राजकीय आई.टी.आई. किसरौली (कासगंज) में अप्रेन्टिस मेला 29 नवम्बर 2025 को

कासगंज: राजकीय आईटीआई किसरौली के प्रधानाचार्य जहीर आलम द्वारा अवगत कराया गया है कि आज दिनांक 29 नवम्बर 2025 को राजकीय आई.टी.आई. किसरौली (कासगंज) में प्रातः 10ः00 बजे से अप्रेन्टिस/रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। मेले में कम्पनी द्वारा समस्त व्यवसायों में आई.टी.आई. उत्तीर्ण एवं हाईस्कूल, इण्टर पास युवा (उम्र 18-45) अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी छायाप्रति तथा 02 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर अप्रेन्टिस/रोजगार मेले का लाभ उठायें।

रूद्राक्ष सभागार, कलेक्ट्रेट कासगंज में जिला गंगा समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

रूद्राक्ष सभागार, कलेक्ट्रेट कासगंज में जिला गंगा समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के प्रमुख आकर्षण के रूप में गेंहूँ की फसल हेतु जलवायु परिवर्तन अनुकूल सतत खेती पद्धति से संबंधित जानकारी वाले पम्पलेट का विमोचन मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा किया गया। यह पम्पलेट विश्व प्रकृति निधि (WWF-इंडिया) द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें किसानों को बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों के अनुरूप आधुनिक, कम लागत वाली तथा जल संरक्षण आधारित कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करने वाले व्यावहारिक सुझाव शामिल हैं। विमोचन…

कासगंज : जिलाधिकारी ने जिलगंगा समिति जिला पर्यावरण समिति वृक्षारोपण की संयुक्त बैठक आयोजित की

रूद्राक्ष सभागार, कलेक्ट्रेट कासगंज में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा जिला पर्यावरण समिति की बैठक में नगर निकायों से उत्पन्न ठोस अपशिष्ट के निस्तारण, कम्पोस्ट, RDF वेस्ट एनर्जी, संग्रहण एवं परिवहन की स्थिति की समीक्षा की गई। निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन पर चर्चा हुई। साथ ही, अस्पतालों से निकलने वाले जैव चिकित्सा अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, ई-वेस्ट निस्तारण तथा औद्योगिक प्रदूषण की निगरानी…

कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रगति करने पर सुषमा कुमारी सहायक अध्यापक को किया सम्मानित।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सुषमा कुमारी सहायक अध्यापक, प्रा०वि० इटोआ, वि०ख०-कासगंज/बी0एल0ओ0 बूथ सं0-200, प्रा०पा० इटोआ पर वर्तमान में संचालित निर्वाचन सम्बन्धी S.I.R का उत्कृष्ट कार्य किये जाने के फलस्वरूप आज दिनांक 24.11.2025 को जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा सुषमा कुमारी (बी०एल०ओ०) को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार स्वरूप स्मार्ट वाच प्रदान की गयी।जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने जनपद के सभी बीएलओ को समयांतर्गत कार्य पूर्ण करने एवं शिक्षकों से बीएलओ की सहायता करने हेतु अपील की है।

कासगंज:जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में विधानसभा वार आज सबसे उत्कृष्ट प्रगति करने वाले बीएलओ को किया सम्मानित

कासगंज: उपर्युक्त बीएलओ द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के दौरान अपने बूथ पर सर्वप्रथम गणना प्रपत्र के डिजीटाईजेशन का कार्य पूर्ण करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा इनके कार्य की प्रशंसा करते स्माट बॉच व प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त बीएलओ से अपील की गयी कि इसी प्रकार सभी समयबद्ध रूप से कार्य करते हुए अपने लक्ष्य को ससमय पूर्ण करते हुए SIR-2026 अभियान को सफल बनायें

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में युवा उत्सव के आयोजन हेतु कार्यकारी समिति की बैठक आहूत की गयी

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में युवा उत्सव के आयोजन हेतु कार्यकारी समिति की बैठक आहूत की गयी बैठक में बिन्दुवार चर्चा करते हुये जिलाधिकारी द्वारा साइंस मेला का आयोजन युवा उत्सव में किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।युवा उत्सव का आयोजन डिक्लेमेशन, कहानी लेखन, पेटिंग, लोक नृत्य (समूह), लोक गीत (समूह), कविता लेखन, इन्वोवेशन विधा में कराने हेतु निर्देश दिये गये। युवा उत्सव में प्रतिभागियों को भोजन एवं विजेता प्रतिभागियो को पुरूस्कार दिये जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। युवा उत्सव…

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की गयी । बैठक में उपायुक्त जिला उद्योग द्वारा बिन्दुवार अजेन्डा पढते हुए उद्योग बन्धुओ की समस्याओ से जिलाधिकारी एवं अन्य विभागो को अवगत कराया गया। बैठक में जनपद में नये औद्योगिक आस्थान विकसित करने के सम्बन्ध में विचार विमर्श, निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन लम्बित आवेदन पत्रों की समीक्षा, उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के दौरान शासन स्तर से हस्ताक्षरित हुये एमओयू एवं जीबीसी 4/0 में तैयार प्रस्तावों को धरातल पर लाने के…

