चंद्रपाल सिंह की वर्ष 2015 में सीआरपीएफ में नियुक्ति हुई थी। ड्यूटी के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के कारण वर्ष 2021 में उनकी पोस्टिंग एसपीजी में हो गई। वर्तमान में वह पीएमओ में प्रधानमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी…
Category: बुलन्दशहर
बुलंदशहर की 30 वर्षीय महिला के गर्भ का चौंकाने वाला मामला: यूट्रस नहीं, लीवर में पल रहा था 12 हफ्ते का भ्रूण!
(द दस्तक 24 न्यूज़) ,06 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश चिकित्सा जगत को हैरान कर देने वाला एक बेहद दुर्लभ मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से सामने आया है। यहां एक 30 वर्षीय महिला के गर्भ का पता ऐसे स्थान पर चला, जिसकी कल्पना तक करना मुश्किल है उसका 12 सप्ताह का भ्रूण गर्भाशय (यूट्रस) में नहीं, बल्कि लीवर के दाहिने हिस्से में विकसित हो रहा था। पिछले दो महीनों से महिला को पेट में लगातार दर्द और उल्टी की शिकायत हो रही थी। तमाम इलाजों के बावजूद जब उसे…
बुलंदशहर में प्राइवेट बस और पिकअप की ज़ोरदार भिड़ंत।
हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की ख़बर,मौतों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं। और बड़ी हो सकती है हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या। प्रशासनिक अमला रेस्क्यू में जुटा, जनपद के तमाम आला अधिकारी मौके पर। ज़िला अस्पताल समेत अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं पीड़ित। हादसा स्थल पर मचा हाहाकार, पिकअप और बस में सवार थे यात्री। बदायूं-मेरठ स्टेट हाइवे पर बुलंदशहर में सलेपुर में हुआ हादसा।
बुलंदशहर: बिजली के तार सड़क पर , बिजली विभाग को घटना का इंतजार
ग्राम वैलाना जिला बुलंदशहर तहसील सिकंदराबाद फीडर भट्टा पारसौल दनकौर से जो विद्युत कनेक्शन ग्राम में वैलाना में आ रहा है .उनके तारों की हालत आप दे सकते हैं. किस तरीका से जर्जर हुई पड़ी है लाइन .यहां पर प्रत्येक दिन बिजली के तार टूटते रहते हैं .कभी भी यहां पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है .यहां से स्कूल के बच्चे भी निकलते हैं .यह मेन रोड है एसडीओ के यहां पर कई बार नोटिस दिया गया है . यहां पर ग्राम वैलाना में केबल की लाइन बिछाई जाए .जिससे…
बुलंदशहर: संतान न होने पर इंटर कालेज की अध्यापिका की हत्या कर शव गंगा में फेंका, पांच पर आरोप
जिले के नरौरा स्थित इंटर कॉलेज की अध्यापिका का शव नरोरा के गंगा पुल के नीचे मिला है। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने पति व देवर सहित 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। उनका कहना है कि संतान न होने के कारण अध्यापिका की हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पर अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम…
एवरेस्ट विजेता आईएएस रविन्द्र को सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यान अज्ञेय सम्मान
एवरेस्ट फतह करने वाले पहले आईएएस अधिकारी रविन्द्र कुमार को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यान अज्ञेय पुरस्कार मिलेगा। रविंद्र कुमार वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले के डीएम हैं। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर दूसरी बार फतह करनेवाले देश के प्रथम आईएस अधिकारी का गौरव हासिल कर चुके हैं। 26 फरवरी 2021 को उत्तरप्रदेश के हिन्दी संस्थान के वर्ष 2019 के सम्मानों पुरस्कारों पर निर्णय लेने के लिए गठित पुरस्कार समिति की बैठक में रविन्द्र की पुस्तक एवरेस्ट : सपनों की उड़ान – सिफर से…
