अलीगढ़: नवागत एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने संभाला पदभार, गार्द की सलामी ली

अलीगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 जनपद में नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री नीरज कुमार जादौन ने आज औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने गार्द की सलामी ली और पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। एसएसपी ने पदभार ग्रहण करने के बाद समस्त शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने चल रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री जादौन ने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।…

अलीगढ़: पति के उकसावे पर विवाहिता ने छत से कूदकर दी जान देने की कोशिश, हालत गंभीर

अलीगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश गृह क्लेश से परेशान एक विवाहिता ने गुरुवार को अलीगढ़ में आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि विवाहिता अर्चना ने अपने पति सोनू से विवाद के बाद छत से छलांग लगा दी। हैरानी की बात यह रही कि उसका पति उसे रोकने के बजाय उकसाता रहा और मोबाइल पर वीडियो भी बनाता रहा। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पति सोनू बार-बार पत्नी से कहता रहा – “कूद… कूद… मर के दिखा”। पति की इन बातों से आहत…

अलीगढ़ PWD में 219.52 करोड़ के टेंडर घोटाले का खुलासा, अधीक्षण अभियंता निलंबित

अलीगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा घोटाला सामने आया है। विभाग के 219.52 करोड़ रुपए के टेंडर में गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद शासन ने कड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, PWD अलीगढ़ मंडल के अधीक्षण अभियंता संजय कुमार गौतम को निलंबित कर दिया गया है, जबकि अभियंता सौरव बैराठी को उनके पद से हटाकर प्रमुख अभियंता कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। शासन स्तर पर हुई जांच में पाया गया कि करोड़ों रुपए के टेंडर…

अलीगढ़:महिला आरक्षी मोनिका शर्मा को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, एसएसपी अलीगढ़ ने लगाई रैंक बैज

अलीगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जनपद पुलिस में तैनात महिला आरक्षी मोनिका शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और कार्यकुशलता के आधार पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने आज दिनांक 28 अगस्त 2025 को मोनिका शर्मा को आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद पर प्रोन्नत होने पर स्वयं रैंक चिह्न लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएसपी ने मोनिका शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस विभाग में ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई…

अलीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ को नमन

अलीगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के महानायक पद्म विभूषण श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की चतुर्थ पुण्यतिथि एवं तृतीय हिन्दू गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सहभाग किया। यह कार्यक्रम जनपद अलीगढ़ में बड़े ही श्रद्धाभाव और गौरव के साथ संपन्न हुआ। ★कल्याण सिंह: विरासत और संकल्प का प्रतीक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धेय कल्याण सिंह को भारतीय राजनीति और सामाजिक जीवन में एक अद्वितीय व्यक्तित्व…

अलीगढ़:सैनी शाक्य मौर्य कुशवाहा समाज किसी भी राजनीतिक दल का गुलाम नहीं- गिरीश कुशवाहा

(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एवं अलीगढ़ मंडल के प्रभारी मुकेश सैनी की अध्यक्षता में कासगंज एटा हाथरस अलीगढ़ के समाज के प्रबुद्ध वर्ग के कार्यकर्ताओं के साथ एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई बैठक में समाज के प्रबुद्ध वर्ग के व्यक्तियों ने अवगत कराया सत्ता पक्ष के नेता हमारा 14% वोट लेकर हमारा उत्पीड़न कर रहे हैं और सरकार में मुझे न्याय नहीं मिल पा रहा है राजधानी लखनऊ से बैठक में पधारे राष्ट्रीय…

अलीगढ़: प्राचार्या के खिलाफ प्रोफेसरों ने किया पैदल मार्च

श्री टीकाराम गर्ल्स कॉलेज, अलीगढ़ की प्राचार्या द्वारा कॉलेज की दो शिक्षिकाओं को पुनश्चर्या पाठ्यक्रम हेतु रिलीविंग आदेश देने के बाद पाठ्यक्रम पूरा होने से पहले ही रिलीविंग आदेश को बीच में निरस्त करने के कारण शिक्षकों ने प्राचार्या के खिलाफ पैदल मार्च निकाला। यह पैदल मार्च राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ शिक्षक संघ (रम्पुटा) के आवाहन पर किया गया। पैदल मार्च श्री वार्ष्णेय कॉलेज, अलीगढ़ से शुरू हुआ और डी.एस. काॅलेज होते हुए श्री टीकाराम गर्ल्स कॉलेज, अलीगढ़ पर खत्म हुआ। श्री टीकाराम गर्ल्स कॉलेज, अलीगढ़ की…

आगरा,बिस्तर पर बीवी संग घिनौनी हरकत: सिटी मजिस्ट्रेट पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध

प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय के आदेश के बाद भी सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर अपनी पत्नी को नियमित रूप से गुजारा भत्ता नहीं दे रहे हैं। पीड़िता ने पति की कार्यशैली की न्यायालय में शिकायत की है। मुकदमे की सुनवाई के लिए प्रधान न्यायाधीश ने 27 जुलाई की तारीख तय कर दी है। पीड़िता ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की भी रिपोर्ट 15 जुलाई 2020 को महिला थाना में दर्ज कराई थी। मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में कहा था कि उनके पति उसके साथ दिन में कई बार जबरन…

आप भी ध्यान दें : चलती कार में 8 साल की बच्ची को सांप ने काटा

बारिश के दिनों में घर छोड़िए कार भी सुरक्षित नहीं रह गई है. अलीगढ़ के रहने वाले वाले एक शख्स की कार से जहरीला सांप निकला है. सांप सिर्फ निकला नहीं बल्कि एक 8 साल की बच्ची को काट भी लिया. जैसे ही इसकी भनक परिवार को लगा, सबकी हालत पतली हो गई. अलीगढ़ का एक परिवार कार में सवार होकर मथुरा के गोवर्धन मुड़िया मेले से लौट रहे था. पूरा परिवार गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने के बाद घर लौट रहा था. लोग अनजान थे कि उनके साथ एक…

जब अलीगढ़ के डीएम छानने लगे जलेबी और कचौड़ी, जीता सबका दिल

अलीगढ़ के डीएम ने कुछ ऐसा किया है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. एक ही दिन में वह किसान भी बने और हलवाई बनकर जलेबी छानी. यह सब उन्होंने इसलिए किया जिससे आम आदमी यह न सोचे कि कोई काम छोटा या बड़ा होता है. काम सिर्फ काम होता है. उन्होंने लोगों को श्रम का महत्व भी आसान तरीके से समझाया. अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह का यह अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है. लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इंद्र विक्रम सिंह ने कहा…

अलीगढ : वीडियो एलबम का लोकार्पण

वरिष्ठ गीतकार अवनीश राही के वीडियो एलबम “महाकारुणिक द लार्ड बुद्धा” का लोकापर्ण ओजोन सिटी में बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीण मंगला व साहित्कार अमर सिंह राही ने लोकापर्ण किया। इस में गीतों को कुमार सोनू , अनुराधा पौडवाल व नवोदिक गायक हिमांशु सिंह ने सुर दिए है। एलबम के टाइटल सांग महाकारुणिक जो दया का कलश का वीडियो भी लांच हुआ , जिसका संपादन नवनीत सागर ने किया है।

आलीढ़ (यूपी): एक मंदिर का और हुआ निर्माण

यूपी के अलीगढ़ जिले के ब्लॉक गंगीरी के गांव नवापुर में एक मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ. जिसमें शेरावाली, काली मां की मूर्तियां और भोले बाबा का पूरा परिवार स्थापित किया है . इस मंदिर का निर्माण श्री चंदन सिंह सुपुत्र श्री प्रेम सिंह कुशवाहा ने अपनी माताजी एवं पिताजी की याद में कराया है . रिपोर्टर यतेंद्र कुमार

अलीगढ़ : 26 साल से नहीं हुआ खरंजे का पुनर्निर्माण

अलीगढ़ : हमारे प्रदेश मे गड्ढा मुक्त सड़क का कई बार ऐलान हो चुका है. पर जिले में कुछ ग्राम ऐसे हैं जिनमें कई सालों से खरंजे और न ही किसी सड़क का पुनर्निर्माण हुआ है. हम बात कर रहे हैं जनपद के ब्लॉक गंगरी की ग्रामपंचायत के ग्राम नागर की . यहां पर लोगों की समस्या कि ग्राम में आने जाने के मुख्य रास्ते पर पिछले 26 साल पहले खरंजा हुआ था. आज खरंजे मे गड्ढे हो गए हैं. जिसकी बजह से नालियो का पानी खरंजे पर भर जाता…

अलीगढ : पेड़ में करंट आने से गर्भवती भैंस की हुई मृत्यु

अलीगढ़ की तहसील अतरौली के ब्लॉक गंगीरी की ग्राम पंचायत जिरौली के गांव तेजपुर में ग्यारह हजार विजली का तार पेड़ से छूने से पेड़ में करंट आने से गर्भवती भैंस की मृत्यु हो गयी. भैंस पालने वाले धर्मवीर पुत्र रामपाल सिंह की भैंस की कीमत लगभग 70 हज़ार रुपये थी .रिपोर्टर – सर्वेंद्र कुमार कुशवाह