थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी शोभा हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या सिर्फ शोभा की ही नहीं बल्कि उसकी कोख में पलने वाले पांच माह के बच्चे की भी हुई थी। बता दें कि पुलिस इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी को जेल भेज चुकी है। अभी भी चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। एलाऊ क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी अनुसूचित जाति की शोभा जाटव 16 नवंबर को गांव पुड़री में निमंत्रण खाने गई थी। इसके बाद शोभा का शव घर से…
Category: आगरा
मैनपुरी में कार को लेकर हुआ विवाद ?
मैनपुरी के कोतवाली इलाके के मोहल्ला यदुवंश नगर में कार निकालने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भतीजे समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी रवि शर्मा (45) का भतीजा कृष्णा सुबह गाड़ी निकाल रहा था। रास्ते में खड़ी पड़ोसी लव यादव की कार को हटाने के लिए कहा तो उसने गलियां देते हुए पिटाई कर दी। उक्त विवाद के बाद दोनों पक्ष के लोग…
पत्नी से बीच सड़क पर हुआ विवाद
आगरा स्थित मऊ रोड पर एक बैंक के उप शाखा प्रबंधक का पत्नी से बीच सड़क पर विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। थाने में तहरीर दी गई है। सूर्य लोक काॅलोनी निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि बेटी कृतिका की शादी जून 2018 में पुष्पकुंज निवासी आशीष रमाकर के साथ की थी। वह एसबीआई की अछनेरा शाखा में उप शाखा प्रबंधक हैं। दो बच्चे हैं। आरोप लगाया कि दामाद बेटी का उत्पीड़न करता है। बेटी मायके में रह रही थी। शुक्रवार शाम…
मैनपुरी : महिला का शव मिला हाईवे किनारे ?
थाना हाईवे क्षेत्र के देवीपुरा निवासी रवि कुमार ने शनिवार को छटीकरा से दिल्ली की ओर जाने वाले गिट्टी प्लांट के सामने शव पड़े होने की सूचना जैंत पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी सदर व जैंत पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव कहीं बाहर से लाकर यहां फेंका प्रतीत हो रहा है। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि महिला के दाहिने हाथ में एक चूड़ी व कलावा मिला है। सीने पर खून के निशान हैं, बाई आंख…
मैनपुरी में ठगों ने जाल में फंसाई महिला, पायल और सोने की अंगूठी ले उड़े
मैनपुरी के कस्बा किशनी के मोहल्ला हवेली में बाइक से आए दो युवकों ने एक महिला से कहा कि वह जेवर चमका देंगे। बातों में आई महिला की अंगूठी और पायल लेकर ठग भाग निकले। आरोपी वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला हवेली निवासी भावना गुप्ता सुबह घर के बाहर बैठी थीं। तभी एक बाइक पर दो युवक आए और दरवाजे पर रुक गए। भावना से कहा कि वह लोग पुराने व गंदे हो…
आगरा में राष्ट्रीय समानता दल का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन हुआ
आगरा : 22 सितंबर 2024 दिन रविवार को मैरी गोल्ड मैरिज होम रोहता चौराहा आगरा में राष्ट्रीय समानता दल का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन हुआ। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए श्री नरेश पाल कुशवाहा तथा संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह कुशवाहा के नाम का प्रस्ताव पास किया गया। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल देश मे आर्थिक स्वराज चाहता है, वंचित व शोषित समाज को शक्ति के स्रोतों में भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए। मतदाताओं को सामाजिक सुरक्षा भत्ता…
मैनपुरी में फर्जी किन्नर बनकर कर रहा था वसूली, सिर मुंडवाकर तिराहे पर घुमाया
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को फर्जी मंगलामुखी (किन्नर) बनकर घूम रहे युवक को मंगलामुखियों ने पकड़ लिया। उन्होंने सभी के सामने उसके कपडे़ उतार कर सच्चाई दिखाई। इसके बाद नाई से सिर मुंडवा दिया। फिर तिराहे पर घुमाया। इस दौरान वहां तमाशबीनों की भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जानकारी करने पर पता चला कि युवक नकली मंगलामुखी बन कर क्षेत्र में लोगों से अवैध वसूली करता है। वह लोग काफी समय से उसकी तलाश…
मैनपुरी में लेखपाल ने होटल में युवती के साथ किया घिनौना काम
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चकबंदी लेखपाल व्योम सिंह की गिरफ्तारी के लिए सीजेएम ने वारंट जारी किया है। एटा में तैनात लेखपाल पर मैनपुरी शहर की रहने वाली युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच करने के बाद लेखपाल के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में जमा कर चुकी है। थाना कोतवाली के शिवनगर आगरा रोड के रहने वाले व्योम सिंह एटा में चकबंदी विभाग में लेखपाल है। उसको मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली है।…
आगरा :सरकारी आवास में इंस्पेक्टर के साथ पकड़ी गईं थाना प्रभारी, पीटते-पीटते कमरे से बाहर खींच कर लाए लोग
आगरा: थाने के पास स्थित सरकारी आवास में रकाबगंज थाना प्रभारी एक इंस्पेक्टर के साथ पकड़ी गईं।इंस्पेक्टर की पत्नी, बेटे व अन्य स्वजन ने महिला इंस्पेक्टर को भी आवास से बाहर खींच लिया।इसके बाद उनसे खींचतान की। इंस्पेक्टर से मारपीट कर हंगामा किया। थाने में खींचतान और हंगामे का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। महिला इंस्पेक्टर के साथ आवास में मिले इंस्पेक्टर की तैनात मुजफ्फरनगर में बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी दोनों पक्षों को समझाने में लगे हैं। मामला रकाबगंज थाने का है। रकाबगंज इंस्पेक्टर शैली…
मैनपुरी के थाना दन्नाहार में घर के बाहर मिली युवक की लाश, पत्नी बोली-हत्या की गई
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक का शव रविवार की सुबह घर के बाहर पड़ा मिला। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के सिर पर चोट का निशान नजर आ रहा था। पत्नी ने संदिग्ध मौत पर हत्या की आशंका व्यक्त की। हांलाकि किसी परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। थाना दन्नाहार क्षेत्र निवासी सनोज यादव (40) शराब पीने का आदी था। शनिवार की रात को वह शराब के नशे में धुत था। देर रात को घर के बाहर ही दरवाजे पर…
