नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 आज मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय द्वारा नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-94 से सेक्टर-127 तक स्थित संस्थागत सेक्टरों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक श्री ए.के. अरोड़ा, उप महाप्रबंधक (सिविल) श्री विजय रावल, निदेशक (उद्यान) श्री आनंद मोहन, विशेष कार्याधिकारी श्री इंदु प्रकाश सिंह सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कालिंदी कुंज की ओर से नोएडा में प्रवेश द्वार की अनुरक्षण व्यवस्था दयनीय पाई गई। इस पर सीईओ द्वारा प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाने के लिए…
Category: गौतम बुद्ध नगर
नोएडा अथॉरिटी में बड़ी कार्रवाई: IGRS मामलों में लापरवाही पर 8 वरिष्ठ अधिकारियों का वेतन रोका
नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 दिसम्बर 2025 को IGRS (Integrated Grievance Redressal System) के तहत प्राप्त जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में विफलता के चलते नोएडा अथॉरिटी ने कड़ी कार्रवाई की है। अथॉरिटी के सीईओ ने लापरवाही बरतने वाले आठ वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय उन विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों पर लागू किया गया है जिनके पास 12 से अधिक IGRS प्रकरण लंबे समय से लंबित चले आ रहे थे। लगातार…
नोएडा प्राधिकरण द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों का औचक निरीक्षण — सफाई, सड़क सुधार और अवैध कब्ज़ों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा प्राधिकरण) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम. ने आज शहर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों, नालों, स्वच्छता व्यवस्था, अवैध अतिक्रमण और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का बारीकी से जायज़ा लिया। निरीक्षण में उनके साथ महाप्रबंधक (सिविल) श्री विजय रावत, उप महाप्रबंधक (सिविल), विभागीय वरिष्ठ प्रबंधक, जनस्वास्थ्य विभाग, और परियोजना अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने एमपी-1 मार्ग, एमपी-2 मार्ग, डीएससी रोड, जौनल रोड नंबर 6, सेक्टर-8, 9, 11,…
नोएडा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 550 किलो नकली पनीर नष्ट, हरियाणा से होती थी सप्लाई
नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 नोएडा खाद्य विभाग की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 550 किलो नकली पनीर बरामद कर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई सेक्टर-81 स्थित भंगेल गाँव में की गई, जहाँ संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को जांच के लिए रोका गया था। सूत्रों के अनुसार, HR 73 B 3222 नंबर की बोलेरो गाड़ी में भारी मात्रा में घटिया और दुर्गंधयुक्त पनीर भरा हुआ था। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मिलावटी पनीर प्रतीत हो रहा था। खाद्य विभाग…
नोएडा की डीएम मेधा रूपम ने बाढ़ प्रभावितों से की मुलाकात।
नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 नोएडा की जिलाधिकारी मेधा रूपम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में डीएम साहिबा बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर बेघर हुए परिवारों से हालचाल पूछती नज़र आ रही हैं। लगातार बारिश और यमुना नदी के उफान से नोएडा के डूब क्षेत्र में सैकड़ों परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। इस दौरान डीएम मेधा रूपम ने राहत शिविरों और प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगों से बातचीत की। उन्होंने पूछा कि क्या सरकारी मदद समय…
नोएडा:सुप्रीम कोर्ट आदेश पर नोएडा प्राधिकरण की सख्ती, आवारा कुत्तों और यमुना डूब क्षेत्र को लेकर अहम फैसले
नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकश एम० की अध्यक्षता में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। यह बैठक माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा Suo Moto Writ Petition (Civil) No.(S) 5 of 2025 में आवारा कुत्तों (Stray Dogs) से जुड़े आदेशों के अनुपालन को लेकर बुलाई गई थी। बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, महाप्रबंधक श्री एस०पी० सिंह, महाप्रबंधक श्री ए०के० अरोड़ा, जन स्वास्थ्य विभाग के श्री इन्दु प्रकाश, परियोजना अभियंता (जन स्वास्थ्य-प्रथम) श्री गौरव बंसल और (जन स्वास्थ्य-द्वितीय)…
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल टावरों की ARU चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों के पैर में लगी गोली
नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 नोएडा पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे मोबाइल टावरों के ARU चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों को पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से कुछ बदमाश घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बीती रात गश्त के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने…
ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट अंडरपास में जाम से हाहाकार, एम्बुलेंस भी फंसी – प्रशासन मौन
ग्रेटर नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2025 को ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट अंडरपास एक बार फिर भीषण जाम का शिकार हो गया। हालात इतने खराब रहे कि एक एम्बुलेंस भी घंटों तक फंसी रही, जबकि उसके अंदर मरीज को तत्काल इलाज की जरूरत थी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अंडरपास में यह जाम कोई नई बात नहीं है, लेकिन आज की स्थिति बेहद गंभीर थी क्योंकि इसमें कई वीवीआईपी गाड़ियां भी फंस गईं। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी हो या…
नोएडा में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन: 39 बिल्डर्स और कॉलोनाइज़र पर लगेगा भूमाफिया एक्ट, अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में
नोएडा:(द द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 नोएडा के सेक्टर 82 के आसपास के इलाकों—सलारपुर, भंगेल और ग़ाज़ीपुर—में अतिक्रमण का मसला अब तूल पकड़ता जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण की आँखों के सामने बेतहाशा अवैध निर्माण और ज़मीन कब्ज़ा किया गया, लेकिन कार्यवाही के नाम पर अब तक सिर्फ कागज़ी औपचारिकताएं होती रहीं। कुछ दिन पहले नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के आदेश पर इन सभी अतिक्रमित स्थलों पर नोटिस चस्पा किए गए थे, जिसमें स्पष्ट निर्देश था कि अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए। लेकिन स्थिति यह रही कि न तो…
गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेघा रूपम ने किया प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण, सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था हेतु दिए निर्देश
गौतम बुद्ध नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025 जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मेघा रूपम ने आज प्राथमिक विद्यालय सुत्याना व मलकपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का गहन अवलोकन करते हुए छात्रों की उपस्थिति, पठन-पाठन की व्यवस्था, शिक्षकों की भूमिका एवं साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ पेयजल, शौचालय, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय तथा खेलकूद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण कार्यों की प्रगति पर जिलाधिकारी मेघा रूपम का स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
गौतम बुद्ध नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के निर्माण कार्यों में अपेक्षित गति लाने के उद्देश्य से गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेघा रूपम ने आज परियोजना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण से जुड़ी एजेंसियों, परियोजना प्रबंधन इकाई और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान प्रगति रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के मुख्य बिंदु: निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के रनवे, टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर (ATC), कार्गो टर्मिनल,…
ग्रेटर नोएडा:शख्स के खाते में अचानक आए 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपए, बैंक और पुलिस में मचा हड़कंप!
ग्रेटर नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 ग्रेटर नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आम व्यक्ति के खाते में अचानक 1,13,55,00,00,00,00,000 रुपए ट्रांसफर हो गए। यानी कुल 36 अंकों (डिजिट) की यह धनराशि देखकर न सिर्फ खाता धारक बल्कि बैंक कर्मचारी और साइबर एक्सपर्ट भी स्तब्ध रह गए। यह राशि भारत के कुल बजट से भी कई गुना अधिक है! ★मामला क्या है? जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के एक निवासी ने जब अपने बैंक अकाउंट की जांच की, तो उनके होश…
गौतम बुद्ध नगर जिलाधिकारी मेघा रूपम ने तहसील दादरी में किया संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अनुपस्थित अधिकारियों का रोका वेतन
गौतम बुद्ध नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 जिलाधिकारी मेघा रूपम ने आज तहसील दादरी में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी और उनकी शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, राजस्व, बिजली, जलापूर्ति, पेंशन, आवास और सरकारी योजनाओं से जुड़ी अनेक शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। मेघा रूपम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार…
गौतम बुद्ध नगर में “सुरक्षा चक्र” के तहत भूकंप एवं औद्योगिक आपदा की मॉकड्रिल का सफल आयोजन।