कासगंज :प्राथमिक में शिवकेश और जूनियर में कंचन बने ब्लॉक पटियाली के चैंपियन

पटियाली।विकास खंड पटियाली की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पटियाली नरेंद्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी पटियाली प्रदीप कुमार विमल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी पटियाली राजकुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। ब्लॉक पीटीआई अजय यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। 50 मीटर की प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान शिवकेश, दूसरा उत्तम और तीसरा स्थान…

जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस एवं प्रधानमन्त्री जी द्वारा 21वीं किस्त किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने का कार्यक्रम व मृदा परीक्षण नमूना ग्रहण से सम्बन्धित का प्रषिक्षण भी किया गया।

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस एवं मा0 प्रधानमन्त्री जी द्वारा 21वीं किस्त किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने का कार्यक्रम व मृदा परीक्षण नमूना ग्रहण से सम्बन्धित का प्रषिक्षण भी किया गया। जिसमें माननीय सदर विधायक श्री देवेन्द्र राजपूत जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साथ ही मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेषक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, डिप्टी आरएमओं मंडी सचिव, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, अधिषासी अभियंता विद्युत, अधिषासी अभियन्ता सिंचाई, अधिषासी अभियन्ता नलकूप, ए0आर0 कोऑपरेटिव, मण्डी सचिव, जिला गन्ना…

कासगंज पर एवं विधायक खेल स्पर्धा विधान सभा पटियाली का आयोजन दिनांक 25.11.2025 को यू०वी०एच० अकेडमी गंजडुण्डवारा, 10:00 बजे से किया जा रहा है

महानिदेशक प्रान्तीय रक्षक दल/विकास दल एवं युवा कल्याण उ०प्र० लखनऊ के पत्र स0-1445 छः-48/यु०क0/2025-26 दिनांक 02 सितम्बर, 2025 व पत्र सं0- 1481/छः-48/यु०क०/ 1/छ:-48/यु०क0/2025-26 दिनांक 09 सितम्बर, 2025 के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न आयु वर्ग (सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग) में मा०विधायक खेल स्पर्धा विधान सभा कासगंज का आयोजन दिनांक- 24.11.2025 को स्थान- स्पोर्ट स्टेडियम सोरों, कासगंज पर एवं मा०विधायक खेल स्पर्धा विधान सभा पटियाली का आयोजन दिनांक 25.11.2025 को यू०वी०एच० अकेडमी गंजडुण्डवारा, कासगंज में प्रातः 10:00 बजे से किया जा रहा…

कासगंज : मेडिकल इमरजेंसी सेवाएं और बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे 102 व 108 ईएमटी

कासगंज बरेली ईएमआरआई ग्रीन हैल्थ सर्विस संस्था की तरफ से दो दिवसीय ईएमटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज आठवें बैच का समापन हुआ। इसमें संस्था की और से आए हुए ट्रेनर मनोहर लाल शर्मा और क्वालिटी ऑडिटर संदीप कुमार ने एम्बुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए एम्बुलेंस कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया। 300 बेड कोविड हॉस्पिटल बरेली में आयोजित क्लस्टर बेस्ड ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में 4 जिलों (बरेली, बदायूं, पीलीभीत, कासगंज) के ईएमटी (इमर्जेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) को अलग-अलग बैच में बुलाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे हर जिले के…

कासगंज : प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर की ज्योति बनी गंजडुंडवारा ब्लॉक की चैंपियन

गंजडुंडवारा : विकास खंड गंजडुंडवारा की ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन यूबीएच स्पोर्ट्स एकेडमी खेल मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संजीव चौहान जिला उपाध्यक्ष भाजपा कासगंज एवं सुरेन्द्र कुमार अहिरवार खंड शिक्षा अधिकारी गंजडुंडवारा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। ब्लॉक पीटीआई पुष्पेंद्र कुमार तथा देवेंद्र कुमार ने अतिथियों को माला पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान गौरव नागर, दूसरा श्याम प्रकाश और तीसरा स्थान प्रियांशु ने…

कासगंज:नगला पट्टी में आयोजित हुई कासगंज की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

कासगंज।विकास खंड कासगंज की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं सोमवार को मिनी ग्रामीण स्टेडियम नगला पट्टी में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार बीईओ पटियाली एवं खंड शिक्षा अधिकारी कासगंज राजेश चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। ब्लॉक पीटीआई यादराम तथा निलेश प्रताप सिंह चौहान ने अतिथियों का माला पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। 50 मीटर की प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में सचिन ने प्रथम स्थान, प्रियांशु ने द्वितीय और सहदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त…

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा हेतु बैठक कलेक्टर सभागार आयोजित की गई।