मैनपुरी में घर से आ रही थी बदबू, वृद्ध की कई दिन पहले हो चुकी मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों को शंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब कमरा खोल कर देखा तो वृद्ध का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया। कोतवाली पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली कि गांव नगला जुला स्थित एक मकान से दुर्गंध आ रही है। बताया कि उस घर…
मैनपुरी में करंट लगने से युवक की मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार की शाम खेत जा रहे किसान को बिजली के खंभा में लगी खेंच से करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने परिजन को सूचना दी। इसके बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों के मृत घोषित कर दिया। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव गाड़ीवार की है। गांव निवासी किसान सुदीश कुमार (34) खेत जा रहे थे। बारिश के चलते वह पगडंडी से होकर गुजर रहे थे। रास्ते में लगे बिजली के खंभा…
मैनपुरी में ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत
बरेली-इटावा हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को सीएचसी भेजा। जनपद मैनपुरी थाना भोगांव गांव मेरापुर छदामी निवासी मनोज मां निर्मला देवी को बाइक से मंगलवार की शाम को फर्रुखाबाद से घर वापस ले जा रहा था। बरेली-इटावा हाईवे पर गांव सकवाई के सामने मोहम्मदाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। बाइक से गिरे मां-बेटे के ऊपर से…
मैनपुरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, दो छात्राओं की मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार की सुबह मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसा बिछवां थाना क्षेत्र के लोधीपुर-बहादुरपुर मार्ग पर हुआ। अमित सुबह पत्नी पुष्पांजलि और सहेली अनामिका को बीए की सेमेस्टर परीक्षा दिलवाने बिछवां कस्बा के सुंदर सिंह महाविद्यालय, बहादुरपुर आ रहे थे। लोधीपुर-बहादुरपुर मार्ग पर मक्का लदी टैक्टर-ट्राली ने बाइक में…
मैनपुरी में डायरिया से पीड़ित 4 महीने के बच्चे की मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में डायरिया के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। डायरिया से पीड़ित चार माह के मासूम ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं सात अन्य बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। उमसभरी गर्मी में चिकित्सकों ने बच्चों का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी है। सीएमओ ने कहा कि बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाए। मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। यहां 762 मरीजों…
मैनपुरी में पत्नी से अवैध संबंध के चलते साढ़ू को नदी में डुबाया
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव जींगन निवासी रंजीत की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी साढू को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने नहर में डुबोकर मारने का अपराध कबूला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक के कपड़े व बाइक को नगला जमुनिया के पास से बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को चालान करने के बाद जेल भेजा गया है। भोगांव क्षेत्र स्थित बेवर ब्रांच नहर में 11 जून को कुरावली के गांव जींगन चंदाई के रहने वाले रंजीत का…
आगरा : सिपाही की पत्नी पहुंची डीसीपी कार्यालय , पति पर दहेज देवर पर लगाया रेप का आरोप ?
एक सिपाही की पत्नी ने पुलिस उपायुक्त (शहर) के कार्यालय में हंगामा किया। महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न और देवर पर रेप करने का आरोप लगाया। पति एक जनप्रतिनिधि का गनर है। डीसीपी सिटी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं महिला डीसीपी कार्यालय पहुंचते ही जोर-जोर से चीखने लगी। कहने लगी, पति दहेज में 30 लाख रुपये देने का दबाव बना रहा था। रुपये नहीं मिलने पर प्रताड़ित कर रहा है। दो दिन पहले धमकाया। मेरे देवर ने रेप किया। मेरी कहीं सुनवाई नहीं…
मैनपुरी में कन्या भोज खिलाने के बहाने नौ वर्षीय बालिका का अपहरण
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को कन्या भोज पर निमंत्रण के बहाने युवक नौ वर्षीय बालिका को अगवा कर ले गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। बालिका को ढूंढने के लिए टीमें लगाई गई हैं। स्वाट टीम को भी बच्ची की तलाश के लिए लगाया गया है।Trending Videos मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव का है। सुबह बाइक सवार गांव निवासी उदयवीर सिंह के घर आकर रुका। उसने उदयवीर से कहा कि वह नगला वरी का रहने वाला…
मैनपुरी : पुल के नीचे पड़ा मिला युवक का शव
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की देर शाम रजवाना रोड पुल के नीचे मजदूर का शव पड़ा मिला। सुबह काम पर जाने के लिए निकला था। उसके बाद नहीं लौटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। मामला भोगांव थाना क्षेत्र के कुलीपुर गांव का है। गांव निवासी गंगा सहाय मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शुक्रवार को वह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। देर शाम परिजन को सूचना मिली कि गंगा सहाय का शव रजवाना रोड…
मैनपुरी में घर में घुसकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आरोपियों ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला जान बचाकर भागी और कमरे के दरवाजे बंद लिया। इस पर आरोपियों ने दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई। पीड़िता ने नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के जौराई गांव की है। यहां की रहने वाली रुक्मिणी देवी ने बताया कि 7 जून को नामजद लोगों ने उनके खेत की मेड़ काटकर अपने…
