जौनपुर जिले के सबसे बड़े दानवीर घराने के महान पुण्य आत्मा सुभाषचंद्र यादव के द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर IMA BLOOD BANK में बड़ी संख्या में नोजवानों ने लिया रक्तदान शिविर में भाग । जानकारी के लिए बता दे कुकुडी़ राज घराना जौनपुर जिले में सबसे बड़े दानवीर के रुप में हमेशा याद किया जाता हैं , सरकार को जमीन दान देने से लेकर छोटे बड़े मध्यम वर्ग के लोगों के छोटे बड़े जरूरत के हिसाब से लोगों को संतुष्ट कर सेवा करना उनका परम ध्येय रहा है। उसी…
Category: जौनपुर
नगरपालिका परिषद जौनपुर के तत्वाधान में सभाषद द्वारा चलाया गया स्वच्छ मिशन कार्यक्रम
जौनपुर जिले के डेरायुसुफ चम्बलतारा गाँव में नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में सभाषद देवानंद मौर्य के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया ।मौके पर क ई सामाजिक कार्यकर्ता की उपस्थिति रही जिसमें रंजीत मौर्य , विजय कुमार मौर्य, जगदीश मौर्य ,शिवानन्द मौर्य सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।साथ ही साथ प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गये स्वच्छता कार्यक्रम पर विचार विमर्श कर स्वच्छता मिशन की सराहना की गयी । सभी क्षेत्रवासी ने यह संकल्प लिया की हम अपने आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई पर विशेष कार्य करेंगे
जौनपुर कलेक्ट्रेट में दिशा समिति की बैठक संपन्न, विकास कार्यों की समीक्षा
जौनपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 आज जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा ने की। बैठक में मछलीशहर सांसद सुश्री प्रिया सरोज, राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, जिला अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्रीय विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया गया। सांसदों ने अधिकारियों…
जौनपुर :स्वामी प्रसाद मौर्य का जौनपुर की धरती पर नौजवान साथियों ने किया जोरदार स्वागत , बीजेपी की गलत नीतियों पर भड़के स्वामी प्रसाद
संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा के तहत स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जोरदार भेलारा सुल्तानपुर, शाहगंज ,खुटहन ,बटाऊवीर ,बदलापुर, गौरा बाद शाहपुर, तेजी बाजार, मछली शहर केराकत , जौनपुर दौरा कर अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया,अडानी को आडे हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी देश के संसाधनों को पूँजी पतियो के हवाले कर दे रहे हैं , जिससे देश को फिर से गुलामी की ओर बढ़ने को मजबूर कर रहे हैं। शिक्षा रोजगार महंगायी, भ्रष्टाचार मुद्दे पर जोरदार भाजपा सरकार को घेरा। जगह…
जौनपुर :सम्पादक मण्डल जौनपुर इकाई का चुनाव सम्पन्न,राकेशकान्त पाण्डेय अध्यक्ष एव अरविन्द पटेल बने महासचिव
जौनपुर। स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश के जौनपुर इकाई का चुनाव गुरूवार को सकुशल सम्पन्न हो गया। इस दौरान राकेशकान्त पाण्डेय जिलाध्यक्ष एवं अरविन्द पटेल जिला महासचिव निर्वाचित किये गये। इस पर उपस्थित साथियों ने माल्यार्पण करके दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वह अपने पद का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करेंगे। इस अवसर पर संरक्षक जय प्रकाश मिश्रा, शम्भूनाथ सिंह, वर्तमान अध्यक्ष रामजी जायसवाल, महासचिव छोटे लाल सिंह, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता, डा. बृजेश यदुवंशी,…
जौनपुर :स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई का ध्यान देने की जरूरत:अरविन्द पटेल
जिले के मछली शहर विकास क्षेत्र के घिसुआ खुर्द गांव में स्थित कम्पोजिट विद्यालय के प्रांगण में एकल विद्यालय अभियान के द्वारा आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के द्वारा फीता काट कर किया गया।आरोग्य स्वास्थ्य शिविर के दौरान मुख्य अतिथि ने आये हुए सभी लोगों से अपने उद्बोधन में अपील करते हुए कहा की स्वस्थ रहने के लिए हम सभी लोगों को साफ-सफाई का ध्यान देना चाहिए। मुख्य अतिथि ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि…
जौनपुर का माधोपट्टी गांव: केवल 75 घरों से निकले 50 से अधिक IAS-IPS अधिकारी, बनी देश की अनोखी मिसाल
जौनपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का छोटा-सा गांव माधोपट्टी आज पूरे देश में एक अलग पहचान रखता है। महज 75 घरों वाला यह गांव अब “सिविल सेवाओं की फैक्ट्री” के नाम से जाना जाता है, जहां से अब तक 50 से अधिक IAS, IPS और IRS अधिकारी निकलकर देश की सेवा में योगदान दे चुके हैं। माधोपट्टी की कहानी केवल सिविल सेवाओं की सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गांव विज्ञान, चिकित्सा, सेना और अंतरराष्ट्रीय संगठनों तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा…
जौनपुर :जौनपुर में धूमधाम हर्षौल्लास के साथ मनाया गया हजरत मोहम्मद साहब का 1500 वा जन्मोत्सव
जौनपुर :जौनपुर में धूमधाम हर्षौल्लास के साथ मनाया गया हजरत मोहम्मद साहब का 1500 वा जन्मोत्सवजौनपुरजौनपुर शहर में आज यौमुन्नबी के मौके पर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लाह व धूमधाम से मनाया गया इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म अरब देश के मक्का में 570 ईस्वी में हुआ था।उनका जन्म इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने, रबीउलअव्वल की 12 तारीख को हुआ था। उनके पिता का नाम अब्दुल्लाह और माता का नाम आमिना था। अब्दुल्लाह का निधन उनके जन्म से पहले ही हो गया…
जौनपुर ::प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 को निष्पक्ष और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन कटिबद्ध- जिलाधिकारी
जौनपुरजनपद में 63072 परीक्षार्थी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 में होंगे सम्मिलित जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 को सकुशल, नकलविहीन तथा पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा 06 सितम्बर 2025 (शनिवार) व 07 सितम्बर 2025 (रविवार) को दो सत्रों में (पूर्वान्ह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह् 03:00 बजे से…
जौनपुर :आरटीआई की सूचना न मिलने पर सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पर किया प्रदर्शन, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
जिले के नगर पंचायत कचगांव से आरटीआई की सूचना न मिलने को लेकर सभासदों ने बुधवार को उक्त नगर पंचायत कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। सभासदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत कचगांव में तमाम कार्यों की जानकारी करने के लिए आरटीआई के तहत सूचना मांगी गयी थी। अधिशासी अधिकारी ने पत्र देकर हमलोगों को कार्यालय में बुलाया गया था। जब बुधवार को हम सभासद जब अधिशासी अधिकारी से सुचना प्राप्त करने के लिए कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय में अधिशासी अधिकारी उपस्थित नहीं थी। सभासदों ने कहा कि…
उत्तर प्रदेश टाइकांडो के कोच बने जौनपुर के अमन दबगरवाल ?
ओडिशा के कटक में होने जा रही चौथी सब-जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त से 2 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए जौनपुर के अमन दबगरवाल को उत्तर प्रदेश पूमसे टीम का कोच नियुक्त किया गया है।अमन दबगरवाल की इस उपलब्धि से पूरे जौनपुर में खुशी की लहर है। उनके नेतृत्व में जौनपुर के तीन खिलाड़ी – कुलदीप, इशान और उदय भी राष्ट्रीय खेलों की पूमसे सीनियर टीम का हिस्सा बनेंगे और अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।कोच और खिलाड़ी 27 अगस्त की शाम…
जौनपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया,कलेक्ट्रेट परिसर में बच्चों ने बनाई रंगोली
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट परिसर मे ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पंचप्रण के अंतर्गत देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करते हुए राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। तिरंगा झंडा को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया गया। जिलाधिकारी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि लंबे समय तक पराधीनता के पश्चात हमें आजादी…
जौनपुर :जिला प्रशासन के तत्वाधान में निकाली गयी भव्य एवं एतिहासिक रैली
जौनपुर : आंधी हो या तूफान हम करेंगे वीरों का सम्मान – जिलाधिकारी शासन के निर्देश के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में आज मा0 जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार वर्मा, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ के संयुक्त नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों पुलिस बल के जवानों, छात्र छात्राओं, शिक्षकगणों सहित आमजनमानस की उपस्थिति मे पुलिस लाइन से उत्साहपूर्वक ऐतिहासिक और भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। …