गौतम बुद्ध नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेघा रूपम के नेतृत्व में आज जिले में भूकंप एवं औद्योगिक आपदा से निपटने के लिए “एक्सरसाइज सुरक्षा चक्र” के तहत मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जांच तथा जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाने हेतु की गई। मॉकड्रिल का आयोजन जिले के पाँच प्रमुख स्थलों एलजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आयुर्विज्ञान संस्थान जिम्स, विकास भवन सूरजपुर, सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज, तथा डब्ल्यूएचओ सोसायटी, गुरजिंदर विहार, ग्रेटर नोएडा पर एक साथ किया…
गौतम बुद्ध नगरजिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर का पदभार ग्रहण करते ही मेघा रूपम ने दिए सशक्त प्रशासन और जनसेवा के संकेत गौतम बुद्ध नगर
गौतम बुद्ध नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2025 जिले को एक नई प्रशासनिक दिशा देने की ओर कदम बढ़ाते हुए आज मेघा रूपम ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व जिलाधिकारी से यह जिम्मेदारी ग्रहण की। पदभार ग्रहण करने के पश्चात मेघा रूपम ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता जन शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण होगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर हल करना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने…
ग्रेटर नोएडा:दादरी-सूरजपुर-छालेरा रोड का जाम खत्म करने को तिलपता में बनेगा बाईपास।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2025 दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड पर तिलपता में लगने वाले भयंकर जाम से निजात दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बाईपास रोड के निर्माण का प्रयास तेज कर दिया है। इसके लिए किसानों से सहमति के आधार पर जमीन ली जाएगी। लगभग 2300 मीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी इस सड़क की राह में कुछ घर आने की वजह से 250 मीटर में लेआउट में परिवर्तन किया गया है। सर्वे के बाद केंद्रीय सड़क अनुसंधान संगठन (सीआरआरआई) ने प्राधिकरण को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।…
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ बनी आईएएस प्रेरणा सिंह
गौतम बुद्ध नगर ,(द दस्तक 24 न्यूज़) : आईएएस प्रेरणा सिंह को अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। अब प्रेरणा सिंह नोएडा की जिम्मेदारी संभालेंगी। जैसे ही सरकार की तरफ से ये आदेश जारी हुआ, आईएएस प्रेरणा सिंह चर्चाओं में गई हैं। लोग जानना चाहने लगे कि आखिर कौन हैं ये आईएएस अधिकारी प्रेरणा सिंह जिनको नोएडा में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कौन हैं आईएएस प्रेरणा सिंह ? आईएएस प्रेरणा सिंह उत्तर प्रदेश कैडर की अधिकारी हैं। वह साल…
गौतम बुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की ‘लैंड बैंक’ योजना शुरू होने से पहले ही किसानों में भारी आक्रोश
ग्रेटर नोएडा,ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा “लैंड बैंक” के लिए किसानों से जमीन खरीदी जा रही है। इसको लेकर प्राधिकरण ने योजना बना ली। प्राधिकरण ने अपने क्षेत्र के दस गांवों में जाकर जमीन खरीदने का फैसला लिया है। जिसमें कैंप लगाकर किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। वहीं, दूसरी ओर कुछ किसान इस योजना का विरोध कर रहे है। किसानों की मांग है कि मुआवजे की राशि को बढ़ाया जाए। इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एक बड़े अफसर ने बताया कि उनके क्षेत्र में स्थित…
नोएडा : स्कूटी पर खड़ी होकर खेल रही थी होली, पुलिस ने काट दिया 33 हजार का चालान
सोशल मीडिया के लिए कॉन्टेंट बनाना आजकल कई लोगों के लिए मुश्किलें भी पैदा कर रहा है. कई बार लोग मेट्रो और ट्रेन में वीडियो बनाने लगते हैं तो कई बार राह चलते सड़क पर. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से आया है. होली के मौके पर स्कूटी पर खड़े होकर रंग लगाते हुए वीडियो बनाना एक लड़की को भारी पड़ गया. असुरक्षित तरीके से स्कूटी पर खड़ी होने से पहले तो वह मुंह के बल गिर पड़ी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो…
नोएडा के इस बच्चे ने 700 रुपए में मांगी थार कार , आनंद महिंद्रा ने वीडियो को शेयर कर कही ये बात ।
उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो शेयर करते रहते हैं. उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से कभी फनी वीडियो शेयर किए जाते हैं तो कभी मोटिवेशनल वीडियो शेयर करते हैं. ऐसे में उन्होंने अब एक छोटे बच्चे का वीडियो शेयर किया है. जो महिंद्रा कंपनी की थार को केवल 700 रुपए में खरीदना चाहता है. बच्चे का वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी कई तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे और उसके पिता…
