लखीमपुर खीरी : देव दीपावली पर सेठ घाट पर झिलमिलाए दीप,भारत माता की आरती से गूंजा घाट

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) बुधवार को देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद लखीमपुर खीरी स्थित सेठ घाट पर ग्यारह हजार से अधिक दीपों के द्वारा आयोजित देव दीपावली पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सेठ घाट को फूल मालाओं, दीपों, रंगीन लाइटों सहित रंगोली से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सदर विधायक माननीय योगेश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया और भारत माता की आरती सहित भारत माता की जय,गंगा मैया की…

लखीमपुर खीरी : बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले नफर अभियुक्त को थाना हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में सोमवार को ग्राम काजरकोरी के अम्बेडकर पार्क में लगे पंचशील झण्डे को उतारकर जला देने, पार्क में लगे अम्बेडकर जी की मूर्ति को सरिया मारकर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास करने के सम्बन्ध में थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा थाना स्थानीय…

लखीमपुर खीरी : गैंगस्टर एक्ट में 2 नफर वांछित अभियुक्तों को रसूलपनाह चौराहा के पास से गोला पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को थाना गोला पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्तगण पंचम पासी पुत्र स्व0 दुजई उम्र करीब 58 वर्ष 2. रमेश कुमार पुत्र स्वामी दयाल उम्र करीब 55 वर्ष नि0गण ग्राम पिपरिया झाऊ थाना भीरा…

लखीमपुर खीरी : राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से संवेदीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित संवेदीकरण कार्यशाला में संवेदना और सजगता का संगम देखने को मिला। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल सहित सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, डॉ अखिलेश खरे, डॉ मनोज शर्मा, शहर के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ दिनेश दुआ के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल बीमारियों का इलाज नहीं बल्कि खुशहाल…

लखीमपुर में अपनी जनता पार्टी का विशाल प्रदर्शन — संविधान, न्याय और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए उठी बुलंद आवाज़

लखीमपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य के आह्वान पर आज दिनांक 3 नवम्बर 2025 (सोमवार) को जनपद लखीमपुर में एक विशाल एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य था — संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की रक्षा के लिए जनता की आवाज़ को बुलंद करना। पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए और वहां से जुलूस निकालकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाने और समाज…

लखीमपुर खीरी : राज्यमंत्री ने दुधवा टाइगर रिजर्व का किया शुभारंभ, सफारी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) दुधवा सत्र का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्री माननीय श्री अरुण कुमार सक्सेना जी ने किया।उन्होंने हवन पूजन मंत्रोच्चार और फीता काटकर एवं सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर इको पर्यटन सत्र 2025-2026 का शुभारंभ किया।उद्घाटन मौके पर बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पर्यटक और कर्मचारी मौजूद रहे।वन मंत्री ने पार्क में मौजूद सफारी हाथियों को अपने हाथों से फल भी खिलाए जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। दुधवा टाइगर रिजर्व अपनी समृद्ध…

लखीमपुर खीरी : डीएम एएसपी (पूर्वी) ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से संवाद कर सुविधाओं की ली जानकारी

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं एएसपी (पूर्वी) पवन गौतम ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कारागार के मुख्य द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया इसके बाद अधिकारीगण जेल के भीतरी परिसर में पहुँचे और वहाँ की समग्र साफ-सफाई एवं अनुशासन व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद जेल की बैरकों का गहन निरीक्षण किया। जहाँ पर जेल अधिकारियों द्वारा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय…

लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद् द्वारा सम्मानित

गोला गोकर्णनाथ: ( द दस्तक 24 न्यूज ) सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला में शुक्रवार को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले परिश्रमी और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी द्वारा छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई तत्पश्चात छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता का संदेश…

लखीमपुर खीरी : इंदिरा गाँधी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, उनके बताएं मार्गों पर चलने का लिया संकल्प

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष अजीत जैन के नेतृत्व में सदर चौराहा स्थित इंदिरा गाँधी पार्क में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस दौरान देश के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया और उनके बताएं मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजीत जैन ने इंदिरा गांधी के त्याग…

लखीमपुर खीरी : पटेल संस्थान पर धूमधाम से मनाई गई सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती, लौह पुरुष के जीवन पर वक्ताओं ने रखे अपने विचार

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज़ ) सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पटेल संस्थान मिल डायवर्जन रोड पर सरदार पटेल जयंती बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट महेश कनौजिया ने किया। सरदार पटेल जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि रामविलास वर्मा ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने पाँच सौ से भी ज्यादा रियासतों…

लखीमपुर खीरी : श्री धर्मादा समिति गौशाला में सात दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव का हवन भंडारा के साथ हुआ समापन

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज़ ) श्री धर्मादा समिति गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव का समापन बड़ी ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर बालमुकुंद पांडे ने गौ माता की पूजा अर्चना की और कहा गोपाष्टमी हमें सिखाती है की करुणा,सेवा और विनम्रता ही सच्ची भक्ति का रूप है यह पर्व केवल पूजा का अवसर नहीं बल्कि प्रकृति और जीवन के प्रति आभार जताने का दिन है गाय केवल एक पशु नहीं बल्कि जीवन अन्न और अस्तित्व का प्रतीक है। इस बार जब…