जौनपुर :भुवालापट्टी के लोगों ने सड़क पर की धान की रोपाई, वीडियो हुआ वायरल।
जहां एक तरफ सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर जौनपुर जिले के नगर पालिका परिषद जौनपुर के गंगा पट्टी वार्ड के भुवालापट्टी मोहल्ले में सड़क को लेकर मोहल्ले के लोगों ने विरोध का एक अलग तरीका अपनाया है, जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों में दिख रहा है कि सड़क बराबर कचरा व पानी डूबा हुआ है, जिससे लोग हमेशा परेशान है। इस सड़क की समस्या को लेकर मोहल्ले के लोगों ने सड़क पर ही धान…
जौनपुर : सपा सुप्रीमो के निर्देश पर जोगियापुर में लगी पीडीए पाठशाला वही दूसरी तरफ विद्यालयों के अवैध संचालन पर खंड शिक्षा अधिकारी की सख्त कार्यवाही
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर स्कूल मर्जर नीति के खिलाफ पीडीए पाठशाला का आयोजन उषा जायसवाल प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा द्वारा नगर के जोगियापुर में स्थित शिव गोपाल घाट पर किया गया। पीडीए पाठशाला का शुभारम्भ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने किया जहां बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गयी। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये राकेश मौर्य ने कहा कि आज सरकार पठन-पाठन की माहौल को बिगाड़ना चाहती है और सरकार स्कूल की जगह…
जौनपुर :द ग्रेट खली व पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने जौनपुर फिटनेस जिम का किया उद्घाटन
नगर के वाजिदपुर तिराहा स्थित उत्सव मोटल में जौनपुर फिटनेस जिम का उद्घाटन पहलवान व अभिनेता द ग्रेट खली, पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान फिटनेस कम्पटीशन का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर द ग्रेट खली ने कहा कि जौनपुर फिटनेस जिम के उद्घाटन अवसर पर जौनपुर आया, बहुत अच्छा लगा। यहां के नौजवानों में बड़ा जोश है। जिम नौजवानों को गलत व नशे की लत से दूर रखते हुए उन्हें अच्छी सेहत प्रदान करती है। उन्होंने…
जौनपुर : किसान के खेत में कचरा गिराने को लेकर नगर पंचायत कर्मचारियों व किसान से हुआ कहासुनी
जिले के नगर पंचायत कजगांव में किसान के खेत में कचरा गिराने को लेकर किसान व नगर पंचायत के कर्मचारीयों से जमकर कहासुनी हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नगर पंचायत में शुक्रवार को सुबह एक किसान के खेत में नगर पंचायत के कर्मचारियों के द्वारा कचरा गिरा दिया गया। जिसकी सूचना मिलते ही खेत का किसान प्रमीला देवी व सन्तोष यादव मौके पर पहुंच गये तथा खेत में कचड़ा देखने के बाद उनका पारा हाई हो गया। और नगर पंचायत कर्मचारियों से कहासुनी हो गयी। इस प्रकार के…
जौनपुर :जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2025 की तैयारी के संबंध में बैठक हुई सम्पन्न
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद् पुनरीक्षण कराये जाने हेतु समय सरिणी के अनुसार कार्यक्रम जारी किया गया है जिसके अनुसार 18 जुलाई 2025 से 18 अगस्त, 2025 तक किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिंट करने की कार्यवाही, बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन उन्हें तत्सम्बन्धी जानकारी देना प्रशिक्षण तथा स्टेशनरी आदि का वितरण, 19 अगस्त, 2025…
जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा कोर की स्थापना बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आयोजित
जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा कोर की स्थापना बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में नागरिक सुरक्षा कोर के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा नागरिक सुरक्षा अधिनियम-1968 के अंतर्गत यह सेवा प्रारंभ की गई थी, जिसका उद्देश्य युद्ध, आपदा या अन्य आपात स्थितियों में नागरिकों की रक्षा, संपत्ति की सुरक्षा के दृष्टिगत जनकल्याणकारी कार्य किए जाने है। यह सेवा अवैतनिक होगी। सभी सम्मानित जन इसके लिए आवेदन कर सकते…
जौनपुर :व्यापार मण्डल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी जौनपुर को दिया ज्ञापन में जीएसटी विभाग द्वारा प्रदेश में धारा-79 के अंतर्गत की जा रही वसूली वह सर्वे छापे के नाम पर सचल दल द्वारा व्यापारियों से किया जा रहे हैं। उत्पीड़न के संदर्भ में मुख्यमंत्री जी से शिकायत किया गया।जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग द्वारा विगत कुछ माह से…
