फर्रुखाबाद:आशा बहुओं और कोविड कर्मचारियों के समर्थन में उतरी भारतीय किसान यूनियन टिकैत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जनवरी 2026 आशा बहुओं एवं कोविड कर्मचारियों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद खुलकर सामने आ गई है। संगठन के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने आज आशा बहुओं और कोविड कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। अजय कटियार ने कहा कि आशा बहुएँ वर्षों से महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ दे रही हैं, लेकिन उन्हें उनके कार्य का पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के सभी ब्लॉकों में…

फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति TSS की मासिक बैठक में समाजसेवा, सम्मान और संगठन विस्तार पर हुआ व्यापक विमर्श

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जनवरी 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक रविवार को प्रातः 11:00 बजे आर.पी. पैलेस (मेडिक्स हॉस्पिटल) बाईपास, नगला खैरबन्द, कायमगंज रोड, फर्रुखाबाद स्थित परिसर में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान गौतम बुद्ध के श्री चरणों में पुष्प अर्पित कर बुद्ध वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने किया, जबकि बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश सिंह ने की। बैठक में समाजसेवा, संगठन विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से…

फर्रुखाबाद में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने किया मतदेय स्थलों का भ्रमण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जनवरी 2026 जनपद में चल रहे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा फतेहगढ़ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं दुर्गा नारायण डिग्री कॉलेज में बने मतदेय स्थलों का भ्रमण कर कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने अवलोकन किया कि सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का वाचन किया जा रहा है, जिससे आम नागरिक अपने नाम मतदाता सूची में जांच सकें। साथ ही यह…

फर्रुखाबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, बूथों पर पढ़कर सुनाई जा रही आलेख्य मतदाता सूची

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जनवरी 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशों के क्रम में जनपद फर्रुखाबाद के सभी मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। इस क्रम में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर आलेख्य मतदाता सूची को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने नाम की जांच कर सके। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन के लिए बीएलओ के पास फॉर्म-6, फॉर्म-7 तथा फॉर्म-8 पर्याप्त…

फर्रुखाबाद:बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आम आदमी पार्टी का जिले में जोरदार धरना-प्रदर्शन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जनवरी 2026 बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित अत्याचारों, हत्याओं और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी, फर्रुखाबाद द्वारा शुक्रवार को आईटीआई चौराहे पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता ने भी सहभागिता की। धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “बांग्लादेश मुर्दाबाद”, “अडानी की बिजली बंद करो”,…

फर्रुखाबाद:साइबर क्राइम थाना की तत्परता से पीड़ित को वापस मिले 15 लाख रुपये

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जनवरी 2026 थाना साइबर क्राइम जनपद फतेहगढ़ द्वारा एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ित के बैंक खाते से गलती से स्थानांतरित हुई 15 लाख रुपये की सम्पूर्ण धनराशि को सुरक्षित रूप से वापस पीड़ित के खाते में जमा कराया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के…

फर्रुखाबाद:नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकार एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पावर लाइन) एवं 1076 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार…

फर्रुखाबाद में संडे मार्केट को लेकर विवाद, पुलिस बल के चलते नहीं लग सका बाजार, सड़कें रहीं सूनी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जनवरी 2026 जनपद में रविवार को लगने वाले संडे मार्केट को लेकर रविवार को विवाद की स्थिति बनी रही। पुलिस और प्रशासन की सख्ती के चलते संडे मार्केट नहीं लग पाया, जिससे प्रमुख बाजार क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से ही व्यापारी और दुकानदार संडे मार्केट लगने की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन प्रशासन द्वारा इसकी अनुमति नहीं दी गई। नगर व्यापार मंडल के नगर महामंत्री राकेश कुमार सक्सेना द्वारा अपने लेटर पैड पर व्यापारियों को संदेश जारी किया गया। उन्होंने बताया कि दिनांक 10…

फर्रुखाबाद–कासगंज रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जनवरी 2026 फर्रुखाबाद–कासगंज रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेकपुर खुर्द के पास की है, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 50 वर्ष की महिला का शव पड़ा हुआ पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की मृत्यु ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। सूचना मिलते ही थाना मऊ दरवाजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।…

फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु निरीक्षकों का स्थानांतरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जनवरी 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 10 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए। जारी आदेश के अनुसार दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में आपसी परिवर्तन किया गया है, ताकि थाना स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में और अधिक मजबूती लाई जा सके। स्थानांतरित निरीक्षकों का विवरण — निरीक्षक श्री राजीव कुमार (पीएनओ-930480327) पूर्व तैनाती: प्रभारी निरीक्षक, थाना कमालगंज नवीन तैनाती: प्रभारी निरीक्षक, थाना नवाबगंज निरीक्षक…