बैठक में कार्यदाई संस्था लो0नि0वि0, लो०नि०वि० भवन खण्ड, यू0पी0पी0सी0एल0,आवास विकास परिषद. रा०नि०निगमउ०प्र०रा०नि० सं० स०लि० सिडको, उ०प्र० पुलिस आवास निगम, उ०प्र० राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि० प्रखण्ड, उ०प्र०रा०प०वि०नि०लि० सिचाई प्रखण्ड प्रथम, जल निगम (नगरीय), ग्रामीण सिचाई निर्माण खंड द्वारा कराए जा विभिन्न विभागों के कार्यों पर विस्तृत समीक्षा हुई। जनपद में 15 कार्यदाई संस्थाओं द्वारा 27 परियोजनाओं पर कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी को निर्देशित किया जो करवाई संस्था द्वारा कार्य किए जा रहे हैं उनमें किसी प्रकार शिकायत नहीं आनी चाहिएजिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश…

कासगंज:अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा वितरित किए गए निः शुल्क प्रैक्टिस सेट

कासगंज।अखिल भारतीय लोधी महासभा के तत्वावधान में संचालित नवोदय विद्यालय विद्या ज्ञान सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु निःशुल्क कोचिंग सेंटर लटूरी सिंह बौहरे स्मृति इंटर कॉलेज ढोलना में होडल सिंह लोधी चेयरमैन एसआर ग्रुप द्वारा प्रदान किए गए 35 निः शुल्क प्रेक्टिस सेट वितरित किए गए। रविवार को अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा एक कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले 35 बच्चों को निःशुल्क प्रैक्टिस सेट वितरित किए गए। साथ ही उनके माता पिता की भी काउंसलिंग की गई। महासभा के जिलाध्यक्ष मुनेश राजपूत ने…

कासगंज : परिषदीय छात्र अरविंद कुमार बना सोरों का ब्लॉक चैंपियन

परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के क्रम में शनिवार को ब्लॉक सोरों की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात ध्वजारोहण एवं जूनियर वर्ग जी 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी रामरूप एवं ब्लॉक पीटीआई फुरकान अली और सोमेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर एवं…

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा विधान सभावार नोडल अधिकारी नियुक्त।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद कासगंज की विधानसभा कासगंज, अमॉपुर एवं पटियाली में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। जिलाधिकारी, कासगंज द्वारा विधान सभावार नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं, विधानसभा-100 कासगंज हेतु 07 जनपद स्तरीय अधिकारी नामित किये गये हैं- 1- श्री उपेन्द्र कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत 2- श्री देवेन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी 3- डॉ0 अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी 4- श्री ज्ञान प्रकाश, अधिशासी अभियन्ता, लो0नि0वि0-प्रा0ख0 5- श्री रविचन्द्र जयसवाल, जिला उद्यान अधिकारी 6- श्री विद्या…

सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासगंज में दिव्यांगजनों के साथ बैठकर समस्याओं का मौके पर ही कराया निस्तारण।

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता तहसील कासगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासगंज में दिव्यांगजनों के साथ सीढ़ियों पर बैठकर समस्याओं का मौके पर ही कराया निस्तारण। संजू देवी ग्राम हरनातपुर, समा परवीन मोहल्ला नवाब, विमलेश कुमारी दुर्गा कॉलोनी कासगंज के कई महीनों से राशन कार्ड नहीं बन पा रहे थे जिलाधिकारी आज सम्पूर्ण समाधान दिवस कासगंज में जैसे ही पहुंचे दिव्यांगजन सीढ़ियों…

कासगंज :भारत के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय स्वर्गीय श्री जवाहरलाल नेहरू जी का बाल दिवस के रूप में शहर कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन

दिनांक 14 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय स्वर्गीय श्री जवाहरलाल नेहरू जी का बाल दिवस के रूप में शहर कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय चंदन नगर शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप जी अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया सर्वप्रथम नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्ष के साथ मनाया गया जिसमें निम्न कांग्रेसियों की उपस्थिति रहीरमेश चंद धनगर, साजिल मियां, सुशील चंद शर्मा, हजारीलाल, कृष्ण कुमार, सोनी कश्यप, झमन सिंह लोधी , आशीष भाई, राजू शर्मा, धर्मवीर कश्यपआदि लोग उपस्थित रहे

कासगंज: उक्त अवधि के अन्तर्गत बी०एल०ओ० द्वारा पंजीकृत मतदाताओं को गणना पत्र वितरित किया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण का कार्य दिनांक 04.11.2025 से दिनांक 04.12.2025 तक की अवधि के लिए द्रुत गति से चल रहा है। उक्त अवधि के अन्तर्गत बी०एल०ओ० द्वारा पंजीकृत मतदाताओं को गणना पत्र वितरित किया जा रहा है। गणना पत्र के सम्बन्धित सभी कॉलमों को भरने तथा नवीन फोटो चस्पा करते हुए हस्ताक्षरित गणना प्राप्त बी०एल०ओ० को प्राप्त करा देंगे। यदि किसी मतदाता का जन्म 01.07.1987…