लखीमपुर खीरी : मंच से सीएम ने बदल दिया मुस्तफाबाद का नाम, कहा अब से यह कबीरधाम

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज़ ) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुस्तफाबाद के कबीरधाम पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के मंच से कहा कि आप याद करिए आज यूपी में हमारी डबल इंजन की सरकार है हम प्रमुख धर्मस्थलों का पुनरुद्धार कर रहे हैं, हमने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया, फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया, अब मुस्तफाबाद का नाम भी बदलकर कबीरधाम किया जाएगा.इससे पहले मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया था. झांसी…

लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज का छात्र UPSC द्वारा जिओ केमिस्ट पद पर चयनित

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला के पूर्व छात्र सुशान्त सिंह ने यू०पी०एस०सी० द्वारा आयोजित संयुक्त भूवैज्ञानिक परीक्षा 2025 उत्तीर्ण कर भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India ) में जिओ केमिस्ट पद पर चयनित होकर अपनी मेधा, लगन और कठिन परिश्रम का शानदार प्रदर्शन किया है। सुशान्त सिंह 26 नवंबर 2025 को पद भार ग्रहण करेंगे । मेधावी छात्र सुशान्त सिंह कक्षा 6 से इण्टरमीडिएट तक सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला गोकर्णनाथ के नियमित छात्र रहें हैं। इन्होने हाई स्कूल परीक्षा…

लखीमपुर खीरी : मुख्यमंत्री के आने से पहले आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा, संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को लखनऊ मंडल के आयुक्त विश्वास पंत ने कबीरधाम आश्रम मुस्तफाबाद का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा संग हेलीपैड से लेकर मंच तक सारी व्यवस्थाओं की विंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, और मंच व्यवस्था सहित सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे हों,…

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ में ट्रेन से कटकर गोवंश की मौत, बजरंग दल ने उठाई कार्रवाई की मांग

गोला गोकर्णनाथ: (द दस्तक 24 न्यूज़) गोला शुगर फैक्ट्री निकट रेलवे क्रॉसिंग के पास एक गोवंश की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता अपने साथियों संग मौके पर पहुंचे उन्होंने तत्काल ग्राम विकास अधिकारी ललित वर्मा को घटना की सूचना दी और मृत गोवंश का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराने की बात कही। जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण के लिए हर माह करोड़ों रुपये खर्च कर रही है इसके बावजूद…

लखीमपुर खीरी : नीलकंठ मैदान में 30 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही श्रीमद् भागवत कथा के ध्वज पूजन में शामिल हुए गोला विधायक व चेयरमैन

(द दस्तक 24 न्यूज़) गोला गोकर्णनाथ – गोला के नीलकंठ मैदान में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के ध्वज पूजन को लेकर गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने बुधवार को ध्वज की पूजा अर्चना की और श्रीमद् भागवत पुराण को गोला शिव मन्दिर में माथा टेक कर लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की और बताया आगमी 30 अक्टूबर 2025 से श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ होने जा रही है श्रीमद् भागवत कथा सभी वेदों का सार है, जो मन को शुद्ध करती है और जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति दिलाती…

लखीमपुर खीरी : पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

(द दस्तक 24 न्यूज़) उत्तर प्रदेश पुलिस बल व देश के सभी केन्द्रीय राज्य पुलिस बलों द्वारा हर साल 21 अक्टूबर को “पुलिस स्मृति दिवस” मनाया जाता है। यह दिनांक 21 अक्टूबर 1959 को चीन के साथ हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले सी.आर.पी.एफ. के 10 वीर जवानों के बलिदान की याद में मनाया जाता है। दिनांक 21 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में अमर शहीद स्थल पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कर्तव्य की बेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने…

लखीमपुर खीरी: जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई दीपावली, कहा — “हम ही उनका परिवार हैं”

लखीमपुर खीरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 जनपद में दीपावली के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS) ने आज जिले के वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों को मिठाई, फल एवं उपहार वितरित किए और उनके साथ आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने कहा कि “दीपावली केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि अपने परिवार और समाज के हर सदस्य के साथ खुशी बांटने का पर्व है। आज इन बुजुर्गों की मुस्कान किसी भी दीपक से अधिक…

लखीमपुर खीरी : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ मनाई दीपावाली, बुजुर्गो का लिया आशीर्वाद

(द दस्तक 24 न्यूज़) दीपावली के पर्व को खास बनाते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल सोमवार को वृद्धाश्रम पहुंची और वृद्धजनों संग दीपावाली त्योहार का उत्सव मनाया। डीएम ने वृद्धजनों को मिठाई,शाल, थर्मस आदि उपहार बांटकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।सोमवार को दीपावली पर्व पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल वृद्धाश्रम पहुंची जहां उन्होंने वृद्धजनों के साथ दीवाली की खुशियां बांटी। उन्होंने मिठाइयां, शाल, थर्मस आदि उपहार का वितरण कर दीपावली मनाई। उन्हें अपनेपन का एहसास कराया और वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया। वृद्धाश्रम में सभी बुजुर्गों को दीपावली…

लखीमपुर खीरी : गोला विधायक अमन गिरी ने दीपावाली पर्व की समस्त क्षेत्रवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

गोला गोकर्णनाथ,(द दस्तक 24 न्यूज़) गोला विधायक अमन गिरी ने दीपावाली पर्व की सभी इष्ट मित्रों साथियों शुभचिंतकों को बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं दी।गोला विधायक अमन गिरी ने कहा कि दीपावली पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व है जो हमें अच्छाई सत्य और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है गोला विधायक ने सभी से अपील की कि सभी लोग घर आंगन के साथ-साथ दिलों में भी प्रेम सौहार्द और एकता के दीप जलाएं ताकि समाज में खुशहाली और भाईचारा बना…