फर्रुखाबाद:खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स-2026: यूपी टीम चयन के लिए 13 जनवरी को ट्रायल्स, अनुसूचित जनजाति के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जनवरी 2026 खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में छत्तीसगढ़ में आयोजित होने जा रहे प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स-2026 के लिए उत्तर प्रदेश की महिला एवं पुरुष टीमों/खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल्स आयोजित किए जा रहे हैं। यह ट्रायल्स दिनांक 13 जनवरी, 2026 को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 7 खेल विधाओं में संपन्न होंगे। इनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबाल, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन एवं कुश्ती शामिल हैं। ट्रायल्स का विवरण इस प्रकार है — तीरंदाजी – सोनभद्र, एथलेटिक्स – मिर्जापुर, फुटबाल…

फर्रुखाबाद: रामनगरिया मेला में अध्यात्म और सनातन विमर्श: संजय पाराशर ने दिया आत्मिक जागरण का संदेश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में आयोजित श्रीरामनगरिया मेला इस वर्ष केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित न रहकर अध्यात्म, दर्शन और सनातन विमर्श का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा। मेला परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरियाणा निवासी अध्यात्म चिंतक संजय पाराशर ने अपने आध्यात्मिक अनुभवों, जीवन यात्रा और सनातन धर्म से जुड़े विचारों को मीडिया एवं आमजन के साथ साझा किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय पाराशर ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में की थी।…

फर्रूखाबाद: मेला श्री रामनगरिया में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 30 विभागों की योजनाओं का अवलोकन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के मा० मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जनपद फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह द्वारा मेला श्री रामनगरिया परिसर में स्थापित विकास प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का उद्देश्य रखा गया। शुभारंभ के उपरांत मा० मंत्री श्री जयवीर सिंह ने विकास प्रदर्शनी में 30 विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित लगाए गए कुल 40 स्टालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने…

फर्रुखाबाद में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा, मंत्री जयवीर सिंह ने लाभार्थियों को बांटे उपकरण व प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के माननीय मंत्री एवं जनपद फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक से पूर्व माननीय मंत्री द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को लाभ वितरित किए गए। कार्यक्रम के शुभारंभ पर कृषि विभाग के अंतर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत दो लाभार्थियों को रोटावेटर तथा एक लाभार्थी को ट्रैक्टर की चाबी…

फर्रुखाबाद:नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर थाना शमसाबाद पुलिस का जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना शमसाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, त्वरित सहायता और आत्मनिर्भरता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को महिला एवं बाल सहायता हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 के बारे में बताया गया तथा…

फर्रुखाबाद:प्रभावी पैरवी से अभियुक्तों को 7 वर्ष का कारावास, फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जनवरी 2026 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उक्त क्रम में थाना कोतवाली फतेहगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 401/2014, वाद संख्या 01/2015, धारा 308/34 भादवि एवं 3(1)10 एससी/एसटी एक्ट के अभियुक्तगण सुभाष पुत्र स्व0 रामविलास एवं जयचन्द्र पुत्र रामविलास, निवासीगण शीशमबाग कैंट, कोतवाली फतेहगढ़, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग…

फर्रुखाबाद:नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर थाना मऊदरवाजा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा से संबंधित कानूनों एवं उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पावर लाइन) एवं 1076 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता…

फर्रुखाबाद:पंचशील ध्वज दिवस पर परभणी में अंतरराष्ट्रीय धम्म परिषद का भव्य आयोजन, राजेन्द्र पाल गौतम का जोरदार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जनवरी 2026 अंतरराष्ट्रीय धम्म परिषद के तत्वावधान में पंचशील ध्वज दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के परभणी जनपद में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी का समारोह स्थल पर गर्मजोशी से एवं भव्य स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी ने कहा कि भारतीय संविधान और लोकतंत्र आज गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सभा,…

फर्रुखाबाद:मेला श्रीरामनगरिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाएंगी मुफ्त विधिक सेवाएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जनवरी 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के अंतर्गत पराविधिक स्वयंसेवकों की मासिक समीक्षा बैठक आज जिला न्यायालय स्थित ए०डी०आर० भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार द्वारा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय जनपद न्यायाधीश ने अधिकार मित्रों एवं पराविधिक स्वयंसेवकों को बताया कि वे समाज के वंचित, गरीब एवं कमजोर वर्ग को विधिक सहायता एवं जागरूकता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्वयंसेवक लीगल एड क्लीनिकों…

फर्रुखाबाद:संडे बाजार व्यापारियों के समर्थन में मशाल जुलूस का प्रयास, प्रशासन ने रोका

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में आज संडे बाजार के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर चौक क्षेत्र में मशाल जुलूस निकालने का प्रयास किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं संडे बाजार के व्यापारी जब चौक चौराहे पर पहुँचे, तो कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, घूमना चौकी एवं पल्ला चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और मशाल जुलूस निकालने से रोक दिया। इस दौरान व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच काफ़ी देर तक नोकझोंक भी हुई। स्थिति को…